उग्रवादियों के सहयोगी 63 हजार नगदी के साथ गिरफ्तार



चतरा : -सिमरिया पुलिस ने एक युवक को उग्रवादियों को सहयोग करने के
उग्रवादियों की फाइल फ़ोटो
आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक मिसिर यादव कान्हूखाप गांव के रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से 63 हजार रुपया नगद एक तलवार और 2 मोबाइल फोन जब्त किया है। मोबाइल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के हार्डकोर उग्रवादियों के नंबर सेव हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की गतिविधि संदिग्ध है। उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ कर गैर कानूनी काम को अंजाम दे रहा था। जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि सिमरिया पुलिस इन दिनों पगार निवासी युवक संतोष प्रसाद के लापता होने का सुराग ढूंढ रही है। जिसके तहत लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी अभियान में उग्रवादियों से सांठगांठ रखने वाले युवकों पर भी कार्रवाई हो रही है।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा। बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा, मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर


एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा।

बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा,
मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा। बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा, मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर


एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा।

बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा,
मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा। बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा, मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

गरीबो का निवाला और गरीबों की आवास पर हमेशा रहता है बिचौलियों की नजर


एक बड़ी खबर आपको एम न्यूज़ 13 बहुत जल्द ला रहा है, जो सिर्फ आपके दिल ही नही बल्कि दिमाग भी हिला देगा।

बिचौलियों ने मृतक के परिजनों को भी नही बख्शा,
मृतक के प्रधानमंत्री आवास को दे दिये दूसरे व्यक्ति को।

कान्हाचट्टी अंचल कम्प्यूटर आपरेटर सड़क दुर्धटना में घायल

कान्हाचट्टी अंचल कम्प्यूटर आपरेटर सड़क दुर्धटना में घायल

कान्हाचट्टी से हजारीबाग रेफर

कान्हाचट्टी : कान्हाचट्टी अंचल कार्यालय में पदस्थापित कम्प्यूटर आपरेटर प्रकाश रजक सड़क दुर्घटना में घायल  हो गया ।प्रकाश प्रखण्ड कार्यालय में छुट्टी होने के बाद कुछ कार्य को लेकर बुढही गड़ा से कोल्हैया गांव जा रहा था।परन्तु अचानक सामने एक गाय आ गई और गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक दीवाल से टकरा गया।प्रकाश को माथे में तथा मुँह में चोट लगी है समाचार लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था।वहीं कान्हाचट्टी के अस्पताल में डाक्टर नहीं रहने के कारण मामूली चोट वाके मरीजों को भी हजारीबाग व रांची रेफर किया जाता है।

सांसद ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण

सांसद ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण
सासंद के साथ में उनके समर्थकों का जत्था

च्तरा :-सांसद सुनील कुमार सिंह ने चतरा सदर प्रखंड के भुईयांडीह, सिकिद व शेरपुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने गरीबों के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, चूल्हा व कंबल आदि का वितरण किया। साथ हीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धि से आम लोगों को अवगत कराते हुए सांसद ने सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया, उन्होंने ने आगे कहा कि मोदी सरकार की सोच है की समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला महामंत्री सरयू राम, मनोज सिंह, युवा मोर्चा जिलध्यक्ष अभिषेक केशरी, सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, जिला उपाध्यक्ष निशा कुमारी, सुजीत जायसवाल, गोविंद राम दांगी, राष्ट्रिय कार्य समिति सदस्य (अनु.सूचित जाति) मोर्चा सुजीत भारती, शिवबालक सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मनमीत सिन्हा, विनोद गुप्ता, विनोद चैरसिया, भोला प्रसाद, भूपेंद्र मिश्रा, अमित चैबे, राजेंद्र प्रसाद, देव कुमार, जितेंद्र सिंह, रंजीत  सोनी अािद शामिल थे।

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

चतरा/पत्थलगडा :- मंगलवार को पत्थलगडा प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक सर्वे अमीन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र दांगी की गिरफ्तारी पत्थलगडा चैक के समीप उसके आवास से कई गई है। वह चतरा सदर अंचल क्षेत्र में सर्वे काम में लगा था। गिरफ्तार अमीन का नाम राजेंद्र दांगी पिता प्रवीण दांगी, ग्राम तपसा, थाना सिमरिया जिला चतरा का निवासी है। उसे एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने चतरा सदर अंचल क्षेख् के कसियाडीह गांव के युवक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी मंगलवार की संध्या पांच बजे की गई है। राजेंद्र दांगी सर्वे अमीन है। वह कसियाडीह, चतरा में सर्वे का काम कर रहा था।

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

चतरा/पत्थलगडा :- मंगलवार को पत्थलगडा प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक सर्वे अमीन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र दांगी की गिरफ्तारी पत्थलगडा चैक के समीप उसके आवास से कई गई है। वह चतरा सदर अंचल क्षेत्र में सर्वे काम में लगा था। गिरफ्तार अमीन का नाम राजेंद्र दांगी पिता प्रवीण दांगी, ग्राम तपसा, थाना सिमरिया जिला चतरा का निवासी है। उसे एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने चतरा सदर अंचल क्षेख् के कसियाडीह गांव के युवक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी मंगलवार की संध्या पांच बजे की गई है। राजेंद्र दांगी सर्वे अमीन है। वह कसियाडीह, चतरा में सर्वे का काम कर रहा था।

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

सर्वे अमीन घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पत्थलगडा में बिछाया जाल

चतरा/पत्थलगडा :- मंगलवार को पत्थलगडा प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक सर्वे अमीन को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र दांगी की गिरफ्तारी पत्थलगडा चैक के समीप उसके आवास से कई गई है। वह चतरा सदर अंचल क्षेत्र में सर्वे काम में लगा था। गिरफ्तार अमीन का नाम राजेंद्र दांगी पिता प्रवीण दांगी, ग्राम तपसा, थाना सिमरिया जिला चतरा का निवासी है। उसे एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने चतरा सदर अंचल क्षेख् के कसियाडीह गांव के युवक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी मंगलवार की संध्या पांच बजे की गई है। राजेंद्र दांगी सर्वे अमीन है। वह कसियाडीह, चतरा में सर्वे का काम कर रहा था।

अधिकतर प्रखण्ड मुख्यालय में नही हुआ अलाव की व्यवस्था

अधिकतर प्रखण्ड मुख्यालय में नही हुआ अलाव की व्यवस्था

चतरा/गिधौर:-जिले  में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को चतरा का पारा न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस मापी गई। इस ठंड से सबसे ज्यादा परेशान है राहगीरों और यात्रियों को हो रही है। जबकि शाम के 5:00 बजे ही लोग अपने-अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। सुबह 9:00 बजे तक कोई भी व्यक्ति बाहर निकलने का साहस नहीं कर पाता। इक्के-दुक्के लोग बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़े से ढके होते हैं। इसके बावजूद भी ठंड का असर हो रहा है। पड़ रही कड़ाके ठंड में कुछ जगह को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश प्रखण्ड मुख्यालय में  न तो जिला प्रशासन और न ही अंचल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था किया गया है। जिससे आम आवाम में प्रशासन के प्रति खासे नाराजगी देखी जा रही है।
कई बार ग्रामीणों द्वारा अलाव की व्यवस्था करने की मांग की गई। परंतु इस पर किसी अधिकारी ने थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ ठंड के कारण कई लोग बीमार के शिकार हो रहे हैं।

अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

इटखोरी(चतरा) :-भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर परिषद के नगर मंत्री सागर कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई। अभियान में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित कुमार सिंह, सचिव आयुष कुमार दांगी, उपाध्यक्ष दिलनसी मुस्कान व सचिव पद के उम्मीदवार मधु कुमारी के पक्ष में सभी ने वोट मांगा। अभियान के क्रम में महाविद्यालय के चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सभी पदों पर विद्यार्थी परिषद की जीत होगी। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हित में काम करती है और कॉलेज कैंपस में सक्रिय रहते हैं। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य शिशुपाल कुमार सिंह, खालिद अनवर, नगर सहमंत्री नवलेश कुमार , गौतम कुमार।

चुनाव को लेकर अभाविप की हुई बैठक

चुनाव को लेकर अभाविप की हुई बैठक

गिद्धौर(चतरा) :-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन नगर मंत्री राजेश कुमार ने किया। बैठक में अभाविप के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए गिद्धौर प्रखंड के परिषद के कार्यकर्ताओं से अपील किया गया की चुनाव में जीत पक्की करने के लिए लग जाएं और क्षेत्र के छात्रों को परिषद के कार्यों से अवगत कराएं। बैठक में चतरा महाविद्यालय के प्रत्याशी सह जिला संयोजक सतीश कुमार पांडेय, गिद्धौर पंचायत मुखिया राजेश कुमार, आईटी सेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा, भोला कुमार कमलेश कुमार, विनोद दांगी, मुसाफिर दांगी, आशीष कुमार, आशीष रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिविर लगा कर 350 लोगो के बीच किया गया मच्छरदानी का वितरण किया

शिविर लगा कर 350 लोगो के बीच किया गया मच्छरदानी का वितरण किया

गिद्धौर(चतरा):-रविवार को गिद्धौर प्रखंड के दुआरी गिरलाहाबर आंगनवाड़ी केंद्र में शिविर लगा कर गांव के 350 लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। वितरण शिविर में पंचायत समिति सदस्य खुशबू देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। वितरण के दौरान समिति सदस्य ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि रसायनयुक्त मच्छरदानी से मलेरिया की रोकथाम होगी। इसके इस्तेमाल से कई बिमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका संजू कुमारी, एएनएम, सहिया सहित वार्ड सदस्य व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।0

संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चतरा :- शहर के हनुमान मंदिर कठौतिया स्तिथ चैर मोहल्ला चतरा में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के शनिपरब पर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना जनसंर्पक विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमुना चैधरी, विमल कुमार, कृष्ण देव प्रजापति एवं अर्जुन प्रजापति शिक्षाविद के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें भजन, नाटक, नृत्य लोक नृत्य, संगीत आदि की प्रस्तुती मुख्यतः ग्राम डहूरी के कलाकार उपेंद्र यादव, जतराहीबाग के राकेश कुमार सिन्हा, स्थानीय अंसार नगर के नसरुद्दीन अंसारी, ग्राम डहूरी के वीरेंदर कुमार राय आदि के द्वारा कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

विधाय ने किया दौरा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन

विधाय ने किया दौरा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन

चतरा/टंडवा :- सिमरिया विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड के चैयरमेन गणेश गंझू टंडवा प्रखंड के कई गांवों का दौश्रा रविवार को किया। इस दौरान विधायक ने उपकापानी में गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ हीं सराड़ू से गाड़ीलौंग तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण का उद्घाटन किया। इसके अलावे उपकापानी में गेट का उद्घाटन व सराढ़ू में विवाह मंडप का शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि तारकेश्वर गुप्ता, धनेश्वर गंझू समेत विधायक के समर्थकों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणो ने स्वच्छता अभियान चलाया

ग्रामीणो ने स्वच्छता अभियान चलाया

चतरा:- टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरंगदाग में ग्रामीणो ने स्वच्छता अभियान चलाया। गांव के बुजुर्गों, नवयुवकों, महिलाओं और दुकानदार संघ के सदस्यों ने रविवार को मुख्य सड़क, गली मोहल्लों में झाड़ू लगाकर साफ व स्वच्छ किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को जागरूक भी किया गया। इस अभियान को लेकर गांव के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। अभियान को सफल बनाने में प्रयाग साव, सुरेश साव, फूलचंद साव, दिनेश कुमार, त्रिवेणी साहू, बसंत, मनोज समेत दर्जनों लोग ने अहम भूमिका निभाई।

आर्थिक आरक्षण समिति टंडवा प्रखंड का हुआ गठन

आर्थिक आरक्षण समिति टंडवा प्रखंड का हुआ गठन

चतरा/टंडवा :-रविवार को टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरु धाम सूर्य मंदिर में आर्थिक आरक्षण आंदोलन समिति की बैठक रविंद्र दास की अध्यक्षता में की गई। संचालन रियाजुल अंसारी ने किया। जबकी बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला संगठन मंत्री कामेश्वर कुमार गुप्ता मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से रविंद्र दास को ट।डवा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नकुल दास को संगठन मंत्री, अक्षय दास को उपाध्यक्ष, रिजवान अंसारी को उपसचिव व महासचिव उपेंद्र पांडेय को बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष का पद खाली रखा गया। मौके पर जिला संगठन मंत्री ने कहा जातिगत भेदभाव के कारण सही लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया। मौके पर मो. शाकिर अंसारी, भूपेंद्र यादव, अक्षय दास, प्रेम साहू आदि लोग उपस्थित थे।

12 जनवरी को मनाया जाएगा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

स्वामी विवेकानन्द जयंती सह युव सप्ताह मनाने की तैयारी को ले बैठक

चतरा/टंडवा :-
स्थानीय चुन्दरू घाम में हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती सह युवा सप्ताह धूम-धाम से मनाने को लेकर रविवार को स्वामी विवेकानंद चेतना जागृति सेवा संस्थान की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जगरनाथ भोक्ता व संचालन छेदी पांडेय ने किया। सेवा संस्थान के सचिव प्रो. बिगुल प्रसाद ने कहा कि सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जयंती समारोह में सहभागिता हेतु विभिन्न विधालयों, महाविधालयों के शिक्षक, छात्रों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान भाषण, गीत, चित्रांकन, क्विज एव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में चयनित छात्र- छात्राओ को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक राघवेंद्र कुमार सिंह व विशिष्ठ वक्ता सिद्धेश्वर सिंह शिक्षाविद होंगे। बैठक में प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह, राजेश ठाकुर, वंसिधर यादव, दुखन यादव, योगेन्द्र गिरी, दीपक प्रसाद गुप्ता, बिरजू यादव, अवध राज समेत कई शामिल थे।

पीडीएस दुकान की लापरवाही हुई उजागर, मृतक रामधनी भारती को तीन माह से नही मिला था राशन

