बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता

बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता
बढ़ते दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सभी समाज को सोचने की जरूरत :- सत्यानन्द भोगता
पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता

चतरा :- देश में बढ़ते दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध को लेकर रविवार को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा की समाज के लिए ठीक नहीं है। ऐसे घृणित अपराध के कारणों पर विचार करने की जरूरत है। यदि समय रहते हम सब मिलकर इन कारणों और उनके समाधान पर विचार करते हैं तो निश्चित ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। श्री भोक्ता ने कहा की आए दिन इस तरह की घटना सुन कर मन विचलित हो जाता है। कहीं छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म तो कहीं गैंगरेप जैसी दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही है।आखिर कब तक चलता रहेगा इस तरह की घटनाएं।श्री भोक्ता ने कहा की ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जहां एक और कठोर कानूनी प्रावधान की जरूरत है वहीं दूसरी और बच्चों को अच्छे परवरिश और संस्कार देने की भी जरूरत है।अमूमन देखा जाता है कि इस तरह की जघन्य अपराध करने वाले या तो अनपढ़ होते हैं या कम पढ़े लिखे होते हैं, क्योंकि उन्हें ना तो कानून का डर होता है और ना ही वह बढ़िया से कानूनी बातें समझते हैं।इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को शिक्षा दी जाए बच्चों की परवरिश अच्छी तरह से हो घर में उन्हें संस्कार इस तरह का दिया जाए ताकि अच्छा बुरा के बारे में भली-भांति समझ सके।कॉलेज में इस समय समय पर चरित्र निर्माण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हो जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा बताया जा सके।श्री भोक्ता ने कहा की अभिभावकों को हमेशा अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देनी चाहिए सामाजिक तौर पर भी इस तरह के अपराध के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता

   मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी किसानों की चिंता

 चतरा:-जिले में पिछले दो दिनों से बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार से हो रही बूंदाबांदी से किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया कि खेतों में इन दिनों धान, मूंगफली की फसल खलिहान में है।वहीं झराई व चुगाई का कार्य भी चल रहा है। बारिश होने से फसल को नुकसान होगा।किसान फसल निकालने में जुटे किसान बरसात की आशंका जता रहे है। किसानों ने बताया कि बरसात आ गई तो सब कुछ खराब हो जाएगा।

           मूंगफली व धान के ढेर भीगे, किसान चिंतित
                             

क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे से बारिश शुरू हुई और 10-15 मिनट तक झमाझम हुई। इसके बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर चल रहा। इन दिनों खेतों में मूंगफली व धान की फसल की कटाई के बाद खेत खलिहान में रखी है लेकिन बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश से खेतों में कटी फसल के ढेर भीग गए।

         बारिश से इट भट्ठा को हुआ भारी नुकसान

 क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण किसानों के साथ इट भट्ठा मालिको को भी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 10 से 15 अंगुल बारिश हुई है।

मुस्लिम समुदाय पेश किया मिशाल।मंदिर के लिए दान किया जमीन

मुस्लिम समुदाय पेश किया मिशाल ,
मंदिर के लिए दान किया जमीन

प्रतापपुर चतरा:-प्रखंड के रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मजहबी प्रवीन के पति स्व० शाह बहादुर उर्फ बबन बाबू ने अपने मृत्यु से दो माह पूर्व रामपुर देवी मंडप के लिए लगभग तीन डीसमिल जमीन दान कर दिया था।जमीन के हस्तांतरीत करने के लिए शुक्रवार को मजहबी प्रवीन के आवास पर दोनो समुदाय के साथ एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख पति श्री सन्मुख यादव ने किया। बैठक मे जमीन हस्तांतरीत करने के लिए सर्वसम्मति से एक कमिटी का गठन किया गया।कमिटी मे देवनंन्दन साहु को अध्यक्ष,रूपेश कुमार चौरसिया को उपाध्यक्ष,केदार ठाकुर को सचिव,   इन्द्रजीत कुमार को सह सचिव, दामोदर चन्द्रवंशी को कोषाध्यक्ष, पुर्व विधायक जनार्दन पासवान को मुख्य संरक्षक व रामजी पासवान,अजित कुमार सिन्हा,मन्ना सिन्हा,कपिल पासवान,जितेन्द्र यादव,इस्लाम अंसारी,राघो यादव को संरक्षक  बनाकर बबन बाबु के पुत्र  काशिफ रजा ने उक्त जमीन को दान कर दिया।मौके पर श्री रजा ने बताया की मेरे पिता स्व०शाह बहादुर उर्फ बबन बाबु ने अपने मृत्यु से पहले देवी मंडप बनाने के लिए जमीन दिया था।इस मौके पर दोनो समुदाय से सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

सिमरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के जनता के प्रति आभार प्रकट किये

पत्थलगडा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किशुन कुमार दास ने शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ने
लेंबोईया पहाड़ी में मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने मां भगवती से जीत की कामना करते हुए क्षेत्र की शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वे प्रखंड मुख्यालय में आम लोगों से मिलकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिमरिया में बेरोजगारों को रोजगार देना और क्षेत्र का विकास सहित भयमुक्त वातावरण देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्हें हर प्रखंड में अपार समर्थन मिला है। वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

संध्यात्मक स्थिति में महिला की मौत

      संध्यात्मक स्थिति में महिला की मौत

चतरा : जिले के गिधौर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप रहने वाले भुवनेश्वर दांगी की पत्नी की मौत संध्यात्मक स्थिति में हुआ है।इस घटना में जितने मुँह उतनी बात हो रही है।

 अपने भाई पर किया हत्या का प्राथमिक दर्ज

भुनेश्वर दांगी ने अपनी पत्नी झोला देवी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें अपने भाई रामजतन दांगी व उसकी पत्नी अनीता देवी को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार को बलरी स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। उसकी पत्नी घर से खाना लेकर खेत पर आई हुई थी। खाना खिलाकर वो अपने घर जाने की बात कहकर वहां से चली गई जब शाम को वह घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी गायब थी। घर में ताला लटका हुआ था।

