वन विभाग का तेवर तल्ख़, वन विभाग के जमीन में संचालित फैक्ट्री से 21 गिरफ्तार



      रांची/हजारीबाग:-वन विभाग का तेवर तल्ख़ काफी बढ़ते नजर आ रहा है। वन विभाग के जमीन में संचालित फैक्ट्री  से 21लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर रेंज के कुंडीलबागी मरहन में वन भूमि पर अवैध ढंग से संचालित स्पंज-आरयन व सीमेंट पोल की झारखंड सेल्स एजेंसी प्रा. लि.फैक्ट्री के मामले में वन विभाग के डीएफओ वेस्ट पी राजेन्द्र नायडू के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार अवैध ढंग से संचालित उक्त फैक्ट्री से 13 गाडियां जब्त की गई। साथ ही फैक्ट्री के मैनेजर सहित कार्यरत 21 लोगों को जेल भेज दिया गया। साथ ही फैक्ट्री का संचालन किस प्रकार किया जा रहा था, इसकी जांच के लिए तत्कालीन वन संरक्षक पदाधिकारी , वन क्षेत्र पदाधिकारी को नोटिस किया गया है। जब्त किए गए आयरन ओर कोयले की भी जांच की जाएगी कि फैक्ट्री में प्रयोग के लिए चोरी कर अवैध ढंग से तो नहीं लाया जाता था। ज्ञात हो कि उक्त फैक्ट्री का मालिक मोनू सिंघानिया है।

                           क्या है मामला

वन विभाग के डिजिटल नक्शा में वर्ष 2011 तक उक्त भूमि पर जंगल हुआ करता था। लेकिन बीतते समय के साथ वन भूमि का अतिक्रमण कर वर्ष 2014 तक वहां अवैध ढंग से स्पंज आरयन फैक्ट्री खड़ी कर दी गई। लेकिन इसे लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी, वन संरक्षक पदाधिकारी सहित किसी के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि दूसरी ओर वन भूमि का अतिक्रमण बढता रहा व वर्ष 2017 में वहां पर सीमेंट पोल फैक्ट्री भी स्थापित कर दी गई। लेकिन इन सब के बावजूद वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों की नजर इस पर नही पड़ी। जानकार बताते हैं कि फैक्ट्री के अवैध ढंग से संचालन के लिए विभाग के वरीय पदाधिकारी का वरदहस्त प्राप्त था। लेकिन बीते दिनों मरहंद की सौ एकड़ वन भूमि के अतिक्रमण की शिकायत को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर मामले की जांच करने गए डीएफओ वेस्ट पी राजेन्द्र नायडू की नजर जंगल के बीच में संचालित इस फैक्ट्री पर पड़ी। इसके बाद मात्र दस दिनों के समयांतराल में डीएफओ ने पूरे मामले की जांच कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...