पुर्व कृषि मंत्री ने फूटबाल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन


चतरा :-कुंदा प्रखंड के पंचायत बौधाडीह ग्राम चाया में सुपरकिंग क्लब द्वारा आयोजित फूटबाल टूर्नामेंट का पुर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।पुर्व मंत्री ने ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों को संबोधित भी किया।                         

मौके पर राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोरयादव,राजद प्रदेश सचिव भोली प्रसाद साहू, मुखिया बबिता देवी,कुंदा थाना प्रभारी,दीलिप यादव,अशोक यादव,लक्षमण भोक्ता, समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

पाँच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

चतरा/कान्हाचट्टी : पतंजलि योग पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन बुधवार सुबह पांच बजे से सात बजे तक स्थान देवी मंडप चैनपुर में किया गया , जिसमें पतंजलि योग से आए शिवकुमार तिवारी ने योग से निरोग रहने के उपाय बताए। शिविर में विभिन्न प्रकार के प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार से लेकर कई प्रकार की योग क्रियाओं के द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने की विधि बताई । योगाचार्य ने बताया कि विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए योग अवश्य करें। मौके पर  पुष्पा देवी ,सिंपी कुमारी ,उज्जवल सिंह, नीलम देवी, सपना सिंह, अमन कुमार ,भानु प्रताप सिंह, मनोरमा देवी ,विनय सिंह ,शिवम सिंह ,दीपमाला देवी ,सोनम कुमारी, रीता देवी ,मनीषा देवी ,अंशु कुमारी समेत अन्य लोग इस युग में सामिल हैं।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति तडपता रहा, नही मिला एंबुलेंस,पत्रकार मुकेश कुमार पंहुचाये सदर अस्पताल

  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति तडपता रहा, नही मिला एंबुलेंस,पत्रकार मुकेश कुमार पंहुचाये सदर अस्पताल




चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां स्थित ढकनिया बरगद के समीप एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़पता रहा और राहगीर देखते रहे,इसी बीच समाजसेवी डीलर संतोष कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पत्रकार मुकेश कुमार को दिए और मुकेश कुमार ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर सदर थाना को सूचना देते हुए एक रास्ते में जा रही लातेहार के  अजीत यादव नामक व्यक्ति के बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाएं तब तक घायल व्यक्ति के परिजन भी पहुंच चुके थे।घायल व्यक्ति सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह गाँव निवासी अ शोक  कुमार सिंह थे।

       108 एक बार फिर हुआ  जानलेवा साबित

                         


सबसे दुख की बात यह है कि लोग लगातार 108 पर कॉल करते रहे लेकिन कॉल नहीं लगा अंत में निजी वाहन से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची ले जाना पड़ा।  घायल व्यक्ति के परिजनों ने  सदर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।जहां राज्य के मुख्यमंत्री चिल्ला चिल्ला कर  108के बारे मे बोलते है वही चतरा में   108 जानलेवा  साबित  हो रहा है ।  यदि  अशोक सिंह  के परिजन  सक्षम  नहीं होते  तो  उन्हें  कई घंटों  सदर अस्पताल में ही  तड़पना पड़ता ।  लेकिन  निजी वाहन  व्यवस्था हो जाने के कारण  लोग  घायल व्यक्ति को  रांची ले गए ।  108 के इंतजार में  लगभग  2 घंटे तक  रहना पड़ा  अंतिम में  करना पड़ा था ।

          सदर अस्पताल में नहीं है व्यवस्था

                              


जिले के  नामी-गिरामी सदर अस्पताल को अपने कुव्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।  सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार मात्र ही व्यवस्था होती है ।उसके बाद तुरंत रेफर कर दिया जाता है। सदर अस्पताल रेफरल अस्पताल के रूप में अपना पहचान बना कर रखा हुआ है । अस्पताल में व्यवस्था को लेकर कई बार लोग आवाज उठा चुके हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया।

क्या कहते है सीएस

इस संबंध में  सीएस  अरुण कुमार पासवान से बात करने पर बताया कि आपका आवाज नहीं मिल पा रहा है बाद में बात करेंगे ।

विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष की गाड़ी नदी की तेज धार में फंसी

विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष  की गाड़ी नदी की तेज धार में फंसी


ग्रामीणों ने धक्के देकर वाहन को बाहर निकाला

विधायक खैवा बंदारू पर्यटक स्थल मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

