पत्रकार के हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारी - झाविमो



  रांची/चतरा:-   झाविमो के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि चतरा के पत्रकार चंदन तिवारी की निर्मम हत्या ने फिर से यह साबित कर दिया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। चंदन की हत्या लोकतंत्र की हत्या है। चतरा में इसके पूर्व एक और पत्रकार की हत्या हो चुकी है। प्रदेश की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी जब चाहें, जहां चाहें, जैसे चाहें, किसी की भी हत्या कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि चंदन को कतिपय लोगों द्वारा जान मारने की धमकी भी दी जा रही थी। चंदन द्वारा इसे लेकर थाने में सनहा भी दर्ज होने की बात सामने आ रही है। अगर ऐसा है तो पुलिस ने अगर मामले को संजीदगी से लिया होता तो शायद आज यह दुखद घटना नहीं घटती। पत्रकार चंदन की हत्या की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है और पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है। साथ ही राज्य सरकार से हम मांग करते हैं कि पत्रकार हत्याकांड का खुलासा अविलंब हो और हत्यारों की गिरफ्तारी तुरंत हो। वहीं दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 20 लाख रूपया मुआवजा व एक नौकरी सरकार उपलब्ध करावे।


                                                                         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...