सूत्रों के हवाले से खबर, चतरा-लातेहार बॉर्डर क्षेत्र में टीपीसी और पुलिस में मुड़भेड़

*चतरा /लावालौंग/ बालूमाथ सीमांत पर स्थिति जंगल से मिली सफलता*

*प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी संगठन के खिलाफ लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता......*

*टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कार्तिक जी समेत दस्ता के 5 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे*

*भारी मात्रा में हथियार समेत सैकड़ों जिन्दा कारतूस बरामद....*विस्तृत खबर कुछ ही देर में........

कैबिनेट मंत्री के द्वारा फीता काटकर किया गया (मिनी ब्रंच) केनरा बैंक की उद्धघाटन

फीता काटकर उद्धघाटन करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता
फीता काटकर उद्धघाटन करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता

*प्रतापपुर/चतरा:-* शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड के बभने गाँव में केनरा बैंक की(मिनी ब्रंच)की उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री(सत्यनन्द भोक्ता) जी के द्वारा किया गया इस मिनी ब्रंच का कोड संख्या:-5230 तथा IFSC कोड:-CNRB0005230 है इस मिनी ब्रांच की उदघाटन मंतोष कुमार रवि मुकेश कुमार सिन्हा तथा मनोज कुमार ने किया मंतोष कुमार ने बताया कि इस मिनी ब्रंच की उद्धघाटन इसलिए किया गया है कि यहाँ पर पहले केनरा बैंक की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं था जिसके कारण लोगो को बहुत ही दिक्कत होती थी इन्ही परेशानी को देखते हुए मैंने उसे उद्धघाटन किया है इस मिनी ब्रंच में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जैसे किन्ही को खाता खोलना हो या इस बैंक से संबंधित पैसा निकशी तथा पैसा जमा पूर्ति किया जाता है सबसे बड़ी बात है कि यहाँ पर ATM की भी सुविधा उपलब्ध हैं जिससे लोगो को परेशान न होना पड़े इस मिनी ब्रांच की उद्धघाटन की मौके पर लोग समीर आलम, समाज सेवी भोला साव, संतोष कुमार साहू, सुधीर कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, राजू सिंह, राजेश प्रजपति, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कारू प्रसाद, मंदीप यादव, पापु यादव, संजय साव, तथा अन्य ग्रमीणों शामिल थे


प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक सम्पन्न

प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक में उपस्थित लोग
प्रखण्ड स्तरीय रविदास महासभा बैठक में उपस्थित लोग
कान्हाचट्टी ( अभिषेक सिंह):-कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम राजपुर में रविदास महासभा का बैठक रखा गया। जिसमें कैंडिनगर,राजपुर,भगवानपुर,कोल्हैया,तुलबुल,लारा,चिल्हिया,अमतिया, चारू, बेलाटंड,फतेहपुर,बेडौली, कादे,बराबागी, बैक्चुम्बा,अरुगड़ा, कान्हाचट्टी,बुदिगड़ा,पंडाखाप,पकरियातांड,वगैरह गांवों के लोग शामिल हुवे, बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश दास ने किया l बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार दास,सचिव उपेंद्र राम,कोषाध्यक्ष शतीस दास, संगठन मंत्री महादेव दास, महामंत्री वकील राम,उपाध्यक्ष रामबिलास दास, और 21 सदस्यों की टीम उपस्थित थे,बैठक में संगठन एवं शसक्तीकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।प्रखंड अध्यक्ष दास ने कहा कि हमारे समाज के सभी बच्चों को पढ़ने पढ़ाने की आवश्यकता है,शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ा सकता है,और मानवीय संस्कार में पलने की कोशिश करें।जब हमारा समाज पूर्ण रूप से पढ़ लिख लेंगे तब खुद ब खुद अपने पैरों पर चलना सीखेंगे।अपने समाज को साथ दें और साथ चलें का संकल्प लेते हुवे सभा समाप्त की गई।।

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक करते हुए
महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक करते हुए
कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह):-प्रखंड मुख्यालय स्थित साल बगीचा में शनिवार को चतरा विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आगमन को ले महा गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव एवं संचालन कामता प्रसाद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र भ्रमण का रूट चार्ट बनाया गया। तथा मंत्री सत्यानंद भोक्ता के भव्य स्वागत को ले रणनीति बनाई गई। इस संबंध में निर्मल कुमार साहू ने बताया कि मंत्री के आगमन को ले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर प्रदीप यादव, गिरधारी यादव ,रामदेव यादव, मोहम्मद शेरशाह ,अशोक सिंह, मुकेश रजक, प्रकाश यादव,राकेश सिंह, जगदीश दांगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

मुंबई में धमाल मचा रहे एदला के दो सहोदर भाई ,एक गायन तो दूसरा लेखन में दिखा रहा है अपना प्रतिभा



सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एदला गांव निवासी दो सगे भाईयों में अमित प्रेमशंकर और अनोखा प्रजापति मुंबई में इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। दोनों एदला गांव निवासी द्वारका प्रजापति के पुत्र हैं। बड़ा भाई अमित कुमार कवि और गीतकार है। जबकि छोटा भाई अनोखा एक सुरीला गायक है। बड़े भाई की कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। जबकि छोटे भाई ने अपने गायन प्रतिभा को बड़ी पहचान बनाई है। दोनों भाइयों के इस प्रतिभा से गांव के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अमित ने बताया कि इस बार दोनों भाई बसंत पंचमी पर एक शानदार म्यूजिक एल्बम का अनावरण करने वाले हैं। जिसका टाइटल है सरस्वती वंदना यह वंदना उन्होंने स्वयं लिखी है। और गायन किया है, छोटे भाई अनोखा प्रजापति ने यह एल्बम रिया फिल्म्स के द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।





 जिसमें हिंदी भोजपुरी और संस्कृत भाषा के गीतों का समावेश किया गया है। एल्बम में एक युगल वंदना गीत भी है। जिसमें उत्तर प्रदेश की गायिका बंदना दुबे ने अनोखा का सहयोग किया है और उन्होंने कहा कि दर्शकों और श्रोताओं का आशीर्वाद बना रहे तो वह आगे और भी इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। अमित ने बताया कि बचपन से ही उनमें कवि और गीतकार बनने की अभिलाषा थी। जिस पर उन्होंने लगातार मेहनत किया। उनके लेखन पर उन्हें साहित्य कर्नल सम्मान, काव्य सम्मान, साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। मिरर अमर उजाला काव्य पत्रिका तथा साहित्य नामक पत्रिका में एक सौ से अधिक कविताएं प्रकाशित हो चुकी है। छोटे भाई के भी कई गीतों  लोकप्रिय हुए हैं। आगे उन्होंने बताया कि स्नातक की पढ़ाई कर मैं मुंबई आ गए हैं और अपने छोटे भाई के साथ मिलकर गीत संगीत की प्रतिभा को  परवान चढ़ा रहे हैं।


