बीडीओ पप्पु रजक ने मुसहर परिवारों के बीच किया कंबल वितरण

कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह): प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी पप्पु रजक ने  ने ठंड को देखते हुये शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप रह रहे मुसहर परिवारों के बीच कंबल वितरित किया। मौके पर बीडीओ श्री रजक ने  कहा कि सरकार की सोच है कि कोई भी गरीब ठंड  से परेशान ना हो सके। कड़ाके की ठंढ को देखते हुये प्रखण्ड  में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। आज उसी कड़ी में सरकारी लाभ से वंचित मुसहर परिवार के लोगों के बीच भी कंबल वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि हाड़कपाती ठंड में गरीबों को गर्म वस्त्र प्रदान करना पुनीत कार्य है। इस काम में सबी को आगे आना चाहिए, ताकि गरीबों को इस कंकंपाती ठंड में राहत मिल सके। इसका सरकारी स्तर पर प्यास जारी है। मौके पर चिरीदीरी पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह,विजय कुमार, शंकर प्रसाद सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे।

आदर्श युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा 25 जनवरी को निकाला जाएगा भव्य तिरंगा यात्रा

कान्हाचट्टी( अभिषेक सिंह): 25 जनवरी को  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आदर्श युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला जायेगा, जिसमे  फाउंडेशन के सदस्यों के साथ न्यू मून पब्लिक स्कूल के बच्चे 101मीटर लंबी तिरंगे को लेकर के भ्रमण करेंगे।
आदर्श युवा संकल्प फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह(गुजून),संयोजक सुमन सौरभ तिवारी ने बताया कि 25 जनवरी को फाउंडेशन द्वारा रामनगर उच्च विद्यालय से सुबह 10 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा जो कि कान्हाचट्टी बाजार भ्रमण करते हुवे राजपुर गांधी चौक पर समाप्त किया जाएगा l कार्यकर्म आदर्श युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा कान्हाचट्टी में पिछले वर्ष से आरंभ किया गया है।इस दौरान प्रखण्ड के कई विद्यालयों के बच्चे भी इस तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे l इस तिरंगा यात्रा में प्रखण्ड क्षेत्र के नागरिकों से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल होने की अपील किया गया है।

मौसम फिर लिया करवट,ठंड से बढ़ी परेशानी

चतरा : -जिले में  कोहरे की चादर से ढंक गया है। जिससे  जीवन अस्त व्यस्त है।   बता दें कि शनिवार से हल्की बारिष हुई थी वहीं शनिवार से कोहरे की चादर ने अपना प्रकोप में लेकर कर लोगों की जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।कोहरे के साथ हल्की वारिष भी शामिल है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं ।लोग जरूरी काम को भी अंजाम देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और तो और चौक चौराहे भी सनाटे में तब्दील है। खास कर जानवरों के बीच काफी परेशानी है। जानवरों को ठंड से बचाने के लिए तरह तरह की उपाय करने में लगे है।ताकि जानवर सुरक्षित रहे और ठंड से बचाया जा सके। दुसरी ओर किसानों को काफी नुकशान का सामना करना पड़ रहा है ।जिसमें खास कर आलू ,गोभी,मटर,टमाटर समेत अन्य फसल
शामिल है।



बेबस किसान ओने पौने में बेच रहे हैं धान

सिमरिया : अनुमण्डल क्षेत्र में इन दिनों सरकारी धान क्रय नहीं होने के कारण किसान अपने धान को ओने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि अनुमण्डल क्षेत्र में पैक्स गोदामों में धान क्रय नहीं होने के कारण किसान बेवस होकर ओने पौने दामों में व्यपारियों के बीच बेचना पड़ रहा है। पैक्स गोदाम में सरकार द्वारा निर्धारित राशि पर धान क्रय की जाती तो हम किसानो को मुनाफा होता।किंतु व्यपारियों के पास मजबूरन धान बेचना पड़ रहा है। जिससे हम किसानों को काफी नुकशान सहना पड़ रहा है। आगे कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित राशि पर अविलंब पैक्स के माध्यम से धान क्रय करने की मांग जिला प्रशासन से की है।


झामुमो कार्यकर्ताओं किया शोक सभा का आयोजन, रखा दो मिनट का मौन


सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के किसान भवन परिसर में झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया और दिवंगत झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामानंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ हीं पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं 2 मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उन्हें झारखंड के आंदोलनकारी नेता बताया। उन्होंने बताया है उनके हुए मौत से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई। शोक सभा आयोजन का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह,  इकरामुल हक, पूरन राम, भूपेंद्र कुमार, पंकज कुमार, महेंद्र महतो, भीमसेन साहू, कैलाश महतो, धरम महतो, बलदेव साहू, अशोक साहू, विनोद महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



सीआरपीएफ 190 वी बटालियन ने बच्चों को पिलाया पोलियो की खुराक




चतरा:-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले  में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 2 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं छूटे हुए बच्चों के लिए कल 20 और 21 जनवरी को डोर-टू-डोर पहुंचकर दवा पिलाई जाएगी।उन्होंने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को बूथों में ले जाकर पोलियो की खुराक देने का आह्वान किया है।इसी क्रम में सीआरपीएफ 190 वी बटालियन कैम्प में भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया गया।इस संबंध में पोलियो के खुराक पिलाने वाले डॉ आर के सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग से जाने वाले राहगीरों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जा रहा है।ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नही रहे।