                    महुआ पेड़ के समीप बेहोशी में मिली पत्नी
 भुनेश्वर दांगी के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद थाना क्षेत्र के बलरी स्थित अपने खेत के समीप एक महुआ के पेड़ के समीप बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए गिद्धौर के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 दो दिन पूर्व भाई व उसकी पत्नी के साथ घरेलू बात को लेकर हुआ था विवाद

भुवनेश्वर दांगी ने बताया कि दो दिन पूर्व भाई व उसकी पत्नी के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने हत्या करने की धमकी भी दी थी। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

रिश्वत लेते सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार

रिश्वत लेते सरकारी मुलाजिम गिरफ्तार

रांची। पलामू जिला मुख्यालय स्थित बंदोबस्त कार्यालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को एसीबी की टीम ने 2500 रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा।इस घटना के बाद से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जमीन के एक मामले में माँगा था रिश्वत


घटना के संबंध टीम ने बताया कि जमीन से जुड़े एक मामले में पेशकार ने घूस की मांग की थी। प्रभावित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी मुख्यालय में की, जिसके बाद पूरी योजना के साथ शुक्रवार को रंगे हाथ रिश्वत लेते पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पेशकार को एसीबी की टीम आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

मुखिया पति के मोटरसाइकिल हुई चोरी

 कान्हाचट्टी
: जिले के अति उग्रवाद प्रभावित प्रखंड कान्हाचट्टी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार जारी है ,बीते रात को प्रखण्ड के सीमराडीह निवासी मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह का लाल रंग का ग्लैमर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गया l इस मामले मे प्रकाश सिंह ने बताया कि हम अपने मोटरसाइकिल को लेकर के पेलतौल के झुमरी टांड मे हो रही भक्ति जागरण को देखने गए थे l इसी बीच झुमरी टांड  में गाड़ी को खड़ा किया था। जब हमने कुछ देर बाद देखा तो मेरा मोटरसाइकिल  वहा नहीं था। हमारा मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंधी हम राजपुर थाना मे अज्ञात चोरो के खिलाफ आवेदन दे दिए है l इस मामले मे राजपुर थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिस्टल और कारतूस के साथ दो खूंखार अपराधी गिरफ्तार

पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जेल

सिमरिया :स्थानीय थाना क्षेत्र के हुरणाली मोड़ से पिस्टल और कारतूस के साथ दो खूंखार अपराधी को सिमरिया पुलिस और शिला पिकेट ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक  प्रवृति के लोग हजारीबाग मुख्य सड़क हुरणाली मोड़ के पास खड़े
हैं।त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया गया जिसमें थाना प्रभारी लव कुमार सिंह,शिला ओपी थाना प्रभारी रंजीत मंडल,सअनी दुर्गा चरण बिरुवा,आ.932 सुमित कुमार,आ.935 मोहम्मद जावेद,चा.आ.998 रंजीत कुमार को शामिल किया गया। गठित टीमों ने उक्त स्थल से  मोटरसाइकिल ग्लेम्बर नंबरJH13C-4828 के साथ दोनों युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधीयों में टंडवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव निवासी अजय पासवान, पिता विशेश्वर पासवान और हेसातु टोला सिदपा गांव निवासी प्रकाश कुमार साव, पिता महाबीर साव  का नाम शामिल है।
दोनों की तलासी के दौरान एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस और तीन अलग अलग कंपनी के मोबाईल बरामद की गई। पूछ ताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि सड़क लूट के लिए हम दोनों हुरणाली मोड़ के पास आये थे। आगे सौरभ कुमार ने बताया कि उक्त दोनों युवक पूर्व में भी लूट कांड में जेल जा चुके हैं।मौके पर इंस्पेक्टर शिव कुमार प्रकाश महतो, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह,शिला ओपी प्रभारी रंजीत मंडल मौजूद थे ।

सवारी गाड़ी के चालक की मौत

चतरा। राजपुर थाना क्षेत्र के बेंगोकला पंचायत अंतर्गत बेढ़ना गांव में गुरुवार की रात एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चालक नागेश्वर सिंह भोक्ता बेढ़ना गांव निवासी रामजीत सिंह भोक्ता का पुत्र था। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष की थी। नागेश्वर सीमराडीह गांव निवासी कैलाश लोहार का सवारी गाड़ी चलाता था।

गाड़ी के मालिक ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था।

गुरुवार देर शाम सवारी गाड़ी के मालिक ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था।इस दौरान चालक सवारी गाड़ी लेकर मालिक के घर जा रहा था। इसी क्रम में बेंगोकला  गांव के समीप तीखा मोड में गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक गाड़ी के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे। बाजार से लौटने के क्रम में कुछ लोगों ने देखा की सवारी गाड़ी पलटी हुई थी। ड्राइवर गाड़ी के नीचे दबा हुआ था।

आर्केस्ट्रा देखने में हुई मारपीट ,थाना पँहुचा मामला

गिधौर: थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें गांव के  स्व.अमृत भुइयां के पुत्र रामदेव भुइयां घायल हो गया। इस बाबा रामदेव भुइयां ने मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में सिन्दुआरी गांव के शिवकुमार यादव व टीभन यादव को अभियुक्त बनाया है।इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

पुर्व मंत्री ने बरूरा शरीफ मजार में किया चादरपोशी

चतरा
:- प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत बरुरा में बरूरा मजार शरीफ में गुरुवार को पुर्व कृषि मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने चादरपोशी किया।चादर पोशी कर पुर्व मंत्री ने चतरा विधानसभा की खुशीहाली एवं हरियाली की मन्नत मांगी।मौके पर राजद नेता भोली प्रसाद साहू, छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव, रामबृक्ष यादव,  मो वसिम खान,मो यसिम अंसारी,मो इमामउदिन अंसारी,मो रज्बी खान,मो अफजल हुसैन,मो इजाज आलम,मो मफफूज समेत सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घर घर रघुवर कार्यक्रम के तहत चलाया गया जनसंपर्क अभियान