फल्गु महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई

फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
फल्गु महोत्सव को लेकर बैठक करते ग्रामीण
सिमरिया : प्रखंड के बेलगड्डा गांव के फल्गु उद्गम स्थल पर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता अजय पासवान ने की।बैठक में आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर उद्गम स्थल पर फल्गु महोत्सव  धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी महोत्सव शांति और सौहार्द वातावरण में मनाया जाएगा।महोत्सव में हरेक गांव से बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने को कहा गया।साथ ही इसका प्रचार प्रसार जोर शोर से करने की बात कही गयी।मौके पर  संजय पांडेय, रोहित कुमार,रवि कुमार,संदीप कुमार साहू,बीरेंद्र कुमार भारती, सोनू कुमार, मुकेश साहू, संजय कुमार,दिनेश यादव,सत्येंद्र कुमार पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



एकल विद्यालय के अंचल कार्य को लेकर की गई बैठक

बैठक करते ग्रामीण
बैठक करते ग्रामीण
 सिमरिया : शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज के समीप डायट परिसर के शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को एकल विद्यालय के आंचल कार्य समीक्षा को लेकर अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में विद्यालय के संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी।साथ हीं 6 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक सभी विद्यालय में ग्राम व संच स्तरीय स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाने तथा प्रत्येक विद्यालय ग्राम व संच स्तर पर खेलकुद का आयोजन करने एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में जन जागरूकता अभियान चलाने और संच स्तर पर संच सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, चिंतामणि पाठक,राजू पांडेय, नरेश पासवान,सचिन्द्र पासवान,भरत सिंह, प्रेम राम, नंदकिशोर यादव, सुरेश रविदास, अजय यादव, मनोज महतो सहित अन्य मौजूद थे।


मुखिया गीता देवी के द्वारा गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किये, वीडियो देखें मुखिया पति ने अफीम के बारे में क्या कहे लोगो को

चतरा:-प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के जोगियारा पंचायत के कुब्बा, देव कुंडी, कुंडी ,बामी, गांव में निवास करने वाले बैगा ,बिरहोर गरीब, बुजुर्ग, असहाय लोगों के बीच शनिवार को जोगियारा मुखिया गीता देवी वार्ड सदस्य मालती देवी उप मुखिया निरूल निशा के द्वारा एक सौ(100) कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया गीता देवी तथा समाजसेवी बसंत पासवान नेबताया की जिले भर में कड़ाके की ठंड एवं वह रही कनकनी को को  महसूस करते  हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  का वितरण कर दिया गया है।
जिससे गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस पंचायत में जरूरतमंद असहाय वृद्धों को और भी कंबल की आवश्यकता है इसके लिए पांच सौ कंबल अतिरिक्त रूप से यदि उपलब्ध कराए जाएं तो अन्य वंचित लोग को भी कंबल दिया जा सकेगा और उन्हें भी ठंड कन कनी से राहत मिलेगी।

कंबल वितरण के बाद लोगों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी समाज सेवी बसंत पासवान के द्वारा बताया गया।

*समाजसेवी बसंत पासवान* ने बताया कि आफीम उस मीठे जहर के समान है जो धीरे धीरे धीरे धीरे अपना बुरा असर दिखाता है और इसके गिरफ्त में आने से पीढी दर पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। इसलिए इस से खुद को अलग रखने की जरूरत है।

यदि आप अपना अपने समाज का अपने बच्चों का भविष्य अच्छा चाहते हैं अफीम की खेती या इसके सेवन या इसके खेती कराने वाले बिचौलियों से दूर रहें।

टीपीसी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, नक्सल कैंप ध्वस्त, कई सामान बरामद

लोहरदगा:-

जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास शनिवार को सुरक्षा बलों और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।_

_मुठभेड़ के बाद चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के शिविर को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बल ने मौके से खाद्य सामग्री, कमबल सहित कई अन्य सामान बरामद किया। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।_

*सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़*
_मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बढ़ी नक्सल गतिविधि को लेकर झारखंड जगुआर, लोहरदगा और लातेहार पुलिस के द्वारा लोहरदगा और लातेहार जिला के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।


इसी दौरान लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास टीपीसी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख टीपीसी उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

मुखिया ने किया गरीब बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण

चतरा : -कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण राजपुर पंचायत के मुखिया सरिता  देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए मुखिया सरिता  देवी ने बताई की कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है। जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। 

बच्चा अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
चतरा:-प्रतापपुर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर पत्थलगड़ा पुलिस को सौंप दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार   बच्चा को  अपहरण कर रंगदारी मांगने के दोनो आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के योगीयारा गांव निवासी बेचु मिस्त्री का पुत्र धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा दुसरा भागवत पासवान का पुत्र अमित कुमार उर्फ अमृत कुमार है। प्रतापपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की करिहारा गांव में पथलगडा के फिरौती के लिये अपहरण किये गये बच्चा का दो आरोपी करिहारा में आये हुये हैं।थाना प्रभारी  प्रवेश चंद्र सिंहा ने त्वरित कारवाई करते हुये एक दल गठित कर मौके पर भेजा एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया।इसकी सूचना पथलगड़ा पुलिस को दिया गया।पथलगडा पुलिस प्रतापपुर आई और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गयी।


                  क्या है मामला
23/10/2019 को पथलगडा थाना क्षेत्र के कुब्बा गांव निवासी अमरकांत कुमार दांगी के 10 वर्षीय पुत्र कृष कुमार का अपहरण फिरौती के लिये कर लिया गया था।अपहरणकर्ता  कृष को छोड़ने के बदले परिजनों से 50,000 हजार फिरौती की मांग  किया था।अपहरणकर्ताओं की संख्या 4 थी।लेकिन पुलिस की तत्परता से उसी दिन जोरी के जामा मस्जिद के पास से  बच्चा के अपहरण में शामिल एक अपहरणकर्ता सरेद गांव के सोहन कुमार के पुत्र रोहन कुमार  को गिरफ्तार कर लिया।  उसके निशानदेही पर अपहरण किये गये बच्चा को करैलीबार के जंगल से जीवित बरामद कर लिया।बच्चा के अपहरण में शामिल जोरी गांव के राजन कुमार तथा रोहन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।जबकि प्रतापपुर थाना के जोगीयारा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार मिस्त्री तथा अमित कुमार फरार चल रहे थे। जिसे शुक्रवार को प्रतापपुर पुलिस ने दोनों को करिहारा गांव से गिरफ्तार कर लिया।इससे संबंधित पथलगड़ा थाना में कांड संख्या 35/19 दर्ज है।

पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को लेकर वार्ड सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
पंचायत सचिवालय तुलबुल मे वार्ड सदस्यों का फोटो
कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह): - प्रखंड के पंचायत सचिवालय  तुलबुल में 3 जनवरी को ग्राम पंचायत सचिवालय तुलबुल में ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21को तैयार किया जाने को लेकर वार्ड सहजकर्ता दल की प्रशिक्षण देने के लिए सभी वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण में  सखी मंडल ,ग्राम संगठन द्वारा प्रस्तावित योजना प्रारूप 2020 -21 झारखण्ड राज्य आजीविका मिशन विकास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा पंचायत के सभी राजस्व गांव  वार्ड में विकास किया जायेगा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सचिव चन्दन कुमार ,रोजगार सेवक विजय चौबे,  जिला सेनिटेशन स्पट  सोना सिंह ,तुलबुल पंचायत जेएसएलपीएस फेसिलेटेर बबीता कुमारी,सुषमा कुमारी, सोना सिंह, एव तुलबुल पंचायत  के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे

उपमुखिया सुदामा देवी ने बुजुर्ग व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया







कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह): -कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के कोल्हैय  पंचायत में   गरीब, बुजुर्ग, विधवा व असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण को कोल्हैया पंचायत के उपमुखिया सुदामा देवी द्वारा  किया गया। कंबल वितरण करते हुए उपमुखिया सुदामा देवी ने बताई की  जिलेभर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलो  को सही समय पर वितरण कर दिया गया  है ।जिससे  गरीब बुजुर्ग एवं असहाय लोगो को ठंड से  राहत मिल सकेगा। इस मौके  पर मिथलेश सिंह,अनुज कुमार,सुधीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

डीआईजी पंकज कंपोज ने किया राजपुर थाना का औचक निरीक्षण





कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह ) :- डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के राजपुर थाना का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान थानेदार को नक्सलियों व अपराधियों से सामना करने के कई गुर भी सिखाये और साथ ही अपराध के खात्मा को लेकर कई दिशा व निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि थाना में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और थाने  में आये शिकायत का तुरंत निष्पादन करें। और साथ ही उन्होंने थाने में रखा डायरी, रजिस्टर, और कुछ महत्वपूर्ण कागजातों की भी जाँच की। जांच के उपरांत उन्होंने किसी भी मामले में थोड़ी सी भी त्रुटि नहीं होने की थानेदार को सलाह दी।




आगे उन्होंने राजपुर थाना क्षेत्र में गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन का हो रही  कार्यों का भौगोलिक निरीक्षण किया और जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोल्डिहा गांव में निर्माणधीन पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया  डीआईजी द्वारा मुख्य तौर पर नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने की बात थानेदार को कही। अगर जो भी नक्सली और अपराधी मुख्य धारा से नहीं जुड़ते हैं, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करें। और अपराध शब्द को ही अपने थाना क्षेत्र से दूर करें। और आगे डीआईजी पंकज कंपोज ने नक्सलियों को भी सलाह देते हुए कहा कि मुख्य धारा से जुड़कर वे भी अपने परिवार के साथ चैन-अमन की जिंदगी व्यतीत करें। साथ ही श्री डीआईजी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पर पूरी तरह से नकेल की बात कही उन्होंने आगे कहा कि अफीम की खेती करने व कराने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए l



पत्रकारों से रूबरू होते हुवे डीआईजी श्री कंपोज ने बताया कि अफीम की खेती करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी हलकी श्री कंपोज ने कहा कि पोसते की खेती अधिकतर वान भूमि पर लगाई जाती है,इसे लेकर उतरी छोटनगपुर वान प्रमंडल अधिकारी से बात कर जोवाइंट अभियान चलाया जाएगा, एन डी पी एस के तहत प्राथमिकी अभिउक्तो पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी,हलकी उन्होंने कहा कि पोसते की खेती से होने वाला दुष्प्रभाव की लोगो के बीच जागरूकता चलाकर जानकारी दी जाएगी,आगे उन्होंने जसपुर में बनने वाले पुलिस पिकेट सवाल पर कहा कि इसकी भी कागजी प्रक्रिया अंतिम रूप में है,पूरी होते ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, मौके पर डीआईजी पंकज कंपोज, एसपी अखिलेश वी वारियार, डीएसपी वरुण देवगन,अभियान एएसपी निगम प्रसाद, चतरा एसडीपीओ वरुण रजक, सिमरिया एसडीपीओ आशुतोष सत्यम,इंस्पेक्टर लव कुमार , राजपुर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के  आदि  जिला के कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उग्रवादियों ने ट्रेक्टर को फूंका व हवाई फायरिंग किया, क्षेत्र में दहशत

रांची:-झारखंड के सबसे अधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों में सुमार
पलामू जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड में गुरुवार की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी ने एक ट्रैक्टर को जला दिया। उग्रवादियों का एक जत्था गुरुवार की रात पिपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव पहुंचा। गांव के समीप मनोज सिंह के ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया।

उग्रवादियों ने किया हवाई फाइरिंग

घटना के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। साथ ही पर्चा छोड़कर अन्य कई लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

2बजे चतरा पहुँचेंगे बीड़ी राम


चतरा:-पलामू सांसद बी डी राम 3 जनवरी को 2 बजे अपराह्न में चतरा परिसदन मे आगमन होगा।उक्त आशय की जानकारी  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने दिये।उन्होंने ने आगे बताया कि सांसद भाजपा कार्यकर्ता से मिलने के बाद  प्रेस को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने ने  चतरा के सभी समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के प्रतिनिधि मित्रों से अपील किये है कि अपराह्न 3 बजे परिसदन चतरा मे माननीय सांसद  बी डी राम के प्रेस वार्ता में उपस्थित होने की आग्रह किया है।

भोजपुरी गायक विवेक तिवारी को हुआ पितामह (दादा) शोक


चतरा:- हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पांडेयपूरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 85 वर्षीय दिनेश्वर तिवारी का निधन शुक्रवार की सुबह हो गई। उनके पौत्र विवेक तिवारी ने बताया कि वे प्रतापपुर एवं हंटरगंज प्रखंड के कई स्कूलों में  अपनी सेवा दी थी।
इनके पढाये
वे अपने पीछे बेटे बेटियां नाती पोता बहू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन की खबर सुनकर पूरे गांव तथा उनके जानने वाले लोगों में शोक की लहर है।
हुए कई शिष्य आज कर्मचारी पदाधिकारी समाजसेवी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

सरकार’ कहां हैं आप, सुंदरता दिखाने के लिए हरियोंखार जलप्रपात का संघर्ष,जलप्रपात भी शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आमलोगों को अपनी सुंदरता दिखाने के लिए कर रही हैं संघर्ष,एक ही प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि एक के आंख में लगा रही है सूरमा तो एक के आंख में डाल रही है किल

अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी


 कान्हाचट्टी :- झारखंड के साथ पर्यटन के मामले में यह दुर्भाग्य जुड़ा रहा है कि यहां कई ऐसे स्थान हैं, जिसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकता था। लेकिन इस कड़ी में काम काफी कम हुए, नहीं हुए या फिर उस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। 19 वर्ष के झारखंड में कई सरकारें आयीं-गयीं। लेकिन पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में ना सरकार और न ही उस इलाके के जनप्रतिनिधियों की मुकम्मल निगाहें गयीं। उन जगहों पर पर्यटक भी नहीं पहुंच सके और पर्यटन स्थल तक ले जाने के लिए सड़क सही नहीं रहने के कारण परिवहन की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इस वजह से प्राकृतिक सुंदरता के चेहरे को देखने से भी लोग वंचित रह गये। झारखंड और चतरा जिले में कई जलप्रपात हैं। चतरा जिले में तमासिन, हुंडरू, गोवा जैसे जलप्रपात तो नामचीन हैं, लेकिन कई जलप्रपात अभी भी प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लोगों की नजरों से दूर हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत में हरियोंखार जलप्रपात हैं।

 चारों ओर जंगल और पहाड़ से घिरा है यह जलप्रपात


 चारों ओर पहाड़ व जंगलों से घिरे होने के कारण हरियोंखार जलप्रपात की प्राकृतिक सुदंरता काफी मनोरम हैं। यहां करीब 200 सौ फीट की उंचाई से सपाट पानी गिरता हैं। यह जलप्रपात कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत के सहोर गांव में स्थित हैं। _*ग्रामीण बताते हैं,सालोंभर गिरते रहता है पानी*_ यहां के ग्रामीण और हरियोंखार विकाश समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह खेरवार एवं सिकेंदर खेरवार ने बताया कि यहां सालोंभर पानी गिरता रहता हैं। बारिश के दिनों में फॉल की खूबसूरती और बढ़ जाती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में मई व जून माह में पानी का प्रेशर कम हो जाता हैं। लेकिन इसके विकसित करने की आज तक कोई कवायद नही की गयी। आज तक इस फॉल तक पहुंचने के लिए कोई पहुंच पथ का निर्माण नही हो सका हैं। पैदल ही एकमात्र रास्ता हैं। वह भी काफी दुर्गम हैं। _*जलप्रपात तक पहुंचने के हैं दो रास्ते*_ हरीयोखार फॉल पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला पथ जैसपुर गांव होते हुए 2 किमी जंगल के ऊपर जाना होगा। दूसरा पहुंच पथ सहोर गांव से होते हुए 3 किमी की दूरी तय कर इस फॉल तक पहुंचा जा सकता है।





कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी की दूरी तय करने पर हरियोंखार के पास रास्ते में दोनों ओर जंगल की खूबसूरती खास ही रंग दिखाती है। _*प्रखण्ड में है दो जलप्रपात सरकार दोनों में कर रही है दो भाव, एक का बहुत तेजी से हो रहा है विकाश तो एक ओर किन्हीं का नहीं है नजर*_ कान्हाचट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत एक ही पंचायत में प्राकृतिक की गोद से दो जलप्रपात उत्पन्न हुवे है एक है तमासि न और दूसरा है हरियों खार लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि का नजर सिर्फ तमासिन पर है हरियोखर की ओर आज तक कोई जनप्रतिनिधि ना ही नजर उठाकर देखे और ना ही चर्चा किए जिससे लोगो में नाराजगी देखी जा रही है l

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभावि_कुलपति और भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार हजाम के खिलाफ़ खोला मोर्चा। कहा गबन के आरोपी को पुन: प्राचार्य सोच से परे है

चतरा:- 2 जनवरी 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा जिला इकाई द्वारा गौरक्षणी स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का  आयोजन कर  विनोवा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग़ के कुलपति डॉ रमेश शरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभावि कुलपति के पदस्थापन समय से अभी तक के कार्यकाल में इनकी कार्यशैली भ्रष्टाचार में लिप्त रही है, इनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। वहीँ भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी,चतरा के प्राचार्य दुलार हजाम को पूर्व में दोषी साबित होने के बाद पुनः विभावि प्रशासन द्वारा भ्रष्ट प्राचार्य को बिना किसी दोषमुक्त के पुनः प्राचार्य बनाया जाना भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करता है। विभावि कुलपति के द्वारा इस प्रकार का गोरखधंधा चलाया जा रहा है
और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 अभाविप के विभावि विश्वविद्यालय संयोजक श्री प्रवीण कुमार सिंह ने अवैध व फर्जी तरीके से बनाये गये प्रचार्य को हटाने की मांग किये हैं।

सरस्वती पूजा समिति की बैठक

कान्हाचट्टी : टाइगर किंग क्लब कैंडिनगर  की ओर से गुरुवार को कैंडिनगर में सरस्वती पूजा समिति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर विचार किया गया। साथ ही सरस्वती पूजा को कैसे सफल बनाया जाए। इस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यख  रोहित वर्मा व सचिव गुलशन कुमार ,अभिषेक कुमार कोसाध्यक्ष सचिन कुमार एवम पूजा संरक्षक में  कुंदन कुमार सिंह  का चयन किया गया। मौके पर निकेश पांडेय,उदय चंद्रवंशी,सोनू कुमार,सचिन कुमार,कुंदन सिंह के साथ दर्जनों लोग शामिल थे l

छात्र संघ की चुनाव को लेकर बैठक 5 को

चतरा:-आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारी को लेकर छात्र राजद जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव ने 5 जनवरी 2020 को एक बैठक रखे हुए हैं।इसकी जानकारी देते हुए चंदन राज यादव ने बताया कि बैठक BSNL टॉवर के नजदीक राजद के  वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर रखी गई है।जिसमे छात्र राजद के कमिटी विस्तार व आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की जायेगी।जिसमे सभी छात्र राजद के कार्यकर्ताओं से बैठक में  पहुँच कर अपना मंतव्य देने की अपील किया गया है।

अनियंत्रित बोलेरो ट्रेंच में गिरा, कोई हताहत नहीं

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के तापेज स्थित कुल्लू मोड़ के समीप अनियंत्रित jh13E  1029 नम्बर की बोलेरो वाहन ट्रेंच में गिर गया।घटना 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है।घटना में किसी तरह की हताहत नहीं होने की खबर है।खबर लिखे जाने तक बोलेरो घटना स्थल पर ही था।

एसडीपीओ ने दिव्यांग स्कूल के बच्चो के साथ मनाया नववर्ष का पहला दिन

पलामू- SDPO मेदिनीनगर संदीप गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी के साथ दिव्यांग स्कूल के बच्चो के साथ मनाया नववर्ष का पहला दिन।उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके लोग के साथ रहना चाहिए और असहाय लोगों के साथ वर्ष का पहला दिन मनाने में काफी आनंद आता है।