अध्यक्ष बने पवन कुमार यादव

लातेहार:-जिले के लातेहार प्रखंड में अखिल भारतीय यादव महासभा का बैठक किया गया।बैठक में सर्व समिति से प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया ,जिसमें श्री पवन कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया।

मुख्यमंत्री व मंत्री से कृषक मित्र प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,सौपा मांग पत्र



राँची:- कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर मानदेय लागू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।श्री सोरेन ने कहा कि कृषक मित्रों के लिए बड़ा सोंच रखे हैं बड़ा करेंगे। वहीं दूसरी ओर महासंघ के प्रदेश सचिव सुभाष सिंह के नेतृत्व में  कृषक मित्र प्रतिनिधिमंडल माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता को उनके रातु रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर माँग पत्र सौपा। मंत्री ने महासंघ को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने कृषक मित्रों की मानदेय की मांग को जायज बताया। उन्होंने  कृषि मित्रों  से कहा कि वे भी किसान हैं और गांव से ही आते हैं। उन्हें पता है कृषक मित्र बेहतर कार्य कर किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं।


तत्पश्चात कृषक मित्रों ने मोरहाबादी मैदान के नीलाम्बर पीताम्बर पार्क में बैठक किया बैठक की अध्यक्षता शशि भगत व संचालन सुभाष सिंह ने किया।बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री को अपने अपने क्षेत्र में सम्मान समारोह आयोजित करने और सभी सत्ता पक्ष के विधायक को अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। मुलाकात करने वालों प्रतिनिधिमंडल में अजय महता, दुखभंजन निराकार, सत्यानंद दुबे, रामस्वरूप यादव, सतीश दास, समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

पुलिस की सक्रियता व सुझबुझ से चार दिन लापता चाचा - भतिजा पांचवां दिन देश शाम घर लौटे

चाईबासा: जगन्नाथपुर पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के साथ साथ थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक की सूझबूझ एवं संवेदनशीलता रंग लाई औऱ चार दिन से बाइक सहित लापता चाचा भतीजा पांचवें दिन शनिवार को सकुशल अपने घर तोडांगहातु वापस लौट आये। बता दें कि 14 जनवरी को मकर मेला घूमने तोडांगहातु के फाटक टोला
 गए चाचा सुखराम लागुरी एवं भतिजा वीरसिंह लागुरी जब गाँव तोडांगहातु वापस नही लोटे तो उनकी माँ, पत्नी, एवं भाई सहित अन्य परिजन 17 जनवरी की सुबह थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को लिखित आवेदन देकर चाचा भतिजा को खोजने की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मधूसुदन मोदक ने अपनी सूझबूझ एवं संवेदना दिखाते हुए थाना के पुलिस अवर निरीक्षक देवसाई भगत को मामले की जांच पड़ताल के लिए गांव व घटना स्थल सहित अन्य क्षेत्र में भेज दिया साथ ही लापता भतिजा बीरसिंह लागुरी पिता लंका लागुरी व चाचा सुखराम लागुरी पिता स्व.जाड़ेया लागुरी के संबंध में फ़ोटो सहित स्थानीय व्हाट्सएप न्यूज ग्रुप में डालवा दिये। किसी माध्यम से चाचा-भतीजा को यह जानकारी मिली कि घर के परिजन औऱ पुलिस उन्हें खोज रही है तो वे पांचवे दिन देर शाम अपना घर वापस लौट आये। अपने माँ, पत्नी परिजनो के साथ थाना  पहुंचकर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक का आभार प्रकट किए। दोनो चाचा भतीजा ने बताया कि मकर मेला देखने के बाद बिना घर मे सूचना दिए दोनों चाचा  भतीजा बिरसिंह के बीमार दीदी (बहन) मुजली सिंकू से मिलने इलिगाढ़ा, थाना हाटगम्हरिया चला गया था। अपनी गुमशुदगी की सूचना मिलने पर रात को ट्रेन से घर वापस आ गया। थाना प्रभारी मोदक ने दोनों चाचा भतीजा को ऐसी गलती दोबारा नही दोहराने की सलाह दी। दोनो चाचा भतीजा को सकुशल घर पहुँचने पर जहाँ गाँव मे खुशहाली का माहौल है वहीं जगन्नाथपुर पुलिस की कार्यशैली भी एक बार फिर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

तस्वीर : थाना में उपस्थित लापता हुए चाचा भतिजा व उनके परिजन

सुभाष यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से 21 को राज्यभवन चलने की अपील किये


*NRC CAA NPR  के खिलाफ राजभवन मार्च शामिल होंगे चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष प्रसाद यादव एवं कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेता गाण से निवेदन है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रांची दिनांक 21. 01.2020  को समय 11:00 बजे मोराबादी मैदान में उपस्थित दर्ज करे*
निवेदक:- *सुभाष प्रसाद यादव*
     *पूर्व राजद प्रत्याशी चतरा लोकसभा*

