दो अलग अलग आगजनी में हजारों का समान जल कर खाक



सिमरिया : प्रखण्ड क्षेत्र के जबड़ा चौक एवं कुट्टी खलिहान में अचानक आग लग जाने से हजारों की समान जल कर खाक हो गया । जानकारी के अनुशार मंगलवार को एक बजे लगभग अचानक  दो अलग अलग जगहों में आग लग गयी।जिसमें जबड़ा चौक स्थित रजाक मियां के सिलाई दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखे सिलाई के लिए हजारों के कपड़े एवं नगद पांच हजार रुपये सहित सिलाई मशीन जल कर राख हो गया ।वहीं असगर मियां के खलिहान में लगे आग से रखे 300 बोझा धान,झडा हुआ पांच क्विंटल धान सहित खलिहान में लगभग दस हजार का पुआल जल कर राख हो गया ।भुक्तभोगी रजाक मियां ने बताया कि इसी दुकान से रोजी रोटी घर का चलता था अब हमारे बीच रोजी रोटी की समस्या उत्पन हो गयी है।वहीं कुट्टी निवासी असगर मियां ने कहा कि एक वर्ष का कमाई खत्म हो गया है। अब हमारे बीच हम और हमारे बच्चे के अलावे जानवरों के बीच खाने की समस्या उत्पन हो गयी है ।भुक्तभोगी ने
अंचलाधिकारी से आपदा राहत के तहत मदद की गुहार लगाई है।

जनता दरबार में ,उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नही रहने का मामला छाया रहा



चतरा/कुंदा:-प्रखंड कार्यालय के सभागर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह और उप विकास उपायुक्त  मुरली मनोहर जोशी ने संयोक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जनता दरबार मे विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा , वृद्धा पेंशन ,प्रमाण पत्र राशन कार्ड,पीएचईडी, प्रज्ञा केंद्र सीएससी समेत विभिन्न विभागों का  स्टॉल लगाया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से ग्रामीणों ग्रामीणों के द्वारा  समस्याएं  के बारे में पूछा गया ।जनता दरबार मे महिला समूह के द्वारा आरोप लगाया गया कि पिछले  6  माह से  कुंदा एसबीआई बैंक में समूह को खाता नही खोले जाने का आरोप महिलाओं द्वारा  लगाया गया ।बार  बार हमलोगों को घुमा दिया जाता।सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा उपायुक्त को अवगत कराते हुए कहा  कि कुन्दा प्रखंड में 78 गाँव मे मात्र 8 गांव में ही बिजली रहती है।चिलोई गाँव मे बन रहे पुलिया के निर्माण एक शाल भर से अधूरा पड़ा हुआ है इसे जल्द सुरु करवाने की ग्रामीण ने मांग उपायुक्त से किया है।ग्रामीण प्रमोद गुप्ता ने 10+2 का कई वर्षों से पड़ा अधूरा भवन का निर्माण जल्द करने की मांग उपायुक्त
किया।उन्होंने बताया कि  अगले  15 दिन के अन्दर टेन प्लस टू अधूरे भवन बिल्डिंग का स्टमिट बन कर आ जाएगा और जल्द भवन को पूर्ण किए जाने के बाद कहा। कस्तूरबा विद्यालय का भवन 1 वर्षों से अधूरा पड़ा है ।बगरा भाया कुंदा, लावालोंग  प्रतापपुर तक जर्जर गड्ढे में तब्दील है । मुख्य सड़क से आने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस रोड का निर्माण जल्द करने की मांग की है।एएनएम के भरोसे चलता है। कुंदा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहाँ एक भी डॉक्टर नही रहते हैं।प्रभारी डॉक्टर सप्ताह में एक से दो दिन आते हैं और हाजरी बनाते हैं।और चले जाते हैं।बानाशाम के सुषमा देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र में 6 महीने से पुष्टिक आहार नही मिलने का आरोप लगाया। जिसे उपायुक्त ने अतिशीघ्र पोषक क्षेत्र में पोस्टिक आहार दिलाने के बात कहा।इस मौके पर वीडियो बिजेंद्र कुमार,जिला परिषद अभियंता राम कुमार सिंह,लघु सिंचाई विभाग लियाकत अली,ग्रामीण विकाश प्रमंडल के सहायक अभियंता कमलेश कुमार,जिला परिषद अनिता कुमारी 20 सूत्री अध्यक्ष गंदौरी साव,प्रमुख कलावती देवी,सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार यादव, मुखिया बिगन गंझू,रेखा देवी,ज्ञानती देवी,बबिता देवी,डॉ अरुणोदय कुमार,लवकुश गुप्ता एवं सैकड़ों महिला, पुरुष ग्रामीण लोग उपस्तिथ थे।