भूख ब ठंड से हुई रामधनी भारती की मौत



चतरा/प्रतापपुर:-
जिले के हंटरगंज प्रखंड अंर्तगत पंचायत खुटी केवाल के ग्राम डूंमरी खुर्द निवासी रामधनी भारतीा 45 वर्ष पिता हुसैनी भारती की मौत भूख सेे हो गई है। सूत्रों की माने तो पिछले तीन महीनों से राशन कार्ड होने के बावजूद मृतक को अनाज नहीं मिला। कभी मशीन खराब तो कभी अंगूठाा के काम नहीं करने का बहाना बनाकर पीडीएस दुकानदार द्वारा रामधनी को लौटा दिया जाता रहा। साथ हीं लोगों का कहना है कि मृतक को ठंढ़ के इस मौसम में भी कंबल नही दिया गया। हलांकी स्थानिय मुखिया ने मृतक की मौत हमेशा शराब पिने के कारण हो जाने की बात कही गई है। मामला चहें जो हो पर एक बात जरुर है कि सरकारी नियमो के आड़ में पीडीएस दुकान दार के लापरवाही के कारण रामधनी की मौत हो गई। जो जांच की विषय है।

परसौनी के पूर्व मुखिया का निधन, अंतिम संस्कार में भारी संख्या में पहुंचे लोग

परसौनी के पूर्व मुखिया का निधन, अंतिम संस्कार में भारी संख्या में पहुंचे लोग

चतरा/इटखोरी :-जिले के इटखोरी प्रखंड अंर्तगत परसौनी पंचायत के मुखिया श्याम प्रसाद सिंह की पत्नी व पूर्व मुखिया सुनीता देवी का निधन रविवार के अहले सुबह हो गई। पूर्व मुखिया सुनीता देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज हजारीबाग के प्राइवेट आरोग्य सेवा सदन में चल रहा था, जहां अहले सुबह देहांत हेा गया। उनका अंतिम संस्कार रविवर के दोपहर महाने नदी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में पंचायत सहित आसपास के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। पूर्व मुखिया के असमय निधन पर क्षेत्र के लोगों में गहरी शोक संवेदना प्रक्ट की है।

यादव समाज के बैठक में लिए गए कई निर्णय

यादव समाज के बैठक में लिए गए कई निर्णय

                           

चतरा :- रविवार को शहर के नगवां मुहल्ले में यादव महासभा की बैठक संपन हुई। बैठक की अध्यक्षता रामस्वरूप यादव व संचालन प्रतीक प्रकाश अंगार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पीताम्बर दास यादव उपस्थित हुए। बैठक में कई सामाजिक स्थल पर धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया। यादव महासभा के ट्रस्ट की तैयार की जानकारी दी गई। साथ हीं बताया गया कि फरवरी में यादव महासम्मेलन होगा।  इसके अलावे समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने तथा समाज को एकजुट रहने का एलान किया गया। यादव धर्मसाला बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मनोहर यादव कुंदा, उपेंदर यादव, कुलेश्वर यादव टंडवा, रामेश्वर यादव, सुरेश यादव, धनेश्वर यादव, सीताराम यादव, ईश्वर यादव, शंकर यादव, भुनेश्वर यादव, प्रयाग यादव, प्रीतम यादव, सुरेश यादव, मुखिया कान्हाचट्टी बिष्णुदेव अंगार, सचिन यादव, चन्दन राज यादव प्रतापपुर, सरयू यादव लावालौंग, अनील यादव, मुकेश गोप, रमेश गोप, कालीचरण यादव, संतोष गोप चतरा नगर, महेन्द्र यादव, अजय यादव, बासुदेव यादव, दिनेशर यादव, मोहन यादव, आदित्त यादव नरेश यादव, संजय यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर टंडवा में 18 जनवरी, सिमरिया 21, कान्हाचट्टी में 12, चतरा ग्रामीण व गिद्धौर 21, परतापुर में 12, कुंदा में 15 व लावालौंग में 16 जनवरी को बैठक तय किया गया।

उपप्रमुख लवली देवी ने किया कंबल का वितरण


उपप्रमुख लवली देवी ने किया कंबल का वितरण

प्रतापपुर (चतरा):-प्रखंड उपप्रमुख लवली देवी ने रविवार को रामपुर पंचयात के  गरीब-असहायों के बीच 85 कंबल का वितरण ठंढ़ से बचाव के लिए किया गया।
इस अवसर पर उप प्रमुख लवली देवी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा मिले 200 कंबल में85 कंबल आज वितरण की  हूं  शेष कम्बल अन्य पंचायतो के जरुरतमंद के बीच बाट दी जाएगी ।यदि किसी पंचायत में जरुरतमंद जो बिल्कुल लाचार असहाय हो तो उनके बारे में जानकारी देने का कष्ट करें उनके घर पर जाकर कम्बल देने का काम किया जाएगा । वैसे तो बढ़ रहे ठंढ के मौसम में झारखंड सरकार  के  द्वारा उपलब्ध कराये गए कंबल मिलने से गरीब बुजुर्गो को राहत मिलेगी। मैं  सभी जरुरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करुँगी। उन्होंने कहा कि 18 पंचायतो वाला प्रतापपुर जैसे बड़ा प्रखंड में मुझे मात्र 200 कंबल वितरण के लिए दिए गए हैं जो अपर्याप्त हैं। सभी पंचायतों के लिए प्रखंड स्तर पर कम से कम 1500 कंबल और यदि उपलब्ध कराया  जाता है तो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगी और इसका लाभ अधिक से अधिक जरुरतमंद को मिल सकेगा।

कंबल वितरण के अवसर पर वार्ड सदस्य  संजय कुमार समाज सेवी दुर्गेश कुमार नागेन्द्र् यादव ,समाज सेविका रीनाा देवी जफर डीह निवासी कारू जी सहित कई लोग मौजूद थे

जाने कान्हाचट्टी प्रखण्ड के लोग क्यों है आक्रोशित, देखे भ्र्ष्टाचार से जुड़े खास खबर

सड़क बनने के एक सप्ताह में ही निर्माण में पड़ी दरार

संवेदक व विभाग के लापरवाही हो रही है उजागर

आर इ ओ विभाग का है कार्य,ग्रामीणों के विरोध का विभाग पर नहीं पड़ रहा कोई असर




कान्हाचट्टी : निर्माण ऐसी जिसमे निर्माण के एक सप्ताह के अंदर सड़क में दरार पड़ जाए।जहाँ सरकार गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने के लिए कई तरह के उपाय लगा रहे है। अच्छी कार्य हो इसके लिए सरकार टॉल फ्री नम्बर भी जारी कर रही है और विकास के लिए अरबो रूपये पानी की तरह खर्च किए जा रहे है।ताकि झारखण्ड का समुचित विकास हो।परन्तु जिले के कान्हाचट्टी प्रखण्ड में एक ऐसे सड़क का निर्माण हुआ है जिसमे एक तरफ निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ एक सप्ताह पूर्व कार्य हुआ है उसमे दरार भी पड़ रही है।बताते चले की प्रखण्ड के रामनगर उच्च विद्यालय स्थित बुढ़ियातरी नामक स्थान आर ई ओ रोड से नेकई हेसाग स्थित चौवन फेड तक सड़क निर्माण कालीकरण का कार्य आर ई ओ विभाग के द्वार कराया जा रहा है।जिसका संवेदक संजय चौबे कन्स्ट्रक्शन हजारीबाग है।तथा प्राक्कलित राशि लगभग पांच करोड़ है।