  चतरा :कन्हाचट्टी प्रखंड के अति सुदूरव्रती पंचायत बेंगोकला के पथेल, गड़िया,अमकुदर,बनिया बांध, सिकिद,धावैया, बागमेरी,जसपुर,कंद्री,कर्मा, गावों में भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान व  अनुसूचित जनजाति मोर्चा के  जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य  भेखलाल मुंडाकिया के द्वारा जनसंपर्क  अभियान चलाया गया ।इस दौरान
बैंगोकला के सहॉर गाव में खैरवार समाज के साथ बैठक भी किया किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री  अनुसूचित जनजाति मोर्चा व खेरवार समाज के प्रदेश सचिव सिकेंद्र सिंह खेरवार ने किया।उन्होंने समाज के लोगो को जागरूक होने पर बल दिया।मौके पर सरकार के उपलब्धियों को गिनाया,घर घर रघुवर के कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने की बात कही।कार्यकर्ता  को घर घर जाकर उपलब्धि को बताए।

रघुवर सरकार में ही बिजली,सड़क,शिक्षा, स्वास्थ,पुल,पुलिया,आवास,आदि पर विशेष कार्य किया गया।
महिलाओं को सम्मान इस सरकार में मिला,गैस कनेक्शन,शौचालय,1 रुपए में जमीन का रजिस्ट्री,देने का काम किया।साथ में जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह जिला बीस सूत्री सदस्य भेखलाल मुंडा,पूर्व जिला संयोजक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धीरज,सिन्हा,जिला महामंत्री bjp ST मोर्चा सिकेंद्र सिंह खेरवार,बिहारी भारती,कमल दूत दुलार सिंह खेरवार,चेटलाल खेरवार,परमेश्वर खरवार,नरेश खेरवार,महरू सिंह,गांगुली सिंह,प्रेमन खेरवार,विजय सिंह,खेरवार,व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

मूर्ति विसर्जन में युवक डुबा पानी मे हुई मौत, गाँव मे पसरा मातम

एम न्यूज़ ,  हजारीबाग।मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से  एक युवक का मौत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दारू थाना क्षेत्र के दारू खेरका निवासी 35 वर्षीय मनोज ठाकुर  बुधवार की देर रात पेटो तालाब में अन्य युवकों के साथ मूर्ति विसर्जन को गया था। इसी दौरान मूर्ति को लेकर वह गहरे पानी में उतर गया। कुछ ही देर हुआ की वह तालाब में ही लापता हो गया। काफी तलाश के बाद अन्य युवकों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस वालों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मनोज ठाकुर के मौत से पूरे गाँव मे शोक की लहर है।वही परिजनों के रोरोकर बुरा हाल है।

भाजपा नेताओं ने किया दौरा

चतरा: सदर प्रखंड के ब्रह्ममना पंचायत के विभिन्न गावों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश पासवान एंव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह बीस सूत्री सदस्य भेखलाल मुंडा  ने किया जनसंपर्क जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान ग्रमीणों के समस्याओं को सुनते हुए
आम जनता व कार्यकर्ताओं से मिले।
क्षेत्र दौरा  के दौरान ग्रामीणों से मिलते भाजपा नेता
क्षेत्र दौरा  के दौरान ग्रामीणों से मिलते भाजपा नेता
  मौके पर  पूर्व जिला संयोजक अभाविप धीरज कुमार,दीपक शर्मा, भिखारी भुइयां,अजय भारती,महेश भारती,अखिलेश भारती,व अन्य लोग उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को सम्मानित किया गया

जगन्नाथपुर में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जगन्नाथपुर(चाईबासा) दुर्गा पुजा के शुभ अवसर पर महासप्तमी से लेकर महानवमी तक भक्ति पर आधारित छोटे-छोटे बच्चों का बुंगी-बुंगी डान्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखकर लोगों ने खूब सराहा ।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को दिये पुरुस्कार

बूगी बूगी कार्यक्रम के अंतिम  दिन अर्थात महानवमी के दिन बुंगी-बुंगी कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक के द्बारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रथम पुरस्कार वसुंधरा ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार माँ दुर्गा ग्रुप, तृतीय पुरस्कार मां भगवती को टाँफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया, राममंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को कॉपी ओर कलम देकर उनका उत्साह बढ़ाया, वही दुर्गा पुजा समिति के मंच संचालक रोहित मिश्रा व कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को भी सम्मनित किया गया।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया



 थाना का प्रभार लेने के बाद से मधुसूदन मोदक का जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग कार्य को देखते हैं दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक एक मिलनसार और सच्चे पुलिस अधिकारी हैं ,जो हमेशा सच के साथ में रहते हैं। उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया।


पुर्व कृषि मंत्री ने फूटबाल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन


चतरा :-कुंदा प्रखंड के पंचायत बौधाडीह ग्राम चाया में सुपरकिंग क्लब द्वारा आयोजित फूटबाल टूर्नामेंट का पुर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।पुर्व मंत्री ने ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों को संबोधित भी किया।                         

मौके पर राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोरयादव,राजद प्रदेश सचिव भोली प्रसाद साहू, मुखिया बबिता देवी,कुंदा थाना प्रभारी,दीलिप यादव,अशोक यादव,लक्षमण भोक्ता, समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

पाँच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

चतरा/कान्हाचट्टी : पतंजलि योग पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन बुधवार सुबह पांच बजे से सात बजे तक स्थान देवी मंडप चैनपुर में किया गया , जिसमें पतंजलि योग से आए शिवकुमार तिवारी ने योग से निरोग रहने के उपाय बताए। शिविर में विभिन्न प्रकार के प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार से लेकर कई प्रकार की योग क्रियाओं के द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने की विधि बताई । योगाचार्य ने बताया कि विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए योग अवश्य करें। मौके पर  पुष्पा देवी ,सिंपी कुमारी ,उज्जवल सिंह, नीलम देवी, सपना सिंह, अमन कुमार ,भानु प्रताप सिंह, मनोरमा देवी ,विनय सिंह ,शिवम सिंह ,दीपमाला देवी ,सोनम कुमारी, रीता देवी ,मनीषा देवी ,अंशु कुमारी समेत अन्य लोग इस युग में सामिल हैं।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति तडपता रहा, नही मिला एंबुलेंस,पत्रकार मुकेश कुमार पंहुचाये सदर अस्पताल

  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति तडपता रहा, नही मिला एंबुलेंस,पत्रकार मुकेश कुमार पंहुचाये सदर अस्पताल




चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां स्थित ढकनिया बरगद के समीप एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़पता रहा और राहगीर देखते रहे,इसी बीच समाजसेवी डीलर संतोष कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पत्रकार मुकेश कुमार को दिए और मुकेश कुमार ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर सदर थाना को सूचना देते हुए एक रास्ते में जा रही लातेहार के  अजीत यादव नामक व्यक्ति के बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाएं तब तक घायल व्यक्ति के परिजन भी पहुंच चुके थे।घायल व्यक्ति सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह गाँव निवासी अ शोक  कुमार सिंह थे।

       108 एक बार फिर हुआ  जानलेवा साबित

                         


सबसे दुख की बात यह है कि लोग लगातार 108 पर कॉल करते रहे लेकिन कॉल नहीं लगा अंत में निजी वाहन से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची ले जाना पड़ा।  घायल व्यक्ति के परिजनों ने  सदर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।जहां राज्य के मुख्यमंत्री चिल्ला चिल्ला कर  108के बारे मे बोलते है वही चतरा में   108 जानलेवा  साबित  हो रहा है ।  यदि  अशोक सिंह  के परिजन  सक्षम  नहीं होते  तो  उन्हें  कई घंटों  सदर अस्पताल में ही  तड़पना पड़ता ।  लेकिन  निजी वाहन  व्यवस्था हो जाने के कारण  लोग  घायल व्यक्ति को  रांची ले गए ।  108 के इंतजार में  लगभग  2 घंटे तक  रहना पड़ा  अंतिम में  करना पड़ा था ।

          सदर अस्पताल में नहीं है व्यवस्था

                              


जिले के  नामी-गिरामी सदर अस्पताल को अपने कुव्यवस्था को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।  सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार मात्र ही व्यवस्था होती है ।उसके बाद तुरंत रेफर कर दिया जाता है। सदर अस्पताल रेफरल अस्पताल के रूप में अपना पहचान बना कर रखा हुआ है । अस्पताल में व्यवस्था को लेकर कई बार लोग आवाज उठा चुके हैं लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया।

क्या कहते है सीएस

इस संबंध में  सीएस  अरुण कुमार पासवान से बात करने पर बताया कि आपका आवाज नहीं मिल पा रहा है बाद में बात करेंगे ।

विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष की गाड़ी नदी की तेज धार में फंसी

विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष  की गाड़ी नदी की तेज धार में फंसी


ग्रामीणों ने धक्के देकर वाहन को बाहर निकाला

विधायक खैवा बंदारू पर्यटक स्थल मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

सिमरिया : सिमरिया विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष गणेश गंझू ने खैवा बंदारू मंदिर में सपरिवार पहुंच कर मत्था टेका,   लिया आशीर्वाद। जानकारी के अनुशार श्री विधायक अपने पैतृक आवास लावालौंग से सपरिवार खैवा बंदारू पर्यटक स्थल मंदिर में पूजा अर्चना के लिए निकले थे । इसी बीच डाटीसरंग नदी में उनकी वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गई ।जिससे बाल बाल बचे । ग्रामीणों व अपने सहयोगियों के सहयोग से  किसी तरह धक्का देकर नदी से वाहन को बाहर निकाला । बता दें कि यह खैवा नदी प्राकृतिक की अद्भुद दृश्य है। जिससे देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने पर लोग मजबूर हो जाते है । 

पानी की तेज धार बहाव के कारण पत्थरों पर अजीबोगरीब दृश्य उभर गया है। जो देखने से प्रतीत होता है कि किसी कारीगर द्वारा अद्भुद नकासी  की गई होगी। यह एक मनोरम स्थल है ।जहां जनवरी माह में क्षेत्र के हजारो लोग यहां पिकनिक मनाने पहुँचते है। और पिकनिक का आनन्द उठाते है। पुरात्व विभाग ने यहां कई अहम तथ्य संग्रह किया है ।जिससे लोग यहां पर्यटक स्थल बनाने की मांग करते आ रहे है । यह खैवा बंदारू की मंदिर घने व बीहड़ जंगलों में स्थापित है।जहां सैकड़ो फिट की ऊंचाई पर मंदिर स्थापित है ।खैवा बंदारू मंदिर  पूजा अर्चना व मन्नत के लिए प्रसिद्ध है। विधायक के साथ मौके पर विधायक प्रतिनिधि एजाजुल अहमद,पिए महेश रविदास,राजेन्द्र गंझू शामिल थे।

पुर्व मंत्री ने भक्ति जागरण का किया उद्घाटन

चतरा

:- सदर प्रखंड के सिकिद पंचायत के भुइँयाडीह गाँव  में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर नवयुवक क्लब द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन पुर्व कृषि मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने किया। पुर्व मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।
 उन्होंने आगे कहा कि आगमी चुनाव में जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी को जीता कर भेजे,ताकि विकास हो सके। मौके पर राजद प्रदेश सचिव भोली प्रसाद साहू,समेत सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थित थे।

भाकपा माओवादी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

 रांची।खूंटी जिला के  मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गाँव से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के
घटना की जनकारी देते एसपी
घटना की जनकारी देते एसपी
तीन सदस्यों को  हथियार के साथ धर दबोचा गया।


                                बरामद हथियार

उग्रवादियों के पास से 3.15 बोर का एक देशी कट्टा, एके 47 का एक, 9 एमएम के सात, 3.03 के चार एवं .315 बोर के तीन कारतूस और माओवादी संगठन का एक बैनर बरामद किया है।



                      एसपी ने दिया प्रेसवार्ता में जनकारी


घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि रविवार को कई नक्सली वारदाताें के वांछित नक्सली धर्मवीर महतो के मारंगहादा थानांतर्गत तिलमा गांव में होने के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही खूंटी एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।काफी गोपनीय तरीके से मिशन को अंजाम दिया गया।मिशन में शामिल होने वाले अधिकारियों व जवानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।


        इन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा पकड़े गये उग्रवादियों में  मारंगहादा थानांतर्गत ग्राम तिलमा संगीटोली निवासी धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो (20), अड़की थानांतर्गत ग्राम सेरेंहातु टोला बेेंका निवासी अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा (20) एवं मारंगहादा थानांतर्गत ग्राम बंडी निवासी करम सिंह मुंडा उर्फ साेमा मुंडा (19) को गिरफ्तार कर लिया गया।