उज्ज्वला योजना के तहत दर्जनों महिलाओं को मिला निःशुल्क गैस



चतरा/
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के किसान एचपी गैस वितरक केंद्र में उज्जवला योजना के तहत तीन दर्जन महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। गैस कनेक्शन का वितरण गिद्धौर के उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा, एजेंसी के संचालक संतोष कुमार व मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर महिलाओं को गैस उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी को लगाये फटकार




चतरा : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जनसंवाद की समीक्षा की। स्थानीय समाहरणालय के झारनेट में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में चतरा के एक मामला की समीक्षा की गई। उत्तरी वन प्रमंडल में कार्यरत होमगार्ड के जवान इंद्रदेव तिवारी का निधन ड्यूटी के दौरान 25 अगस्त 2015 के हो गया था। लेकिन अब तक उसके परिजन को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। परिवार के सदस्यों ने इसकी शिकायत जन संवाद में थी। उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने इसके लिए आवंटन की मांग विभाग से की है। प्रधान सचिव ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि आवंटन मांग के लिए तीन वर्ष क्यों लगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। जन संवाद के लिए कुल 25 मामलों की सुची आई थी। इन सभी मामलों का निष्पादन पहले ही कर लिया गया था। प्रधान सचिव ने लंबित अन्य मामलों के निष्पादन पर बल दिया। कहा कि जन संवाद के मामलों को लंबित न रखे। वीडियो कांफ्रें¨सग में नोडल पदाधिकारी सह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बरूण देवगम, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नौ सूत्री मांगों को लेकर, नौवे दिन भी राजस्व कर्मचारियों का धरना रहा जारी



धरना पर बैठे राजस्व कर्मचारी


चतरा : नौ सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि झारखंड सरकार से 7 मार्च 2017 को ग्यारह सूत्री मांगों पर समझौता हुआ था। लेकिन उनमें से कुछ ही मांगो का क्रियान्वयन हुआ। बताया कि जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तबतक धरना जारी रहेगा। बताते चलें कि राजस्व कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 26 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के दौरान सभी राजस्व कर्मचारी स्थानीय समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए है।राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इधर प्रमाण पत्र बनाने वालों को भी काफी फजीहत झेलना पड़ रहा है।

जिला परिषद बोर्ड की बैठक 7 सितंबर को

चतरा : जिला परिषद बोर्ड की बैठक सात दिसंबर को विकास भवन के सभागार में  होगी। उक्त आशय की जानकारी जिला परिषद के जिला अभियंता रामकुमार सिंह ने दिये।बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।  बैठक में सभी विभागों के वरीय अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर संबंधित सभी विभागों और सदस्यों को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

ओडीएफ प्लस की बैठक 6 दिसंबर को



गिद्धौर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वाधान में ओडीएफ-प्लस की बैठक छह दिसंबर को आहूत किया गया है। बैठक में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, सहिया दीदी, वार्ड सदस्य, शिक्षक सहित अन्य कर्मी व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसकी जानकारी बीडीओ पूनम कुजूर ने दी।

विश्व निःशक्तता दिवस पर डीएवी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन



चतराः सोमवार को विधिक सेवा प्राधिकार एवं डीएवी पब्लिक के संयुक्त तत्वावधान में विश्व निःशक्तता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के अध्यक्षता में एक दिवसीय विधिक जागरूकता सह सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकार के सचिव डॉ. चंदन उपस्थित थे। कार्यक्रम में डीएवी विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्राचार्य व मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांग जन की भी समाज के आम जनों के समान ही देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. चन्दन ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को सभी दिव्यांग बालक एवं बालिका हेतु सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया जाता है। जिनमें सभी उनकी आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। वहीं सोमवार को विद्यालय के प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मतिथि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक एवं छात्रों द्वारा भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

उज्जवला रशोई गैस सिलेंडर मे बेतहाशा मुल्यवृद्धि के खिलाफ माकपा का धरना व सभा



चंदवा - रशोई गैस सिलेंडर मे बेतहाशा मुल्यवृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा ) ने पेंशनर भवन परिसर पर धरना दिया । कार्यक्रम का अध्यक्षता मनु उरांव व संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अयुब खान कर कर रहे थे, झारखंड राज्य कमिटि सदस्य स
सह जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त रशोई गैस चुल्हा सिलेंडर दे रही है, वहीं दुसरी तरफ रशोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ा रही है, यह महिलाओं के साथ छल है, बढ़ती कीमत ने आम आदमी के सर दर्द बढ़ा दिया है, दामों में बढ़ोतरी का आलम यह है कि 14. 2 कि0 ग्राम सिलेंडर की कीमत अब 1000 रुपये से अधिक हो गई है, आजादी के बाद यह पहला मौका है जब एलपीजी इतनी महंगी बिक रही है,
राज्य सचिव मंडल सदस्य सुभाष मुंडा ने कहा गैस के दामो मे बेतहाशा वृद्धि होने से गरीब महिला उपभोग्ता उपयोग नही कर पा रहे हैं।
क्योंकि महंगी गैस होने के वजह से गरीब एल0पी0जी0 इस्तेमाल कम कर रहे हैं , महिलाओं को पहला गैस सिलेंडर मुफ्त तो मिल रहा है, लेकिन इसके खत्म होने के बाद महंगा रशोई गैस सिलेंडर के कारण वे खुद भरा नही पा रहे हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता अयुब खान, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, रसीद मियां, बैजनाथ ठाकुर, कमल गंझु, शोभन उरांव, बालेश्वर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार का कहना था कि महिलाएं लकड़ी से खाना पकाती हैं, धुआं धुआं हो जाती है, फेफड़ा व स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ता है, गैस सिलेंडर पर खाना बनाने से वह स्वास्थ्य रहेंगी, लेकिन आज हुआ किया महंगी गैस होने के कारण महिलाएं मिट्टी के चुल्हा मे लकड़ी से धुआं में खाना पकाने को विवश हैं। वे पारंपरिक इंधन पर वापस जा रहे हैं, गरीब बीपीएल व समान्य परिवारों के लिए वर्तमान गैस की कीमत बहुत महंगी है, दाम आसमान छु रहे हैं।
सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी वृद्धि हुई है, यह बढ़ोतरी सबसे गरीब लोगों को इसकी पहुंच से बाहर कर रही है, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी उपभोक्ताओं की स्थिति जो भारतीय उपभोक्ताओं का बड़ा हिस्सा है, उनके लिए एलपीजी की कीमतें नाटकीय रूप से बढ़ाए जा रहे हैं, इसकी कीमतों में लगभग 80 प्रतिशत का उछाल है, रसोई गैस महंगी होने से घर के बजट पर सीधे तौर से असर पड़ रहा है, यह बढ़ोतरी करोड़ों लोगों के पारिवारिक बजट को भी प्रभावित कर रही है,

अंत में राष्ट्रपति के नाम
ज्ञापन प्रखंड कार्यालय को सैंपा गया जिसमे सब्सिडी वाले महंगाई रशोई गैस सिलेंडर को जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत कर सस्ते दर पर गरीब उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने तथा बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम तत्काल सस्ता करने की मॉग की गई है, मौके पर ललन राम, पचु गंझु साजीद खान, नरेश उरांव, बालदेव उरांव  रमजान साह चिस्ती, बरन भोग्ता, प्रभु महली, झीरगा उरांव, लालजी उरांव, अजमतुल्ला अंसारी, निरंजन ठाकुर, अजीज अंसारी, सुलेन्द्र गंझु, गनपति लोहरा, सुधन गंझु, अनिल गंझु, अरून उरांव, रामु उराव, दिनेश बारला, रामजीत उरांव, फहमीदा बीवी, बीरवा देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, कशीरन बीवी, डोमनी देवी, फुलो देवी, सुगनी देवी, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे!

