वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती करें:-डॉ रंजय सिंह

वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती करें:-डॉ रंजय सिंह

चतरा/गिद्धौर: प्रखंड के बारीसाखी पँचायत सचिवालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में कृषक मित्रों व किसानों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में  पंचायत के मुखिया योगेन्द्र सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. रंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित कृषक मित्रों व किसानों को उन्नत खेती करने के कई तरीके बताए गए। जबकि किसानों को गेहूं की बुआई जीरो टिलेज मशीन से करने व धान की झड़ाई के लिए पावर थ्रेशर के प्रयोग की जानकारी दिया गया। किसानों को मौसम आधारित फसल लगाने और बेहतर लाभ कमाने के भी तरीके बताए गए। कई किसानों ने गन्ना, आलू, मटर, चना में कीड़े  लगने की शिकायत किया।जिस पर वैज्ञानिकों ने कीटनाशक दवाई का छिड़काव समय-समय पर करने की बात बतया ।कार्यशाला में एटीएम सह बीटीएम प्रभारी बसंत कुमार रजक, राम सेवक दांगी, कृषक मित्र ब्रह्मदेव यादव, आर्या मित्र मनोज दांगी, रोहित दांगी , उपमुखिया बिनोद साव,वार्ड सदस्य रंजनी देवी किसान भुनेश्वर साव, दामोदर दांगी, इंद्रदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...