सिमरिया : सिमरिया विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष गणेश गंझू ने खैवा बंदारू मंदिर में सपरिवार पहुंच कर मत्था टेका,   लिया आशीर्वाद। जानकारी के अनुशार श्री विधायक अपने पैतृक आवास लावालौंग से सपरिवार खैवा बंदारू पर्यटक स्थल मंदिर में पूजा अर्चना के लिए निकले थे । इसी बीच डाटीसरंग नदी में उनकी वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गई ।जिससे बाल बाल बचे । ग्रामीणों व अपने सहयोगियों के सहयोग से  किसी तरह धक्का देकर नदी से वाहन को बाहर निकाला । बता दें कि यह खैवा नदी प्राकृतिक की अद्भुद दृश्य है। जिससे देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने पर लोग मजबूर हो जाते है । 

पानी की तेज धार बहाव के कारण पत्थरों पर अजीबोगरीब दृश्य उभर गया है। जो देखने से प्रतीत होता है कि किसी कारीगर द्वारा अद्भुद नकासी  की गई होगी। यह एक मनोरम स्थल है ।जहां जनवरी माह में क्षेत्र के हजारो लोग यहां पिकनिक मनाने पहुँचते है। और पिकनिक का आनन्द उठाते है। पुरात्व विभाग ने यहां कई अहम तथ्य संग्रह किया है ।जिससे लोग यहां पर्यटक स्थल बनाने की मांग करते आ रहे है । यह खैवा बंदारू की मंदिर घने व बीहड़ जंगलों में स्थापित है।जहां सैकड़ो फिट की ऊंचाई पर मंदिर स्थापित है ।खैवा बंदारू मंदिर  पूजा अर्चना व मन्नत के लिए प्रसिद्ध है। विधायक के साथ मौके पर विधायक प्रतिनिधि एजाजुल अहमद,पिए महेश रविदास,राजेन्द्र गंझू शामिल थे।

पुर्व मंत्री ने भक्ति जागरण का किया उद्घाटन

चतरा

:- सदर प्रखंड के सिकिद पंचायत के भुइँयाडीह गाँव  में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर नवयुवक क्लब द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन पुर्व कृषि मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने किया। पुर्व मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।
 उन्होंने आगे कहा कि आगमी चुनाव में जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी को जीता कर भेजे,ताकि विकास हो सके। मौके पर राजद प्रदेश सचिव भोली प्रसाद साहू,समेत सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थित थे।

भाकपा माओवादी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

 रांची।खूंटी जिला के  मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गाँव से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के
घटना की जनकारी देते एसपी
घटना की जनकारी देते एसपी
तीन सदस्यों को  हथियार के साथ धर दबोचा गया।


                                बरामद हथियार

उग्रवादियों के पास से 3.15 बोर का एक देशी कट्टा, एके 47 का एक, 9 एमएम के सात, 3.03 के चार एवं .315 बोर के तीन कारतूस और माओवादी संगठन का एक बैनर बरामद किया है।



                      एसपी ने दिया प्रेसवार्ता में जनकारी


घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि रविवार को कई नक्सली वारदाताें के वांछित नक्सली धर्मवीर महतो के मारंगहादा थानांतर्गत तिलमा गांव में होने के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।काफी गोपनीय तरीके से मिशन को अंजाम दिया गया।मिशन में शामिल होने वाले अधिकारियों व जवानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।


        इन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा पकड़े गये उग्रवादियों में  मारंगहादा थानांतर्गत ग्राम तिलमा संगीटोली निवासी धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो (20), अड़की थानांतर्गत ग्राम सेरेंहातु टोला बेेंका निवासी अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा (20) एवं मारंगहादा थानांतर्गत ग्राम बंडी निवासी करम सिंह मुंडा उर्फ साेमा मुंडा (19) को गिरफ्तार कर लिया गया।

     सोमा पाहन के हत्या के आरोपी थे धर्मवीर महतो

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार धर्मवीर महतो पिछले दिनों मारंगहादा थाना क्षेत्र में हुई सोमा पाहन की हत्या में संलिप्त रहा है।
इसके साथ ही वह कई नक्सली वारदाताें और रंगदारी के मामलों में फरार चल रहा था।घटना के बाद से पुलिस को धर्मवीर महतो को  काफी खोज बिन कर रही थी।

      छापामारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल

 छापामारी टीम में मारंगहादा अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश प्रसाद रजक, मारंहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, अवर निरीक्षक प्रदीप सावैया, दिगंबर पांडेय, भजनलाल महतो, अरुण कुमार सिंह, मिथलेश जमादार, मोहन ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