एनटीपीसी के सईड एरिया में कार्यरत मजदूर गंभीर



टंडवा(चतरा)ः सोमवार को एनटीपीसी टंडवा के साईट एरिया में अधीनस्थ भवानी कंपनी में कार्यरत मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सुदामा चैधरी बिहार का रहने वाला है और वह बॉयलर में काम कर रहा था। इसी दौरान लंच करने के लिये तैयारी कर रहा था की कंपनी के लापरवाही के कारण बॉयलर से एक पाईप उसके पैर में ही गिर गया। जिससे सुदामा का एक पैर पूर्ण रूप से कुचल गया। जिसे तुरन्त सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले जाया गया, जहां से प्रथमिक उपचार के बाद रांची वेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया। जिसका स्थिति काफी नाजुक है।

पेमन बने निर्विरोध वार्ड सदस्य, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र



मयूरहंड(चतरा)ः सोमवार को मयूरहंड प्रखंड के फुलांग पंचायत के वार्ड पांच से पेमन भुइयां निर्विरोध वार्ड सदस्य घोषित किये गए। लक्ष्मण भुइयां के नाम वापस लेने के बाद पेमन निर्विरोध चुने गए। बीडीओ सी निवार्ची पदाधिकारी संतोष कुमार ने निर्विरोध वार्ड सदस्य को प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध चुने जाने पर बीडीओ व मुखिया भोला प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर वार्ड सदस्य का स्वागत किया। मौके पर जीपीएस खिरोधर मेहता, नाजिर वैजनाथ पाठक, सोबरन यादव, सुरेश उरांव, मोहम्द महबूब आलम, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मनरेगा योजना एवं आरटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक



चतराः विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त एमएम प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा योजनाएवं आरटीआई से संबंधित मामलो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मनरेगा कर्मी व पदाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा योजना की धीमी प्रगति, बहुत ही कम मानव दिवस सृजन पर काफी नाराजगी व्यक्त की गई एवं सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि पांच दिसंबर से सभी पंचयतों में मनरेगा की योजनाओं का संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं मजदूरों का भुगतान प्रखंड के नाजीर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से करने की बात कही। मनरेगा योजनाओं से अधिकाधिक संख्या में मजदूरों को लगाने हेतु पंचायत सेवकों, स्वयं सेवकों, स्वय सहायता समूहों, मनरेगा के मेठ एवं मुखिया से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करना सुनिश्चित करने की बात कही। सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि मजदूरों के लंबित भुगतान हेतु मस्टर राॅल जो नाजीर के लाॅगीन में लंबित है उसे किसी भी हालत में पूर्ण करायें। यदि विलम्ब से भुगतान की स्थिति बनती है तो इसके लिए संबंधित नाजीर एवं बीडीओ को दोषी मानते हुए मनरेगा अधिनियम के तहत दण्ड अधिरोपित किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत् यदि कोई सूचना मांगी जाती है तो निर्धारित समयावधि में आवेदक को सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में सभी बीडीओ के साथ-साथ परियोजना पदाधिकारी फर्नीन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

दिवंगत पत्रकार हत्या की जांच के लिये प्रेस काउंसिल की टीम पहुंची चतरा, परिजनों से गांव पहुंचकर की मुलाकात, जिला व पुलिस प्रशासन से मिलकर सरकारी सहायताओं से हुई अवगत

फोटो दिवंगत पत्रकार के पिरजनों से मिलते प्रेस काउंसिल की टीम
फोटो दिवंगत पत्रकार के पिरजनों से मिलते प्रेस काउंसिल की टीम

