भाजपा मंडल के पंचायत प्रभारियों की हुई बैठक

भाजपा मंडल के पंचायत प्रभारियों की हुई बैठक


मयूरहंड/गिद्धौर/चतरा(एम न्यूज़ 13,बुधवार):- मयूरहंड व गिद्धौर प्रखंड में भाजपा मंडल कमेटी की बैठक बुधवार को संपन हुई। गिद्धौर के बरटा सामुदायिक भवन में बुधवार को भाजपा मंडल के पंचायत प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी नेता उदयभान नारायण सिंह उपस्थित थे। उन्होंनो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर नियुक्त पंचायत प्रभारियों की हौसला बढ़ाते हुए संगठन के मजबुती व सरकार के उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराने की बात कही। मौके पर सिमरिया सांसद प्रतिनिधि बिंदेश्वरी यादव, पूर्व निर्मला देवी, आईटी सेल जिला संयोजक कपिल कुमार, महेंद्र दास, मनोज कुशवाहा, लखन दांगी, बीरेंद्र साव समेत कई उपस्थित थे। वहीं मयूरहंड प्रखंड में पार्टी की  मंडल स्तरीय बैठक दुर्गा मंडप मयूरहंड में मुख्य अतिथि उदय भान सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव व जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह के उपस्थिति में हुई। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष अशिवनी सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बुथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त करने को लेकर दिशा निर्देश देते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक आम नागरिकों तक घर-घर जाकर बताने की बात कही गई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...