नागरिकता संशोधन के विरोध में निकला जुलूस



चतरा:-शहर में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), नागरिक जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और भारतीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के  मेन रोड होते हुए जवाहर स्टेडियम पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल लोग अपने हाथों में तिरंगा झंडा और बैनर-तख्तियां लिए हुए थे। इसमें नागरिकता संशोधन बिल वापस लो, एनआरसी वापस लो आदि नारे लिखे हुए थे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब की संविधान की समानता के सिद्धांत को और गांधीजी के एकता और अखंडता को अपने ही देश में ही तहस-नहस किया जा रहा है। इससे बचने की जरूरत है। सभा समापन के बाद राष्ट्रपति के नाम पर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुंडन संस्कार में कौलेश्वरी में उमड़ी भीड़

चतरा:-
हंटरगंज प्रखंड स्थित कौलेश्वरी पर्यटक स्थल पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार को लेकर काफी भीड़ उमड़ी थी। बच्चों का इस मुंडन संस्कार में उमड़ें भीड़ को देखकर उक्त पर्यटक स्थल पर आये विदेशी सैलानियों आश्चर्यचकित थे। शुक्रवार को एक तरफ लाखों की संख्या में उमडी़ सनातनी का भीड़ में पारंपारिक ढोल, बाजे के साथ बच्चों को हो रहे मुंडन संस्कार के दौरान महिला व पुरुषों को खुशी से नाचते-गाते देखकर विदेशी पर्यटक काफी गदगद हो रहे थे। उक्त पर्यटक स्थल पर आये विदेशी सैलानियों ने शायद इतनी बड़ी भीड़ पहली
 बार देखी थी। साथ ही सनातन धर्म के अनुसार होने वाले मुंडन संस्कार की परंपरा को बड़ी बारीकी से देख व समझ रहे थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन

चतरा:-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल चिकित्सक विहीन हो गया है। वैसे में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक समय था जब इस केंद्र में महिला चिकित्सक के साथ साथ तीन पुरुष चिकित्सा पदस्थापित थे। परंतु होम्योपैथिक के चिकित्सक को छोड़कर शेष को अन्य जगह प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के नहीं रहने से दुर्घटना में घायल हुए लोगो को भी इलाज नहीं हो पाता है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र एएनएम व फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने सिविल सर्जन व इटखोरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग किया है।

शोभा की वस्तु बनी स्ट्रीट लाइट

चतरा:-
मयूरहंड  प्रखंड में 14वें वित्त आयोग से लगा स्ट्रीट लाइट शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। हुसिया पंचायत के हड़ाही गांव में कैलाश सिंह के घर के पास लगा स्ट्रीट लाइट आज तक नहीं जल पाया है। जिसके कारण आस पास के ग्रामीणों को अंधेरे में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण कैलाश सिंह ने बताया की स्ट्रीट लाइट लगे कई माह गुजर गए है। परन्तु लाइट को जलता किसी ने नहीं देखा है। स्ट्रीट लाइट बिजली के पोल पर लगाया गया है। जो फिलहाल शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। ग्रामीणों ने बताया की लाइट नहीं जलने को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया रेणु देवी से शिकायत की गई है। लेकिन मुखिया ने अभी तक लाइट को जलवाने का प्रयास नहीं किया है

जनता से मिले मुख्यमंत्री

रांची:-मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री से मिलने आये लोगों ने मुख्यमंत्री को हाथ से


बनाई उनकी तस्वीर भेंट की।मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगो को कहा कि अब राज्य में गरीबो को हक़ व समान के साथ जीने का समय आ गया है।

ओझा गुणी करने वाले कि हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चतरा :-  पथलगड्डा थाना क्षेत्र के नावाडीह डमोल गांव के ओझा गुनी करने वाले तुलसी सिंह की अज्ञात अपराधियो ने की हत्या !मुखिया ने थाना प्रभारी को घटना की दी जानकारी ! हत्या के वजह का अब खुलासा नही ! गांव में दहशत का माहौल ! जांच में जुटी पुलिस ! पथलगड्डा थाना क्षेत्र की घटना !

रेफरल अस्पताल के चिकित्सक खतरे में, आवास हुआ जर्जर

सिमरिया : अनुमण्डल के एकमात्र रेफरल अस्पताल के चिकित्सक आवास जर्जर है। वहीं खतरे से गुजर रहे हैं चिकित्सक। जहां एक ओर झारखण्ड सरकार द्वारा करोड़ो रूपये स्वास्थ सुविधा से लेकर मरीजों के लिए स्वास्थ दवाइयां तक के लिए खर्च कर रही।वहीं चिकित्सकों के आवास जर्जर है ।जिससे चिकित्सक हमेशा खतरा महसूस कर रहे हैं। गौर तलब है कि जब चिकित्सक हीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर मरीजों का क्या हाल होगी यह चिंता की विषय है। चिकित्सक आवास की छत इतना जर्जर है कि कभी भी छत धाराशाही के कगार पर है।और तो और वर्षा के मौसम में छत से पानी झरने की तरह  गिरना आम बात है। साथ हीं खिड़की दरवाजा बिल्कुल टूट कर क्षत विक्षत व असुरक्षित रहने से चिकित्सक हमेशा खतरा महसूस कर अपना कर्तव्य निभाने को मजबूर हैं।यही कारण है कि बाहर के अच्छे चिकित्सक सिमरिया में रहना पसंद नहीं करते ।

