शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा :-छाया सिंह

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा छाया सिंह

कान्हाचट्टी : कान्हाचट्टी शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा होता है | शिक्षा से ही मानव का विकास संभव है शिक्षा के बिना विकास की बातें का करना बईमानी होगी | उक्त बातें कान्हाचट्टी प्रखण्ड के जीप सदस्या छाया सिंह ने  जिला परिषद द्वारा बनाये गये डगडगवा मैदान में नव निर्मित विधालय भवन के उदघाटन के मौके पर कहीं | उन्होंने कहा की शिक्षा मानव जीवन का अमूल्य हथियार है | इसे न कोई चुरा सकता है और न ही कोई छीन सकता है | जीप सदस्या ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की बात कहीं | वही अभिवावकों  से अपने बच्चों को नियमित विधालय भेजने की अपील की साथ ही शिक्षकों से बच्चों के बिच बेहतर शिक्षा देने की अपील की | इसके बाद नव निर्मित +2 विधालय का उदघाटन छाया सिंह ,प्रखण्ड प्रमुख रूना देवी ,उप प्रमुख संतोष वर्मा, मुखिया रामराज राम ,पंचायत समिति सदस्य कौशलया देवी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया | समाज सेवी अरुण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की तुलबुल मध्य विधालय को ऊंच विधालय का दर्जा दिया जाना तुलबुल पंचायत वासियों के लिये उपलब्धि है | अब गरीब छात्र छात्राओं को उच्च  शिक्षा तुलबुल से ही मिलेगा | अब उच्च शिक्षा के लिये इन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ेगा | श्री सिंह ने तुलबुल उच्च विधालय को शीघ्र ही +2 की दर्जा दिलाने की बात कही | कार्यक्रम को संबोधित करने वालों प्रमुख रूना देवी  ,उप प्रमुख संतोष वर्मा ,मुखिया रामराज भारती ,पंचायत समिति कौशलया देवी ,रविन्द्र पाण्डेय,


रामेश्वर यादव आदि ने संबोधित किया | इस मौके पर ग्रामीणों ने अतिथियों का ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया | विधालय उदघाटन होते ही बच्चे नये विधालय में सिफ्ट कर गये | मंच संचालन विधालय के शिक्षक फुलेश्वर सिंह ने किया | इस मौके  पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ थे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...