महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या की आशंका



गिद्धौर(चतरा):-
 हथियार का फाइल फोटो
हथियार का फाइल फोटो
गिद्धौर थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी स्व. चंदर राम के 40 वर्षीय पुत्री कौशल्या देवी की गोली मारकर हत्या रविवार के अहले सुबह कर दी गई। कौशल्या को गोली घर की खिड़की से उसके सिर में मारी गई। बताया जाता है कि कौशल्या अपने मायके के एक छोटे से मकान में सोई हुई थी। इसकी सूचना थाना को दी गई और आनन-फानन में घायल कौशल्या को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। वहीं कौशल्या के बड़े पुत्र पिंटू रविदास ने अपने पिता सहादेव राम पर मां को गोली मारकर हत्या करने आरोप लगा रहा है। बताया जाता है कि आपसी विवाद के कारण कौशल्या अपने दो पुत्रों के साथ गिद्धौर थाना क्षेत्र के बाय स्थित मायके में रह रही थी। कई बार पति ले जाने के लिए भी आया, परंतु आपसी विवाद के कारण वह ससुराल जाना नहीं चाहती थी। इस बात को लेकर मृतका का पति सहदेव राम करीब 10 दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में कौशल्या ने स्थानीय थाना में पति के विरुद्ध जान से मारने की धमकी व सुरक्षा को लेकर आवेदन भी दिया था। परिजनों के अनुसार मृतक की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व बिहार के मुंगेर जिले के मधुपुरा गांव में हुआ था। लगभग 8 वर्ष से अपने मायके में ही रह रही थी। पति बिहार पुलिस का जवान था। पत्नी के मायके आने के बाद उसने पुलिस की नौकरी से वीआरएस ले लिया था। गोली लगने से छोटा बेटा भी घायल हो गया। गोली उसके हाथ को छू कर निकल गयी। मालूम हो कि कौशल्या के छोटे भाई कन्हाई रविदास पर भी 2012 में हमला हुआ था। पुलिस ने मामले की उद्भेदन में जुटी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...