क्या कहते हैं चिकित्सक

चिकित्सकों का कहना है कि रेफरल अस्पताल में जहां समुचित दवाइयां नहीं रहने के कारण जटिल विमारियों का इलाज कर पाने में कठिनाई होती है वहीं हम लोगों का आवास बिल्कुल जर्जर है ।वहीं खिड़की दरवाजा व छत तथा शौचालय बिल्कुल क्षत विक्षत हालत में पड़ा है ।आवास में कोई कभी भी आसानी से घुस सकता है। जिससे चिकित्सक हमेशा खतरा महसूस कर रहे हैं।अपनी हालत पर आवास  खुद शर्मिंदा महसूस कर रही है।



गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन को लेकर समय निर्धारित


कुंदा:-प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर झंडोंतोलन को लेकर एक बैठक बीडीओ श्रवण राम की अध्यक्षता में किया गया.बैठक में सभी सरकारी शिक्षण संस्थान व कार्यालय में निर्धारित समय पर झंडोतोलन करने का निर्देश दिया गया.सर्व प्रथम प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:15,सीआरपीएफ कैम्प 8:30,कुंदा थाना में 8:40,सभी ग्राम पंचायत में 8:50,
एसबीआई बैंक शाखा में 9:00,कस्तूरबा और बीआरसी कार्यालय 9:15,पैक्स कार्यालय 9:25,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:30,वन कार्यालय में 9:40 व पुलिस पिकेट माँझीपारा में 10:00 बजे झंडोतोलन करने का समय निर्धारित किया गया.
*गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैच का आयोजन*
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झंडोतोलन कार्यक्रम सम्पन होने के बाद सुबह 11:00 बजे प्रखंड प्रसासन व ग्रामीणों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन जनता हाई स्कूल के मैदान खेला जाएगा.मैच10;10उभार की होंगी.बैठक में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव,उपप्रमुख केशरी देवी,सीआरपीएफ के सहायक कमान्डेंट अनिल कुमार राय,शाखा प्रबंधक राहुल कुमार, बीपीओ रामकुमार सिंह,जेई चंद्रशेखर मेहता,प्रभारी वार्डेन नूतन कच्छप,थाना प्रभारी रामबृक्ष राम,रंजू रंजन,संजीत कुमार,जगदीश गंझू समेत सभी पीएस व जिआरएस शामिल हुए.

प्लस टू विद्यालय परिसर में संचालित होने वाला तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण गुरुवार से हुआ प्रारंभ

छात्र-छात्राओं ने लिया स्काउट गाइड का प्रशिक्षण

प्लस टू विद्यालय परिसर में संचालित होने वाला तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण गुरुवार से हुआ प्रारंभ


चतरा:- प्रतापपुर (सतीश पांडेय ) राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 3 दिनों तक चलने वाला प्रखंड स्तरीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर  का शुभारंभ गुरुवार से हुआ यह प्रशिक्षण शनिवार तक चलेगा।

इस प्रशिक्षण में राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय प्रतापपुर विद्यालय की छात्राएं ,बालिका परियोजना उच्च विद्यालय प्रतापपुर की छात्राएं त,था निजी रूप से संचालित अपेक्स एवं प्रीमियर  स्कूल स्कूल की छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
इन छात्र-छात्राओं को चतरा से प्रशिक्षण के हेतु प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक  देव सिंह एवं हरेंद्र प्रजापति ने प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में छात्र एवम छात्राओं को अपनी सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण गुर बताए गए।

 राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने छात्र छात्राओं को इस प्रशिक्षण के कई महत्वपूर्ण बातें बताई। मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार दुबे अविनाश कुमार सदानंद तिवारी महेंद्र प्रसाद राणा राजकुमार शुक्ल सुशील कुमार यादव विजय कुमार सर्वेश सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा नसर इकबाल मौजूद थे। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में इन लोगों  का सहयोग अच्छा रहा है।

चतरा में जाम बना आम

चतरा:-लम्बे अरसे से चतरा में जाम की समस्या बना हुआ है।यदि ये कहा जाए कि चतरा में जाम बना आम तो अतिशुक्ति नही होगा।बहुत ही लम्बे समय से चतरा शहर के लोग जाम से परेशान रहते हैं।सुबह हो या शाम शहर में लगा रहता है जाम।चतरा शहर के लोगो ने चतरा विधायक सह मंत्री झारखंड सरकार से बाईपास सड़क के लिए उमीद की दिया जलाये हुए हैं।

चाइबासा एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ के खिलाफ होगा आंदोलन

जमशेदपुर : चाईबासा एसडीओ सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी पारितोष ठाकुर के खिलाफ जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर मानगो में जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह सिरे ने कहा कि हाट गम्हरिया स्थित एनएच-75 पर सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक विधानसभा चुनाव के समय एसडीओ ने नो इंट्री लगा दी थी, जो अबतक जारी है। इसकी वजह से रोजाना इस रास्ते से चलने वाली लगभग 900 गाड़ियों को लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क किनारे हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। गाड़ियों का आवागमन (ट्रिप) कम होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
सात दिसंबर को चुनाव समाप्त होने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक से मिलकर भी कई बार आग्रह किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सिरे ने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन यदि हठधर्मी रवैया अपनाता है तो ट्रासपोर्टर कोल्हान आयुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