     सोमा पाहन के हत्या के आरोपी थे धर्मवीर महतो

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार धर्मवीर महतो पिछले दिनों मारंगहादा थाना क्षेत्र में हुई सोमा पाहन की हत्या में संलिप्त रहा है।
इसके साथ ही वह कई नक्सली वारदाताें और रंगदारी के मामलों में फरार चल रहा था।घटना के बाद से पुलिस को धर्मवीर महतो को  काफी खोज बिन कर रही थी।

      छापामारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल

 छापामारी टीम में मारंगहादा अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश प्रसाद रजक, मारंहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, अवर निरीक्षक प्रदीप सावैया, दिगंबर पांडेय, भजनलाल महतो, अरुण कुमार सिंह, मिथलेश जमादार, मोहन ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

चक-डूमरवार में भक्ति जागरण में रातभर झूमे भक्त

चतरा।चक बाज़ार के दुर्गा मंडप प्रागंण मे रविवार  के रात्रि में दशहरा के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण आरकेस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि सह राजद मनातू प्रखंड अध्यक्ष केदार यादव, छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव  ,अशोक प्रसाद अग्रवाल, जगनारायण प्रसाद, विद्यासागर पाठक, अनिल गुप्ता,मुख्य रूप से मंचासीन थे।अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।मौके पर केदार यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से आपसी एकता व सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। साथी आपके सहयोग की बदौलत विकास के साथ-साथ जनहित के समस्याओं का निष्पादन करने हेतु प्रयासरत हूं। छात्र अध्यक्ष चंदन राज यादव  ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि सांस्कृति कार्यक्रम समाज के जोडऩे के लिए जरूरी है। 
आर्केस्ट्रा के गायक विजय वाबली ,वादक कलाकारों ने उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को रातभर अपनी गायकी व संगीत से झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव किया । इस मौके पर आशीष गुप्ता ,मुकेश कुमार,सुनील कुमार, छोटू कुमार,रवि यादव,नवीन कुमार,आनंद यादव,रंजन रजक,गुलाम सरवर, तबरेज अंसारी प्रमुखजन उपस्थित थे।

संध्यात्मक स्थिति में मिला युगल यादव का शव

चतरा।गिधौर थाना क्षेत्र के गंडके गाँव निवासी युगल यादव का  शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युगल  यादव जानवर चराने के लिए जंगल गया था। लेकिन शाम में जब लौट कर घर नहीं आया उसके बाद उनके परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया । उसके बाद खोजबीन के दौरान युगल यादव का शव  पास के जंगल से बरामद किया गया। मौत का कारण की पता नहीं चल पाया है लेकिन जितने तरह के लोग हैं उतनी बातें सुनने को मिल रही है। अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि युगल  यादव का हत्या किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की खुलासा नहीं हुआ था।

जंगल में था शराब फैक्ट्री पुलिस ने किया छापामारी दो लोग हिरासत में

 हजारीबाग । उत्पाद विभाग ने द्वारा लाइन  होटलो में छापेमारी अभियान  चला गया ।  इस  दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों को जेपी कारा भेज दिया गया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पद्मा के डोरवा जंगल में  भारी मात्रा में अंग्रेजी  शराब बनाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार
जंगल मे भी छापेमारी किया गया ।जिसमें नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक चली छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब के ब्रांड के नकली रैपर, झारखंड सरकार का नकली स्टिकर, 400 लीटर कच्चा स्प्रिट, 120 लीटर विदेशी शराब, रायल चैलेंज की 120 बोतल नकली शराब बरामद किया है।  छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। शराब बनाने के अन्य उपकरण को नष्ट कर दिया गया। वहीं बड़ी मात्रा में बर्तन, ड्राम सहित अन्य सामान बरामद किया गया। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी बरही के लाईन होटलों में किया गया। बताया गया कि जंगलों में पिछले एक माह से शराब बनाने की सूचना दी, सूचना की जांच के बाद छापेमारी दल ने धावा बोला। जंगल होने के कारण शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि नकली शराब और स्प्रिट करीब पांच लाख रुपए से अधिक की है। पूजा के दौरान इसकी सप्लाई गांवों में होनी थी।

सदर अस्पताल के मरीजों को नहीं मिलता है बेहतर सुविधा :भेखलाल मुंडा

चतरा:

5अक्टूबर: सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण,  अनुसूचित मोर्चा  जिलाध्यक्ष राजेश पासवान व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह जिला बिस्सुत्री सदस्य भेखलाल मुंडा ने शनिवार को सदर अस्पताल के मरीजों से मिल कर होने वाले परेशानियों से अवगत हुए।निरीक्षण में पाया कि मरीजों को बेड पर एक भी चादर नहीं था। मरीजों से व उनके परिवार से डाक्टर,दवा,नस्ता,खाना,साफ सफाई से सम्बंधित विषयों कि जानकारी ली।भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान योजना के तहत  पाच लाख तक निशुल्क इलाज हो रहा।
 एम्बुलेंस सेवा के लिए108 डायल कर निशुल्क लाभ ले ।साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को चेताया कि मरीजों से अच्छे से पेश आए। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश पासवान ने कमिया को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की और सिविल सर्जन डॉ अरुण पासवान से फोन से बातचीत की व जल्द समस्याओं पर समाधान करने की बात कही।मौके पर पूर्व जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धीरज कुमार,दीपक शर्मा,सीताराम रवानी,अमित कुमार,व अन्य शामिल थे।

कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा


चतरा। सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड के समीप  कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार घटना 4 अक्टूबर के मध्य रात्रि की है।  हालांकि दुर्घटना में  चालाक सुरक्षित हैं ।











19 वर्षों से बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति कर रहे है गरीबों के बीच कपड़ा का वितरण