                                                                            चतरा/पत्थलगडा। सोमवार को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी हत्या मामले व सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाअयों से अवगत होने चतरा पहुंची। टीम में शामिल कमल नारंग एंव केशव दत्त चंदोला जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन के साथ रांची से सर्व प्रथम चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड अंतर्गत दुंबी स्थित दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी के परिजन से मिलने उनके पैतृक आवास पहुंचे। टीम के सदस्यों ने दिवंगत पत्रकार की पत्नी नेहा शुक्ला व पिता रघुवीर तिवारी से हत्या की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पत्रकार के पिता ने बताया कि बीडीओ द्वारा अंतिम संस्कार के लिये सरकारी प्रावधान के तहत दी जाने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया। साथ हीं पत्रकार के परिजनों ने पुलिस जांच में शिथिलता व अन्य किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नही दिए जाने का भी आरोप लगाया। टीम के सदस्यों ने सरकार से अबतक कोई घोषणा नहीं किये जाने को गंभीरता से लिया है। इसके उपरांत जिला मुख्यालय पहुंचकर टीम में शामिल सदस्यों ने पत्रकारों के साथ बैठक कर पत्रकारों के समस्याओं, हत्या कांड व सहायता से संबंधित जानकारी ली और सरकार से हर संभव सभी तरह की सहायताओं को मिलकर दिलाने की बात कही। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर 24 घंटे के अंदर पत्रकार हत्या कांड का उदभेदन करने पर अभार जताया।

दो लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर गिरफ्तार, 87 हजार नगत व तीन मोबाईल जब्त




चतराः पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो लाख के तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के इनामी जोनल कमांडर सुरेंद्र गंझू उर्फ मनीष को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है। उसके पास से 87,520 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मनीष की गिरफ्तारी उसके पैतृक घर जिले के लावालौंग से हुई है। इनामी उग्रवादी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने समाहरणालय में पत्रकारों को बताया कि एसपी अखिलेश बी वारियार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र गंझू अपने गांव लावालौंग आया हुआ है। सूचना के आलोक में एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन किया। जिसमें जिला बल और सीआरपीएफ की 190वीं बटालियन के जवान शामिल थे। टीम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम और सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी दल के सदस्य उसके पैतृक गांव पहुंचकर मनीष के घर की तलाशी ली गई और उसी दौरान ही उसे गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि मनीष का कार्य क्षेत्र मुख्य रूप से लातेहार और पलामू रहा है। उसके ऊपर करीब छह मामले दर्ज हैं। सूत्रों की माने तो मनीष के गिरफ्तारी से टीएसपीसी में बवाल मचा हुआ है, कमेटी में ब्रजेश, मुकेश, आक्रमण और कोहराम के बाद मनीष का नंबर आता था। ऐसे में पिछले चार दिनों में पुलिस ने टीएसपीसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूसरी बड़ी उपलब्धी हासील की है। मनीष के पहले 29 नवंबर को एरिया कमांडर प्रशांत उर्फ पंकज उर्फ अवधेश सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।
नोटः-फोटो गिरफ्तार नक्सली व जानकारी दते पुलिस पदाधिकारी व बरामद पैसा

मगध परियोजना कोल माईंस हुवा बंद, देवलगडा के भूरैयत सीसीएल को सशर्त जमीन देने को तैयार