इसी क्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि 900 गाड़िया भार क्षमता के अनुरूप बड़बिल से खड़गपुर, दुर्गापुर, काड्रा, गम्हरिया के बीच चलती हैं। इस सड़क पर चुनाव से पहले शातिपूर्ण तरीके से गाड़ियों का परिचालन होता था। नो इंट्री लगने गाड़ियों के परिचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सरकार ट्रासपोर्टरों से 365 दिन का रोड टैक्स, परमिट व इंश्योरेंस का शुल्क लेती है। गाड़ियों के पूर्ण परिचालन नहीं होने से गाड़ी मालिक बैंक की किस्त चुकाने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। उनकी माग है कि यदि इसी तरह जिला प्रशासन को नो इंट्री लगानी है तो गाड़ियों को जमाकर मालिकों को टैक्स व बैंक ऋण से मुक्त करा दे। ट्रासपोर्ट नगर में हुई बैठक में प्रदीप शर्मा, धनंजय राय, सुजीत सिंह, राजीव सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, हसन खान, मनोज सिंह, अमित सिंह, पारसनाथ, मुन्ना, रत्‍‌नेश सिंह समेत कई ट्रासपोर्टर उपस्थित थे।

भारतीय थल सेना दिवस पर देश के सभी वीर सैनिकों को नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं


पानी के लिए दर-दर भटक रही है लॉन्गतरी की जनता

 चतरा (सतीश पांडेय):-   शुद्ध पेयजल लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है ,लेकिन प्रतापपुर
प्रखंड के एधारा पंचायत अंतर्गत लॉन्गतरी  की जनता पानी के लिए भटक रही है ।उसे अपने गांव से दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
प्रमोद यादव ने बताया कि इस गांव में 4 चापाकल लगाए गए थे जो सभी खराब हो गए हैं ।जिसे नहीं बनाया जा सका है। इन चापाकल के खराब हो जाने से यहां की अधिसंख्य जनता को दूर जाकर कुए का पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधि ,प्रखंड प्रशासन, तथा जिला प्रशासन, का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि इस खराब चापाकल को शीघ्र दुरुस्त करा  कर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

शिक्षक व छात्र ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

चतरा:-मयूरहंड
प्रखंड के मायापुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों ने बच्चों के साथ मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के मनाया। प्रधान शिक्षक अजय सिंह ने बच्चों को मकर संक्राति की विशेषता की जानकारी दी। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय परिवार को इसके लिए बधाई दी। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।(दैनिक जागरण सभार)

लकड़ी लदा ट्रक्टर को वन विभाग ने पकड़ा


चतरा:-कुंदा थाना क्षेत्र के बंठा के जंगल में सोमवार को लकडी के साथ ट्रक्टर को वन विभाग ने जप्त किया है।ईस संबंध में वनपाल विजेंद्र चौधरी ने बताया कि हम लोग अपनी टीम के साथ जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर में चार मोटे-मोटे लकड़ी (बोटा) को लोड कर के जंगल से निकल रहा था। 

आचानक  समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक जंगल का सहारा लेकर भागने में सफल रहा इस मामले को लेकर छानबीन किए जा रहे हैं।

किसानों के बीच बीज का वितरण

चतरा:-जिले के मयूरहंड प्रखंड के अंतर्गत


बेलखोरी गांव में मंगलवार को महिला विकास केंद्र के बैनर तले किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य गुंजा देवी ने की। गोष्ठी में महिला विकास केंद्र के सचिव अनिल कुमार ने किसानों को मिलने वाले 50 प्रतिशत अनुदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया की सब्जी, फल बाग, मधुपालन सहित अन्य सामग्री अनुदान के तहत दिया जाता है। किसानों को सिचाई सुविधा को लेकर यंत्र दिए जाने की भी जानकारी दी। मौके पर उपस्थित जिप सदस्य ने किसानों के बीच नि:शुल्क बीज का वितरण भी किया। मौके पर पंचायत के उपमुखिया धनश्याम प्रजापति,सुनिता देवी,शीला देवी, अनिता देवी,टहली देवी,चिता देवी,भत्तु महतो, कैलाश महतो के सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

सनातन बापू के 72 वां पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया

चतरा:-प्रतापपुर  प्रखंड के जोगीयारा गांव स्थिति बाबा कुटी आश्रम में मंगलवार को सतनाम बापू की 72वां पुण्यतिथि पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मौके पर सैकडों श्रद्धालुओं ने बाबा के समाधि पर पूजा-अर्चना किए एवं चादर चढ़ाकर मन्नतें भी मांगें। सनातन बापू की जयंती पर लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर का आनंद लिया। बतातें चलें कि 14 जनवरी को 1948 को सतनाम बापू ने प्रखंड के जोगियारा गांव में समाधि ले लिए थे। उसके बाद से ग्रामीण यहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को बाबा कुटी स्थित सतनाम बापू के समाधि स्थल पर भव्य भंडारा, वार्षिक मेला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी बसंत पासवान, सत्यनारायण सिंह आदि का नाम शामिल है।