 बड़ा बाजार दुर्गा पूजा  महासमिति के द्वारा गरीबों के बीच कपड़ा  वितरण करते हुए
 बड़ा बाजार दुर्गा पूजा  महासमिति के द्वारा गरीबों के बीच कपड़ा  वितरण करते हुए
 हजारीबाग: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस वर्ष भी बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा  पुजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया। इसमें 500 से भी अधिक गरीबों को कम्बल, वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे एवं बच्चियों के कपडे़ का वितरण किया गया। सभी को महाप्रसाद खिचड़ी भी खिलाया गया।महासमिति के अध्यक्ष राजकुमार लाल ने बताया कि दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन बीते वर्ष 2001 से किया जा रहा है। इस वर्ष भी हम लोग उसी  उत्साह के साथ इन गरीबों के बीच सामग्री का वितरण कर रहे हैं। महाप्रसाद खिचड़ी भी सभी को खिलाया गया। महासमिति के तमाम सदस्य बड़ी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मनाते हैं। आने वाला हर वर्ष महासमिति इसी तरह अपनी सेवा देते रहेगी। वही सप्तमी को सुबह डोली यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल होती है।मौके पर दीप नारायण निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता, नरेश निषाद, प्रमोद यादव, सुनील यादव, दिलीप जयसवाल, शिवदीप सिंह, प्रकाश सिंह, पवन खण्डेलवाल, शिव शंकर गुप्ता, उदय शंकर गुप्ता, सुनील शर्मा, पवन गुप्ता, बाल गोविन्द निषाद, रितेश खंडेलवाल, किशोर सोनी, गुड्डन सोनकर, ननका कसेरा, अशोक निषाद, मनीष कुमार, रूबल गुप्ता, विकी राणा, सतीश गुप्ता, सागर पांडेय, विक्की राणा, रितेश कसेरा, पंकज कसेरा, शानू गुप्ता, अनिल केशरी, विकाश केशरी, सिद्धांत मद्धेशिया, अंकित मिश्रा व महासमिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद खंडेलवाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

कारी गांव में रहने वाले बिरहोर परिवारों की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे मोर्चा के जिलाध्यक्ष

चतरा। सदर प्रखंड के  कारी  कारी में रहने वाले  बिरहोर  परिवार के  समस्याओं को लेकरभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान  एवं  जनजाति मोर्चा के  अध्यक्ष भेखलाल मुंडा चतरा उपायुक्त से  मिलकर  बिरहोर परिवारों के  समस्याओं से  अवगत करेंगे।  ज्ञात हो कि  शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सडर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान एवं जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेखलाल मुंडा कर रहे थे। जनसंपर्क अभियान प्रखंड क्षेत्र के मोकतमा, कारी, कचा, डहुरा, अकौना आदि गावों में चलाया गया। इस दौरान कारी गांव में कार्यकर्ताओं ने बिरहोर टोला में बैठक किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बिरहोर परिवारों की समस्याओं से अवगत हुए और समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त से मिलने का आश्वासन दिया गया।

 अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिरहोर समाज को विकास के लिए रघुवर सरकार सारी सुविधाओं को मुहैया करा रही है। बैठक में सरकार के उपलब्धियों को गिनाकर अबकी बार फिर रघुवर सरकार की नारा को बुलंद किया गया।मौके पर पर पंचायत के कमल दूत, जितेंद्र यादव, लखन भोक्ता, हरेंद्र रविदास, चमारी भारती, नंदकिशोर गंझू, केशर गंझू, पैरू भोक्ता, द्वारका गंझू, बबीता बिरहोर, हेमंती बिरहोर, कौलेश्वरी बिरहोर, सोमरी देवी, रुबिया देवी, मंजू देवी, गुड़िया देवी समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

टीपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर समेत 6 उग्रवादी रामगढ़ से गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए एसपी
गिरफ्तार नक्सलियों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए एसपी
रामगढ़।जिले में  एक बार फिर  टीपीसी  नक्सलियों के मंसूबे पर  पानी फिर गया।  पुलिस के  तत्परता के कारण  जहां  सिर्फ  एक बड़ी घटना से  बचा ही नहीं गया  बल्कि  एक एरिया कमांडर समेत  6उग्रवादियों को  हथियार के साथ  गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उग्रवादियों के पास से  पुलिस ने भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में 9 एमएम एक देसी सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 15 कारतूस, एक रिवाल्वर, सात मोबाइल, 10 सिमकार्ड के अलावा एक बाइक व 10,500 रुपये नकद शामिल है। शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तीन अक्टूबर को रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में टीपीसी के कई उग्रवादियों को हथियार के साथ दाड़ीदाग की ओर जाते देखा गया है। पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार उग्रवादियों की मंशा रेलवे लाइन निर्माण के संवेदकों से लेवी वसूलना व किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था।


इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बरकाकाना ओपी प्रभारी हरिनारायण साह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दाड़ीदाग फुटबॉल मैदान में योजना बना रहे छह उग्रवादियों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों में टीपीसी एरिया कमांडर एवं हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र निवासी विश्वनाथ गंझू, बड़कागांव निवासी दिवाकर गंझू, रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार लोहरा, पतरातू थाना के पालू निवासी रविंद्र गंझू, बरकाकाना के जोबो टोला खपिया निवासी सुभाष बेदिया व दाड़ीदाग के ही नरेश बेदिया है। छापेमारी दल में पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, बरकाकाना ओपी प्रभारी हरिनारायण साह आदि थे। मैनेजर को दी थी धमकी


एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र में रेलवे लाईन निर्माण करा रही कंपनी के मैनेजर को फोन कर उग्रवादियों द्वारा लेवी की मांग की गई थी। लेवी नहीं मिलने पर उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

सिमरिया : थाना क्षेत्र के बगरा चौक के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बेलगडा गांव निवासी मो साजिद, मो मनान और मो बशीर शामिल है। ग्रामीणों के मदद से तीनों घायलों को सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया।
 जहां तीनों का इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार तीनो  एक बाइक पर सवार होकर चतरा साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी दौरान बगरा चौक के पास एक कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और तीनों सड़क किनारे जा गिरे।