टंडवा(चतरा):- औद्योगिक नगरी टंडवा प्रखंड में संचालीत मगध कोल परियोजना माईंस बंद हो गया है। इसको लेकर प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित भूरैयतों की बैठक देवलगड़ा विद्यालय प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज सेवी बहादुर उरांव व संचालन धनेश्वर उरांव ने किया। इस दौरान परियोजना को विस्तार करने को लेकर सीसीएल द्वारा गांव के जमीन अधिग्रहित किए जाने पर चर्चा करते हुए आम सहमती बनाने का प्रयाश किया गया। ग्रामीणो ने कहा कि हमलोग सीसीएल को सशर्त जमीन देने को तैयार हैं। लेकिन हमारी बातों को सीसीएल प्रबंधन मानने को तैयार नही होती है। ग्रामीणांे व रैयतों ने परियोजना विस्तार में जमीन देने के लिए भूरैयतों को नौकरी, मुआवजा एक साथ भुगतान करने, वन पट्टा एवं गैरमजुरवा भूमि का मुआवजा रैयती के समतुल्य देने, क्षेत्र में पानी-बिजली, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा की व्यवस्था अबिलंब किए जाने की मांग रखी है। साथ हीं निर्दोश ग्रामीणों व भूरैयतों पर हुए मुकदमे वापस लेने आदि की भी मांग रखी गई है। मालूम हो कि मगध कोल परियोजना वर्तमान में कुंडी गांव में संचालित है। इस गांव में लिए गए सारे जमीन से कोयला निकाल लिया गया है। सीसीएल को ओबी व कोयला रखने के लिए पर्याप्त जमीन नही है। जिसके कारण एक दिसंबर से कोयला उत्खनन कार्य बंद है। परियोजना को आगे कार्य करने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। जो देवलगडा गांव के ही जमीन उपयुक्त है।

अम्रपाली कोल परियोजना में बाहरी लोडर का भूरैयतों ने किया विरोध



टंडवा(चतरा):- रविवार को टंडवा प्रखंड के आम्रपाली कोल प्रयोजना के विस्थापित भूरैयतों की एक बैठक गोसाई थान में की गई। जिसकी अध्यक्षता नरेश प्रसाद साहू व संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। बैठक में सीसीएल अधिकारियों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों के कहा कि सीसीएल अधिकारी बाहरी लोगों को तरजीह दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय जमींदाता रोजगार व मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। ग्रामीणों ने एक स्वर में बाहरी लोडर लगाने का विरोध किया। भूरैयतों ने कहा हम जमिन देने वाले रैयत बेरोजगार हैं और बाहरी लोगों का लोडर लगाया जा रहा है। रैयतों ने प्रबंधन को चेताया कि दस दिसंबर तक बाहरी लोडर को परियोजना से हटाया नही गया, तो पीओ ऑफिस में पहुंच कर हल्ला बोला जाएगा तथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पंकज वर्मा, लालकिसुन यादव, कैलाश वर्मा, मुकेश यादव, महेश गंझू, रविंद्र यादव, चुरामन गंझू, राजेंद्र यादव, शंकर ठाकुर, दीपक साहू, राजेश कुमार, आदित्य साहू, प्रकाश प्रसाद, संजित घांसी, रवि कुमार यादव, सतन साहु, समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
नोटः-फोटो बैठक में उपस्थित प्रभवित गांव के लोग

पारा शिक्षकों की विधायक आवास के बाहर धरना आठवें दिन भी जारी, विधायक नदारत



गिद्धौर/सिमरिया(चतरा)ः एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने घेरा-डालो, डेरा-डालो कार्यक्रम के आठवें दिन सिमरिया विधायक गणेश गंझू के पैतृक आवास लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में धरना जारी रखा। पर विधायक श्री गंझू नही पहुंचे। इस दौरान गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि विधायक के पीए से दूरभाषा से संपर्क करने पर शाम तक मिलने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार राणा, दीपेश्वर यादव, विवेकानंद तिवारी, मनोज सिन्हा, पवन सिंह, पंकज सिन्हा, कैलाश कुमार राणा, अमरेश कुमार, महेंद्र कुमार यादव, सोहन राणा, संजय कुमार, ब्रह्मदेव पासवान, मुनेश्वर यादव, जगेश्वर साव, जयराम गंझू, परमानंद दांगी, परमेश्वर राणा, रामप्रवेश कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, लखन प्रजापति, फोजदारी सिंह, कामदेव राणा, संदीप सिंह, दिनेश कुमार यादव, रामदेव साव, सबिता कुमारी, अशोक लाल, श्यामलाल दास, संजय पासवान, पप्पू राणा, ईश्वर रंजक, विजय शंकर दांगी, मनोज कुमार, उमेश कुमार, जयराम यादव, सुधीर कुमार, रामजीवन साहू, रामविलास दास, मीरा कुमारी, ममता कुमारी, मीना कुमारी, मंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, कल्याणी कुमारी, नितु कुमारी, संगीता कुमारी, रीता कुमारी सहीत क्षेत्र के पारा शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित हैं।