नौ दिवसीय श्रीकृष्ण महायज्ञ कमिटी की हुई विस्तार

चतरा:-भगवान श्री कृष्ण योगपीठ चतरा झारखंड द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीकृष्ण महायज्ञ संगीत में आकर्षक झांकी के साथ श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान सत्संग वृदावन से पधारे परम पूज्य स्वामी श्री प्रज्ञानंद जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्री कृष्ण का यज्ञ करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी कमेटियों का विस्तार किया गया ।जो  इस प्रकार है :-अध्यक्ष (1) महेंद्र यादव उर्फ महरु यादव, कार्यकारी अध्यक्ष (1) नगर उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश (2) लखन यादव कनौदी (3) चंद्रिका यादव जोरी (4) मनोहर यादव कुन्दा (5) राजेश यादव लाइन मोहल्ला सचिव गौरी प्रसाद यादव (6)अजय यादव सह सचिव अजय राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव सह कोषाध्यक्ष संजय यादव ,संरक्षक अरुण कुमार यादव राजद, बाबूलाल यादव, गोविंद गोप, सीताराम गोप,बालेश्वर यादव शिक्षक ,व्यवस्थापक नवल किशोर यादव, नंदकिशोर सिंह ,बॉबी राम, राधेश्याम अधिवक्ता, पंकज प्रजापति जेएमएम नेता चतरा ,संयोजक दिनेश कुमार दांगी ,मोहन यादव ,रामस्वरूप यादव ,शंभू यादव, भंडारा प्रभारी राजू यादव, कृष्णा यादव, धनेश्वर यादव, जय कुमार यादव ,प्रसाद वितरण प्रभारी अशोक दांगी ,रामदेव यादव, गोविंद यादव कुंडा ,सलाहकार समिति राजू यादव किशनपुर ,उमेश यादव, निर्मल दांगी अधिवक्ता ,उदय दांगी ऊंटा, उदय सिंह ,अरुण कुमार सिंह, निगरानी समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, लल्लन यादव ,रमेश यादव ,चंदू यादव, उपेंद्र यादव ,साउंड प्रभारी देव आनंद सोनी, निरंजन यादव ,बबलू सिन्हा ,सोनू अग्रवाल ,नरेश यादव सुरक्षा समिति प्रभारी प्रतीक प्रकाश अंगार ,राहुल यादव ,जितेंद्र चंद्रवंशी, मनोज यादव, संदीप यादव ,वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र दास, वास्तव यादव, अजय यादव, रुपेश यादव को बनाया गया अतिथि सत्कार समिति जय कुमार यादव, दुखन शाह ,गोविंद यादव, सुजीत राणा, संतोष राणा किशनपुर, महेंद्र साहू, रामू साहू यज्ञ शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष प्रसाद यादव लोकसभा पूर्व प्रत्याशी, राजद मंत्री एसएन भोक्ता, जेपी यादव पूर्व भारत सरकार मंत्री, नवल किशोर यादव जिला अध्यक्ष राजद, इंद्रदेव यादव चेयरमैन गया, अरुण कुमार यादव लोकसभा प्रत्याशी पूर्व चतरा, यज्ञ समिति सदस्य नेमधारी यादव, डोमन प्रसाद यादव, युगल यादव, महेंद्र यादव, शैलेश यादव, राजूद राजू यादव, नगवां छोटू यादव, संजय यादव, अरुण यादव रूपेश यादव, प्रदीप यादव, दिलीप यादव, उमेश यादव, उमेश राम, चंद्र साहू, रंजीत साहू, राजेंद्र साहू, श्याम साहू, दीपक यादव, पंकज यादव चंदन यादाव, महेंद्र साहू, सुदेश कुमार यादव, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन चलाने एवं बाइकर्स के द्वारा कट मारने से हो रही है लोगों को परेशानी

स्थानीय पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से रुक सकती है यह परेशानी

चतरा:-प्रतापपुर स्थानीय नाबालिग बच्चे तथा वैसे युवा बाईकर्स जो आड़े तिरछे अपने हिसाब  से काफी स्पीड में गाड़ी कट मारकर निकलते हैं ।
क्योंकि यह चकमा देने में बहुत माहिर होते हैं इनके चकमा देने के कारण अगला, सामने वाला वाहन चालक ,या पैदल चलने वाले व्यक्ति धोखा खाता है और वह इनके करामात के आगे दुर्घटना का है शिकार होता है।
*स्थानीय प्रशासन से निवेदन* करना चाहता हूं कि ऐसे नाबालिक बच्चों के द्वारा गाड़ी चलाई जाने तथा नवोदित युवा बाइकर्स के द्वारा चकमा देने वाले लोगों पर नजर बनाए रखें और इसे रोकने का प्रयास करें।
प्रशासन से उम्मीद है कि ऐसे लोगों पर लगाम कसने की कवायद  जरूर करेगी ।

आजीविका महिला ग्राम संगठन का किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम में उपस्थित लोग
फ़ोटो, कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व अन्य
कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह ): प्रखंड के चिलिहिया गांव में मंगलवार को महिला आजीविका ग्राम संगठन का उद्घाटन किया गया l समूह का उद्घाटन समाज सेवी अरुण सिंह,जयनंदन भुइँया व जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव ने संयुक्त रूप से किया l इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी अरुण सिंह ने कहा की ग्राम संगठन में जुड़ने से महिलाओं में जनक्रांति आई है। खासकर जेएसएलपीएस के द्वारा सुदूरवर्ती इलाकों के महिलाओं को ग्राम संगठन समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। आईआरपी मदन यादव ने बताया कि ग्राम संगठन में शामिल आजीविका समूह के महिलाओ को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा महिलाओ को प्रखंड से आये हुवे सीआरसीआरपी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा l प्रशिक्षिका शुशीला कुमारी व ममता देवी ने महिलाओ को सात दिनों तक आत्म निर्भर बनने को लेकर प्रशिक्षित करेगी l मौके  पर जेएसपीएलएस के आईपीआरपी मदन यादव व सीसी बिनोद बानडो, महेश राणा,बासुदेव यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