नए साल का आगाज: पर्यटन स्थलों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़


कान्हाचट्टी ( अभिषेक सिंह): -कान्हाचट्टी में नववर्ष का जोरदार स्वागत हुआ। वाटर फॉल, तमासिन व हारियोंखार में पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचकर जमकर मौज मस्ती करते दिखे और कई प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पिकनिक स्पॉट दिनभर लोगों से गुलजार रहा। डीजे साउंड से पूरा इलाका गूंजता रहा। जिसपर क्या युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी थिरकते दिखे। नव वर्ष को लेकर बच्चे एवं युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। शराब और मांस दुकान में लोगों की भीड़ दिनभर लगी रही। पुराने साल को अलविदा कर नए साल 2020 का स्वागत लोगों ने खुले दिल के साथ किया। साल के पहले दिन की खुशी में जहां लोगों की भीड़ कान्हाचट्टी  के पर्यटन स्थलों में उमड़ी। वहीं प्रखण्ड के मंदिरों व मस्जिदों में लोगों की भीड़ पूजा व इबादत के लिए उमड़ी थी। फल-फूल अर्पित कर निरोगी काया का आशिर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का दौर मंदिर में दोपहर तक जारी रहा। इधर प्रखण्ड  मुख्यालय स्थित तमासिन पर्यटन स्थल में पिकनिक का मजा लेने के लिए हजारों की संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी थी। तमासिन के साथ साथ हारियोंखार जलप्रपात का मजा लेते सैलानियों की भीड़ नजर आई।  पुरा प्रयटक स्थल सैलानियों की भीड़ से भरा रहा। महिला-पुरुष व बच्चें पिकनिक का मजा लेते नजर आए। मौके पर तमासिन में मेला का भी आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन समाजसेवी अरुण सिंह ने विधिवद फीता काटकर किया और सैलानियों के लिए निशुल्क चाय और पानी की व्यवस्था भी  किए ।
तमासिन जलप्रपात का उद्घाटन करते जीप सदस्य व अन्य






सुरक्षा व्यवस्था का रहा पुख्ता इंतजाम

तमासिन जलप्रपात एवम हरियोंखार जलप्रपात में राजपुर थाना के एस आई विकाश पासवान के निगहवानी और विकाश समितियों के सहयोग के आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था l मौके पर रामेश्वर यादव , महरु पासवान, बासुदेव यादव, छोटु सिंह ,राकेश सिंह,शेरशाह,मिथलेश सिंह, राजेश,मनीष के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल थे ।

जिला बल के जवान नवीन सिंह ने भी बच्चों के साथ वर्ष 2020 की 1 तारीख की शुरुआत खुशी और आनंद पूर्वक मनाई*



प्रतापपुर( चतरा) वर्ष 2020 कि शुरुआत तिथि 1 जनवरी का आनंद नवीन सिंह जो जिला बल में पदस्थापित हैं, उन्होंने कुंडा थाना क्षेत्र के मांझी पारा गांव के बच्चों के साथ 1 जनवरी मनाया इस मौके पर उन्होंने बच्चों के बीच मिठाई का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ नया साल की शुरुआत कर मुझे बहुत आनंद लगा और माना कि मैं अपने बच्चों के साथ नहीं हूं लेकिन इन बच्चों के साथ भी खुशी हमें उतने ही मिली जितने अपने बच्चों के साथ में त्यौहार मनाते 1 जनवरी का आनंद लेता।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे तो बच्चे होते हैं और यह भगवान का रुप होते हैं। आज 1 तारीख से 2020 की की की शुरुआत मैंने इन भगवान स्वरूप बच्चों के साथ किया है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के बीच बालूशाही मिठाई का भी वितरण किया ।


बताते चलें कि वर्तमान समय में नवीन सिंह कुंडा थाना के मांझी पारा पुलिस पिकेट में पद स्थापित हैं।

नववर्ष का जश्न मातम में बदल गया।


चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिधौर स्थित रामसागर आहार के आगे मोटर साइकिल दुर्घटना में गिद्धौर के जयराम दांगी के पुत्र रविकांत कुमार की मौत हो गयी। रविकांत के मौत के बाद गिद्धौर में मातम छा गया। जयराम के घर में नववर्ष का जश्न मातम में बदल गया।

गरीब बच्चो के साथ त्योहार मनाने में बड़ी सुखद अनुभूति महसूस करता हूं:- मधुसूदन मोदक

*जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने गरीब बच्चो बच्चियों के बीच मिठाई बाँटकर मनायी पहली जनवरी*

 *"गरीब बच्चो के साथ त्योहार मनाने  में बड़ी सुखद अनुभूति महसूस करता हूं" मधुसूदन मोदक, थाना-प्रभारी*



जगन्नाथपुर(चाईबासा): वर्ष 2019 के विदाई के बाद 2020 के एक जनवरी से नए साल की शुरुआत हुई इस मौके पर कई लोगों ने झरना पिकनिक स्पॉट नामचीन जगह पर अपने पूरे परिवार के साथ मित्रों के साथ फर्स्ट जनवरी का पिकनिक के रूप में आनंद बनाया l लेकिन इन सभी बातों से दूर हमेशा गरीबों के पक्ष में खड़े रहने वाले जगन्नाथपुर  थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने थानाक्षेत्र के मौलानगर में एस्पायर द्वारा संचालित बालिका आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें यहां के विभिन्न कारणों से स्कूली शिक्षा के वंचित बच्चियों के साथ तथा शिव मंदिर चौक के गरीब बच्चों, बच्चियों एवं लोगो के साथ 1 जनवरी के 2020 वर्ष के आगमन का स्वागत किया तथा इस मौके पर उन्होंने गरीब परिवार के लोगो, बच्चों एवं बच्चियों के बीच मिठाइयां बांटी। इससे पहले उन्होंने आरबीसी के बारे में एस्पायर ब्लॉक कोडिनेटर एस रमेश तथा कलस्टर कोडिनेटर बिशाल गोप से जानकारी ली।







*क्या कहते हैं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक*


थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि यह गरीब बच्चे, बच्चियां व गरीब परिवार अपने समाज के लोग हैं बड़े लोगों के साथ तो हर कोई बैठकर पिकनिक मना लेता है साथ खाना खा लेता है लेकिन इनके बीच मिठाई बाँटने के बाद मुझे जो सुखद अनुभूति हुई है और होती है या मुझे किसी भी पिकनिक स्पॉट और विदेशों की यात्रा करने के बाद भी नहीं मिलेगी। ऐसा करके मुझे एक सुखद आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि होली दशहरा दीपावली हो या कोई भी पर त्यौहार में गरीब बस्ती के लोगों को बीच अपनी खुशियां बांटकर बड़ा सौभाग्यशाली और सुखद अनुभूति क महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं एक इंसान हूं ।इसके बाद थाना प्रभारी। मैं शरीफ असहाय कमजोर और लाचार बेबस जरूरतमंद के लिए में मददगार, सहयोगी के रूप में खड़ा नजर आऊंगा वहीं गुंडे बदमाश क्रिमिनल के लिए मैं उनकी मुसीबत हूं। उन्होने कहा आरबीसी का उद्देश्य शिक्षा से छुटे बच्चों के लिए बेहतर प्लेटफर्म
है और ऐसी व्यवस्था स्थायी होना बहुत जरुरी है।