सेविका के पहल पर दिव्यांग को मिला ट्रायल साईकिल

ट्रायसिकल पर दिव्यांग व सेविका


कुंदा(चतरा):- बाल विकास परियोजना प्रतापपुर द्वारा कुंदा प्रखंड के कुटिल निवासी दिव्यांग राकेश कुमार को ट्रायल साईकिल दिया गया। महिला पर्यवेक्षिका यशोदा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कुटिल की सेविका मंजू देवी के पहल पर दिव्यांग को साईकिल उपलब्ध कराया गया है। सेविका ने बताया कि राकेश पैर व हाथ से दिव्यांग है। कई बार केन्द्र में आ कर विभाग से साईकिल दिलाने की मांग कर रहा था, ताकी साईकिल के सहारे अपना आवश्यक कार्य कर सकें।

सेवानिवृत्त हवलदार को दी गयी भावपूर्ण विदाई



इटखोरी(चतरा):-रविवार को इटखोरी थाना में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हवलदार पवन कुमार सिंह को सह कर्मियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। श्री सिंह के बेहतर कार्य करने पर सहयोगी एवं इटखोरी प्रखंड वासियों ने उन्हें विदाई कार्यक्रम में उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। श्री सिंह पचैना, थाना कोयलवार, जिला भोजपुर (बिहार) के रहने वाले 16 अप्रैल 1981 में में छपरा पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर जॉइनिंग ली। इसके बाद 1981 से 1999 तक छपरा जिला में हीं सेवा दी। बाद में धनबाद एवं 2014 में हवलदार में प्रोन्नति मिली और चतरा में योगदान दिया। तात्कालिक पुलिस अधिक्षक ने श्री सिंह को अगस्त 2014 में इटखोरी थाना में पदस्थापित किया, तब से लगातार इटखोरी थाना को यह अपनी सेवा देते आ रहे। 30 नवंबर को सेवानिवृत हुए। पुलिस निरीक्षक मार्कंडेय वानरा ने इनकी कार्यवधि की जम कर सराहा एवं नये जवानों को इनसे सीखने की बात कही। थाना प्रभारी अशोक राम ने इनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की। बिस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष व रामवृक्ष सिंह ने भी इनके कार्यकाल को सराहा एवं माता के पावन नगरी आते रहने की बात कही। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, सीताराम दांगी, डोडा राम, अरुण दत्त शर्मा एवं मयूरहंड थाना के थाना प्रभारी शाकिर अली के अलावे सभी थाना कर्मी मौजूद थे।

शिक्षक ने ग्रामीणों को मजदूरी मांगने पर दी गालियां, सभी ने लगाई न्याय की गुहार



गिद्धौर(चतरा):- गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपीन में पदास्थपित शिक्षक शिवकुमार दांगी पुनः विवादों में घिर गए हैं। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय से चावल चोरी के मामले में संलिप्तता के आरोप के बाद अब गांव के कुछ मजदूरों ने उन पर अभद्र व्यवहार करने व कई वर्षों से मजदूरी का भुगतान नही करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रूपीन गांव निवासी उमेश राम व इंद्रदेव राम ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2014 में विद्यालय के भवन निर्माण में अन्य मजदूरों के साथ काम किया था। नीव से लेकर भवन का प्लास्टर करने तक हम सभी मजदूरों का एक लाख छह हजार मजदूरी हुआ, जिसमें शिक्षक द्वारा आज तक 56 हजार का भुगतान नही किया गया। पिछले दिनों जब उनसे रास्ते में रोक कर मजदूरी की मांग की तो वे गाली गलौज करने लगे। मामले की जांच एएसआई जयराम सिंह कर रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि अगर मजदूरों को मजदूरी नही मिलता है तो शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...