छात्र ने किया फासी लगाकर आत्महत्या,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मृतक छात्र का फाइल फोटो
मृतक छात्र का फाइल फोटो
चतरा:- सदर थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी राजीव कुमार के 14 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार ने फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह डीएवी का 9वीं कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि मयंक का डीएवी में रिजल्ट आया था। जिसमे उसका नंबर कम था। इसलिए वह अपसेट था। इससे पूर्व मयंक ने मोबाइल की मांग की थी। मयंक के पिता झारखंड पुलिस के जवान हैं। वे जमशेदपुर में कार्यरत हैं। बेटे की इस खबर से मां का रो रो कर बुरा हाल है। माँ बार बार बेहोश हो जा रही है। वह एकलौता था। बताया जाता है कि मयंक के माता पिता भाड़े के रूम लेकर जेल रोड में रहते हैं। उनके पिता जमशेदपुर में पुलिसविभाग में हैं। फिलहाल मयंक की माँ रुम में थी। वे आज बैंक चली गई थी। माँ के बैंक जाने का बाद मयंक ने फासी लगा लिया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे देखा और उसकी माँ की सूचना दी। मयंक बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। उसके पिता यहाँ जॉब करते थे। पिछ ले दस साल से यही थे। कुछ दिन पूर्व इन्हें ट्रांसफर हो गया।

झारखंड बिहार के संयुक्त नक्सल सफाया अभियान में मुठभेड़ के बाद चतरा के दो नक्सलियों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार


चतरा। बिहार-झारखंड बॉर्डर पर कोबरा बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के गया से सटे झारखंड के जंगली इलाके में कोबरा बटालियन से मुठभेड़ में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दोनों प्रदेशों की पुलिस ने भी सहयोग किया है। मुठभेड़ गुबे और बेगं वातरी के जंगली इलाके में हुई। दोनों गिरफ्तार नक्‍सलियों की पहचान झारखंड के चतरा निवासी छोटू गंझु और दुलेश्‍वर गंझु के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कमांडेट 205 कोबरा वाहिनी को सूचना मिली थी कि गुबे व बेगं के जंगली इलाकों में नक्‍सली आकर ठहरे हुए हैं और कहीं हमले की बड़ी साजिश रच रहे है। इसके बाद कोबरा बटालियन के साथ गया के एसएसपी (बिहार) व चतरा के एसपी व एसपी (अभियान) के नेतृत्‍व में छापेमारी की। खुद को घिरे देख नक्‍सलियों ने हमला  कर दिया । इसके बाद दोनों राज्यों के पुलिस के द्वारा गोलीबारी होते देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । गिरफ्तार नक्सलियों से गहराई से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों ने बिहार पुलिस को कई  अहम जानकारी दीया। उसके बाद दोनों राज्यों के पुलिस नक्सलियों की सफाई को लेकर विशेष रणनीति बनाएंगे
पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार नक्सली व बरामद सामान
पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार नक्सली व बरामद सामान

बरकट्ठा के प्रिया ने निबंध भाषण प्रतियोगिता में पूरे हजारीबाग में प्रथम स्थान हासिल की

बरकट्ठा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्कूल हजारीबाग में निबंध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा की छात्रा प्रिया कुमारी ने जिला स्कूल हजारीबाग में आयोजित निबंध भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रिया ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाध्यापक विनोद कुमार दास को दिया। उनकी देखरेख में तैयारी कर जिला प्रतियोगिता में भाग लेने की सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही शिक्षक प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, गुलाब महतो, वीरेंद्र यादव समेत विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया, जिसके मार्ग दर्शन से कामयाबी हासिल हुई।

विश्व हिन्दू परिषद् तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

बैठक के बाद कार्यकर्त्ता
बैठक के बाद कार्यकर्त्ता
कान्हाचट्टी: विश्व हिन्दु परिषद् तथा बजरंग दल की बैठक प्रखण्ड मुख्यालय स्थित शायल बगीचा में किया गया । बैठक की अध्यक्षता विहिप  प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया । बैठक के दौरान विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह  ने कहा कि दुर्गा पुजा के अवसर पर अष्टमी के दिन 6 अक्तूबर को बजरंग दल तथा विश्व हिन्दु परिषद् के सदस्यों द्वारा प्रखण्ड के हर पुजा पंडालों मे मे भ्रमण कर सफाई अभियान चलाया जाएगा l और यथाशक्ति सहयोग राशि भी दिया जाएगा l उन्होंने आगे ये भी बताए कि हमे मोदी जी के स्वच्छ भारत सुन्दर भारत बनाने के सपनों को साकार करना है हम सबकी सहयोग से ही ये सम्पन्न हो पाएगा l इसिलिये हम सभी अष्टमी के दिन पुजा पंडालों के भ्रमण कर सफाई अभियान चलाएंगे l और लोगों से अपील करेंगे कि अपने अगल बगल साफ सफाई रखे l  इस मौके पर अनीश सिंह, विपिन रजक, उदय चंद्रवंशी, कमांडो रजक, कुंदन सिंह, सुमन राणा, प्रभात कुमार,संदीप कुमार, उदयभान सिंह, बसंत, प्रिंस, सचिन, धर्मवीर रजक, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

 : विहिप तथा बजरंग दल के उपस्थित कार्यकर्ता

भद्रकाली मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण

इटखोरी (चतरा) । इटखोरी पर्यावरण व समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था विवेक फाउंडेशन (ग्लोबल विलेज परिवार) और आईना परिवार के सौजन्य से तीर्थ नगरी इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यहां औषधीय पौधों का वितरण भी किया। आइना परिवार द्वारा मंदिर परिसर पिछले तीन वर्षों से वृक्षारोपण किया जा रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन शिव मंदिर परिसर में बेल, उड़हुल, अपराजिता, पिपली समेत कई किस्मों के धार्मिक व औषधीय पौधे मंदिर परिसर में लगाये गये। ग्वोबल विलेज के संरक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि विलेज परिवार द्वारा अबतक 55 हजार पौधे झारखंड में लगाये गये हैं और लगातार पौधों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। संस्था द्वारा भद्रकाली मंदिर परिसर में कई दुर्लभ औषधीय व धार्मिक पौधे लगाने की योजना है। ग्लोबल व आइना परिवार के साथ इटखोरी के पत्रकारों ने भी परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर आइना परिवार के संरक्षक जितेंद्र तिवारी, सत्य गोपाल राय, असीम चौधरी, मुकेश कश्यप, दिलीप राम, पत्रकार विजय शर्मा, संतोष केशरी, पंकज सिंह, अशोक पांडेय, आनंद कुमार, रवि कुमार व अन्य शामिल थे।

