टीपीसी के मुकेश गंझू व सबजोनल कमांडर विकाश गंझू के घर को को किया कुर्की

 चतरा:- पुलिस ने टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) उग्रवादी सेकेंड इन चीफ मुकेश गंझू और जोनल कमांडर विकास गंझू के घर को रविवार को कुर्क कर लिया। मुकेश गंझू का घर कुंदा थाना क्षेत्र के कुटिल गांव एवं जोनल कमांडर विकास का एकता गांव स्थित आवास को कुर्क किया है।


मुकेश गंझू 15 लाख के इनामी उग्रवादी है और पत्रकार इंद्रदेव यादव हत्याकांड का मुख्यअभियुक्त है।

न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में दोनों उग्रवादियों के घरों की कुर्की की गई। मुकेश गंझू के घर से लोहे का एक चार पाई, 6 सेट लकड़ी का दरवाजा, 6 सेट खिड़की एकबाल्टी, दो कुर्सी, एक लकड़ी की चौकी एल्युमीनियम व स्टील का बर्तन आदि शामिल है। जबकि विकास गंझू के घर से सात लकड़ी का दरवाजा, 13 खिड़की, एक लोहा का बड़ा गेट, एक ग्रिल, एक शटर, एक बड़ा बक्सा व 40 किग्रा कांटेदार तार जब्त किया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनके ऊपर कुंदा थाना में 2017 में मामला दर्ज किया गया था। कुंदा थाना ने मुकेश गंझू के घर पर कुर्की हेतु दो बार तथा विकास गंझू के घर पर तीन बार नोटिस भेजा था। लेकिन उसके बाद भी ये दोनों आत्मसमर्पण नहीं किया। अभियान में थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, प्रशिक्षु दरोगा भोलानाथ प्रमाणिक, एसआइ राजेश राम, परमेश्वर महतो व जिला बल और सैप के जवान शामिल थे।
कुर्की करते पुलिस के जवान

प्रतापपुर मीडिया संघ के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने दिखाई दरियादिली,निशक्त को ट्राई साइकिल एवं कंबल देकर किया सम्मानित

ट्राइसिकल देते अजित पाण्डे


चतरा:- प्रतापपुर (चतरा)सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद आज भी निशक्त मूलभूत ,उन सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं जिसके वह असली हकदार हैं। इसकी बानगी रविवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में देखने को मिला, जब  प्रखंड मुख्यालय का टंडवा पंचायत के बरवाकोचवा गांव  की निशक्त युवती ललिता कुमारी पिता राम वृक्ष भारती  एक निशक्त युवती जमीन पर रेंगते घीसटते हुए हुए अपने टंडवा पंचायत के मुखिया धनेश्वरी देवी के प्रतापपुर स्थित आवास पर अपनी समस्या को लेकर पहुंची थी।मुखिया से मिलकर वापस लौटने के क्रम में उसे  प्रतापपुर मीडिया संघ के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने उसे घसीटते हुए सड़क पर चलते देखा और उसे रुकवाया तथा स सम्मान पूर्वक उस निशक्त युवती को एक ट्राई साइकिल तथा उसकी 75 वर्षीय बूढ़ी दादी को कंबल अपनी ओर से भेंट किया।  ये  सम्मान पाकर दादी पोती की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और ढेर सारी दुआएं देकर उनके सुख समृद्धि की कामना की।
पूछे जाने पर उसने बताया कि मैं अपनी दादी  के साथ  दिव्यांग पेंशन का आवेदन देने के  लिए  तथा
मिलने वाली सुविधा का  लाभ लेने के लिए आवेदन देने मुखिया जी के प्रतापपुर स्थित आवास पर  आई थी।
इस संदर्भ में टंडवा पंचायत के *मुखिया धनेश्वरी देवी* से पूछे जाने पर ने बताया कि निशक्त युवती ललिता  कुमारी के खाते में राशि जा चुकी है और उसे पेंशन मिल भी रहा है।
मीडिया संघ प्रतापपुर के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पांडे के द्वारा दिखाई गई इस दरियादिली की  जिन लोगों ने भी देखा सभी  सराहना कर रहे हैं। सराहना करने वालों में सुधीर मिश्रा, राकेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह बिरजू मिस्त्री जरीना खातून,रामराज यादव सहित कई लोग के नाम शामिल है।

सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का विरोध का आग दूसरे जिलों में भी जलने लगा है



     रांची/हजारीबाग : कोडरमा जिला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर हजारीबाग में भी युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ओर पुलिस की उदासीनता के विरोध में झारखंड विकास युवा मोर्चा द्वारा शनिवार देर शाम एक आक्रोश मार्च व कैंडिल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हत्यारों को फांसी और गिरफ्तारी की मांग की गई। आक्रोश रैली मटवारी से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंची। वहां पर अपने संबोधन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरहान अकील ने कहा कि झारखंड में सरकार और सिस्टम फेल हो गया है। अपराधी और उग्रवादी नंगा नाच कर रहे है। ऐसे में अबला की आबरु कैसे महफूज रह सकती है। आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से शुभम भानू, सुरज कुमार, सुरज अग्रवाल, सुजीत कुमार, प्रवीण ¨सह, मुकेश कुमार सागर, धीरज कुमार, सहित दर्जनों लोग शामिल थे। कैंडल मार्च के दौरान हत्यारों को फांसी दो, रघुवर सरकार के खिलाफ भी लोग नारे लगा रहे थे।

वन विभाग का तेवर तल्ख़, वन विभाग के जमीन में संचालित फैक्ट्री से 21 गिरफ्तार



      रांची/हजारीबाग:-वन विभाग का तेवर तल्ख़ काफी बढ़ते नजर आ रहा है। वन विभाग के जमीन में संचालित फैक्ट्री  से 21लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर रेंज के कुंडीलबागी मरहन में वन भूमि पर अवैध ढंग से संचालित स्पंज-आरयन व सीमेंट पोल की झारखंड सेल्स एजेंसी प्रा. लि.फैक्ट्री के मामले में वन विभाग के डीएफओ वेस्ट पी राजेन्द्र नायडू के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार अवैध ढंग से संचालित उक्त फैक्ट्री से 13 गाडियां जब्त की गई। साथ ही फैक्ट्री के मैनेजर सहित कार्यरत 21 लोगों को जेल भेज दिया गया। साथ ही फैक्ट्री का संचालन किस प्रकार किया जा रहा था, इसकी जांच के लिए तत्कालीन वन संरक्षक पदाधिकारी , वन क्षेत्र पदाधिकारी को नोटिस किया गया है। जब्त किए गए आयरन ओर कोयले की भी जांच की जाएगी कि फैक्ट्री में प्रयोग के लिए चोरी कर अवैध ढंग से तो नहीं लाया जाता था। ज्ञात हो कि उक्त फैक्ट्री का मालिक मोनू सिंघानिया है।

                           क्या है मामला

वन विभाग के डिजिटल नक्शा में वर्ष 2011 तक उक्त भूमि पर जंगल हुआ करता था। लेकिन बीतते समय के साथ वन भूमि का अतिक्रमण कर वर्ष 2014 तक वहां अवैध ढंग से स्पंज आरयन फैक्ट्री खड़ी कर दी गई। लेकिन इसे लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी, वन संरक्षक पदाधिकारी सहित किसी के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि दूसरी ओर वन भूमि का अतिक्रमण बढता रहा व वर्ष 2017 में वहां पर सीमेंट पोल फैक्ट्री भी स्थापित कर दी गई। लेकिन इन सब के बावजूद वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों की नजर इस पर नही पड़ी। जानकार बताते हैं कि फैक्ट्री के अवैध ढंग से संचालन के लिए विभाग के वरीय पदाधिकारी का वरदहस्त प्राप्त था। लेकिन बीते दिनों मरहंद की सौ एकड़ वन भूमि के अतिक्रमण की शिकायत को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर मामले की जांच करने गए डीएफओ वेस्ट पी राजेन्द्र नायडू की नजर जंगल के बीच में संचालित इस फैक्ट्री पर पड़ी। इसके बाद मात्र दस दिनों के समयांतराल में डीएफओ ने पूरे मामले की जांच कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

एक गिरफ्तार



इटखोरी : स्थानीय पुलिस ने बालू तस्करी के आरोपी ग्राम परसौनी के सोनू सिंह को गिरफ्तार का चतरा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कुछ माह पूर्व बालू तस्करी से संबंधित एक मामला खनन विभाग के द्वारा दर्ज किया गया था।

संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम का हुवा आयोजन



गिद्धौर/चतरा: प्रखंड क्षेत्र के पिण्डारकोंण में नेहरू युवा केंद्र चतरा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे रविवार को संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अधयक्ष वीकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंझगावा पंचायत समिति सदस्य  सुरेन्द्र यादव व क्लब के अजित कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम मे उपस्थित युवाओ को सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई। राष्ट्र निर्माण मे युवाओ को आगे आने को प्रेरित किया गया। श्री यादव ने लोगों को स्वामी विवेकानन्द के मार्ग पर चलने को कहा। मौके पर सुनील गुप्ता, अरविंद सिंह, देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रकश यादव, पप्पू सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुनील पांडेय, रामाधिन यादव, राजू यादव उपस्तिथ थे।

समाज मे फैले कुरूतियों पर विस्तृत चर्चा

 

गिद्धौर/चतरा: प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर नगर में संत रविदास जयंती मनाने को ले रविवार को बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया महेंद्र राम व संचालन घनश्याम कुमार ने किया। समाज मे फैले कुरूतियों पर विस्तृत चर्चा हुवा। शराब नही सेवन करने, बच्चों को विद्यालय भेजने व संगठित रहने की बात कही। संत रैदास मनाने को ले कमिटी गठित किया गया।जिसमे अध्यक्ष सुरेन्द्र दास, उपाध्यक्ष कैलास राम, सचिव घनश्याम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दास व संरक्षण के लिए महेंद्र राम, कृष्णा दास शामिल है। बैठक में विकास दास, अशोक दास, रामोतार राम, राधेश्याम दास, तुलसी दास, अशोक दास, मुकेश दास, दिलीप दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

कॉन्ग्रेस का प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न व जरूरतमंदों को कंबल दिया गया


कुन्दा/चतरा: कुन्दा मुख्यालय अंतर्गत दुर्गा मंडप के प्रांगण में रविवार को कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। जिसका अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल प्रसाद यादव व संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही ओबीसी जिला उपाध्याय प्रदीप कुमार साहू के माध्यम से प्रखंड कमेटी के द्वारा गरीब-असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। बैठक में वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे कुन्दा जैसे उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र का विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।हमारी पार्टी हमेशा से गरीबों का साथ रही है और रहेगी। मौके पर प्रखंड सचिव संजय कुमार भारती,महामंत्री मनोज साहू, प्रवक्ता टिंकू कुमार, नंदकिशोर यादव, जगदीश यादव, उमाशंकर प्रसाद, आदित्य साहू , लालू यादव, विनोद यादव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुमन गुप्ता, पिंटू भारती आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दस दिवसीय मेले की तैयारी हुई सम्पन्न



गिद्धौर(चतरा): दस दिवसीय बलबल मेले की तैयारी पूरी कर ली गयी है। चतरा के कुंभ मेला से विख्यात बलबल में आज से श्रद्धालु गर्मकुंडों में पवित्र स्नान करने को लेकर उमड़ेंगे। यहां दस दिनों तक आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। इस वर्ष मकर संक्रांति का मुहूर्त 14 व 15 जनवरी दो दिन होने के कारण स्नान को लेकर अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। श्रधालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा इस बार कई सुविधाएं बहाल की गयी हैं। मंदिर में महिलाओं व पुरुषों के लिये अलग- अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गयी है। महिला व पुरुष गर्मकुंडों की साफ सफाई भी की गयी हैं।मंदिर परिषर में सुरक्षा के ख्याल से जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगायें गये। जानकारी के अनुसार पुलिस बल के जवान श्रधालुओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। मंदिर परिषर में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं स्थानीय युवाओं को वोलेंटियर के रूप में तैनाती की गयी है।

उज्ज्वला योजना के तहत 90 महिलाओं के बीच गैस का किया गया वितरण



इटखोरी/चतरा: मनी इंडियन ग्रामीण वितरक मयुरहांड के द्वारा  हलमता , मलकपुर, करनी, सहरजाम, धुना, करनी पंचायत के  90 महिलाओं के बीच गैस का वितरण किया गया। गैस वितरण भाजपा नेता उज्ज्वल दास, बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से  किया। इस मौके पर भाजपा नेता उज्ज्वल दास ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अब महिलाओं को लकड़ी व गोइठा का धुंआ नहीं खाना होगा, घर घर में गैस पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर गैस वितरक एजेंसी के संचालक अनिल सिंह, श्यामदेव सिंह, छोटन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नन्द किशोर पोद्दार, निरंजन सिंह, गोपाल सिंह, मंटू सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

निषाद विकास संघ की बैठक लाइन मुहल्ला में सम्पन्न



चतरा: (एम न्यूज़13)रविवार को झारखण्ड निषाद विकास संघ की बैठक लाइन मुहल्ला मल्लाह टोली में बाढो निषाद की   अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के 1 साल की उपलब्धि के अवसर पर 20 -01-2019 को भेड़ी फार्म डैम में निषाद समाज का वनभोज कराने का निर्णय लिया गया। समाज के उत्थान पर चर्चा की गई सभी को शैक्षणिक सामाजिक राजनीतिक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया और साथ ही साथ समाज को नशाखोरी से मुक्ति बनाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया गया। वनभोज कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में झारखंड निषाद विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष जी मौजूद रहेंगे बैठक में ज़िला अध्यक्ष हीरा निषाद, राजेंद्र निषाद, अन्नू निषाद, राजू निषाद, महेंद्र निषाद, कृष्ण निषाद, अशोक निषाद, विजय निषाद, प्रेम निषाद, बिरजू निषाद, प्रेम साहनी, प्रहलाद चौधरी, विजय चौधरी, शंभू चौधरी, अभिषेक निषाद, छोटू निषाद, बिट्टू निषाद, विनय निषाद, शुभम, सुमित, अमित, ऋतिक, करण, सुनील, मुकेश, सूरज,दीपक, गोलू निषाद समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

*D/22 सीआरपीएफ जवानों द्वारा किया गया गया प्रसाद वितरण*



राजपुर/चतरा: (एम न्यूज़13)रविवार को राजपुर थाना में पदस्थापित सीआरपीएफ के 22 डी  जवानों द्वारा थाना में बने भव्य मंदिर में पूजा अर्चना कर ग्रामीणों व राहगीरों को सम्मान समेत बुला कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण का कार्य जे० कुलदीप शाब के निर्देश पर किया गया। प्रसाद वितरण करने में सीआरपीएफ के 22 डी० बटालियन के बलबीर, अरुनजय समेत अन्य जवान शामिल थे। ग्रामीणों व राहगीरों ने सीआरपीएफ के इस व्यवहार के लिए सभी जवानों को धन्यवाद दिया।  मुख्य रूप से उपस्थित ग्रामीणों में रामकुमार पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय, निकेश मिश्रा एवं खापलवानी और पांडेडीह के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


इंदुमती टिबड़ेवाल में एक दिवसीय विभाग स्तरीय शोध गोष्ठी का आयोजन


चतरा: - विद्या
विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय विभाग स्तरीय शोध गोष्ठी का आयोजन स्थानीय इंदुमति टिबड़ेवाल विद्यालय के असेम्बली हॉल में प्रांतीय शोध प्रमुख माननीय श्री अमरकांत झा आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांची के प्राध्यापक श्री हरीश कुमार  पांडेय  जमशेदपुर विभाग के विभाग निरीक्षक सह क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख श्री मोतीलाल अग्रवाल, विद्यालय प्रबन्ध- कारिणी समिति के माननीय सचिव श्री मुकेश साह विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव व चतरा कॉलेज, चतरा के अंगेज़ी विषय केव्यख्याता मनीष दयाल, एस वी एम टीचर्स कॉलेज, हजारीबाग के अर्थशास्त्र विषय के व्यख्याता मृत्युंजय कुमार सिंह, स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन कुमार दास के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चतरा संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं सचिव उपस्थित रहे। तत्पश्चात अतिथि परिचय प्राचार्य माननीय श्री पवन कुमार दास जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रांतीय शोध प्रमुख श्री अमरकांत झा कार्यक्रम के क्रियात्मक शोध के प्रस्तवना में इनके सभी पहलुओं को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि विद्यालय तथा कक्षा- कक्ष में भैया- बहनों की विभिन्न समस्याओं का समाधान के निष्पादन के लिए विद्या भारती द्वारा बनाये गए। चार आयामों में चौथा आयाम क्रियात्मक अनुसंधान है जिसका उपयोग समाज एवं शैक्षिक जगत में वृहद रूप से किया जाता है। स्थानीय विद्यालय के आचार्य श्री अयोध्या प्रसाद जी ने कहा कि आचार्य भैया-बहनों की विभिन्न समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक ढंग से करे तो क्रियात्मक अनुसंधान सार्थक होगा। मृत्युंजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पस्ट किया कि अनुसंधान उपाधि के लिए नही अपितु हमारे कार्यप्रणाली, आचार-विचार में सुधार के लिए है। साथ ही इन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति  की तुलना दुनिया के विकसित देशों से करते हुए आगे कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावना है। सरस्वती विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग के आचार्य श्री प्रदीप कु सिन्हा ने क्रियात्मक शोध के बारे में बताया कि किसी चीज़ को फिर से जानना या खोज करना ही क्रियात्मक अनुसंधान है लेकिन इसके लिए सर्वप्रथम हमे समस्या की पहचान व उनका सीमांकन करना होगा। शोध गोष्ठी को संबोधित करते हुए कुदुलम, राँची से आये आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राध्यापक श्री हरीश पांडेय जी ने कार्यक्रम के पहले सत्र में क्रियात्मक अनुसंधान की सैद्धान्तिक व्याख्या प्रस्तुत की और शोध व संसाधन के वृत की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा अपने दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान के द्वारा हम अपनी शिक्षण प्रकिया को बेहतर बना सकते है। कार्यक्रम के पहले सत्र के अंत मे विद्यालय के सह सचिव डॉ.मनीष दयाल जी ने अपने उदबोधन में कहा कि सवेंदना से ही एकाग्रता आती है और विषय वस्तु की समझ बनती हैं साथ ही फंडामेंटल और एक्शन रिसर्च व ओरियंटेड रिसर्च तैयार करने के मेथड के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में माननीय श्री हरीश पांडेय जी ने व्यवहारिक ज्ञान और अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षण अधिगम ,सोपानऔर उनके प्रकार की जानकारी दी और अंत मे उपस्थित बुद्धिजीवियों द्वारा पूछे गए कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस कार्यक्रम में स्थानीय,संकुल से आये अधिकांश आचार्यो ने हिस्सा लिया और शोध की दिशा में कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की मंच संचालन डॉ.उदय पांडेय ने किया।

बड़ा घटना टला, तीन राउंड हुआ फायरिंग

रांची/गिरिडीह:-जमुआ बाजार से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खुर्दमगहा गांव में जमुआ-मि•रागंज मुख्य मार्ग के ठीक किनारे स्थित एक घर में अपराधियों ने शनिवार देर शाम लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि गृहस्वामी के विरोध एवं ग्रामीणों की सक्रियता के कारण अपराधियों को उल्टे पांव वापस भागना पड़ा। विरोध के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फाय¨रग भी की, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान गृहस्वामी मो. नोसेर आदिल का हाथ गिरने के कारण फ्रैक्चर हो गया। उन्हें जमुआ स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।

                              छिनतई के दौरान चली गोली

बताया जाता है कि जमुआ में दाना व्यवसाय करने वाले नोसेर शाम सात बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। बाइक अंदर कर ही रहे थे कि तभी छह लोग वहां पहुंचे और जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर हाथापाई की। भुक्तभोगी ने बताया कि शोर मचाने पर एक अपराधी ने उनके सीने पर रिवॉल्वर तान दी। इसी बीच वह धक्कामुक्की में नीचे गिरे और उनका हाथ टूट गया। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की, लेकिन संयोगवश वे बच गए। गोली की आवाज सुन गांव के एकरार आलम और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महशर इमाम वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख अपराधी भाग खड़े हुए। जाते हुए उन्होंने दो राउंड फाय¨रग की। नोसेर आदिल ने बताया कि अपराधी लूटपाट की नीयत से आए थे।

                                         
                        खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद कर लिया है। है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जमुआ के अलावा हीरोडीह, देवरी, तीसरी आदि थाना क्षेत्रों में भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद के तीन सिद्धांतो को आत्मसात करने की जरूरत है: मोदक




जगन्नाथपुर  : इस युवा दिवस पर भाईया-बहनों को स्वामी विवेकानंद के तीन सिद्धांतो को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उक्त बातें मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित युवा दिवस पर कही। उन्होंने कहा कि इन्हीं सिद्धांतों के बल पर हम दुनिया बदल सकते हैं। उन्होंने तीन सिद्धांतो का जिक्र करते हुए कहा कि पहला सिद्धांत है साहसी होना। साहस ऐसी शक्ति है जिससे हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।एक बार स्वामी विवेकानंद और उसके दोस्त आम तोड़ने के लिए एक बगीचे में जाने लगे 

उसके पिता ने कहा के वहां मत जाओ क्योंकि वहां पेड़ में एक भूत रहता है। फिर बाद में स्वामी विवेकानंद रात में अकेले ही पेड़ के नीचे पूरी रात गुजारी लेकिन उसे कोई भूत दिखाई नहीं दिया।  दूसरा सिद्धांत उन्होंने यह बताया कि खुद पर विश्वास करें जिस पर जो खुद पर विश्वास करता है उस पर भगवान भी विश्वास करता है जब स्वामी विवेकानंद भाषण देने अमेरिका के शिकागो गए थे तो उन्होंने इस भाषण के लिए 2 महीने के इंतजार किया था इसके बाद वहां पर उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया था यह भाषण आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है तीसरा सिद्धांत है अपने शब्दों पर विश्वास करना एक बार एक महिला ने स्वामी विवेकानंद से कहा कि मैं 

आपसे शादी करके आप जैसा तेजस्वी और प्रतिभावान संतान चाहती हूं इस पर स्वामी विवेकानंद ने कहा कि एक काम करो मुझे ही अपना बेटा बना लो

प्रधानमंत्री कर्जमाफी सांसद फ्लाई ब्रिज पर किसानों के साथ किया है वादाखिलाफी!


कहा प्रधानमंत्री ने कर्जमाफी को लॉलीपाप करार देकर किसानों का किया है अपमान,

भाजपा सरकार के कारण टोरी मे नहीं बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज!

चंदवा : झारखंड राज्य किसान सभा से जुड़े किसानों और माकपाईयों ने टोरी क्रॉसिंग के निकट जगराहा डैम के बर्फ जैसे ठंढ पानी में कर्जमाफी, टोरी जंक्शन क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने आदि छह सुत्री मांगो को लेकर दो घंटा जल सत्याग्रह किया, कृषि कर्ज माफ करो, टोरी मे फ्लाई ओवर ब्रिज बनाओ, संम्पुर्ण जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो, बाईपास सड़क बनाओ, जगराहा डैम की सफाई करो, प्रदुषण से मुक्ति दो आदि नारे किसान लगा रहे थे,

इसमे शामिल किसानों को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य सह लातेहार जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा है कि ऋणमाफी पर प्रधानमंत्री ने हमेशा उदासीन रवैया अपनाया है,
उन्होंने कृषि ऋण माफी को ''लॉलीपॉप करार देकर किसानों का अपमान किया है,
कर्ज के बोझ के चलते हताशा में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है, इन दुर्भाग्यपूर्ण मौतों को रुकवाने में, एक बार की ऋण-माफी किसानों के लिए काफी मददगार होगी, देश के अन्नदाता को बचाने के लिए ऋण-माफी जरूरी है,
किसानों की मांग यह है कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव के समय जो वादा किया था कि किसानों को उनकी पैदावार की लागत से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाएगा, उस वादे को आज तक पुरा नही किया गया, करीब पांच साल होने को हैं और यह मांग पूरी नहीं की गयी है , गहराता कृषि संकट सीधे-सीधे ग्रामीण भारत को दिए गए विभिन्न आश्वासनों के साथ दगा किए जाने का ही नतीजा है, इस संकट का असर ग्रामीण भारत में कृषि-इतर क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर भी पड़ रहा है, ग्रामीण इलाकों में जनता के सभी तबकों की आय में गिरावट, इसी का सबूत है,
झारखंड में लगातार सात आठ वर्षों सुखा पड़ रहा है, किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय हो रही,

किसान सभा के जिलाध्यक्ष अयुब खान ने कहा कि पलामु प्रमंडल की बड़ी समस्या टोरी जंक्शन रेलमार्ग पर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन के अलावा बालुमाथ व उक्त रूट पर गुड्स ट्रेनों का परिचालन अनवरत हो रहा है, तथा एन एच पथ पर क्रॉसिंग होने के कारण इस रूट से बिहार के पटना, छत्तीसगढ़, रांची, हजारीबाग, चतरा, गुमला, मेदिनीनगर, लोहरदगा और लातेहार सहित कई जिलों के लिए प्रति दिन हजारो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे टोरी रेलवे क्रॉसिग 24 घंटा में 19 - 20 घंटा बंद रहता है, इससे चंदवा सहित आमजनता काफी त्रस्त हैं, सैंकड़ों जाने जा चुकी हैं, आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, घंटों भर लोग गेटबंद में फंसे रहते हैं, रोगियों की मौत क्रॉसिंग बंद मे फंसकर हो जा रही है, इससे स्कुली विद्यार्थियों सहित लाखों व्यक्तियों की जनजिवन प्रति दिन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, सांसद ने इसे बनाने का वादा 2014 की लोकसभा चुनाव में किया था, लेकिन उन्होने इसका वादा नहीं निभाया,

माकपा के जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष लातेहार जिले की सभी प्रखंडों मे प्रयाप्त वर्षा नही होने के कारण किसानों की खेतों मे लगी फसल बर्बाद हो गई है, उनकी माली हालत काफी खराब है, संम्पूर्ण जिला सुखाड़ की चपेट में है, भूखों मरने तथा पलायन करने की स्थिति किसानों के बीच उत्पंन हो गई है, बदहाली के कगार पर खड़े हैं!

बॉक्साईट पत्थर व कोल प्रदुषण से बालुमाथ चंदवा की आम जनता काफी परेशान हैं, बाईपास सड़क नहीं होने से लोगों को जाम और प्रदुषण जैसे समस्याओं से और उससे उत्पंन गंभीर बिमारीयों से दो चार होना पड़ रहा है, बॉक्साईट पत्थर व कोयला लदे वाहनों के शहर में प्रवेश करने से सड़क भी खास्ता हो जा रही है!

किसान सभा के जिला सचिव बालेश्वर उरांव के साथ बैजनाथ ठाकुर, सोभन उरांव, अरूण उरांव,कमल गंझु,रशीद मियाँ,शाजिद खान ने कहा कि  दशकों से जगराहा डैम व अलौदिया नाला का सफाई नहीं होने से इसका स्तित्व खतरा मे पड़ गया है!

सर्वे खतियान मे भारी गड़बड़ी की गई है, रैयत की जमीन एक दुसरे की खतियान मे दर्ज हो गया है, इससे किसान अपने ही भुमि से वंचित हो रहे हैं, उन्हें कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है,

अंत में मुख्यमंत्री के पदनाम ज्ञापन भेजा गया. जिसमे झारखंड के किसानों की बैंक का सभी प्रकार के कृषि कर्ज माफ करने,
टोरी जंक्शन रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण तत्काल कराने,
लातेहार जिले की सभी प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र मे शामिल कर किसानों के बीच राहत कार्य चलाने, तथा फसल बीमा का भुगतान करने ,
बालुमाथ चंदवा मे बाईपास सड़क का निर्माण कर उससे बॉक्साईट पत्थर व कोयला का परिवहन करने एवं डस्ट एरिया शहर में पानी का छिड़काव कर लोगों को प्रदुषण से बचाने, प्रदुषन से प्रभावितों को मुआवजा जलावन के लिए कोयला तथा युवकों को रोजगार से जोड़ने
चंदवा की लाईफ लाईन जगराहा डैम व अलौदिया नाला की सफाई कराने,
हाल सर्वे खतियान मे हुई गड़बड़ी को शिविर लगाकर सुधार करने,तथा बंदोबस्त जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत करने की मांग की गई है,

मौके पर पूर्व पंसस सदस्य फहमीदा बीबी, निरंजन ठाकुर, द्वारिका ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, गणेश साव, ललन राम, सनिका मुण्डा, बसंत राम, गोपी गंझु, मुन्ना गंझु, रमेश गंझु, गुड्डू गंझु, दशवा परहिया, रौशन, रामलाल उरांव, रतनी देवी, सोनंमत देवी, कुन्ती देवी, कर्मी देवी, आशा देवी, कसीरन बीबी, उर्मिला देवी,  रूकेजा खातुन, शैदा बीबी समेत सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे.

भाजपा को भुगतना पड़ सकता है पारा शिक्षकों का आक्रोश का परिणाम, पारा शिक्षक अमित शाह को दिखाएंगे काला झंडा

चतरा :-आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है पारा शिक्षकों का आक्रोश का परिणाम, क्योंकि दिन प्रतिदिन पारा शिक्षकों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है।एक बैठक में निर्णय लिया गया कि पारा शिक्षक के द्वारा अमित शाह को  काला झंडादिखाया जाएगा।उक्त निर्णय एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को स्थानीय जवाहर लाल नेहरू
स्टेडियम में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान व
संचालन संगठन मंत्री कुमुद कुमार सिंह ने किया।



राज्य सरकार पारा शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है:-कुमुद कुमार सिंह


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमुद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ पारा शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है।पारा शिक्षकों को वार्ता में बुलाकर सिर्फ हड़ताल तोड़ने का कार्य करना चाहती है।उन्होंने आगे कहा कि पारा शिक्षकों की मांग छत्तीसगढ़ के तर्ज पर स्थायी तथा
वेतनमान ही है। जब तक सम्मानजनक समझौता नहीं होता है,तबतक हड़ताल जारी रहेगा।

सरकार के विरोध में चौक-चौराहों पर चौपाल और नुक्कड़ नाटक किया जायेगा

बैठक में पारा शिक्षकों को बताया गया  कि राज्य कमेटी के निर्णय पर 13 से 15
जनवरी तक शहर के चौक-चौराहों पर चौपाल और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा पारा शिक्षकों पर किए जा रहे अन्याय को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


 17 जनवरी से आठ फरवरी तक जिलावार विधानसभा का घेराव किया जाएगा

पारा शिक्षकों की बैठक में राज्य कमिटी के निर्णय के अनुसार बताया गया की 17 जनवरी से लेकर 8 फरवरी तक जिलावार पारा शिक्षक संघ के द्वारा घेराव किया जाएगा।इस तरह के लम्बे आंदोलन से सरकार पर असर जरूर पड़ेगा।बैठक में उपस्थित पारा शिक्षकों को घेराव कार्यक्रम में शतप्रतिशत उपस्थित होने पर भी बल दिया गया।

19 जनवरी को गोडा में अमित शाह
को पारा शिक्षक दिखायेंगे काला झंडा

19 जनवरी को गोडा में आयोजित होने वाला अमित शाह के
कार्यक्रम में उन्हें काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया गया।पारा शिक्षकों का कहना है कि अमित शाह को काला झंडा दिखाने से राज्य सरकार के कार्यप्रणाली केंद्र सरकार तक पँहुच जाएगा। बैठक में ध्रुवनाथ शर्मा, विनोद यादव, दीनानाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, ज्योति
सिन्हा, विक्रम शर्मा, सुमन भारतीय, नागेंद्र यादव, विकास कुमार सिंह,साकेत सिंह, रामकुमार यादव ,बिजय यादव, मनोज यादव,सहित कई पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

झाड़ियों में मिला बम,किरकेट खेल रहे बच्चों ने बॉल समझ दीवार में फेंका तो हुआ विस्फोट,दो घायल


       रांची/रामगढ: -पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी के जन्माष्टमी मैदान में शनिवार की देर शाम बम फटने से रेल कर्मचारी तालो महतो का 11 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शंकर प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार मामूली रुप से घायल हो गया। उसे रेल अस्पताल में ईलाज के बाद घर भेज दिया गया।

 बच्चों को खेलने के दौरान झाड़ियों में मिला बम

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जन्माष्टमी मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल पास के ही झाड़ी में चला गया। वहां बच्चे पहुंचे तो बच्चों को बॉल जैसा सामान मिला। इसे झाड़ी से निकाल कर एक बच्चा संदीप जिज्ञासावश दीवार में फेंक दिया। बम दीवार से टकराते ही जोरदार आवाज के साथ विस्फोट कर गया। इससे संदीप वहीं पर गिर गया। आवाज सुन कर आसपास के लोग अपने घरों से निकल आए। दोनों घायल बच्चों को रेलवे अस्पताल पतरातू लाया गया। जहां से गंभीर रुप से घायल संदीप को रिम्स रेफर कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन क
र रहे है

घटना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह व पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।इस घटना से लोग स्थानीय लोगों में परेशानी का कारण बना हुआ है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के ख्याल से बंम को झाड़ी में छुपा कर रखा था।

पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया

बरामद हथियार को निकालते जवान
बरामद हथियार को निकालते जवान


        रांची/लातेहार : पुलिस की सक्रियता का फायदा लातेहार जिले में पुलिस को लगातार मिल रही है। शुक्रवार की रात गारू थाना क्षेत्र के पीरी जंगल से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया जाना इस बात का प्रमाण है। ये हथियार नक्सलियों ने यहां छिपा कर रखा था।

                कभी भी हो सकता था, पुलिस पर अटैक

 हथियारों का इस्तेमाल पुलिस पर हमला करने के लिए नक्सली करते इससे पहले ही पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया। लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली इस कामयाबी से पुलिस के पदाधिकारी और जवानों में हर्ष है।

              बहुत ही सुरक्षित ढंग से रखा गया था हथियार:-एसपी

लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि नक्सलियों ने इन विस्फोटकों को जमीन के नीचे बहुत ही शातिर अंदाज में छुपा कर रखा था। इसके लिए विस्फोटकों को कागज में लपेटने के बाद प्लास्टिक से कवर कर बोरे में लपेटने के बाद फिर से उसे बोरे में लपेट कर रखा गया था। ताकि यदि बारिश हो गई तो जमीन के अंदर नमी होने से भी विस्फोटकों को नुकसान नहीं हो। विस्फोटकों को दो चट्टानों के बीच छुपा कर रखा गया था।

                      डपिंग आयार्ड के रूप में हो रहा था इस्तेमाल

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस इलाके में पूर्व से लेकर अब तक की हुई बरामदगी से पता चलता है कि नक्सलियों ने इस इलाके को ही अपना डंप यार्ड बना रखा था। एक बड़ी बरामदगी से निश्चित तौर पर पुलिस ने नक्सलियों के डंप यार्ड को ध्वस्त कर दिया है। बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भी पुलिस ने बड़ी संख्या में इलाके से नक्सलियों का हथियार बरामद किया था।



                                  ऐसा है पीरी जंगल का रास्ता

बरवाडीह व गारू थाना क्षेत्र के सीमाने पर स्थित पीरी जंगल जाने के लिए जंगली रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। इस जंगल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह काफी सघन वन क्षेत्र है। साथ ही इस जंगल के चारों दिशा में बढ़ने पर आसानी से दूसरे जिले में प्रवेश हो सकता है।

            कटिया से सात किमी दक्षिणी छोर पर है जंगली रास्ता

पीरी से पूर्वी व दक्षिणी दिशा में बढ़ने पर पीरी चातम होते हुए सरयू पीरी से दक्षिण दिशा में बढ़ते हुए गोतांग घाटी पार करते हुए गुमला जिला। पीरी से पूर्वी जंगली रास्ते से गढ़वा जिला एवं छत्तीसगढ़ में सीधा प्रवेश कर सकते है। पीरी से उत्तरी दिशा में जंगल व पहाड़ लांघ कर चतरा जिले में प्रवेश मार्ग है।

          जनसहयोग से पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध सफलाताएं मिल रही है:-एसपी

जनसहयोग से पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध सफलाताएं प्राप्त हो रही हैं,उक्त बातें लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने कहे।उन्होंने आगे कहा कि खुशी की बात यह है कि ग्रामीण अब नक्सली और पुलिस में फर्क समझकर हमें सपोर्ट कर रहे हैं।

एसपी सुरेंद्र कुमार झा ले रहे हैं नक्सलियों से लोहा,पिछले सात घंटे से चल रहा है मुड़भेड़

नक्सलियों का फाइल फोटो
नक्सलियों का फाइल फोटो


   रांची:-  गिरिडीह जिले के मधुबन थाना अंतर्गत मधुबन जंगल मे शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे से पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

                    एसपी व एएसपी सँभाल रहे है मोर्चा

भाकपा माओवादी से पुलिस का मुड़भेड़
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस के जवान
एसपी सुरेंद्र कुमार झा एवं एएसपी दीपक कुमार मोर्चा संभाले हुए हैं। सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुवार के जवान जिला पुलिस के साथ जंगल में घुसे हैं।ज्ञात हो कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा नक्सलियों के लिए हमेशा घातक साबित हुए है।इससे पूर्व भी सुरेंद्र कुमार झा चतरा व कोडरमा जिला में भाकपा माओवादी का कमर तोड़ चुके है।अब गिरिडीह में भी नक्सलियों का दांत खट्टे कर रहे हैं।


कुख्यात नक्सली नुनुचंद महतो के दस्ते से हो रहा है मुड़भेड़

मधुबन जंगल में कुख्यात नक्सली नुनुचंद महतो के दस्ता के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी सुरेंद्र कुमार झा  ने मधुबन सीआरपीएफ कैम्प में शुक्रवार की रात बैठक कर रणनीति बनाई। सुबह करीब तीन बजे पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ मधुबन जंगल मे सर्च आपरेशन शुरू किया ही गया था कि नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।उसके बाद से रुक रुक कर पिछले सात घण्टे से मुड़भेड़ हो रहा था।हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी तरह का हताहत होने की खबर नही थी।

बीडीओ सह एमओ ने किया अनाज का वितरण

चतरा/   मयूरहंड : -प्रखंड के करमा पंचायत स्थित बिरहोर टोला में निवास करने वाले बिरहोर परिवार के बीच शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने अनाज का वितरण किया। प्रत्येक परिवार को 35 किलो अनाज उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार टोला में निवास करने वाले चालीस परिवारों को मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनाज मुहैया कराया गया


कोल परियोजना में ट्रक चालक की मौत


                   कोल परियोजना में ट्रक चालक की मौत

    चतरा/टंडवा: -मगध कोल परियोजना स्थित मासीलौंग डंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान गिरिडीह जिला के खोरी महुआ गांव निवासी कार्तिक यादव के रूप में हुई है।

                     आक्रोशित ग्रामीणों ने ढुलाई ठप कराया

 इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही बताकर कोल परियोजना में ढुलाई कार्य बंद करा दिया। सीसीएल प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि मृतक के परिजन को 24 घंटो के भीतर पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। उसके बाद पुन: कोयला ढुलाई का काम शुरू हो गया।

                     छोटी सी लापरवाही बनी मौत का कारण
आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम करने के बाद खड़ी ट्रक
आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम करने के बाद खड़ी ट्रक

बुजुर्गों का सही कहना था कि हर काम को बारीकी से करना चाहिए, वरना वही छोटी सी लापरवाही आपके मौत का कारण बन सकता है,और आपके हसंता-खेलता घर-परिवार बिखर सकता है।यही हाल कार्तिक के साथ हुआ।इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक कार्तिक ट्रक लेकर मगध कोल परियोजना कोयला लोड करने जा रहा था। इसी दौरान मासिलौंग डंप के समीप एक गड्ढे में वाहन फंस गया। जिसके बाद चालक ने उपचालक को वाहन आगे-पीछे करने को कहा। उसके बाद वह नीचे उतरकर गड्ढे को भरने का प्रयास करने लगा। वाहन को आगे-पीछे करने में चालक चक्के के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

कुआं में गिरने से दादी की मौत,पोता गंभीर

कुआं से निकालते ग्रामीण
कुआं से निकालते ग्रामीण

 चतरा:-जिले के पत्थलगड़ा  में खेत में जाने के क्रम में दादी और पोता कुआं में गिर गए। हादसे में दादी की मौत हो गई, जबकि पोता को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। मामला पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय का है।
मृतका की पहचान झमन दांगी की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला अपने एक वर्षीय पोते को गोद में लेकर खेत जा रही थी। गुजरी गेट के पास एक खेत में बने कुआं के किनारे से जा  रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह बच्चे समेत कुआं में गिर गई।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुआं से बाहर निकाला गया। बच्चे को गंभीर चोट लगी है। ग्रामीण उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले गए हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत है।

बैंको का हड़ताल से व्यसाय काफी प्रभावित

 चतरा : -बैंकों में हड़ताल के कारण मंगलवार को जिला मुख्यालय चतरा से लेकर सभी प्रखंडों में स्थित बैंक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। बैंक बंदी का असर सबसे ज्यादा व्यवसाय पर पड़ा। जिले भर में लगभग 4 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ।

                 बैंक के हड़ताल के कारण एटीएम भी बंद 

 वहीं हड़ताल के कारण कई बैंकों के एटीएम भी बंद थे। इससे पैसे की निकासी करने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।एटीएम में जितना पैसा था उसका निकालने के बाद पैसा नहीं डाला जा सका,जिसके कारण अधिकांश एटीएम मशीन बन्द पाया गया

                         जानकारी के अभाव में भटकते रहे ग्रामी
       बैंको का हड़ताल से व्यसाय काफी प्रभावित


 उधर कई ग्रामीणों को हड़ताल के संबंध में जानकारी नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंकों के बाहर घंटों तक ग्राहक बैंक खुलने का इंतजार करते रहे। परंतु बाद में उन्हें निराश हो कर लौटना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों को जानकारी नहीं है, जिसके कारण हरान-परेशान होना पड़ा।

राजद के बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ चर्चा

चतरा:- राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक हंटरगंज प्रखंड के मदरसा गांव में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मो. हनीफ मियां ने की।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनेक मुद्दों पर चर्चा किये एंव विचार विमर्श किया गया।

      स्थानीय उम्मीदवार को लेकर एक शिष्टमंडल मिलेंगे लालू प्रसाद यादव से

 राजद के बैठक में चतरा लोकसभा से राजद के प्रत्याशी के रूप में किसी स्थानीय उम्मीदवार को उतारने पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि प्रखंड कमेटी की भावनाओं से जल्द ही पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। इसके लिए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया है।

     स्थानीय जनसमस्याओं का निदान को लेकर स्थानीय प्रत्याशी जरूरी

                     चतरा:- राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक प्रखंड के मदरसा गांव में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मो. हनीफ मियां ने की।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अनेक मुद्दों पर चर्चा किये एंव विचार विमर्श किया गया।  स्थानीय उम्मीदवार को लेकर एक शिष्टमंडल मिलेंगे लालू प्रसाद यादव से    राजद के बैठक में चतरा लोकसभा से राजद के प्रत्याशी के रूप में किसी स्थानीय उम्मीदवार को उतारने पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि प्रखंड कमेटी की भावनाओं से जल्द ही पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। इसके लिए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया है।   स्थानीय जनसमस्याओं का निदान को लेकर स्थानीय प्रत्याशी जरूरी    बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब तक राजद से किसी स्थानीय उम्मीदवार को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। ताकि स्थानीय जनसमस्याओं का निष्पादन हो सके।  बैठक में  राजद के कई नेताओं ने लिया भाग    बैठक में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, राजद के संभावित लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार ¨सह, चंद्रिका यादव, चंद्रदेव यादव, चंद्रदेव कुमार, देवी दयाल यादव, जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार केसरी,राजेंद्र यादव, कपिल यादव, कौलेश्वर यादव, समेत प्रखंड के दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।                        दो गुटों में राजद  वैसे तो चतरा लोकसभा क्षेत्र में राजद पार्टी का जनाधार बहुत ही अच्छा रहा है, लेकिन इस बार की चुनाव में राजद का क्या हाल होगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है।विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ताओं में दो फाड़ हो गया है।जिसमें एक है पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष प्रसाद यादव जो लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष में अरुण कुमार सिंह हैं जो स्थानीय उमीदवार के उमीद में लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं।हालाँकि अभी टिकट साफ नही हुआ है कि महागठबंधन में चतरा लोकसभा किस पार्टी के खाते में जाति है, लेकिन सभी लोगो का ध्यान सिर्फ राजद पर टिकी हुई है।
 बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब तक राजद से किसी स्थानीय उम्मीदवार को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। ताकि स्थानीय जनसमस्याओं का निष्पादन हो सके।

          बैठक में  राजद के कई नेताओं ने लिया भाग


 बैठक में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, राजद के संभावित लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार ¨सह, चंद्रिका यादव, चंद्रदेव यादव, चंद्रदेव कुमार, देवी दयाल यादव, जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार केसरी,राजेंद्र यादव, कपिल यादव, कौलेश्वर यादव, समेत प्रखंड के दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                            दो गुटों में राजद

वैसे तो चतरा लोकसभा क्षेत्र में राजद पार्टी का जनाधार बहुत ही अच्छा रहा है, लेकिन इस बार की चुनाव में राजद का क्या हाल होगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है।विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ताओं में दो फाड़ हो गया है।जिसमें एक है पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष प्रसाद यादव जो लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष में अरुण कुमार सिंह हैं जो स्थानीय उमीदवार के उमीद में लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं।हालाँकि अभी टिकट साफ नही हुआ है कि महागठबंधन में चतरा लोकसभा किस पार्टी के खाते में जाति है, लेकिन सभी लोगो का ध्यान सिर्फ राजद पर टिकी हुई है।

दो उग्रवादी संगठनों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी

 


  रांची:-लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोखाखा के जंगलों में रविवार की रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों के बीच  वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि पुलिस की ओर से गोलीबारी की पुष्टि नहीं की जा रही है।





अचानक चली गोली से लड़खड़ा गये माओवादी, लेकिन मोर्चा संभाला

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि भाकपा माओवादी के नक्सली अपना वर्चस्व जमाने के इरादे से जंगलों में जमे हुए थे। इसकी जानकारी जेजेएमपी दस्ते को मिली तो दर्जनों उग्रवादी जंगल में पहुंचे। माओवादी दस्ते के सदस्य जैसे ही भोजन करने के बाद निकलना शुरू किए,की पहले से ही घात लगाये जेजेएमपी के सदस्यों ने  अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोली -बारी से माओवादी लड़खड़ा गये, लेकिन संभलते हुए माओवादी नक्सलियों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

दो ओर से लगभग 30-40 राउंड चला गोली

जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से तकरीबन 30 से 40 राउंड से अधिक गोलियां दागी गई। इसके बाद दोनों संगठन के लोग एक दूसरे से बचते हुए अलग-अलग रास्ते पर निकल गए। वहीं, दो नक्सली संगठनों के बीच ऐसी मुठभेड़ के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों में अनहोनी को लेकर भय बना हुआ है।


गोलीबारी की घटना से अनभिज्ञ है पुलिस
गोलीबारी की घटना से अनभिज्ञ है पुलिस
भाकपा माओवादी का फाइल फोटो


लातेहार के सदर थानेदार पुलिस निरीक्षक के पांडेय ने बताया कि पुलिस के पदाधिकारियों को गोलीबारी जैसी सूचना नहीं मिली है। मीडिया के जरिए मिली सूचना के बाद इलाके के चौकीदार से संपर्क किया गया तो उसने भी गोलीबारी की घटना से अनभिज्ञता जताई है।

टिएसपीसी नक्सली संगठन के चार उग्रवादी गिरफ्तार

रांची:-झारखंड में लातेहार जिले में  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुत कमिटी (टीएसपीसी) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का दस्ता चंदवा थाना क्षेत्र के काली के पास किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना पर गठित टीम ने काली के पास से पुरुषोत्तम कुमार साहू काली निवासी, दशरथ प्रसाद पेशरार निवासी, कमलदेव उरांव सकवार निवासी व संजय गुप्ता बतातखुर्द निवासी को हथियार के साथ दबोच लिया।

सोमवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर हुए एसडीपीओ अनुज उरांव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चार उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से 3.15 बोर की एक राइफल, 3.15 बोर का 137 चक्र गोलियां, 7.65 का एक पिस्तौल, 7.65 बोर की 10 जिंदा गोली व मोबाइल फोन बरामद किया है।

अभियान में ये थे शामिल

छापामारी दल में चंदवा थाना प्रभारी मोहन पांडेय, राजकुमार तिग्गा, सअनि मोहम्मद रफीक, तारापद महतो, शशांक पांडेय, जोसेफ ओडेया, काशीनाथ महतो, प्रमोद कुमार सिंह, मंगत राम, प्रसिद्ध राम, सलाई मुर्मू व दीपक मुर्मू शामिल थे।
प्रेसवार्ता में गिरफ्तार लोग
प्रेसवार्ता में गिरफ्तार लोग

झारखंड टोरी मे फ्लाई ओवर ब्रिज मामले पर प्रधानमंत्री के सामने सांसद विधायक की चुप्पी शर्मनाक : अयुब खान



फ्लाई ओवर बंदहोने के बाद भी पार होते लोग
फ्लाई ओवर बंदहोने के बाद भी पार होते लोग

फ्लाई ओवर बंदहोने के बाद भी पार होते लोग
फ्लाई ओवर बंदहोने के बाद भी पार होते लोग



चतरा/लातेहार:- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPIM के वरिष्ठ नेता व पुर्व जिला सचिव अयुब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पलामु के मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाई अड्डा पर मंडल डैम परियोजना का शिलान्यास समारोह में चतरा सांसद सुनील सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, लेकिन दोनों जन प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के सामने प्रमंडल की बड़ी जन समस्या टोरी रेलवे क्रासिंग व फ्लाई ओवर ब्रिज मामले को नहीं उठाया, इस मामले पर सांसद विधायक की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है, आगे कहा कि टोरी रेलमार्ग पर एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेन के अलावा बालुमाथ व उक्त रूट पर गुड्स ट्रेनों का परिचालन अनवरत हो रहा है, तथा एन एच पथ पर क्रॉसिंग होने के कारण इस रूट से बिहार के पटना, छत्तीसगढ़, रांची, हजारीबाग, चतरा, गुमला, मेदिनीनगर, लोहरदगा और लातेहार सहित कई जिलों के लिए प्रति दिन हजारो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे टोरी रेलवे क्रॉसिग 24 घंटा में 19 - 20 घंटा बंद रहता है, इससे चंदवा सहित आमजनता काफी त्रस्त हैं, सैंकड़ों जाने जा चुकी हैं, आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, आधे - आधे घंटे तक लोग गेटबंद में फंसे रहते हैं, रोगियों की मौत क्रॉसिंग बंद मे फंसकर हो जा रही है, इससे स्कुली विद्यार्थीयों सहित लाखों व्यक्तियों की जनजिवन प्रति दिन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर दास सरकार से ब्रिज पर जनता का भरोसा खत्म हो गया है, पॉच जनवरी को प्रधानमंत्री का पलामु आगमन पर जनता मे यह आशा जगी थी कि सांसद विधायक इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाकर इस समस्या से छुटकारा दिलाएंगे, परंतु इस समस्या को नहीं उठाकर दोनों ने जनता को निराश किया है, समस्याओं के प्रति कितना गंभीर हैं इससे यह उजागर हो गया है, ऐसे गंभीर समस्या पर जन प्रतिनिधियों की उदाशीनता से चतरा लोकसभा व लातेहार विधानसभा छेत्र की जनता मे काफी मायुशी है!

भाकपा माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात,सड़क निर्माण में लगे ट्रक जेसीबी समेत कई वाहन फुंके



प्रतापपुर/चतरा:-भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन ने रविवार की शाम 5:30 बजे प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा- प्रतापपुर में जमकर उत्पात मचाया है।उग्रवादियों के द्वारा कौरा-प्रतापपुर में
सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी, ट्रेलर समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। संभवत लेवी को लेकर उग्रवादियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है ।घटनास्थल पर पोस्टर भी चिपकाया गया है। जिसमें सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सड़क में काम ना करने  की कड़ी चेतावनी दी गई है।नीमा से कौरा पथ  का निर्माण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा कराया जा रहा था।

टेलर के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत

टेलर के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत


टंडवा(चतरा)ः शनिवार को टंडवा थाना क्षेत्र के गाडिलौंग में हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जनकारी के अनुसार एक टेलर ग्रामीण सड़क से सराढु चैनकुपि मशीन लाने जा रहा था, इस दौरान बरकुटे निवासी होरिल साव के 65 वर्षीय पत्नी फुलवा देवी एवं बेटा मोटरसाइकिल से टंडवा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में तेज गति से चल रहे टेलर के चपेट में मोटरसाइकिल में सवार मां बेटा आ गये। जिसमें महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही स्थनीय ग्रामीण शव को सड़क में रखकर मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दिया। मालूम हो कि गाडिलौंग में कुछ दिन पूर्व ऐसे ही घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी। उस समय स्थनीय प्रशासन ने लिखित दिया था कि इस ग्रामीण सड़क में कोई भारी वाहन का परिचालन नही होगी। प्रशासन की कोई पहल नही होने से ग्रामीण दहशत में। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल ही रह था। मौके पर थाना प्रभारी सुधीर चैधरी, बीडीओ प्रताप टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य तिलेश्वर साव, महेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे।

सरकारी स्तर पर नवर्निमीत पीएम आवासों का कराया गया गृह प्रवेश



गिद्धौर/कुंदा(चतरा)ः शनिवार को गिद्धौर व कुंदा प्रखंड में सरकारी स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर क्रमवार पूर्व नवर्निमीत पीएम आवासों का कराया गया गृह प्रवेश। गिद्धौर प्रखंड के बारियातू पंचायत में 9, गिद्धौर में 4, पहरा में 3, मंझगांवा में 7, दुवारी में 8 तथा बारिसाखी में 10 पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया गया। संबंधित पंचायतों में संबंधित मुखिया व पंचायत सचिव के अलावे ब्लॉक कोडिनेटर मोनिका नाग सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं कुंदा प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में कुल 10 पीएम आवासों में विधिवत फीता काट व नारियल फोड़ कर बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा क्रमवार गृह प्रवेश कराया गया। बोधाडीह पंचायत मे तीन, सिकीदाग में दो, कुंदा में तीन और नवादा पंचायत में दो का गृह प्रवेश किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष गंदौरी साव, मुखिया बबिता देवी, रेखा देवी, लवकुश गुप्ता, बैजनाथ यादव, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक उपस्तिथ थे।

वन विभाग एवं पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, गांजे की खेती को किया नष्ट

गांजा नष्ट करते पुलिस
गांजा नष्ट करते पुलिस


प्रतापपुर(चतरा)ः प्रतापपुर थाना क्षेत्र के लांगतरी नदी किनारे अवैध रुप से लगाए गए गांजे की खेती को प्रतापपुर पुलिस एवं वन विभाग द्वारा शनिवार को संयुक्त रुप से अभियान चलाकर नष्ट कर दिया। एसआई एनडीपीएस के नोडल पदाधिकारी गुलाम सरवर ने बताया कि अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ वरूण रजक एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान के निर्देश पर अवैध खेती को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इस गांजे की खेती  की अनुमानित मूल्य लगभग 5 से 6 लाख बताई है। उन्होंने मोबाइल नंबर 7070126429 जारी करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में यदि कहीं भी अवैध रूप से अफीम, गांजा की खेती या किसी तरह के संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़े तो सूचना दें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह की अवैध खेती की जा रही हो तो उसे स्वयं नष्ट कर दें अन्यथा पकड़े जाने पर एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में नोडल पदाधिकारी के अलावे एएसआइ रवि रंजन कुमार, हवलदार संजय सिंह, आरक्षी उत्पल कुमार, सुनील कुमार, बबलू अंसारी, वनरक्षक विकास रंजन, सुरेश दास, दीपक खलको, रितेश बाखला, धनंजय कुमार, जितेन्द्र दास, निर्मल मुंडा, आशीष मिश्रा, कृष्ण मोहन दास , प्रदीप पासवान शामिल थे।

एसपी ने प्रेस वार्ता कर नक्सली संगठन के बीच हुए मुठभेड़ की दी जानकारी, कहा कि सर्च अभियान में हथियार और नक्सली सामान बरामद

प्रेसवार्ता करते एसपी व अन्य
प्रेसवार्ता करते एसपी व अन्य


चतराः भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हासील हुई है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने वशिष्ठनगर जोरी और राजपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल से एक इंसास राइफल समेत भारी संख्या में नक्सली सामान और साहित्य बरामद किया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सीलिंग लगा एक लोडेड रेगुलर इंसास, जिंदा कारतूस, फायर गोली का खोखा, मोबाइल सेट, घड़ी, पाउच, नक्सलियों के दैनिक उपयोग में आने वाले सामान और साहित्य बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर आलोक व इंदल अपने सशस्त्र दस्ते के साथ झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाका बेरियो नाला जंगल में सक्रिय है और संगठन के खिसकते जनाधार को पुनः हासिल करने के उद्देश्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ व कोबरा 203 बटालियन के साथ जिला पुलिस और सेट के जवानों की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए जंगल में भेजी गई। उन्होंने आगे बताया कि सूचना के आलोक में दल में शामिल जवान और अधिकारी अभियान चला ही रहे थे कि पुलिस को देखकर जंगल में छिपे नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया। एसपी ने बताया कि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। ज्ञात हो कि शुक्रवार के तड़के सुबह भाकपा माओवादी व पुलिस के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में संगठन का एरिया कमांडर चंदर भोक्ता उर्फ गंजू मारा गया था। मारे गए नक्सली के विरुद्ध बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन नक्सली मामले दर्ज थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने कहा कि नक्सली सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं। एसपी ने कहा कि अपराध का रास्ता चुन कर नक्सली ना तो अपना और ना ही समाज का भला कर सकते हैं। मुख्यधारा से भटके नक्सली आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर समाज से जुड़ जाएं वरना उनका हर हाल में सफाया कर दिया जाएगा।

कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का  आयोजन


प्रतापपुर(चतरा)ः शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पुस्कालय भवन परिसर में कांग्रेस कमिटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रकिबुल इमाम व संचालन प्रमिल कुमार ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप मे चतरा विधान सभा प्रभारी अंजय पासवान उपस्थित थे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं को फूल-माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुए संगठन को मजबुत करने तथा बुथ स्तर पर कमिटी गठन करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। समारोह को ओमप्रकाश पाठक, सुधांशु भारद्वाज, प्रखंड मीडिया प्रभारी नीरज कुमार उर्फ सुमित, गौतम कुमार, मुबारक हुसैन, मो. फैज अख्तर सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर भोला प्रसाद यादव, विनय प्रसाद, अरूण पासवान, नकुलदेव पासवान, विगन भारती, अरविन्द पांडेय, नागेन्द्र प्रसाद, एजाज अंसारी, नन्दकिशोर प्रसाद, आलम अंसारी आदि मौजुद थे।

बासुदेव पांडेय ने हाशिल किया पशु मले का डाक

बासुदेव पांडेय ने हाशिल किया पशु मले का डाक


गिद्धौर(चतरा)ः शुक्रवार को गिद्धौर प्रमुख कार्यालय में दस दिवसीय बलबल पशु मेला का डाक 58750 रुपये में संपन्न हुआ। बलबल मंदिर के पुजारी बासुदेव पांडेय ने मेला का डाक अपने नाम कराया। बीडीओ सह सीओ पूनम कुजूर व प्रमुख प्यारी देवी की उपस्थिति में डाक की प्रकिया पूरी हुयी। बोली लगाने वालों में उदय यादव, सिकन्दर भुइयां, रामकुमार अग्रवाल शामिल थे। मौके पर उपप्रमुख कोमल यादव, बालेश्वर यादव, शशि कुमार गुप्ता, जवाहर यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