इस नववर्ष के मौके पर  थाना प्रभारी मोदक के आलावे  समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह, लंकेश्वर गागराई, एस्पायर ब्लॉक कोडिनेटर एस रमेश, एलईपी कॉडिनेटर सुरेश बाग एस्पायर कलस्टर कॉडिनेटर बिशाल गोप, बालिका आवासिय पाठ्यक्रम केंद्र जगन्नाथपुर वार्डेन यामुना लागुरी, शिक्षिका रानी जेराइ, ओनामी कुमारी, रैना कुमारी, गार्ड लालसिंह पुरती, समाज सेवी जितेंद्र गुप्ता, मंजीत कोड़ा, भूषण लागुरी, चंदन कुमार, सअनि उमेश प्रसाद, आदि गणमान्य व्यक्ति हुए थे।

बाराचट्टी विधायक पँहुची बरही विधायक के आवास

हजारीबाग:-बिहार राज्य के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक  समता देवी  बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव  के आवास पर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देने पहुंची।इस मौके पर राजनीति जीवन मे हो रही परिस्थितियों पर चर्चा हुआ।

अंतिम दिसंबर को मनाया गया परम् प्रमेमय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का सत्संग कार्यक्रम


*प्रतापपुर/चतरा:-*  हर साल की भांति इस साल का अंतिम दिसंबर को लेकर प्रतापपुर स्थिति देवी मंडप में परम् प्रमेमय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की सत्संग कार्यक्रम किया गया इस सत्संग कार्यक्रम प्रतापपुर देवी सुरसंग समिति के सदस्यों ने किया देवी सुरसंग के सदस्यों ने बताया कि हमलोग हर साल की भांति इस साल भी दिसंबर को खत्म होने से पहले सत्संग करते हैं क्योंकि हमलोग साल की विदाई समारोह के रूप में हमलोग सत्संग करते हैं और हमलोग परम् प्रमेमय श्री श्री ठाकूर अनुकूल चंद्र जी से प्राथर्ना करते हैं कि इस साल की भांति हर साल हंशी खुशी बीत जाय इस सत्संग में लोग बहुत ही श्रद्धा भाव से तथा झूम गा कर किया गया तथा सत्संग समाप्त होने के बाद श्रध्वलुओ के बीच प्रसाद वितरण किया गया इस सत्संग में उपस्थित देवी सुरसंग की सदस्यों चन्दन भारती, प्रधुम्न कुमार, विकास कुमार, बजरंगी कुमार,रवि प्रजापति, अनुज कुमार,अजित कुमार, विशाल कुमार, आदि लोगों इस सत्संग में शामिल थे

*नया साल, नयी उम्मीदें, नए विचार और नयी शुरुवात* *भगवन करें आपकी हर मनोकामना हकीकत बन जाए* *नए साल की आपको और आपके पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ*



*नया साल, नयी उम्मीदें, नए विचार और नयी शुरुवात*
*भगवन करें आपकी हर मनोकामना हकीकत बन जाए*
*नए साल की आपको और आपके पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ*
            
                - सत्यानन्द भोगता
                     कैबिनेट मंत्री
                   झारखंड सरकार
💐💐💐💐💐
🙏🙏🙏🙏🙏


2019 के अंतिम दिन झामुमो ने निकाला विजय जुलूस

सिमरिया: महागठबंधन से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर सिमरिया में उत्साह का महौल है। वर्ष 2019के अंतिम दिन
जुलूस में झामुमो के कार्यकर्ता
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजयी जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ता जमकर आतीशबाजी की और पटाखे छोडे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी बांटी। कार्यकर्ता सुभाष चौक पर जमकर आतीशबाजी की खुशियां मनाई। लोग डीजे के धुन पर थिरकते रहे। जुलूस सिमरिया चौक के चारों सड़कों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन जिदाबाद के नारे लगाए। जुलूस में रविद्र कुमार सिंह, इकरामुल हक, कैलाश सिंह, कृष्ण कुमार महतो, पूरन राम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

दिखने लगा है बाइक एंबुलेंस का लाभ लोगों को , बाइक एंबुलेंस को रखने की व्यवस्था यदि नहीं की गई तो यह भी जीर्ण शीर्ण होकर हो जाएगा बर्बाद

*सतीश पांडेय* प्रतापपुर (चतरा) प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्रों को मिले बाइक एंबुलेंस का लाभ आम लोगों को मिलने लगा है।
प्रखंड के सिद्ध की गांव निवासी सुनील बैगा पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी सूचना सहिया के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर को दी गई। मिली सूचना के आधार पर बाइक *एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र कुमार* ने उक्त स्थल पर जाकर सुनील बैगा को बाइक एंबुलेंस से प्रताप्पुर स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

*यह बात और है कि यदि बाइक एंबुलेंस को सुचारु रुप से व्यवस्थित रूप से रखने की व्यवस्था नहीं की गई तो यह बाइक एंबुलेंस भी पूर्व की भांति मिले एंबुलेंस की तरह जर्जर अवस्था में हो जाएगी।*

*बताते चलें या बाइक एंबुलेंस किसी शेङ् में नहीं बल्कि खुले में रखा जाता है जहां बरसात का पानी और सूर्य की रोशनी दोनों पाकर धीरे-धीरे या अपने अस्तित्व को खोने के कगार पर है ।*

दहेज किसी भी समाज के लिए कोढ़ के समान है- पंकज मिश्रा

 चतरा:-हंटरगंज प्रखंड के  ब्रह्म स्थान डुमरी में मंगलवार को  ब्राह्मण समाज की बैठक
हुई|इस बैठक में अपने ब्राह्मण  समाज के लोगों के आपसी सहयोग उत्थान करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपसी कलह ईष्या ध्वेश सब कुछ भुलाकर एक-दूसरे के उत्थान सहयोग के लिए समर्पण की भावना से लोग काम करें। समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी बुराइयों पर भी चर्चा की है *पंकज मिश्रा* ने बताया कि दहेज समाज के लिए एक कोर के समान है जिससे कि घृणा की जानी चाहिए और इस कोढ़ को ठीक करने के लिए लालच लोभ  त्याग करनी  होगी।
वहीं *सुमंत पाठक* ने कहा कि किसी भी समाज का व्यक्ति चाहे वह कितना भी बड़ा अमीर धनी क्यों नहीं हो लेकिन यदि वह दहेज की मांग करता है तो धन संग्रह जमा करने के प्रति मानसिक रूप से वह दरिद्र है, और ऐसे दहेज लोलुप लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने की जरूरत है।
ब्राहमण समाज का अध्यक्ष *अरविंद पाठक* ने कहा कि प्रखंड स्तर के ब्राह्मणों को एकजुट करते हुए शीघ्र ही इस कमेटी का विस्तार  जिला के अन्य प्रखंड में किया जाएगा।
इन सबके अतिरिक्त समाज के अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए कई आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए ।

चतरा विधान सभा से बने *विधायक सत्यानंद भोक्ता* के मंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। लोगों ने  मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता उम्मीद की है कि सभी वर्ग सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और चतरा विधानसभा में विकास की एक नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक,सुनील पाठक अवधेश पाठक, सुमंत कुमार पाठक, कमलेश कुमार पाठक,मनोज मिश्रा,पंकज मिश्र,निशिकांत,पीयूष,शत्रुघ्न मिश्रा आदि  कई लोग उपस्थित थे।

जीप सदस्या छाया सिंह ने बदली तमासिन की तस्वीर

कान्हाचट्टी : प्रखंड के चर्चित तमासीन जलप्रपात एक जनवरी को लेकर तैयार है,सैलानियों को बखूबी अपनी ओर आकर्षित कर रही है,हलाकी यहां पहुंचने वाले सैलानियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है,लेकिन इसी कड़ी में वर्तमान जिला परिसद सदस्या छाया सिंह ने विकाश के कई नए आयाम भी जोड़ी है,श्री छाया ने अपने विभाग से तकरीबन पचास लाख की योजनाओं को धरातल पर उतरी है,इनमें पच्चीस लाख की लागत से जलप्रपात के ऊपरी हिस्से पर खूबसूरत पार्क का निर्माण,पच्चीस लाख की लागत ले पिसिसी ,गडवाल, सैलानियों को बैठ कर जलप्रपात का आनंद लेने के लिए चबूतरे व कुर्सी का निर्माण कार्य भी समिल है,पार्क का निर्माण होने से अब आने वाले सैयलानी यही से जलप्रपात की खूबसूरती का आनंद उठा सकते है, यहां बैठ कर सुंदर वादियों का भी आंनद ले सकते है,इतना ही नहीं एक जनवरी को लेकर जिला परिसाद सदस्य की ओर से आने वाले सैलानियों के लिए जगह- जगह पर स्वागत तोरण द्वार भी लगाए गए है,बैनर पोस्टर से जलप्रपात परिसर को सजाया गया  है,सैलानियों के स्वागत के लिए चाय स्टॉल भी लगाए जाएंगे,जिला परिषद की ओर से प्रखंड व जिले के लोगो को सादर आमंत्रित किया है,उनकी स्वागत में हम सब तत्पर रहेंगे

नववर्ष की पूर्व संध्या में जगन्नाथपुर थाना परिसर में हुई शान्ति समिति की अहम बैठक

नववर्ष की पूर्व संध्या में  जगन्नाथपुर थाना परिसर में हुई शान्ति समिति की अहम बैठक



 *इस ठंड में अपनी इंसानियत दिखाते हुए गरीब लोगो की मदद करे: थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक*

चाईबासा: नववर्ष की पूर्व संध्या मंगलवार को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओ, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों शान्ति समिति की एक अहम बैठक की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने वर्षभर थाना के साथ औऱ सहयोग करने के लिए थानाक्षेत्र के समस्त जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके प्यार और सहयोग के कारण दुर्गापूजा, रामनवमी, मोहर्रम और चुनाव सहित सभी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है और मैं आशा करता हूँ कि आगे भी आपका सहयोग मिलता रहेगा। श्री मोदक ने कहा कि हर शान्ति समिति की बैठक का कुछ न कुछ मकसद होती है मेरी इस शांति समिति की बैठक का मुख्य मकसद है कि हम सब पुलिस, वकील या कोई भी नोकरी में क्यों न हो, हम सब पहले एक इंसान है इसलिए हममे इंसानियत भी होनी चाहिये, अभी ठंड बहुत बढ़ गई है, हमे अपनी इंसानियत दिखाते हुए इस ठंड में गरीबो की मदद करनी चाहिये। उन्होंने शान्ति समिति के सदस्यों से अपील किये कि आप अपने घर से नये व पुराने स्वेटर, कम्बल या कोई भी गरम कपड़ा गरीबो को दान दे। इस पुनीत कार्य मे जब भी जरूरत होगी मैं भी आप लोगो के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।





बैठक के प्रारम्भ में शामिल सभी लोगो ने वर्ष भर में अपने साथ हुए सुख दुख की बातों को साझा किए तथा थाना प्रभारी के कार्यो का खूब सराहना किये। लोगो ने कहा कि वर्ष के अंतिम दिन इस तरह का बैठक पहली बार हुई है, आपके आने के बाद पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध मधुर हुए है एवं पुलिस के प्रति लोगो का विश्वास जगा है।
बैठक में शामिल उच्च न्यायालय के वकील मो०मुख्तार अहमद एवं खालिदा हया रश्मि ने कहा कि लोगो को अपने मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य की जानकारी होनी चाहिए।




इस बैठक में ग्रामीण मुण्डा विकाश महापात्र, प्रदीप गुप्ता, धीरज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, जगदीश चंद्र सिंकू, ब्रजमोहन कुजूर, वकील मो मुख्तार अहमद, खालिदा हया रश्मि,  सम्मी अफरोज, निराकार बोस, हरीश प्रसाद, हरीश तांती, डेज़ी नसीम, एस रमेश, शशि दास, आफ़ताब आलम, कमर इकबाल, स अ नि तारकनाथ सिंह, उमेश प्रसाद, पन्नालाल महथा एवं अन्य उपस्थित थे।

4 जनवरी तक जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे

चतरा:- जिला शिक्षा अधीक्षक चतरा ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बढ़ती ठंड को देखते हुए 4 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने पत्र निकाल कर उपायुक्त के आदेशानुसार कहे है कि जिले में शीतलहर चल रहा है जिसके कारण सरकारी गैर सरकारी व सीबीएसई सहित अन्य तरह के विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया।

टीएसपीस संगठन के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया



लातेहार:-जिले  के चंदवा थाना क्षेत्र के केन्दुआटाड़ (माल्हन) जंगल के बीच में नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया। घटना सोमवार की मध्यरात्रि के लगभग की है। जानकारी के अनुसार 30 दिसम्बर की मध्यरात्रि पश्चात 12 से 15 की संख्या में नक्सली केन्दुआटांड़ स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पहुंचे और वहां खडे़ पोकलेन, हाइवा, वाइव्रेटर और रोलर को आग लगा दी। वहां खड़े चार हाइवा के कांच को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। गार्ड का काम कर रहे धर्मा गंझू की पिटाई भी की। दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया।

