सुधांशु सुमन आपके द्वार कार्यक्रम:- रे ग्राम सेवा तिरंगा सम्मान यात्रा

सुधांशु सुमन आपके द्वार कार्यक्रम:- रे ग्राम सेवा तिरंगा सम्मान यात्रा
___________________
मैं ,सुधांशु सुमन आप सभी दोस्तों ,छोटे भाइयों और अभिभावकों को जय हिंद करता हूं। नमस्ते ।प्रणाम कहता हूं। आप  सभी रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित तिरंगा सम्मान यात्रा से जुड़े आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। जो बातें मेरी जानकारी द्वारा रखा जायेगा और जो कार्यक्रम पूरे देश अग्रसर हो रहा है, उसमे आप सबों का सुझाव, सलाह की आवश्यकता है । मैं आपका प्रतीक्षा करूंगा जिससे देश के तमाम लोगों को जो तिरंगा सम्मान यात्रा से जुड़े उन्हें विशेष लाभ मिले और जो जुड़ना चाहतें हैं उनका भी इस सम्मान में स्वागत है।

तिरंगा सम्मान यात्रा  की अवधि :-२अक्टूबर २०१६ से २ अक्टूबर २०२४ तक ।

मुख्य बातें:- रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक के रूप मे आदरणीय श्री अन्ना हजारे है। तथा प्रत्येक प्रदेश में प्रभारी  नियुक्त  किया गया है। जिनमें की जम्मू कश्मीर से रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा के प्रमुख बॉलीवुड कलाकार जितेन्द्र   सिंह साबू तथा गोवा राज्य प्रभारी अनुपम श्याम ओझा को पद भार दिया गया है। साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर, राजकीय स्तर, प्रमंडलीय स्तर, जिला स्तर, अनुमंडलीय स्तर, प्रखंड स्तर ,पंचायत स्तर और ग्राम स्तरीय कमिटी  बनाई  गई  है। जिनमें कुशल राजनेता ,जवान, किसान ,मजदूर  ,शिक्षाविद ,वैज्ञानिक , पूर्व- नयायधिश ,कानूनविद , विद्यार्थी , और आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित किया गया है।

मुख्य लक्ष्य :- पेट्रियोटिक इंडिया के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक (२९ राज्य ,७०७जिले ,१८०००प्रखंड ,२५००००पंचायत और ६४९४२३गांव) रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन के तहत तिरंगा सम्मान यात्रा निकालना प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम की शुरूआत और संचालन :-  १व २ अक्टूबर झारखंड की राजधानी रांची व हजारीबाग से प्रारंभ हुई। झारखण्ड में मुख्य लक्ष्य २४ जिले ,४४४५ पंचायत ,२६०प्रखंड और ३२६२३ गावों में जाना सुनिश्चित हुआ है , और वर्तमान में तिरंगा सम्मान यात्रा चल रहा है।

वर्तमान में तिरंगा सम्मान यात्रा :- वर्तमान समय मे तिरंगा सम्मान यात्रा झारखंड व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहा है। हजारीबाग जिले के १६ प्रखंड ,२५७ पंचायत और १३७६ गांव के साथ- साथ चतरा जिले के १२प्रखंड ,१५४ पंचायत और १४७५  गांव में कार्यक्रम चल रहा है। राष्टीय राजधानी दिल्ली में १२ जिले और ३६९ गांव जाना सुनिश्चित हुआ है।

उद्देश्य:--भारत को पेट्रियोटिक इंडिया के माध्यम से २०१६-२०२४ तक तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से  कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा मय करना है। ग्रीन इंडिया के माध्यम से देश के हर गाँव में सौ पौधा लगाकर प्रदूषणमुक्त भारत का निर्माण करना।  हेल्दी इंडिया के माध्यम से देश के हर गांव को चिकित्सा और सरकार से औषधि उपलब्ध कराकर स्वस्थ गांव और स्वस्थ भारत का निर्माण करना। एजुकेट इंडिया के माध्यम से देश के प्रत्येक गांव  मे शिक्षा का प्रचार - प्रसार करना  और शिक्षित गांव , शिक्षित भारत का निर्माण करना। क्लीन इंडिया ,स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ बनाना और स्वस्थ और स्वच्छ भारत का निर्माण करना।

विलेज एक्शन प्लान के तहत  देश के २९ राज्य ,७०७ जिले १८००० प्रखंड २५०००० पंचायत और ६४९४२३  गांव  का  एक्शन प्लान बनाना। जिससे नए भारत का निर्माण  हो । साथ ही साथ पिछले वर्ष 2016 से 1 व 2 अक्टूबर रांची व हजारीबाग से तिरंगा सम्मान यात्रा  प्रारंभ हुआ और  झारखण्ड के 32623 गांव ,4445 पंचायत ,260 प्रखंड  जाना सुनिश्चित हुआ साथ ही  साथ भारत के 707 जिले ,18000 प्रखंड  250000 पंचायत और 649423 गांव जाना सुनिश्चित हुआ।  तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से देश के प्रत्येक गाँव को पेट्रियोटिक इंडिया ,(तिरंगा सम्मान यात्रा ) तिरंगे की उपस्थिति में देश के प्रत्येक गांव को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ग्रीन इंडिया के माध्यम से गांव में सौ पौधे (३० आर्थिक पौधा ,४० औषधि पौधे और ३०फलदार पौधे)  किसानों ,जवान ,गांव के आमजनों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थित में लगाना तय हुआ है। एजुकेट इंडिया के तहत हर गांव में शिक्षाविद के माध्यम से गांव के बच्चे को अत्याधुनिक शिक्षा का प्रचार- प्रसार पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थिति में गांव को शिक्षा मय करना।  हर गांव के लिए विलेज एक्शन प्लान पंचायत के मुखिया के माध्यम से बनाना। प्रत्येक गांव को स्वास्थ्य बनाने के लिए हेल्दी इंडिया के तहत चिकित्सक मुहैया करा कर मुफ्त में ग्रामीणों को स्वास्थ्य गांव का निर्माण करना। क्लीन इंडिया के माध्यम से स्वच्छता अभियान को हर गांव को जोड़ना साथ ही साथ पलायन पर  काम करना तथा छोटे-छोटे कुटीर उद्योग को गांव से जोड़ना , जिससे पलायन रुके। तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से भारत सरकार से यह मांग है कि २०१७- १८ को गांधी चंपारण सत्याग्रह सताब्दी तिरंगा सम्मान वर्ष घोषित हो, क्योंकि महात्मा गांधी १९१७ को चंपारण से सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किए थे। जिसका सौ वर्ष पूरा हुआ और इसी के तहत रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन २०१६ २ अक्टूबर से  झारखंड(पूर्व संयुक्त बिहार) तिरंगा सम्मान यात्रा प्रारंभ किया और २अक्टूबर २०२४ को कश्मीर से कन्याकमारी तक पूरे तिरंगा सम्मान यात्रा समापन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...