किसान चिट फंड वालो से रहें सावधानः बीडीओ



इटखोरी(चतरा)ः इटखोरी प्रखंड में इन दिनों चिट फंड वालों की चांदी कट रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 1700 से 2000 रुपये लेकर उन्हें दो लाख लोन कृषि कार्य हेतु देने के बाद साठ हजार रुपये माफ एवं एक लाख चालीस हजार रुपये लौटाने की बात कह उनसे पैसे की वसुली की जा रही है। चिट फंड वालों का कहना है नबार्ड यह पैसा दे रही है, ऑनलाइन वेबसाइट पर भी इसकी सत्यता की पुष्टि उनके द्वारा किया जा रहा है। इस विषय पर प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद का ध्यान आकृष्ट किया एवं इसकी सत्यता को जानना चाहा तो पता चला की ऐसी कोई स्किम नबॉर्ड नही चला रही है। बीडीओ ने किसानों को ऐसे लोगों से बचने की अपील की एवं एक पत्र जारी कर मुखिया, पंचायत सेवक एवं कृषक मित्रों को लोगों से ऐसी कोई फार्म ना भरने एवं किसी को पैसा देने से रोकने तथा ठगी करने वालों को चिन्हित करने को कहा है। बीडीओ ने जिले से भी जानकारी कल तक पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने की बात कही है।

बालू की अवैध उत्खनन में 9 ट्रेक्टर जब्त

बालू की अवैध उत्खनन में 9 ट्रेक्टर जब्त


टंडवा(चतरा)ः शुक्रवार को टंडवा थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू का उत्खनन करते हुए 9 ट्रेक्टरों को जब्त किया गया है। वहीं इस गलत कार्य में बिना लाइसेंसी ड्राइवर व बिना माइनिंग चलान के बालू ढुलाई का गोरख धंधा चल रहा है। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने अभियान चलाकर 9 टेªक्टर बिना पेपर का जब्त किया है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड, मारा गया एक नकसली व तीन गिरफ्तार



चतराः वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित कुरखेता जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को भीषण मुठभेड़ हुई। करीब तीन घंटे चले इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का नक्सली राजपुर थाना क्षेत्र के बीरलुटुदाग निवासी चन्दर सिंह भोक्ता मारा गया। इंसास राइफल समेत भारी संख्या में नक्सली साहित्य और गोलियां भी पुलिस ने बरामद की है। साथ हीं तीन नक्सलियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासील की। एएसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में चतरा पुलिस के पदाधिकारी और जवान जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता रिजनल कमांडर आलोक के नेतृत्व में क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सक्रिय है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस और सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों को अभियान के लिए जंगल भेजा गया था। अभियान के दौरान तड़के सुबह करीब छह बजे सुरक्षाबलों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से करीब एक हजार राउंड गोलियां चली। मौके से पुलिस ने एक इंसास रायफल समेत भारी संख्या में नक्सली साहित्य और गोलियां बरामद की गई है। हालांकि मुठभेड़ के बाद आलोक दस्ते के अन्य नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मुठभेड के बाद चतरा पहुंचे डीआईजी पंकज कंबोज।
नोटः-फोटो मारा गया नक्सली

टीएसपीसी के जोनल कमांडर मुकेश गंझू का घर कुर्क

मुकेश गंझू का घर


चतरा:- पत्रकार इंद्रदेव यादव हत्याकांड समेत दर्जन भर मामलों के आरोपी व उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर मुकेश गंझू के शहर के झुमडा में स्थित घर को पुलिस ने गुरुवार को कुर्क किया। जानकारी के अनुसार मुकेश गंझू लावालौंग का निवासी है। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से शहर के झुमडा-नासरीगंज मोहल्ले में विशाल घर बनाकर रह रहा था। जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो वह करीब एक वर्ष से भूमिगत रह रहा है। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को सदर थाना की पुलिस उसके आवास पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की। 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले कुर्की की कार्रवाई में पुलिस सूत्रों के मुताबीक ढाई लाख रुपये का सामान कुर्क किया गया है। पुलिस ने 19 पीस दरवाजा का पल्ला, खिड़की का पल्ला 20 पीस, एक इंवर्टर, ड्रेसिंग टेबल, दो पलंग एवं अन्य सामान कुर्क किया है।

चतरा के साथ झारखंड में भी कांगेस का परचम लहराएगाः आभा ओझा




मयूरहंड/चतरा:- गुरुवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आभा ओझा के नेतृत्व में चतरा नगर में महिला सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें शाहिना खातून झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र मोर्चा के उपाध्यक्ष अपने टीम के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रण लिया। श्रीमती ओझा ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हम महिला, किसान व गरीब त्रस्त हो चुके हैं, आने वाले दिन में हम महिलाओं को प्रण लेना होगा कि वोट से चोट देकर भाजपा भगाओ देश बचाओ के नारा के साथ गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर कांग्रेस पार्टी की नीति के बारे में बता कर चतरा लोक सभा के साथ पुरे झारखंड में परचम लहराएंगे। आने वाले दिन में अच्छे दिन का समय आ रहा है, राहुल गांधी हमारे देश के पीएम होंगे और हम महिलाओं का आधा हक एवं अधिकार मिलेगा। महिलाओं के बीच कांग्रेस पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाया गया। वहीं मयूरहंड प्रखंड में रूपा सिंह पति राजकुमार सिंह को महिला कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।


वन विभाग ने कथा बनाने के मिनी फैक्ट्री को किया ध्वस्त

जप्त समान का फ़ोटो
जप्त समान का फ़ोटो


चतरा :- गुरुवार को दक्षिण वन प्रमंडल के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के ब्राह्माणा जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर कत्था बनाने के मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। जबकि मौके से 75 किलोग्राम गीला कथा व 10 अलमुनियम का तसला जप्त किया। वहीं जंगल का लाभ उठाकर सभी तस्कर भागने में सफल रहे। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर वनपाल प्रभात कुमार के नेतृत्व में किया गया। अभियान में वनरक्षी अजित तुरी, दीपक कुमार पासवान, निशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, संजय कुमार, तरुण रंजन व जयराम उरांव सहित अन्य शामिल थे।

सत्येंद्र यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चार लोग गिरफ्तार


चतरा :- प्रतापपुर पुलिस ने गुरूवार को छापेमारी अभियान चलाकर प्रखंड के दो गांवों से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली गिरफ्तारी स्थानीय थाना क्षेत्र के मोनया गांव के असनाई गांव से हुई। जिसमें स्वर्गीय बैजू यादव का पुत्र जितेंद्र यादव की हुई है, जो मोनिया गांव निवासी सत्येंद्र यादव की हत्या कर कुआं में फेंक देने का मुख्य आरोपी है। वहीं दूसरी गिरफ्तारी असनाही गांव से हुई है। जिसमें उपेंद्र यादव, वकील यादव और संजय यादव का नाम शामिल है। इन तीनों पर अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने का आरोप था। पुलिस ने पुछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है।

प्रबंध समिति के बैठक में लिए गए कई निर्णय



गिद्धौर/चतरा:- गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के गर्म कुंड बलबल में बुधवार को बागेश्वरी मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में बलबल स्थित गर्म कुंड व मां बागेश्वरी मंदिर प्रांगण की ढलाई को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही गुरुवार को इसकी ढलाई करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से भी ढलाई कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सुरेश कुमार यादव, उदय यादव, काली गोप, अर्जुन यादव, सूकर गोप, सुरेन्द्र राम, वासुदेव पांडेय, सरयू पांडेय के अलावे समिति सदस्य के साथ-साथ अभियंता भी शामिल थे।

फर्जी कागजात पर कोयला तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल



चतरा/टंडवा :- पुलिस ने बुधवार को फर्जी कागजात पर कोयला तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजत दिया। जानकारी के अनुसार सीसीएल की मगध कोल परियोजना के कुंडी माइंस से लंबे समय से फर्जी कागजात पर अवैध कोयले की निकासी की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद सीसीएल महाप्रबंधक अरबी सिह व परियोजना पदाधिकारी एनआर साव द्वारा जांच पड़ताल करने के उपरांत सही पाये जाने पर परियोजना पदाधिकारी के लिखित बयान पर टंडवा थाने में मामला दर्ज कर इस गोरख धंधे में शामिल पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त अवैध कार्य में संलीप्त सराढू निवासी मंगलदेव यादव, मो. शमीम, कुडलोंगा गांव निवासी मनोज साव एवं लातेहार जिला के अहमद खान व शकील अहमद को पुछ-ताछ करने के उपरांत जेल भेज दिया।

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...