घटिया निर्माण का खुल रहा है पोल :

 सड़क निर्माण में घटिया निर्माण का पोल तब खुली जब निर्माण के एक सप्ताह के अंदर सड़क में दरार पड़ गई।यह सड़क नेकई हेसाग के राजेन्द्र सिंह के घर के समीप पुल के समीप लगभग बिस मिटर सड़क फट गया है।हलाकि ग्रामीणों ने पहले भी कई बार विभाग से शिकायत भी किय परन्तु विभाग ने तनिक भी कान नहीं फट फटाया।जिसका परिणाम है की संवेदक अपने मनमानी ढंग से कार्य कर समाप्त करने के फिराक में है।ग्रामीणों के अनुशार सड़क निर्माण में हेसाग के बगल में सिमराडीह तालाब तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में घटिया पत्थर लगाया गया है जिसकी शिकायत भी के जूनियर इंजीनियर से की गई परन्तु कभी भी विभाग इसका संज्ञान नहीं लिया जिसका परिणाम है की संवेदक जैसे तैसे सड़क निर्माण कर दिया।और सड़क फटने लगी है।

कार्य में नहीं लगाया गया है शिलापट्ट :

सड़क प्रारम्भ के पूर्व निर्माण स्थल पर किस विभाग का कार्य है उसकी क्या प्राक्कलित राशि है एवं उसमे कितना मैटेरियल लगाना है आदि का जिक्र शिलापट्ट में रहता है वो संवेदक कार्य स्थल पर अब तक नहीं लगाया है।वही पिच भी सड़क निर्माण में कम लगाया है।जिसके कारण एक सप्ताह पूर्व किय गये पिच उखड़ने लगा है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की है : नयकी हेसाग,चोरट आदि गांवों के ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग उपायुक्त से किय है।ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क के किनारे बनाए गये गार्डवाल में भी घटिया पत्थर लगाया ही है पत्थर के बिच में केवल बालू भर कर गार्डवाल का दिवार तैयार किया गया है।

भद्रकाली काॅलेज के 14 प्रत्याशियों में तीन का नामांकन रद्द


भद्रकाली काॅलेज के 14 प्रत्याशियों में तीन का नामांकन रद्द

चतरा/इटखोरी :- भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में स्क्रूटनी में चौ
दह नामांकन में से तीन नामांकन पत्र अवैध पाए गए। जिससे जांच कमेटी द्वारा रद्द कर दिया गया। रद्द नामांकन पत्र राजद छात्र संघ के  अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बबलु कुमार रजक, सचिव पद के प्रवीण कुमार तथा झाविमो विकास छात्र मोर्चा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित कुमार सिंह का है। मालुम हो कि छात्र संघ चुनाव के लिए चैदह प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया था, लेकिन स्क्रूटनी के दौरान तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध पाया गया। बाकी बचे 11 प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आजसु छात्र संघ से मिताली मुस्कान राज, अभाविप  से अध्यक्ष पद के लिए अंकित कुमार सिंह, झाविमो छात्र विकास मोर्चा से अध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार सिंह, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रंजन कुमार शर्मा व दिलनसी मुस्कान, सचिव पद के लिए रंजु कुमारी, मरियम जमीला तथा आयुस कुमार दांगी का नाम शामिल है। संयुक्त सचिव पद के लिए तीन पुजा कुमारी, मधु कुमारी तथा अनु कुमार पांडेय का नामांकन स्क्रूटनी वैध पाया गया। निर्वाची पदाधिकारी के रूप में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार, चुनाव प्रर्वेक्षक के रूप में चतरा महाविद्यालय के प्रोफेसर आरपी राय, सह निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रोफेसर श्याम सुदर प्रसाद उपस्थित थे।

हिरण के शिकार मामले में फंसे मुखिया पति और भाई, हत्या कर खाने का आरोप, वन्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

हिरण के शिकार मामले में फंसे मुखिया पति और भाई, हत्या कर खाने का आरोप, वन्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज



प्रतापपुर(चतरा) :- प्रतापपुर वन क्षेत्र के भरही जंगल से हिरण का शिकार करने के मामले मे भरही पंचायत के मुखिया पति व भाई पर वन्य संरक्षित प्राणी हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वनक्षेत्र पदाधिकारी  राजबल्लभ पासवान ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में हमे सूचना मिली कि भरही मुखिया पति जावेद अहमद तथा उसके साला शाहिद अहमद एक घायल  हिरण को पकड़े हुये हैं। त्वरित कारवाई करते हुये वन कर्मियों को स्थल पर भेजा गया। लेकिन हिरण का कही पता नही चला। हलांकि शुक्रवार को भी दिनभर खोजने के बाद भी हिरण नही मिल सका। इस संबंध मे वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि केवलिया गांव के कल्लू खान के खलिहान में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी गांव के हीरा चैधरी का कहना है कि मैंने भरही मुखिया पति जावेद अहमद तथा उसके साले को रस्सी में बांध कर घायल हिरण को मोटर साईकिल से ले जाते हुये देखा है। वन क्षेत्र पदाधिकारी का कहना है कि हमें विश्वस्त सूत्रों लें मिली जानकारी व जांचोपरांत मामले की पुष्टि के बाद भरही मुखिया पति तथा उसके साले पर घायल हिरण को घर ले जाकर खा जाने संबंधित मामला  दर्ज किये हैं। क्योकि  घायल हिरण अबतक बरामद नही हो पाया है। वहीं इस संबंध मे थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि हमे गुरुवार की रात्रि लगभग 8 बजे रात में वनपाल इन्द्रनाथ पांडेय ने इस बात की जानकारी दी। मैने रात को भरही मुखिया पति से मोबाइल पर बात की। उसने बताया कि हिरण को पकडे थे लेकिन उसे जंगल में छोड दिया।

बीडीओ ने की मनरेगा द्वारा संचालीत योजनाओं की समीक्षा

बीडीओ ने की मनरेगा द्वारा संचालीत योजनाओं की समीक्षा

मयूरहंड(चतरा):- शुक्रवार को मयूरहंड प्रखंड कार्यालय सभागार मंे बीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा के तहत संचालीत योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओ के साथ प्रधानमंत्री अवास योजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संबंधित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि प्रखंड को पीएम आवास का 251 लक्षय मिला था, लेकिन लक्ष्य से ज्यदा दो सौ 76 अवासों का रजिष्ट्रेशन किया गया। प्रखंड में लगभग एक कमरे का कच्चा अवास खत्म होने के कगार पर है, अब दो कमरे के कच्चे मकान का निर्माण के लिए जिला से चिन्हित कर भेजने का टारगेट दिया गया है। श्री कुमार द्वारा जैई से अवासों का मॉडल के अनुरुप लेआउट अपने उपस्थिति में ही करने को कहा। जिससे मॉडल के अनुरुप अवास तैयार हो सके, साथ ही शौचालय निर्माण की भी समिक्षा किया गया। बैठक में बीपीओ राकेश कुमार सभी पंचायत सचिव, जई, रोजगार सेवक, प्रखंड लिपिक आदि उपस्थित थे।

