चतरा।गिधौर थाना क्षेत्र के गंडके गाँव निवासी युगल यादव का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युगल यादव जानवर चराने के लिए जंगल गया था। लेकिन शाम में जब लौट कर घर नहीं आया उसके बाद उनके परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया । उसके बाद खोजबीन के दौरान युगल यादव का शव पास के जंगल से बरामद किया गया। मौत का कारण की पता नहीं चल पाया है लेकिन जितने तरह के लोग हैं उतनी बातें सुनने को मिल रही है। अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि युगल यादव का हत्या किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की खुलासा नहीं हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें