चाईबासा: जगन्नाथपुर पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के साथ साथ थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक की सूझबूझ एवं संवेदनशीलता रंग लाई औऱ चार दिन से बाइक सहित लापता चाचा भतीजा पांचवें दिन शनिवार को सकुशल अपने घर तोडांगहातु वापस लौट आये। बता दें कि 14 जनवरी को मकर मेला घूमने तोडांगहातु के फाटक टोला
गए चाचा सुखराम लागुरी एवं भतिजा वीरसिंह लागुरी जब गाँव तोडांगहातु वापस नही लोटे तो उनकी माँ, पत्नी, एवं भाई सहित अन्य परिजन 17 जनवरी की सुबह थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को लिखित आवेदन देकर चाचा भतिजा को खोजने की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मधूसुदन मोदक ने अपनी सूझबूझ एवं संवेदना दिखाते हुए थाना के पुलिस अवर निरीक्षक देवसाई भगत को मामले की जांच पड़ताल के लिए गांव व घटना स्थल सहित अन्य क्षेत्र में भेज दिया साथ ही लापता भतिजा बीरसिंह लागुरी पिता लंका लागुरी व चाचा सुखराम लागुरी पिता स्व.जाड़ेया लागुरी के संबंध में फ़ोटो सहित स्थानीय व्हाट्सएप न्यूज ग्रुप में डालवा दिये। किसी माध्यम से चाचा-भतीजा को यह जानकारी मिली कि घर के परिजन औऱ पुलिस उन्हें खोज रही है तो वे पांचवे दिन देर शाम अपना घर वापस लौट आये। अपने माँ, पत्नी परिजनो के साथ थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक का आभार प्रकट किए। दोनो चाचा भतीजा ने बताया कि मकर मेला देखने के बाद बिना घर मे सूचना दिए दोनों चाचा भतीजा बिरसिंह के बीमार दीदी (बहन) मुजली सिंकू से मिलने इलिगाढ़ा, थाना हाटगम्हरिया चला गया था। अपनी गुमशुदगी की सूचना मिलने पर रात को ट्रेन से घर वापस आ गया। थाना प्रभारी मोदक ने दोनों चाचा भतीजा को ऐसी गलती दोबारा नही दोहराने की सलाह दी। दोनो चाचा भतीजा को सकुशल घर पहुँचने पर जहाँ गाँव मे खुशहाली का माहौल है वहीं जगन्नाथपुर पुलिस की कार्यशैली भी एक बार फिर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
तस्वीर : थाना में उपस्थित लापता हुए चाचा भतिजा व उनके परिजन

): एकल परिवार द्वारा प्रखण्ड के शायल बगीचा में रविवार को विश्व युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में संघ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड के समाजसेवी शंभू प्रसाद केशरी द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं कर एवम बच्चो द्वारा ॐकार ,गायत्री वंदना , सरस्वती वंदना कर किया गया । इसके उपरांत एकल परिवार के छात्रों एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर विचार प्रकट किए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा गीत-संगीत एवं भजन आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सुरेंद्र भारती,प्रदीप पांडे, सुभाष दास समेत एकल विद्यालय के बच्चे मौजूद थे l वहीं इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कान्हाचट्टी के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर युवा दिवस का संदेश दिया। प्रभातफेरी के बाद बच्चो और शिक्षकों ने बैठक कर देश सेवा का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रमुख वक्तव्य से सीख लेते हुए लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। मौके पर गौतम पांडे,सविता केशरी,अनिल दांगी,कैलाश सिंह,ऋषभ कुमार समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे l वहीं कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचु मा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से बक्चुम्मा पंचायत के भावी मुखिया दीपक वर्मा और सनी सिंह मौजूद थे दीपक वर्मा ने लोगों को संबोधित करता करते हुए कहा कि कोई भी विचार बना लो उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो उस विचार के बारे में सोचो सपने देखो शरीर के हर भाग में उस विचार को भर लो और बाकी सारा विचार छोड़ दो यह सफल होने का रास्ता है,