चक-डूमरवार में भक्ति जागरण में रातभर झूमे भक्त

चतरा।चक बाज़ार के दुर्गा मंडप प्रागंण मे रविवार  के रात्रि में दशहरा के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण आरकेस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सह राजद मनातू प्रखंड अध्यक्ष केदार यादव, छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव  ,अशोक प्रसाद अग्रवाल, जगनारायण प्रसाद, विद्यासागर पाठक, अनिल गुप्ता,मुख्य रूप से मंचासीन थे।अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।मौके पर केदार यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से आपसी एकता व सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। साथी आपके सहयोग की बदौलत विकास के साथ-साथ जनहित के समस्याओं का निष्पादन करने हेतु प्रयासरत हूं। छात्र अध्यक्ष चंदन राज यादव  ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि सांस्कृति कार्यक्रम समाज के जोडऩे के लिए जरूरी है। 
आर्केस्ट्रा के गायक विजय वाबली ,वादक कलाकारों ने उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को रातभर अपनी गायकी व संगीत से झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव किया । इस मौके पर आशीष गुप्ता ,मुकेश कुमार,सुनील कुमार, छोटू कुमार,रवि यादव,नवीन कुमार,आनंद यादव,रंजन रजक,गुलाम सरवर, तबरेज अंसारी प्रमुखजन उपस्थित थे।

संध्यात्मक स्थिति में मिला युगल यादव का शव

चतरा।गिधौर थाना क्षेत्र के गंडके गाँव निवासी युगल यादव का  शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युगल  यादव जानवर चराने के लिए जंगल गया था। लेकिन शाम में जब लौट कर घर नहीं आया उसके बाद उनके परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया । उसके बाद खोजबीन के दौरान युगल यादव का शव  पास के जंगल से बरामद किया गया। मौत का कारण की पता नहीं चल पाया है लेकिन जितने तरह के लोग हैं उतनी बातें सुनने को मिल रही है। अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि युगल  यादव का हत्या किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की खुलासा नहीं हुआ था।

जंगल में था शराब फैक्ट्री पुलिस ने किया छापामारी दो लोग हिरासत में

 हजारीबाग । उत्पाद विभाग ने द्वारा लाइन  होटलो में छापेमारी अभियान  चला गया ।  इस  दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों को जेपी कारा भेज दिया गया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पद्मा के डोरवा जंगल में  भारी मात्रा में अंग्रेजी  शराब बनाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार
जंगल मे भी छापेमारी किया गया ।जिसमें नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक चली छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब के ब्रांड के नकली रैपर, झारखंड सरकार का नकली स्टिकर, 400 लीटर कच्चा स्प्रिट, 120 लीटर विदेशी शराब, रायल चैलेंज की 120 बोतल नकली शराब बरामद किया है।  छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। शराब बनाने के अन्य उपकरण को नष्ट कर दिया गया। वहीं बड़ी मात्रा में बर्तन, ड्राम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी बरही के लाईन होटलों में किया गया। बताया गया कि जंगलों में पिछले एक माह से शराब बनाने की सूचना दी, सूचना की जांच के बाद छापेमारी दल ने धावा बोला। जंगल होने के कारण शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि नकली शराब और स्प्रिट करीब पांच लाख रुपए से अधिक की है। पूजा के दौरान इसकी सप्लाई गांवों में होनी थी।

सदर अस्पताल के मरीजों को नहीं मिलता है बेहतर सुविधा :भेखलाल मुंडा

चतरा:

5अक्टूबर: सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण,  अनुसूचित मोर्चा  जिलाध्यक्ष राजेश पासवान व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह जिला बिस्सुत्री सदस्य भेखलाल मुंडा ने शनिवार को सदर अस्पताल के मरीजों से मिल कर होने वाले परेशानियों से अवगत हुए।निरीक्षण में पाया कि मरीजों को बेड पर एक भी चादर नहीं था। मरीजों से व उनके परिवार से डाक्टर,दवा,नस्ता,खाना,साफ सफाई से सम्बंधित विषयों कि जानकारी ली।भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान योजना के तहत  पाच लाख तक निशुल्क इलाज हो रहा।
 एम्बुलेंस सेवा के लिए108 डायल कर निशुल्क लाभ ले ।साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को चेताया कि मरीजों से अच्छे से पेश आए। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश पासवान ने कमिया को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की और सिविल सर्जन डॉ अरुण पासवान से फोन से बातचीत की व जल्द समस्याओं पर समाधान करने की बात कही।मौके पर पूर्व जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धीरज कुमार,दीपक शर्मा,सीताराम रवानी,अमित कुमार,व अन्य शामिल थे।

कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा


चतरा। सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड के समीप  कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अक्टूबर के मध्य रात्रि की है।  हालांकि दुर्घटना में  चालाक सुरक्षित हैं ।











19 वर्षों से बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति कर रहे है गरीबों के बीच कपड़ा का वितरण

 बड़ा बाजार दुर्गा पूजा  महासमिति के द्वारा गरीबों के बीच कपड़ा  वितरण करते हुए
 बड़ा बाजार दुर्गा पूजा  महासमिति के द्वारा गरीबों के बीच कपड़ा  वितरण करते हुए
 हजारीबाग: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस वर्ष भी बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा  पुजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया। इसमें 500 से भी अधिक गरीबों को कम्बल, वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे एवं बच्चियों के कपडे़ का वितरण किया गया। सभी को महाप्रसाद खिचड़ी भी खिलाया गया।महासमिति के अध्यक्ष राजकुमार लाल ने बताया कि दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन बीते वर्ष 2001 से किया जा रहा है। इस वर्ष भी हम लोग उसी  उत्साह के साथ इन गरीबों के बीच सामग्री का वितरण कर रहे हैं। महाप्रसाद खिचड़ी भी सभी को खिलाया गया। महासमिति के तमाम सदस्य बड़ी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मनाते हैं। आने वाला हर वर्ष महासमिति इसी तरह अपनी सेवा देते रहेगी। वही सप्तमी को सुबह डोली यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल होती है।मौके पर दीप नारायण निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता, नरेश निषाद, प्रमोद यादव, सुनील यादव, दिलीप जयसवाल, शिवदीप सिंह, प्रकाश सिंह, पवन खण्डेलवाल, शिव शंकर गुप्ता, उदय शंकर गुप्ता, सुनील शर्मा, पवन गुप्ता, बाल गोविन्द निषाद, रितेश खंडेलवाल, किशोर सोनी, गुड्डन सोनकर, ननका कसेरा, अशोक निषाद, मनीष कुमार, रूबल गुप्ता, विकी राणा, सतीश गुप्ता, सागर पांडेय, विक्की राणा, रितेश कसेरा, पंकज कसेरा, शानू गुप्ता, अनिल केशरी, विकाश केशरी, सिद्धांत मद्धेशिया, अंकित मिश्रा व महासमिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद खंडेलवाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

कारी गांव में रहने वाले बिरहोर परिवारों की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे मोर्चा के जिलाध्यक्ष

चतरा। सदर प्रखंड के  कारी  कारी में रहने वाले  बिरहोर  परिवार के  समस्याओं को लेकरभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान  एवं  जनजाति मोर्चा के  अध्यक्ष भेखलाल मुंडा चतरा उपायुक्त से  मिलकर  बिरहोर परिवारों के  समस्याओं से  अवगत करेंगे।  ज्ञात हो कि  शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सडर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान एवं जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेखलाल मुंडा कर रहे थे। जनसंपर्क अभियान प्रखंड क्षेत्र के मोकतमा, कारी, कचा, डहुरा, अकौना आदि गावों में चलाया गया। इस दौरान कारी गांव में कार्यकर्ताओं ने बिरहोर टोला में बैठक किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बिरहोर परिवारों की समस्याओं से अवगत हुए और समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त से मिलने का आश्वासन दिया गया।

 अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिरहोर समाज को विकास के लिए रघुवर सरकार सारी सुविधाओं को मुहैया करा रही है। बैठक में सरकार के उपलब्धियों को गिनाकर अबकी बार फिर रघुवर सरकार की नारा को बुलंद किया गया।मौके पर पर पंचायत के कमल दूत, जितेंद्र यादव, लखन भोक्ता, हरेंद्र रविदास, चमारी भारती, नंदकिशोर गंझू, केशर गंझू, पैरू भोक्ता, द्वारका गंझू, बबीता बिरहोर, हेमंती बिरहोर, कौलेश्वरी बिरहोर, सोमरी देवी, रुबिया देवी, मंजू देवी, गुड़िया देवी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

टीपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर समेत 6 उग्रवादी रामगढ़ से गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए एसपी
गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए एसपी
रामगढ़।जिले में  एक बार फिर  टीपीसी  नक्सलियों के मंसूबे पर  पानी फिर गया।  पुलिस के  तत्परता के कारण  जहां  सिर्फ  एक बड़ी घटना से  बचा ही नहीं गया  बल्कि  एक एरिया कमांडर समेत  6उग्रवादियों को  हथियार के साथ  गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उग्रवादियों के पास से  पुलिस ने भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में 9 एमएम एक देसी सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 15 कारतूस, एक रिवाल्वर, सात मोबाइल, 10 सिमकार्ड के अलावा एक बाइक व 10,500 रुपये नकद शामिल है। शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तीन अक्टूबर को रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में टीपीसी के कई उग्रवादियों को हथियार के साथ दाड़ीदाग की ओर जाते देखा गया है। पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार उग्रवादियों की मंशा रेलवे लाइन निर्माण के संवेदकों से लेवी वसूलना व किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था।


इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बरकाकाना ओपी प्रभारी हरिनारायण साह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दाड़ीदाग फुटबॉल मैदान में योजना बना रहे छह उग्रवादियों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों में टीपीसी एरिया कमांडर एवं हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र निवासी विश्वनाथ गंझू, बड़कागांव निवासी दिवाकर गंझू, रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार लोहरा, पतरातू थाना के पालू निवासी रविंद्र गंझू, बरकाकाना के जोबो टोला खपिया निवासी सुभाष बेदिया व दाड़ीदाग के ही नरेश बेदिया है। छापेमारी दल में पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, बरकाकाना ओपी प्रभारी हरिनारायण साह आदि थे। मैनेजर को दी थी धमकी


एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र में रेलवे लाईन निर्माण करा रही कंपनी के मैनेजर को फोन कर उग्रवादियों द्वारा लेवी की मांग की गई थी। लेवी नहीं मिलने पर उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

सिमरिया : थाना क्षेत्र के बगरा चौक के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बेलगडा गांव निवासी मो साजिद, मो मनान और मो बशीर शामिल है। ग्रामीणों के मदद से तीनों घायलों को सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया।
 जहां तीनों का इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार तीनो  एक बाइक पर सवार होकर चतरा साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी दौरान बगरा चौक के पास एक कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और तीनों सड़क किनारे जा गिरे।


छात्र ने किया फासी लगाकर आत्महत्या,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मृतक छात्र का फाइल फोटो
मृतक छात्र का फाइल फोटो
चतरा:- सदर थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी राजीव कुमार के 14 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार ने फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह डीएवी का 9वीं कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि मयंक का डीएवी में रिजल्ट आया था। जिसमे उसका नंबर कम था। इसलिए वह अपसेट था। इससे पूर्व मयंक ने मोबाइल की मांग की थी। मयंक के पिता झारखंड पुलिस के जवान हैं। वे जमशेदपुर में कार्यरत हैं। बेटे की इस खबर से मां का रो रो कर बुरा हाल है। माँ बार बार बेहोश हो जा रही है। वह एकलौता था। बताया जाता है कि मयंक के माता पिता भाड़े के रूम लेकर जेल रोड में रहते हैं। उनके पिता जमशेदपुर में पुलिसविभाग में हैं। फिलहाल मयंक की माँ रुम में थी। वे आज बैंक चली गई थी। माँ के बैंक जाने का बाद मयंक ने फासी लगा लिया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे देखा और उसकी माँ की सूचना दी। मयंक बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। उसके पिता यहाँ जॉब करते थे। पिछ ले दस साल से यही थे। कुछ दिन पूर्व इन्हें ट्रांसफर हो गया।

झारखंड बिहार के संयुक्त नक्सल सफाया अभियान में मुठभेड़ के बाद चतरा के दो नक्सलियों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार


चतरा। बिहार-झारखंड बॉर्डर पर कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के गया से सटे झारखंड के जंगली इलाके में कोबरा बटालियन से मुठभेड़ में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दोनों प्रदेशों की पुलिस ने भी सहयोग किया है। मुठभेड़ गुबे और बेगं वातरी के जंगली इलाके में हुई। दोनों गिरफ्तार नक्‍सलियों की पहचान झारखंड के चतरा निवासी छोटू गंझु और दुलेश्‍वर गंझु के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कमांडेट 205 कोबरा वाहिनी को सूचना मिली थी कि गुबे व बेगं के जंगली इलाकों में नक्‍सली आकर ठहरे हुए हैं और कहीं हमले की बड़ी साजिश रच रहे है। इसके बाद कोबरा बटालियन के साथ गया के एसएसपी (बिहार) व चतरा के एसपी व एसपी (अभियान) के नेतृत्‍व में छापेमारी की। खुद को घिरे देख नक्‍सलियों ने हमला  कर दिया । इसके बाद दोनों राज्यों के पुलिस के द्वारा गोलीबारी होते देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । गिरफ्तार नक्सलियों से गहराई से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों ने बिहार पुलिस को कई  अहम जानकारी दीया। उसके बाद दोनों राज्यों के पुलिस नक्सलियों की सफाई को लेकर विशेष रणनीति बनाएंगे
पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार नक्सली व बरामद सामान
पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार नक्सली व बरामद सामान

