महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष

   महिलाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड हुआ शर्मशार: रामशीष


चतरा। बीते दिनों झारखण्ड के रांची में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज से पूरा झारखंड आहत है, आज पूरे हिंदुस्तान में झारखंड पुलिस की इस कायरतापूर्ण कार्यवाई की नींदा हो रही है। इसी कड़ी में जदयू पार्टी के चतरा जिलाध्यक्ष रामशीष कुमार ने  सरकार के इस कदम पर रोष प्रकट करते हुए कहते हैं कि सरकार चाहें किसी भी पार्टी की हो, इस प्रकार से महिलाओं पर डंडे बरसाना कायरों की निशानी है। सत्ता में काबिज दलों को सत्ता का इतना अहंकार भी नहीं होना चाहिए की यही अहंकार सत्ता के विनाश का कारण बन जाये। जिलाध्यक्ष ने आगे बताते हैं कि पूरे देश मे जहां प्रधानमंत्री जी झारखंड को विकासशील प्रदेशों में सबसे टॉप पर रहने का तमगा देते हैं, वहीं प्रदेश की रघुवर सरकार ने ठीक इसके विपरीत महिलाओं पर लाठीचार्ज करवा कर पूरे प्रदेश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यही वक़्त है जब पूरे झारखंडवासियों को एक साथ एक मंच पर आकर सरकार के इस कार्यवाई का विरोध करना चाहिए, जिस तरह हम सरकार के सही फैसलों में उनके साथ खड़े होकर विकास में अपनी भागीदारी निभाते हैं, ठीक उसी प्रकार उनके गलत कार्यों का विरोध भी पुरजोर तरीके से होना चाहिए ताकि सत्ता को दुबारा ऐसी गलतियां करने की हिम्मत ना हो।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी नीतीश कुमार के जैसे नेतृत्व करने की जरूरत है।विधानसभा चुनाव में जनता को जदयू पार्टी का सपोर्ट करे।झारखंड का समुचित विकास होगा।

पुर्व कृषि मंत्री ने फीता काटकर फूटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

कान्हाचट्टी:प्रखंड कान्हाचट्टी पंचायत बक्चुमा ग्राम सिधू में भारती क्लब द्वारा आयोजित में फूटबाल टूर्नामेंट का पुर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर

एवं किक मारकर उद्घाटन किया।मौके पुर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीण इलाक़ों मे भी प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की।खिलाड़ि खेल को केरियर के रूप में भी अपना सकते है।वर्तमान सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की कोई उचित व्यव्स्था नही की गई है।अगर ऐसा किया जाता तो ग्रामीण क्षेत्र के भी खिलाड़ि जिला व राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रौशन कर सकते है। उद्घाटन मुकाबला कोटाप बनाम बलबल के बीच खेला गया।जिसमे बलबल ने कोटाप को 2-0 से हाराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। मौके पर संयोजक बिरेन्द्र भारती,घनशयम भारती,अजय भारती,आनंद भारती,अशोक भारती,गोवर्धन भारती,मेघन भारती,जगदीश भारती समेत हजारों ग्रामीणों उपस्थित थे।


नाली जीर्णोद्धार नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि बंजर होने के कगार पर

