दो बच्चे की मां ने देवर से रचायी थाने में शादी



कान्हाचट्टी:- राजपुर थाना क्षेत्र के बुडीगढ़ा गांव के एक प्रेमी युगल ने शनिवार को थाने में शादी रचा ली। प्रेमी युगल आपस में देवर और भाभी हैं। देवर-भाभी के बीच हुई इस शादी की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है। दो बच्चों की मां केा अपने देवर से ही प्यार हो गया। बात धीरे-धीरे समाज और गांव में फैलने लगी। दरअसल कंचन देवी रिश्ते में शिव कुमार पासवान की भाभी है। एक घटना में पति की मौत के बाद कंचन अकेली थी उसके दो बच्चे हैं। कुछ महीनों के बाद कंचन और उसका देवर शिव कुमार पासवान के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। शादी की बातें होने लगी तभी पांच माह पूर्व शिव कुमार काम करने कर्नाटक चला गया था। कर्नाटक से चार दिन पहले वह लौटा है। शादी को लेकर एक बार फिर बात हुई लेकिन इस बार शिव कुमार ने इन्कार कर दिया। इससे आहत महिला ने राजपुर थाना में आवेदन दिया। उसके बाद पुलिस शिव कुमार को थाना ले आई। थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद के समझाने के बाद शिव कुमार शादी के लिए मान गया और वहीं पर विवाह का रस्म अदा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...