58 महीनों से नही मिला मानदेय,घर में भुखमरी की स्थिति, मानदेय नही मिलने के बाद भी दे रही है शिक्षिका सेवा






*बेवजह 58 महीनों से पारा शिक्षिका का सैलरी रोक रखा है विभाग, परिवार भुखमरी के कगार पर*

*बिना वेतन के लगातार सेवाएं देते आ रही हैं पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेवटा में है कार्यरत*

*माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 में फर्जी छात्र को मदद करने का झूठा आरोप लगा रोक दिया गया वेतन*

*अभिषेक सिंह कान्हाचट्टी*

कान्हाचट्टी: दिनांक 25 फरवरी 2015 को चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड में मैट्रिक की प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा होनी थी, इसी बीच *सुबह 9:35 में* बीके +2 उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक फर्जी विद्यार्थी को पुलिस चेकिंग के दौरान अपने हिरासत में ले लेती है और ठीक उसी समय *9:35* में पुलिस एफआईआर भी दर्ज हो जाती है। उसके बाद प्रैक्टिकल की परीक्षा समाप्त होती है और इस दिन फ़र्ज़ी छात्र के रूम में वीक्षक के तौर पर मौजूद पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी, सरकारी शिक्षक शशि शेखर प्रसाद राकेश एवं केंद्राधीक्षक सुरेंद्र कुमार दास के लिए एक काला अध्याय बन गया।


 जिला शिक्षक अधीक्षक ने *02/03/2015* को एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा कि *25/02/2015 को दोपहर 2:30 बजे* वीक्षक परीक्षार्थी को मदद कर रहे थे जिस वजह से  दोनों सरकारी शिक्षकों को निलंबित कर दिया एवं ग्राम शिक्षा समिति छेवटा को आदेश दिया कि पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी की संविदा रद्द की जाए, जबकि छात्र को *9;35* में ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया था एवं *11:30* बजे परीक्षा समाप्त हो गयी थी। माध्यमिक परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्राधीक्षक ने कार्य अवधि में बिना किसी आरोप के विरमित पत्र देकर अपने विद्यालय में योगदान देने को कहा एवं पारा शिक्षिका के खाते में *मार्च 2015* तक का मानदेय भी भेज दिया गया। *22/06/15* को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कान्हाचट्टी से  संविदा रद्द हुई या नहीं, प्रतिवेदन मांगी गई; यह पत्र यूएमएस छेवटा को *10/08/2015* को मिली जिसमें विद्यालय को अपना पक्ष रखने को कहा गया। तब दिनांक *12/08/15* को ग्राम शिक्षा समिति छेवटा की बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यों के अलावा पूरे ग्राम वासी शामिल हुए एवं जांचोपरांत पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी पर लगाये गए आरोपों को बेबुनियाद बता कर संविदा जारी रखने की अनुशंसा की गई। इसी बीच इसी मामले में अभियुक्त दो और शिक्षकों ने झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया एवं माननीय उच्च न्यायालय ने कुछ महीनों के बाद अपना निर्णय शिक्षकों के पक्ष में दिया, एवं पुनः दोनों शिक्षकों ने अपने विद्यालय में योगदान दिया। इसी बीच *08/09/2016* को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं निरीक्षण में पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी उपस्थित पायीं गयी। इस बीच 58 महीनों में हुए *शिक्षक ट्रेनिंग, लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, एवं अन्य सरकारी कार्यों में भी पारा शिक्षिका से सेवाएं ली गयी*।।
क्या कहती हैं पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी:- इस बीच जब पारा शिक्षिका अनुपम कुमारी से इस मुद्दे पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे बेबुनियादी तौर पर फंसाया गया है, मैं कहीं से भी निर्दोष हूं जिसका साफ प्रमाण हैं दो अन्य शिक्षकों को न्यायालय द्वारा पुनः बहाल किया जाना। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने परिवार की एक मात्र आशा हूं, पति बेरोजगार हैं, बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, अब सिर्फ भुखमरी की स्तिथि हमारे समक्ष उत्पन्न हो रही है। हरेक जनता दरबार में अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वाशन मिला, न्याय आज तक नहीं मिल पाया।









महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राहक संतुष्टि मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह): कान्हाचट्टी प्रखण्ड के सयाल बगीचा  में सोमवार को महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राहक संतुष्टि मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l  मौके पर महिंद्रा कंपनी के वर्कशॉप  मैनेजर जितेंद्र सिंह, डी एस सी सुनील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, संयुक्त रूप से उपस्थित थे। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि महिंद्रा अपनी बेहतर क्वालिटी के कारण ही ग्राहकों की पहली पसंद है। इस वजह से कई वर्ष से ट्रैक्टर के क्षेत्र में नंबर वन बना हुआ हैं। उन्होंने आगे  कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरे वर्ष कई तरह के कार्यक्रम करती रहती है। समारोह में शामिल सभी किसानों को कंपनी की ओर से लोहड़ी पर्व की शुभकामनएं दी गई मौके पर  उपस्थित किसानों में जीप प्रतिनिधि अरुण सिंह, नागो सिंह,बिनोद सिंह,शंकर सिंह, कौलेश्वर सिंह भोक्ता  के साथ  महिंद्रा ट्रैक्टर कम्पनी की टीम मौजूद थी।