तीसरी लाइन का होना है काम





जानकारी के अनुसार बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण को लेकर एस निशा कंपनी द्वारा केन्दुआटांड़ के जंगल के बीच उक्त साइट का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य में प्लांट साइट में छड़ और अन्य निर्माण सामग्राी को वहां स्टाॅक किया जा रहा था।


पर्ची छोड़कर टीएसपीसी ने ली घटना की जिम्मेवारी

घटनास्थल पर टीएसपीसी नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी ली है। हस्तलिखित पर्चें में कहा गया है कि संगठन के आदेश के बिना कार्य किया जा रहा है। बात करने पर इग्नोर किया गया। जिसके एवज में उक्त कारवाई की गई। यदि बिना बात किए काम किया गया तो इससे भी बड़ी कारवाई को अंजाम दिया जाएगा। निवेदक टीएसपीसी लिखा हुआ था।

नक्सलियों के जमे होने की मिल रही थी सूचना, बढ़ी थी पुलिसिया गतिविधि

सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के जमे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सर्तक हो गई थी। पुलिसिया गतिविधि बढ़ी थी लेकिन जंगल का लाभ उठाकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया और पुलिस को चुनौती दी। सूचना के बाद वहां पहुंचे एसडीपीओ विरेन्द्र राम व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा की टीम ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है।


क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ विरेन्द्र राम ने इस बावत बताया कि पर्ची के आधार पर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीएसपीसी के वि़रूद्ध कारवाई की नीति पर कार्य कर रही है। नक्सलवाद के खातमे की नीति पर पुलिस कार्य कर रही है।

चतरा के नवनिर्वाचित विधायक श्री सत्यानद भोक्ता जी को नया सरकार मैं मंत्री बनाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के चतरा जिला अध्यक्ष राम आशीष कुमार ने बधाई दिया है और चतरा का नया ऊर्जा के साथ वीकास का आशा करते है

चतरा के नवनिर्वाचित विधायक श्री सत्यानद भोक्ता जी को नया सरकार  मैं मंत्री बनाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के चतरा जिला अध्यक्ष राम आशीष कुमार ने बधाई  दिया है और चतरा का नया ऊर्जा के साथ विकास का आशा करते है

जमीन कारोबारी के सीने को किया गोलियों से छलनी,रांची में एक महीने में तीन जमीन कारोबारी की हत्या

रांची:- जमीन कारोबारियों पर आफत की घड़ी आ गयी है।पूरे राज्य में जमीन कारोबारियों की दिन प्रतिदिन हत्या की घटना में काफी इजाफा हो रहा है।जबकि बहुत ऐसे मामले में साफ नही हो पाता है कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है।सिर्फ रांची शहर की बात करे तो इसी महीने में ककई लोगो की हत्या हो चुकी है।जिसमें 21 दिसंबर 2019 मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में अज्ञात अपराधियों ने जमीन विवाद में जेएमएम नेता सुबोध नंद तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी,9 दिसंबर 2019 : कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में अधिवक्ता राम प्रवेश सिंह की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा ही एक मामला 30 दिसंबर की है जहां 
रातू के पिर्रा में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार शाम जमीन कारोबारी कमलेश दुबे (56) की गोली मार कर हत्या कर दी। कमलेश के सीने में तीन गोलियां मारी गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त कमलेश पिर्रा चौक पर स्थित अपनी किराना दुकान से शाम लगभग सात बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के गेट के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उन पर चार गोलियां चलाईं। इनमें तीन गोलियां उनके सीने में लगीं। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी काठीटांड़ चौक की ओर भाग निकले। 
परिजन बोले, पुराने पार्टनर से थी दुश्मनी 
कमलेश के परिजनों का आरोप है कि कमलेश की रांची के हरमू में रहने वाले उनके पुराने पार्टनर नागेंद्र प्रसाद सैनी से दुश्मनी थी। कई अन्य लोगों से भी लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। कमलेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे, मां व एक सगे भाई हैं।  

जिस कॉलेज में पढ़े उसी कॉलेज में बनेंगे प्राचार्य


*चतरा( निकेश मिश्रा)*:-चतरा महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. तेजनारायण सिंह* आज सेवनिर्वित हो रहे हैं। नए प्राचार्य के रूप में *डॉ. रामानंद पांडेय* लेंगे प्रभार
नए वर्ष में नए प्राचार्य से  शैक्षणिक सत्र में स्नातकोत्तर सहित अन्य विषयों की पढाई को लेकर चतरा वासियों में जगी नई उम्मीद
एक महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉ. रामानंद पांडेय चतरा महाविद्यालय के ही छात्र रहे हैं ।
 श्री पांडेय अनुशासन के प्रति शुरू से सजग रहे हैं अतः अनुमान है कि अब महाविद्यालय में अच्छे संस्कार देखने को मिल सकते हैं।
 उनके प्राचार्य बनने के बाद सभी वर्गों में पठन- पाठन की सुविधा में और सुधार की संभावना है ।
श्री पांडेय शुरू से ही पढ़ने वाले छात्रों को हर सम्भव मदद करते आये हैं।

खेदू यादव के अध्यक्षता में पोस्ता उन्मूलन पर बैठक

चतरा:-प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया खेदू यादव ने की। मौके पर थाना प्रभारी पीसी सिन्हा मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से पोस्ता की खेती उन्मूलन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुखिया ने ग्रामीणों को पोस्ता की खेती करने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया गया। साथ-साथ उसकी खेती से होने वाले नुकसान से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि रामपुर पंचायत के गेड़े, धरधरी तथा बरहे के जंगलों में बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती होती है। इसमें संलिप्त कई लोग जेल भेजे जा चुके हैं। मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों को पोस्ता की खेती नहीं करने की अपील की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को खेती करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि पोस्ता की खेती करना गैर कानूनी है। खेती करने वाले किसी भी हालत में बख्से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोस्ता की खेती करने वालो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कारवाई की जाएगी। इधर ग्रामीणों ने बताया कि गांव से करीब दस किलोमीटर दूर गेडे़, धरधरी, बरहे तथा योगीयारा पंचायत के भीमडाबर, लिदीक, बामी, शिकारपुर, गोराडीह, कुंडी, हाथीसुर आदि गांव के जंगलों व्यापक स्तर पर पोस्ता की खेती हो रही है। बैठक में एसआई केशव प्रसाद शर्मा, वार्ड सदस्य संजय राम, सिद्धार्थ शर्मा, सलाउद्दीन हाफीज सहित ग्रामीण मौजूद थे।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...