मां दुर्गा का पांचवां रुप "मां स्कंदमाता" की पूजा अर्चना


मॉ दुर्गा का फोटो
चतरा:नवरात्र के पांचवे दिन दुर्गाजी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा और अर्चना की जाती है।स्कंद शिव और पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का एक नाम है।स्कंद की मां होने के कारण ही इनका नाम स्कंदमाता पड़ा।मां के इस रूप की चार भुजाएं हैं और इन्होंने अपनी दाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद अर्थात कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है और इसी तरफ वाली निचली भुजा के हाथ में कमल का फूल है।बाईं ओर की ऊपर वाली भुजा में वरद मुद्रा है और नीचे दूसरा श्वेत कमल का फूल है। सिंह इनका वाहन है। क्योंकि यह सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं इसलिये इनके चारों ओर सूर्य सदृश अलौकिक तेजोमय मंडल सा दिखाई देता है।
स्कंदमाता के इस रूप की आराधना निम्न मंत्र से करनी चाहिए-
सिंहासनगता नित्यं, पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी, स्कंदमाता यशस्विनी।।

यूथ- बूथ मजबूत, तो चतरा विधानसभा में राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा- छात्र नेता चंदन राज*

प्रतापपुर :-  यूथ व बूथ मजबूत होगा तो चतरा में लक्ष्य 1लाख नहीं डेढ़ लाख पार होगा। उक्त बातें छात्र राजद के जिला अध्यक्ष चंदन राज यादव ने कहीं। आज चतरा विधानसभा का प्रतापपुर प्रखड के डूमरवार पंचायत के दौरे पर थे। श्री यादव ने आज पूर्व मंत्री सह राजद नेता सत्यानंद भोक्ता के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया। लोगों ने बैठक के दौरान आश्वस्त किया है कि चतरा में पहले भी राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है,और आगामी विधानसभा चुनाव में भी राजद ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। श्री यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, " ये बीजेपी के लोग बहुत जहरीले लोग हैं और जहर फैलाने का काम करते हैं। राजद के लोग विकास की बात करते हैं तो  बीजेपी विनाश की बात करते हैं ।
चंदन राज यादव बैठक करते हुए
चंदन राज यादव बैठक करते हुए
मौके पर तबरेज अंसारी, आशीष गुप्ता, जाकिर हुसैन, अनिल कुमार,महेंद्र गंझ,विकाश यादव गौतम शर्म,लोकेश  सिंह,संजीव रजक,राहुल मिश्रा, महेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित है।

चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, टंडवा के चुरू धाम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया

चतरा। एक  जमाने में  जब  चोर चोरी की  घटना को  अंजाम देते थे  तब  भगवान  के भरोसे  लोग  चोरों को  कोसते थे  लेकिन  क्या करें  भगवान भी  जब  चोर  भगवान को भी  बख्शना बंद कर दे। ऐसा ही एक मामला चतरा जिले  के टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरु सूर्य मंदिर में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मंदिर का मुख्य दरवाजा को तोड़कर वहां रखे सामानों को इधर उधर बिखेर दिया और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रूपये लेकर चंपत हो गए। चोरी की जानकारी सुबह लोगों को तब हुई, जब मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा।

शहीद शक्ति सिंह व प्रदीप महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आज

मयूरहंड : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में
3 अक्टूबर से दुर्गा क्लब के बैनर तले शहीद शक्ति सिंह व शहीद प्रदीप महतो डे-नाईट नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेला जायेगा। टूर्नामेंट समिति के उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया की टूर्नामेंट में विजय होने वाले टीम को पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपया नगद व बड़ा ट्रॉफी दिया जायेगा। वहीं उप विजेता टीम को 5 हजार नगद दिया जाएगा।

यादव विक्रम सहदेव अंगारकी मनाई गई 27वी शहादत दिवस

यादव विक्रम सहदेव अंगारकी मनाई गई 27वी शहादत दिवस

प्रतापपुर (चतरा)प्रखण्ड के टण्डवा बाजार मे स्व विक्रम सहदेव अंगार के 27 वें सहादत दिवस पर बुधवार को टण्डवा गांव के दर्जनो लोगो सहित अरूण कुमार यादव,विक्रम यादव,गजवा मुखिया रोहित यादव ,दीपक यादव एवं मुखिया पति किशोर यादव ने सहदेव
 सहदेव यादव के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
 सहदेव यादव के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
यादव के आदमकद प्रतिमा पर  संयुक्त रूप से माल्यार्पन किया। इस शहादत दिवस पर मुखिया पति किशोर यादव ऩे ग्रामीणो को स्व विक्रम सहदेव अंगार की जीवनी को बताते हुए उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किये गये कार्यो को रखने की कोशिश किया।उन्होने ने कहा कि आज स्व विक्रम सहदेव अंगार मर कर भी अमर हैं।                           इस मौके पर टंडवा पंचायत मुखिया पति किशोर यादव के अलावे  भोला प्रजापति, राजन यादव ,रामदयाल भारती, दुर्गा पूजा अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ,कोषध्यक्ष उपेंद्र यादव, कमलेश यादव ,पंचायत समिति टंडवा अजय यादव ,प्रतीक प्रकाश अंगार, रंजीत यादव ,गजवा मुखिया रोहित यादव, दीपक यादव, अरुण कुमार यादव, जिला परिषद अरुण कुमार यादव ,जिला परिषद विक्रम यादव ,सुरेश यादव  ,अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, छटू यादव ,देवकी यादव, बुधन यादव ,सहदेव यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बारिश में गिरा खपड़ैल मकान, महिला के उपर से उठा मकान का साया ,बढ़ी परेशानी

गिरे मकान के साथ महिला
गिरे मकान के साथ महिला
सिमरिया : प्रखंड के एदला गांव में पिछले हुई मूसलाधार बारिश में एक खपड़ैल मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। यह मकान गांव की महिला गीता देवी की है। मकान ध्वस्त होने के कारण भुक्तभोगी को रहने में काफी परेशानी हो रही है। भुक्तभोगी दूसरे के घर में शरण लिए हुए है। भुक्तभोगी ने बताया कि घर मे मौजूद थे। इसी दौरान बारिश में अचानक मकान गिर गया। मकान में रखे खाद्य सामग्री, बर्तन, कपड़ा आदि दबकर बर्बाद हो गया। भुक्तभोगी ने मुखिया और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से आवास देने की मांग की है।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...