देश में भय का महौल है:-कंचन यादव

चतरा:-  केंद्र और राज्य में भजपा की सरकार है  देश  में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है , शांत रहे भारतीयों को आपस मे  जात पात के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है ।राज्य में भय का माहौल बना हुआ है,बहन बेटियां अपने आप को असहज महसूस कर रही  है। राष्ट्रीय जनता दल इसका पुरजोर विरोध करती है ,और राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की  पार्टी है ।
आपस मे लोगो को  शांति और भाईचारे के साथ मिला कर साथ चलने की संदेश के साथ चलती  है। उक्त  बाते हंटरगंज प्रखंड के डुमरी पंचायत के मुखिया सह राजद कार्यकर्ता कंचन यादव ने झेत्र दौरा के दौरान कार्यक्रम का संबोधन में कहा।उन्होंने आगे कहा कि चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष  यादव जी राजद अध्यक्ष  लालू प्रसाद  यादव के नक्शे कदम पर चलते है ,और लोगो के सुख दुख में हमेशा साथ चलते आये है। अगर जनता का सहयोग मिला तो क्षेत्र का सर्वागिन विकाश करेंगे ।चतरा लोकसभा प्रत्याशी राजद नेता सुभाष यादव के कार्यकर्ताओं ने लामटा, बगरा ,जबड़ा ,बरियातू बालूमाथ ,हेरहंज, पाकी समेत अन्य गांवों का दौरा किया एंव इस दौरान लोगो से मिल कर उनकी समस्या सुनी तथा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।क्षेत्र दौरे में कृष्ण प्रसाद यादव , विक्रम सिंह ,मुन्ना सिंह, कमाल मियां, अनिल यादव ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव,  अर्जुन यादव , इंद्रदेव दांगी  सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
झेत्र का दौरा के दौरान जनता की समस्या सुनते हुए सुभाष यादव के कार्यकर्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...