बरकट्ठा के प्रिया ने निबंध भाषण प्रतियोगिता में पूरे हजारीबाग में प्रथम स्थान हासिल की

बरकट्ठा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्कूल हजारीबाग में निबंध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा की छात्रा प्रिया कुमारी ने जिला स्कूल हजारीबाग में आयोजित निबंध भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रिया ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाध्यापक विनोद कुमार दास को दिया। उनकी देखरेख में तैयारी कर जिला प्रतियोगिता में भाग लेने की सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही शिक्षक प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, गुलाब महतो, वीरेंद्र यादव समेत विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया, जिसके मार्ग दर्शन से कामयाबी हासिल हुई।

विश्व हिन्दू परिषद् तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

बैठक के बाद कार्यकर्त्ता
बैठक के बाद कार्यकर्त्ता
कान्हाचट्टी: विश्व हिन्दु परिषद् तथा बजरंग दल की बैठक प्रखण्ड मुख्यालय स्थित शायल बगीचा में किया गया । बैठक की अध्यक्षता विहिप  प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया । बैठक के दौरान विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह  ने कहा कि दुर्गा पुजा के अवसर पर अष्टमी के दिन 6 अक्तूबर को बजरंग दल तथा विश्व हिन्दु परिषद् के सदस्यों द्वारा प्रखण्ड के हर पुजा पंडालों मे मे भ्रमण कर सफाई अभियान चलाया जाएगा l और यथाशक्ति सहयोग राशि भी दिया जाएगा l उन्होंने आगे ये भी बताए कि हमे मोदी जी के स्वच्छ भारत सुन्दर भारत बनाने के सपनों को साकार करना है हम सबकी सहयोग से ही ये सम्पन्न हो पाएगा l इसिलिये हम सभी अष्टमी के दिन पुजा पंडालों के भ्रमण कर सफाई अभियान चलाएंगे l और लोगों से अपील करेंगे कि अपने अगल बगल साफ सफाई रखे l  इस मौके पर अनीश सिंह, विपिन रजक, उदय चंद्रवंशी, कमांडो रजक, कुंदन सिंह, सुमन राणा, प्रभात कुमार,संदीप कुमार, उदयभान सिंह, बसंत, प्रिंस, सचिन, धर्मवीर रजक, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

 : विहिप तथा बजरंग दल के उपस्थित कार्यकर्ता

भद्रकाली मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण

इटखोरी (चतरा) । इटखोरी पर्यावरण व समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था विवेक फाउंडेशन (ग्लोबल विलेज परिवार) और आईना परिवार के सौजन्य से तीर्थ नगरी इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यहां औषधीय पौधों का वितरण भी किया। आइना परिवार द्वारा मंदिर परिसर पिछले तीन वर्षों से वृक्षारोपण किया जा रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन शिव मंदिर परिसर में बेल, उड़हुल, अपराजिता, पिपली समेत कई किस्मों के धार्मिक व औषधीय पौधे मंदिर परिसर में लगाये गये। ग्वोबल विलेज के संरक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि विलेज परिवार द्वारा अबतक 55 हजार पौधे झारखंड में लगाये गये हैं और लगातार पौधों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। संस्था द्वारा भद्रकाली मंदिर परिसर में कई दुर्लभ औषधीय व धार्मिक पौधे लगाने की योजना है। ग्लोबल व आइना परिवार के साथ इटखोरी के पत्रकारों ने भी परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर आइना परिवार के संरक्षक जितेंद्र तिवारी, सत्य गोपाल राय, असीम चौधरी, मुकेश कश्यप, दिलीप राम, पत्रकार विजय शर्मा, संतोष केशरी, पंकज सिंह, अशोक पांडेय, आनंद कुमार, रवि कुमार व अन्य शामिल थे।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...