बीडीओ ने किया पीएम आवास का निरीक्षण

बीडीओ ने किया पीएम आवास का निरभ्खण
सिमरिया(चतरा) :- सिमरिया प्रखंड के पिरी पंचायत पंचायत में बनाए जा रहे पीएम आवासों का निरीक्षण बीडीओ जमाले रजा ने शुक्रवार को किया।  इस दौरान उन्होंने पंचायत में निर्माणाधीन आवास योजना स्थल पर पहुंचकर लाभुकों से निर्धारित समय में आवास का निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ हीं कार्या में आने वाले बाधाओं को दूर करने को लेकर दिशा निर्देश संबंधित पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को दिए। इस दौरान पंचायत सचिवालय में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा मुखिया के साथ बीडीओ ने बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए।

पत्रकार के घर से चोरों ने उड़ाया सोलर प्लेट

पत्रकार के घर से चोरों ने उड़ाया सोलर प्लेट

चतरा/सिमरिया :- स्थानिय पत्रकार सुशांत पाठक के सिमरिया थाने से सटे पाठक बागी स्थित आवास से गुरुवार की रात चोरों ने 20 हजार के दो सोलर प्लेट की चोरी कर ली। चोरी गए सोलर प्लेट का मूल्य बीस हजार बताया गया है। इसके पूर्व भी पत्रकार श्री पाठक के आवास से एक जनरेटर की चोरी हो चुकी है। जिसका उदभेदन अबतक नही हुआ और सोलर प्लेट की चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। ताजुब की बात यह है कि पत्रकार का आवास सिमरिया थाना से सटा है। आवास में आए दिन हो रही चोरी की घटना से पत्रकार और वहां रहने वाले किराएदार परेशान हैं। इसके अलावे सिमरिया के कुट्टी से चोरों ने कोल वाहनों से बैटरी और दो मोटर साइकिल की चोरी पूर्व में कर चुके है। किंतु आज तक उपरोक्त मामलों का उद्भेदन नहीं हो सका है।

डीआईजी ने किया सिमरिया थाना का औचक निरीक्षण

डीआईजी ने किया सिमरिया थाना का औचक निरीक्षण

चतरा/सिमरिया:-उतरी  छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के उप महानिरीक्षक भीमसेन टूटी ने शुक्रवार को सिमरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसपी अखिलेश बी वरियार मुख्य रूप से मौजूद थे। डीआईजी को थाना परिसर में जिला बल द्वारा गॉड ऑनर दिया गया। डीआईजी निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के विधि व्यवस्था से रूबरू हुए तथा थाना परिसर के रख रखाव का अवलोकन किया। साथ हीं थाने में दर्ज कांडों से संबंधित फाइलों का अवलोकन करते हुए थाना प्रभारी केके चैधरी को लंबित कांडो को अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं उग्रवाद संबंधी मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि उग्रवाद को जड़ से मिटाने को लेकर पुलिस द्वारा सभी जिलों में सघन अभियान चलाया जा रहा है। जल्द हीं उग्रवाद पर काबू पा लिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की सरेंडर नीति पर उग्रवादियों का सरेंडर करना जारी है। साथ हीं कहा कि थाना कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी के आगमन पर इंस्पेक्टर टी बागे, एसआई उम्मा सिंह, संतोष कुमार, वकील सिंह, राय कुमार, कमलेश बैठा, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनोद तिवारी, नारायण खड़िया के अलावे अन्य पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात थे।

पांच माह से बंद मगध कोल परियोजना पुनः चालू

पांच माह से बंद मगध कोल परियोजना पुनः चालू

चतरा/टंडवा :-पांच माह बाद एशिया की सबसे बड़ी मगध कोल परियोजना का मासिलौंग माइंस का कांटा घर शुक्रवार से पुनः चालू किया गया। साथ हीं कुंडी माइंस से भी कोयले की डिस्पैच व बिक्री शुरू की गई है। परियोजना चालू होने से भूरैयतों व ग्रामीणों में एक बार फिर खुशी लौट आई है। मालूम हो कि पांच माह पूर्व से ही मासिलौंग माइंस में भूमि के अभाव में कोयले का उत्पादन बंद था तथा कांटा घर में ताला लटका हुआ था। जिससे सैकड़ो लोग बेरोजगार हो गए थे एवं कई वाहन मालिको को बैंक ऋण चुकाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच सीसीएल प्रबंधन ने मासिलौंग साइट चालू कराने को लेकर गंभीर नही दिख रही थी। जिसके बाद मासिलौंग संचालन कमेटी द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर, सीसीएल प्रबंधन से कांटा घर चालू करने की मांग किया था। जो शुक्रवार से कुंडी साइट से कोयले का उठाव कर मासिलौंग कांटा घर में वाहनो का वजन कराया जाने लगा। वहीं दूसरी ओर एक पखवाड़े से बंद कुंडी माइंस से भी कोयले का उत्खनन व बिक्री का कार्य चालू किया गया है।
भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री को कराया समस्यायों से अवगत

गिद्धौर(चतरा):-भाजपा  कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री से भेंट कर गिद्धौर प्रखंड की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाकर चतरा में जोड़े जाने की मांग दोहरायी। इससे होने वाली समस्या से भी सभी ने सीएम को अवगत कराया। सीएम से भेंट करने वालों में कपिल कुमार, राजेश कुमार व विनोद कुमार ने का नाम शामिल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिद्धौर कृषि प्रधान प्रखंड है, ऐसे में यहां के किसानों के हित में प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग भी सीएम से की है। कार्यकर्ताओं आगे कहा कि मांगे पर सीएम द्वारा सकारात्मक आश्वाशन दिया है।

आदेशपाल के निधन पर शोक

आदेशपाल के निधन पर शोक

चतरा/इटखोरी :-भद्रकाली
इंटर महाविद्यालय इटखोरी के आदेश पाल कौलेश्वर यादव का निधन मंगलवार की रात हो गई। आदेशपाल के निधन से आहत इंटर महाविद्यालय परिवार ने बुधवार को कालेज परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए इशवर से प्राथना की।

सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावपूर्ण विदाई

सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावपूर्ण विदाई

चतरा/सिमरिया:-बुधवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर महाविद्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्राचार्य राम प्रसाद साहु को भापूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता मदन कुमार साहा व संचालन व्याख्याता आनंद कुमार सिंह ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद किया तथा उनके शेष जीवन काल की मंगल कामना की। समारोह के उपरांत सेवानिवृत्त प्राचार्य ने कन्हैया मिस्त्री को प्रभार सौंपा और विदाई ली। मौके पर सेवा साव, जयप्रकाश सिंह, जगदीश शर्मा, संतोष कुमार, कन्हैया मिस्त्री सहित अन्य मौजूद थे।

