38 वर्षो से हो रही है ढोढ़ी-मंधनिया में दुर्गा पूजा




मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी-मंधनिया में दुर्गा पूजा का आयोजन सामुहिक रूप से 37 वर्ष पूर्व 1980 से की जा रही है। पूर्व में महिलाओं को दुर्गा पूजा करने के लिए मयूरहंड जाना पड़ता था। जिससे महिलाओ और बुजुर्गो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। ऐसे में गांव में संसाधनों के अभाव होने के बावजूद ग्रामीणों ने सन 1980 में समिति का गठन कर सिमित संसाधनो में पूजा आयोजन करना प्रारंभ किया। तब से लेकर लगातार 38 वर्षो से यहां दुर्गा पूजा बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। समिति में लगातार 18 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में कार्यरत बाबूलाल दांगी के अनुसार इस पूजा के आयोजन में गांव के लोग अपने-अपने सामर्थ के अनुसार चंदा देने के साथ तन मन से काफी चढ़-बढ़ कर हिसा लेते हैं और बड़े धूम-धाम से त्यौहार को मनाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया की दस दिनों के पूजा में समिति के सदस्यों के साथ नवयुवको और बुजुर्गों का बहुत ही सहयोग मिलता है। साथ ही इस बार पूजा में विशेष योगदान द्वारिका दांगी, नेपाल महतो, धर्मेन्द्र दांगी, शत्रुधन राणा, बासुदेव दांगी, सुभाष विश्वकर्मा, प्रवीण दांगी, पप्पू दांगी, महेंद्र यादव, रतन दांगी, अनिल दांगी आदि दे रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...