मकर पर्व को लेकर रामतीर्थ में शान्ति समिति की हुई बैठक

चाईबासा: जगन्नाथपुर थानान्तर्गत जैंतगढ़ बैतरणी नदी के किनारे रामतीर्थ में 14 जनवरी को मकर पर्व पर आयोजित होने वाले विराट मेला को लेकर सोमवार को थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने रामतीर्थ मंदिर के प्रांगण में पूजा समिति के साथ शान्ति समिति की एक आवश्यक बैठक किये जिसमें मुख्य रूप से शान्ति के साथ मकर त्योहार को भाई चारे एंव सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर विचार विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने बैठक मे उपस्थित मेला समिति के अध्यक्ष जगरनाथ महतो से आवश्यक जानकारी लिये तथा उपस्थित सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शान्तिपूर्ण रूप से मेला देखने व घूमने का अपील किये।

थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने मंदिर कमिटी एवं मेला समिति को निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर के पास सीसी टीवी की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए बैतरणी नदी के स्नान घाटों में गोताखोरों की भी व्यवस्था होनी चाहिए, मेला के लिए 50 सक्रिय वोलेंटियर को तैयार करे तथा उनकी सूची थाना को उपलब्ध कराते हुए वॉलिंटियर्स को जगह जगह में श्रद्धालुओं की सहायता हेतु तैनात करे। किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचे। उन्होने कहा कि असमाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा, शराब पीकर मेला में न आये तथा शराब पीकर वाहन न चलाये, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार न करे। महिलाओं, बच्चो और अपने सामान पर विशेष ध्यान रखे तथा अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक मकर पर्व का त्योहार मनाएं।
बैठक मे थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, एएसआई तारकनाथ सिंह, मेला समिति अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, उपप्रमुख संजय बारीक, 20सूत्री अध्यक्ष बंगाली प्रधान, कुलदीप महतो, विकास महतो, कुरपा ठाकुर, राम गोप, रवि महतो, संजीत महाराणा, संजय महतो, कार्तिक महतो अमित महाराणा, साजन महतो, कृष्ण गोप, विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।

कान्हाचट्टी प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद जयंती

कान्हाचट्टी (अभिषेक सिंह
): एकल  परिवार द्वारा प्रखण्ड के शायल बगीचा में रविवार को विश्व युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में संघ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड के समाजसेवी शंभू प्रसाद केशरी द्वारा  स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं  कर एवम बच्चो द्वारा ॐकार ,गायत्री वंदना , सरस्वती वंदना कर किया गया । इसके उपरांत एकल परिवार के छात्रों एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर विचार प्रकट किए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा गीत-संगीत एवं भजन आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सुरेंद्र भारती,प्रदीप पांडे, सुभाष दास समेत एकल विद्यालय के बच्चे मौजूद थे l वहीं  इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कान्हाचट्टी के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर युवा दिवस का संदेश दिया। प्रभातफेरी के बाद बच्चो और शिक्षकों ने बैठक कर देश सेवा का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रमोद तिवारी  ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रमुख वक्तव्य से सीख लेते हुए लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। मौके पर गौतम पांडे,सविता केशरी,अनिल दांगी,कैलाश सिंह,ऋषभ कुमार समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे l वहीं कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचु मा  में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से बक्चुम्मा पंचायत के भावी मुखिया दीपक वर्मा और सनी सिंह मौजूद थे दीपक वर्मा ने लोगों को संबोधित करता करते हुए कहा कि कोई भी विचार बना लो उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो उस विचार के बारे में सोचो सपने देखो शरीर के हर भाग में उस विचार को भर लो और बाकी सारा विचार छोड़ दो यह सफल होने का रास्ता है,
 बाबू सनी सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
कभी मत सोचिए कि किसी भी आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा अधर्म है। खुद को या दूसरों को कमजोर समझना ही दुनिया में एकमात्र पाप है।
इसमें मुख्य रूप से अरविंद सिंह मनीष सिंह रितेश यादव सौरव सिंह रोशन सिंह राजेश दांगी लक्ष्मण कुमार शेखर सिंह रविंद्र जाधव ललन राम अविनाश सिंह धीरेंद्र सिंह कुंदन दांगी सागर सिंह आदि मौजूद थे

स्वामी विवेकानंद जी की 157 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया

चतरा :जिले
के विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में रविवार को स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर युवाओं ने स्वामी जी के आदर्शो व पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को लेकर हर संभव पहल करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि आज युवाओं में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश माना जाता है। अगर युवा स्वामी विवेकानंद के बताए मार्गो पर चले, तो भारत आज भी विश्वगुरु के पद पर सुशोभित हो सकते है। विवेकानंद भारतीय दर्शन संस्कृति तथा सनातन धर्म के प्रतीक थे। उन्होंने युवा वर्ग में सन 1893 ई में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण विश्व मे धर्म तथा संस्कृति का लोहा मनवाया। विवेकानंद भारत के ही नहीं पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं। आज देश के समक्ष असंख्य समस्याएं हैं, जिन्हें युवा ही सुलझा सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण करना चाहिए। क्योंकि महापुरुषों के चरित्र से हम सबकुछ सीख सकते हैं। विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति न हो सके। वक्ताओं ने सभी बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने की बजाय कही। वही बच्चों ने भी स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय विवेकानंद आदर्श विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बत

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...