भाकपा का ब्रांच सम्मेलन संपन, रोहन बने सचिव

भाकपा का ब्रांच सम्मेलन संपन, रोहन बने सचिव


चतरा/सिमरिया :- बुधवार को सिमरिया प्रखंड के डाडी गांव में भाकपा का ब्रांच सम्मेलन जवाहर विश्वकर्मा के अध्यक्षता में संपंन हुआ। सम्मेलन में डाडी के नये ब्रांच का गठन किया गया। इसमें सचिव रोहन महतो, उपसचिव तापेश्वर महतो व कोषाध्यक्ष प्रयाग महतो को बनाया गया। सम्मेलन में पार्टी का विस्तार व मजबूती पर बल दिया गया। मौके पर अंचल मंत्री गयानाथ पांडेय ने कहा कि पार्टी हमेशा जन मुद्दों को लेकर आंदोलन करते आयी है। साथ ही गरीब गुरबों की हक की लड़ाई करने के लिए आगे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को युवा लोगों को पार्टी में जोड़ने का आवाह्न किया। मौके पर दशरथ ठाकुर, भुनेश्वर महतो समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुरु गोष्ठी में शिक्षको को दिए गए कई निर्देश

गुरु गोष्ठी में शिक्षको को दिए गए कई निर्देश

गिद्धौर(चतरा) :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन शिक्षक उदय कुमार सिन्हा ने किया। उपस्थित शिक्षको ने विद्यालय में चलने वाले मध्याह्न भोजन सहित विद्यालय संबंधी विभिन्न मासिक रिपोर्ट जमा किया। शिक्षको को वर्ष 2018 में पाठ टीका के अनुसार विद्यालय में बच्चों को पढ़ाये जाने की बात कही गई। वहीं मध्यान भोजन में वैसे विद्यालय जो एसएमएस नहीं कर रहे, उन्हें व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया गया। शिक्षको को बताया गया कि एसएमएस होने से विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन के संबंध में इसकी सीधी जानकारी विभाग के साथ-साथ सरकार को होती है। जिससे विद्यालय को आवश्यकता अनुसार चावल व राशी मुहैया कराई जाती है। स्वच्छ भारत के तहत वैसे शिक्षिक जो अब तक अपना निजी शौचालय का फोटोग्राफ जमा नहीं किये है। उन्हें शीघ्र ही फोटोग्राफ सत्यापित कर बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया गया। अन्यथा वैसे शिक्षको के मानदेय पर रोक लगाने की बात कही गई। बैठक में सीआरपी प्रेमचंद गुप्ता, शंभू कुमार पांडेय, राज कुमार राजू, शिक्षक निर्मल राणा, अजीत कुमार सिंह, रवि प्रियदर्शी, रामचंद्र राम, बिरेन्द्र यादव, उपेन्द्र दांगी, जागेश्वर दांगी, मनोज कुमार सिन्हा, शिक्षिका मीरा सिन्हा, ममता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

राशि लेकर आवास नही बनाने वालों के विरुद्ध होगी कारवाई

राशि लेकर आवास नही बनाने वालों के विरुद्ध होगी कारवाई

गिद्धौर(चतरा) :-गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत पहरा में वर्ष 2016-17 में बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में जो लाभुक द्वितीय किस्त व तृतीय किस्त लेकर आवास पूर्ण नही किए हैं, वैसे लभुकों को राशि वापस करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। राशि जमा नही करने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक को दिया है।

दस दिवसीय बलबल प्शु मेले की हुई निलामी

दस दिवसीय बलबल प्शु मेले की हुई निलामी

गिद्धौर(चतरा):-बुधवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में मकर संक्रांति के मौके पर लगनेवाले दस दिवसीय बलबल पशु मेले की निलामी हुई। निलामी के अवसर पर प्रमुख प्यारी देवी व बीडीओ सह प्रभारी सीओ एजाज हुसैन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पशु मेला के डाक को लेकर प्रखंड के आस-पास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग प्रमुख कार्यालय पहुंचे थे। सभी को बताया गया कि मेले का सरकारी डाक 58 हजार 650 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसमे पांच लोग बलबल मंदिर के पुजारी बासुदेव पांडेय, अर्जुन यादव, सिकंदर रवानी, कलयुग गोप तथा द्वारिका राम ने मेला डाक लेने को लेकर बोली लगाई। मंदिर के पुजारी बासुदेव पांडेय ने सर्वाधिक 58 हजार 691 रूपये की बोली लगाकर मेले का डाक अपने नाम करा लिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, रामा भुईयां, मीना देवी, समाज सेवी बालेश्वर यादव, शशि कुमार गुप्ता, उपेंद्र पांडेय, काली गोप, सुकर गोप, प्रमोद यादव, जगदीश यादव, शम्भू कुमार, प्रभु यादव, जवाहर लाल अग्रवाल, प्रमोद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समय से बिजली नहीं मिलने से छात्रों को तैयारी में हो रही परेशानी

समय से बिजली नहीं मिलने से छात्रों को तैयारी में  हो रही परेशानी

चतरा;-सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में ससमय बिजली आपूर्ति नहीं होने से इंटर व मैट्रिक के तैयारी कर रहे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों बिजली विभाग द्वारा शाम 8 बजे और सुबह 8 बजे एक एक घंटा हीं बिजली दिया जा रहा है। वहीं रात 11 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जा रही। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई के समय बिजली नही मिल पा रही है। मालुम हो कि परीक्षा मार्च माह में हीं होना है। वहीं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा इस तरह आपूर्ति से हम सबों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्या कारण बच्चों के परिजनों को मात्र दो से ढ़ाई लीटर हीं किरोसिन तेल मुहैया की जाती है। जिससे परिजन घर का काम चलाये आ अपने बच्चों के पढ़ाई पर खर्च करें। संपन परिवार के पास ऊर्जा के वैकल्पिक साधन हैं। लेकिन गरीब परिवार के बच्चे मात्र बिजली के सहारे हीं अध्यनरत हैं। ऐसे में इनका भविष्य भगवान भरोसे है। छात्र सत्यम कुमार, चंदनकुमार का कहना है कि बिजली विभाग हम गरीब विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ ना करे।

प्रतिबंधित मांस फेंके जाने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर

प्रतिबंधित मांस फेंके जाने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर

चतरा:-बुधवार के सुबह सदर थाना क्षेत्र के बधार -फरेंदा गांव के समीप एनएच पर प्रतिबंधित मांस फेंका मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सदर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर प्रतिबंधित मांस को सड़क से हटवाया। समय रहते पुलिस ने पहल करते हुए मामले को सुलझाते हुए अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जंच प्रारंभ कर दी है।

हिमांशु बने चतरा जेजेए के सोशल मीडिया प्रभारी

हिमांशु बने चतरा जेजेए के सोशल मीडिया प्रभारी

मयूरहंड(चतरा) :- मयूरहंड प्रखंड के पत्रकार हिमांशु सिंह को झारखंड जेर्नलिस्ट एसोशियन के जिला चतरा ईकाई का सोशल मिडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री सिंह को उक्त जिम्मेवारी मिलने पर संगठन के लोगों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावे स्थानिय जनप्रतिनिधियों बधाई दी है। वहीं मिले दायीत्व को निष्ठापूर्वक निभाने की बात हिमांशु ने कही। बधाई देने वालों में जेजेए के जिला संयुक्त सचिव मालिक बाबू, पत्रकार अकाश कुमार सिंह, रनंजय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, यशवंत पांडेय, भाजपा नेता सुजित भारती, उज्जवल दास, भाजपा जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सासंद प्रतिनिधि गरजु सिंह, आजसु नेता मंजित कुमार सिंह आदि का नाम शामिल है।

बीजेपी प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन, संगठन मजबुती पर दिया गया बल

बीजेपी प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन, संगठन मजबुती पर दिया गया बल

गिद्धौर(चतरा) :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साव, चतरा विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ समिति व पंचायत कमिटी की समीक्षा करते हुए संगठन के मजबुती पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कमिटी के विस्तार कर शीघ्र ही प्रदेश कमिटी को भेजे जाने की बात कही। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विचार भी दिये। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साव ने कहा कि गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुजीत भारती, भाजपा नेता उज्ज्वल दास, सिमरिया विधान सभा सांसद प्रतिनिधि विंदेश्वरी यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष चिंतामण दांगी, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रमुख प्यारी देवी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दांगी, आइटिसेल के जिला संयोजक कपिल कुमार, मुखिया कविता देवी, राजेश कुमार दांगी, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, निर्मला देवी, बसंत सिंह, यशवंत दांगी, सुरेश राणा, राजू साव, प्रेमचन्द यादव, लखन रज्जक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे भद्रकाली मंदिर, की पूजा अर्चना

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे भद्रकाली मंदिर, की पूजा अर्चना

चतरा/इटखोरी :- राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल  जिले के इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल व प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू पूजा-अर्चना करने पहुंचे। दोनो नेताओं ने मुख्य मंदिर में पूजा के उपरांत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान, सहस्त्र शिवलिंगम, कोठेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों में जाकर माथा टेका। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों का उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री  का प्रयास है कि देश में कोई भी गरीब न रहे सबकी स्थिति अच्छी हो। इस अवसर पर पार्टी के स्थानिय नेता सुजीत भारती, उज्वल दास, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र राम, बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, रामकुमार सिंह, रणधीर सिंह, युवा अध्यक्ष निरंजन सिंह, गोपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नपा अध्यक्ष हुई अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षीत, अधिसूचना के साथ टुटे कई के सपने

नपा अध्यक्ष हुई अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षीत, अधिसूचना के साथ टुटे कई के सपने

चतरा :-राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पिरसद के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद के आरक्षण व कोटी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब चतरा नगर पालिका के अध्यख का पद अनुसूचित जाति के महिला के लिए आरक्षीत कर दी गई है। ऐसे में पूर्व से नपा अध्यक्ष बनने का सपना सजोये लोगों के मनसुबे पर पानी फिर गया है। अब वैसे लोग नए रननीति के साथ अपने उम्मीदवार देने के लिए भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। सूत्रों की माने तो पार्टी स्तर पर चुनाव होने से विशेषकर बीजेपी में प्रत्याशी हेतु दावेदारी को लेकर जोड़ तोड़ भी की जा रही है। अपने-आपने स्तर से वैसे लोग पार्टी से टीकट लेने के लिए जुगत बनाने में लगे हुए हैं। अब देखना है कि टीकट लेने में कौन बाजी मारता है।

नगर निकाय का चुनाव दलगत कराने के निर्णय का स्वागत : राजमो

नगर निकाय का चुनाव दलगत कराने के निर्णय का स्वागत : राजमो

 चतरा:- आगामी नगर निकाय का चुनाव दलगत कराने का सरकार के फ़ैसले का राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा स्वागत करता है । राजमो के केन्द्रीय अध्यक्ष मिस्टर आलम अशरफी ने सरकार  के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि नगर निकाय का चुनाव दलगत होने से राजनीतिक दलों का सांगठनिक ढाँचा मज़बूत होगा । श्री आलम ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव भी दलगत आधार पर ही कराना चाहिए । राजमो अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों (बिहार  , झारखण्ड  को छोड़कर) पंचायत चुनाव और नगर निकाय का चुनाव दलगत आधार पर ही कराया जाता है । उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रपति  , उपराष्ट्रपति  ,  लोकसभा , राज्यसभा , विधानसभा और विधान परिषद के  चुनाव में पंजीकृत राजनीतिक दलों और निर्दलीयों को भी चुनाव में भाग लेने का अधिकार दिया जाता है , उसी तरह झारखण्ड में इस वर्ष होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भी पंजीकृत राजनीतिक दलों और निर्दलीयों को भी भाग लेने का अवसर देना चाहिए ।

*प्रतापपुर थाना परिसर में चला सफाई अभियान।*

*प्रतापपुर थाना परिसर में चला सफाई अभियान।*

प्रतापपुर (चतरा) :-पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर के निर्देश पर गुरुवार को प्रतापपुर पुलिस ने
थाना परिसर में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय चौकीदारों ने मिलकर सफाई अभियान चलाकर सफाई की।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि- स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर रहता है इसलिए  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश से पुलिस पदाधिकारीयो, पुलिसकर्मियों ओर चोकीदारो के साथ मिलकर अब प्रत्येक रविवार के सुबह को सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस सफाई अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अनेश्वर सिंह, श्यामराज साहू, सिपाही नवीन सिंह, चोकीदार रघु पासवान, श्यामसुंदर पासवान, पोखन यादव, लक्षमन पासवान सुरेंद्र पासवान आदि शामिल थे।

*अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ज्ञानरंजन ने प्रतापपुर थाना में की आवश्यक बैठक*

*अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ज्ञानरंजन ने प्रतापपुर थाना में की आवश्यक बैठक*


*दिए कई  आवश्यक दिशा निर्देश*

प्रतापपुर(चतरा):-
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ज्ञानरंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापपुर थाना परिसर में स्थानीय बैंक प्रबंधको, पेट्रोलपम्प मालिक एवं विकास कार्यो के संवेदकों के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस  बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा ज्ञान रंजन ने संवेदकों  और
बैंक ऑफ इंडिया एवं ग्रामीण बैंक प्रबंधक तथा पेट्रोलपम्प मालिक से सुरक्षा सम्बंधित जानकारी लेने के बाद
कई आवश्यक दिशा निर्देश भी  दिया।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा ज्ञान रंजन ने थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को नियमित पेट्रोलिंग करने, नियमित पट्रोलपम्प और बैंको को चेक करने, विकाश के कार्यो का सुरक्षा देने आदि कई प्रकार के आदेश-निर्देश दिए।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ज्ञानरंजन ने कहा कि- पुलिस आपके साथ है कोई भी समस्या हो तो थाना अथवा मुझे तुरंत सूचना दे आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस बैठक में पुलिस निरीक्षक मदन पासवान, थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, अ०नि० अनेश्वर सिंह, पेट्रोलपम्प मालिक उमेश कुमार, दोनो बैंको के प्रबंधक एवं विकाश कार्यो में लगे कई संवेदकों ने हिस्सा लिया।
जनता ने जिस पर विश्वास किया उसी ने जख्म भी दिए :सुधांशू सुमन

center टंडवा :चतरा की राजनीति में विकास जमीन पर नही दिखाई देती नही इसके लिए यह चतरा का दुर्भाग्य है ।उक्त बातें तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रख्यात समाजसेवी सुधांशू सुमन ने बुधवार को एक भेंट वार्ता में कही उन्होंने नव वर्ष पर लोगो को बधाई देते हुए कहा कि जिले में होने वाली विकास के कार्यो पर वे किसी पर टिप्पणी नही करते हुए इतना जरूर कहेंगे कि क्षेत्र में जो वर्तमान दुर्दशा है उसके लिए जिम्मेवार यहां के जनप्रतिनिधि भी है ।जनता ने जिस पर भरोसा किया उसी ने जख्म भी दिए है ।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले पांच साल में अब तक लोगो को सड़क ,बिजली ,चिकित्सा ,शुद्ध पेयजल समेत बेरोजगारी ,एवं बेकारी की समस्या पर लोगो की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है ।सिमरिया विधानसभा में लोगो की मुश्किलें एवं चतरा लोकसभा में लोगो की जरूरते क्या है इस पर ठोश काम करने की जरूरत है ।वही हमारे तरफ से एक समाजसेवी होने के कार्य को करते हुए यहां की समस्याओं को हर जगह गली गली गांव गांव कस्बा कस्बा घूम घूम कर देख रहा हु ।एवं हर सम्भव सुधार को लेकर कार्य कर रहा हु ।विलेज एक्शन प्लान ,शिक्षा ,चिकित्सा ,समेत गांव का समुचित विकास ही हमारा लक्ष्य है ।वही बहुत हद तक हमे कामयाबी भी मिल रही है ।सुधांशू सुमन ने स्पस्ट कहा कि व्यक्ति किसी भी पार्टी से हो वह मायने नही रखता चतरा की राजनीति में लोगो को पार्टी पर कम संबंधित व्यक्ति पर भरोसे करने की अधिक जरूरत है व्यक्ति का जुड़ाव एवं लगाव क्षेत्र में कैसा है यह देखने का नजरिया भी लोगो को होनी चाहिए । फोटो ।

झोलाछाप डॉक्टरों पर करें कार्रवाई, अपर मुख्य सचिव ने सभी सीएस को दिए थे आदेश,मुख्य सचिव के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है सीएस,बेख़ौफ़ इलाज कर रहे है झोलाछाप डॉक्टर




झोलाछाप डॉक्टरों पर करें कार्रवाई, अपर मुख्य सचिव ने सभी सीएस को दिए थे  आदेश,मुख्य सचिव के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है सीएस,बेख़ौफ़ इलाज कर रहे है झोलाछाप डॉक्टर


अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने राज्य के सभी सिविल सर्जन, डीसी और एसपी को पत्र भेजकर अपने-अपने जिले में टास्क फोर्स गठित कर करवाई करने का दिये थे निर्देश


 रांची/हजारीबाग:-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने राज्य के सभी सिविल सर्जन, डीसी और एसपी को पत्र भेजकर अपने-अपने जिले में टास्क फोर्स बनाकर झाेलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने को कहा था। साथ में एफआईआर और क्लीनिक भी बंद कराने की शख्त निर्देश दिये थे ।लेकिन हजारीबाग समेत कई जिले के सीएस मुख्य सचिव की आदेश को ठेंगा दिखाते हुए करवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर दिये हैं।जबकि झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर इलाज के नाम पर भोले -भाले जनता को दिन -रात लूटने में मशगूल है।इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने झोलाछाप डॉक्टरों की इस कार्रवाई का पूरा ब्योरा भी स्वास्थ्य विभाग को भेजने का निर्देश दिये थे। इस पूरी प्रक्रिया को ठीक से अंजाम देने के लिए सभी सिविल सर्जन को जिले के डीसी और एसपी से समन्वय स्थापित करने की सलाह दिया गया था। इधर, पुलिस महानिदेशक को भी मामले से अवगत कराते हुए मासिक क्राइम मीटिंग में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध हुई कार्रवाई की समीक्षा करने को कहा गया है। बताते चलें कि डीबी स्टार ने राज्य के झोलाछाप डॉक्टरों के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश दिया है।


इसके पूर्व भी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कारवाई मिल चुका है आदेश


15दिसंबर 2015 को भी दिया था आदेश : झोलाछापडॉक्टरों पर रोक लगाने के लिए दिसंबर 2015 में भी आदेश जारी किया गया था, पर कार्रवाई नहीं की गई। अब स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी का यह पत्र स्वास्थ्य विभाग की ही पोल खोलने के लिए काफी है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि बार-बार निर्देश के बाद भी झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह एक गंभीर मामला है।

हर बार अधूरी रह जाती है कार्रवाई

इससेपूर्व जिला स्तर पर टीम का गठन कर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। राज्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निजी क्लीनिक की जांच-पड़ताल की गई। सबको नोटिस भेजकर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात की मांग की गई। लेकिन अभियान यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और झोलाछाप डॉक्टर पुन: काम में जुट गए। इन फर्जी डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गठित टीम में खुद सिविल सर्जन, आईएमए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी शामिल थे।

डीबी स्टार ने 19 नवंबर के अंक में तमाड़ के कथित डॉ. मनोज कुमार के कारनामों का खुलासा किया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और ये आदेश दिया है।

हजारीबाग के इन डॉक्टरों के खिलाफ हुई जांच,अखबार के सुर्खियों में रहने के बाद भी बेखौफ कर रहे है इलाज

हजारीबाग जिले में झोलाछाप डॉक्टर की मामला काफी गंभीर है ।यहां झोलाछाप डॉक्टरों की पहुंच इतना लम्बी है कि जब भी मामला गभीरं होता है और जांच तक पहुंचता तो जांच से पहले इन लोगों को पहले भनक मिल जाता है और अपना-अपना बोरिया -विस्तर बांध कर सो जाते है।मामला ठंडा शुरू होते ही पुनः अपने काम में जुट जाते है।

इन डॉक्टरों के यहां हुआ था छापा

जलमा चौक में डॉ जगत प्रसाद,डॉ पचानन्द प्रसाद,बहिमर चौक में डॉ रामबृक्ष प्रसाद,डाड़ में डॉ टॉमी कुमार(बंगाली दवाखाना),कटकमसांडी में डॉ टी कुमार,डॉ केसी अधिकारी,  डॉ हिमांशु कुमार, सारूगाड़ू में डॉ संतोष माली ,डॉ होरिल साव,डॉ रामदेव माली ,लुपुंग में डॉ अनिरुद्ध प्रसाद,सूर्यकांत प्रसाद,हेदलाग में डॉ कैलाश साहू समेत सैकड़ों ऐसे डॉक्टर है जो जांच के समय किनारे लग जाते है।इन डॉक्टरों के खिलाफ समय -समय पर अखबार की सुर्खियों में छाये रहते है।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...