 *जीर्णोद्धार का बाट जो रहा है प्राचीन काल से निर्मित नाली*

नाली जीर्णोद्धार नहीं होने से हजारों एकड़ भूमि बंजर होने के कगार पर

 मयूरहंड। दूरदर्शी सोंच हमारे पूर्वज कि भी थी।फर्क सिर्फ इतना है की आज प्रचार प्रसार हो रहा है उस समय ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी।जिसके कारण पुर्वजों द्वारा किया गया उतकृष्ट कार्य भी जमीन दोज होकर रह गया। भारत एक कृषि प्रधान देश है।जहां कृषि को बढावा देने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है।जैसे जल संग्रहण के लिए तालाबों की गहरी करन डोभा का निर्माण चेक डेम का निर्माण करना शामिल है।परंतु इन तलाबों डोभा व चेकडेमो में वर्षा का पानी ले जाने कि कोई समुचित ब्यवस्था नहीं रहने से किसानों को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ज्ञात हो कि मयूरहंड सीमाने से निकालकर बेलखोरी सिमाना होते दिग्ही व मखरौल तक नाली का निर्माण पुर्वजों द्वारा किया गया था।जो लगभग पांच छ:किलोमीटर दुरी से लाया गया है।जिससे बरसात के दिनों में बहने वाला पानी नाली से होकर इन गांवों के तलाबों में जमा होता था।जिससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित हुआ करता था।जिससे किसान खुशहाल रहते थे।परंतु हजारों किसानों के घर खुशियां बिखेरने वाला नाली आज अपना ही स्तित्व बचाने की गुहार लगा रहा है। तालाबों में पानी नहीं आने से हजारों एकड़ भूमि बंजर बनता जा रहा है। किसानों ने झारखंड सरकार,सांसद,विधायक व जिलाधिकारी को ध्यान आकृष्ट करते हुए पक्की नाली का निर्माण कर बंजर हो रहे भूमि को बचाने की गुहार लगाई है।


बिजली को लेकर झारखंड सरकार गंभीर: मिथिलेश गुप्ता

टंडवा:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  गाडिलौंग पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समीप 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बिस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता के द्वारा फीता काट एवं नारियल फोड़ कर कीया। विगत कई महीनों से जले पड़े ट्रांसफर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे पंचायत के अगल-बगल में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित कई महिलाओं ने झारखंड सरकार व माननीय सांसद ,विधायक के प्रति आभार जताया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद उपस्थित महिलाओं तथा सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। मौके पर भाजपा नेता जगदीश महतो, नत्थू प्रसाद गुप्ता, रंजीत गुप्ता, कैलाश यादव, रूपन साव, प्रमोद यादव,रंजु देवी,बसंती देवी, सरस्वती देवी, बिजली मिस्त्री ईस्वर प्रजापति, आनंद प्रजापति, फिरोज आदि कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।

जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुंदा प्रखंड से सैकड़ों जेवीएम कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना

कुंदा
।जेवीएम की ओर से बुधवार को रांची के तारा मैदान में आयोजित जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुंदा प्रखंड से जेवीएम के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने रांची के लिए रवाना हुआ। उक्त बात की जानकारी जेवीएम प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दिया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गाँव में जाकर ग्रामीणों से कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया।साथ ही ग्रामीणों में पार्टी को मजबूत बनाने पर बल देते हुए लोगों में ऊर्जा डाला।जिससे कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी है।


दुर्गा पूजा को लेकर टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

टंडवा: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रंजीत लोहरा व संचालन थाना प्रभारी सुधीर चौधरी ने किया। बैठक में प्रखण्ड के बारह जगहों पर होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर समीक्षा किया गया। सभी पूजा पंडालों में पूजा पाठ समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय सारिणी की जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा लिया गया।बैठक में पूजा को लेकर सात अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक कोयला वाहनो का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया। थाना  प्रभारी ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने , अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया।वही शराबियों पर विशेष नजर रखने व हुड़दगियो पर कड़ी करवाई करने की बात कही। बताया गया कि पूजा को लेकर थाना में गोताखोर उपलब्ध रहेंगे मौके पर।

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में 22 साइकिल वितरण

इटखोरी:प्रखंड के पंचवटी प्लाजा होटल में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह के अध्यक्षता में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रभारी रजनीकांत सिन्हा एवं साइकिल प्रभारी ईश्वर दयाल पंडित समेत सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर धूमधाम से पुण्यतिथि मनाया । पुण्यतिथि के अवसर पर इटखोरी मंडल  के 12 पंचायत में 12 साइकिल एवं मयूरहंड प्रखंड मयूरहंड प्रखंड के 10 पंचायत में 10 साइकिल वितरण किया गया साइकिल के माध्यम से पंचायत के गांव में जाकर सरकार की उपलब्धियों को घर घर अवगत कराना है साथ ही जनता को अपने अधिकारों के लिए जागरूक भी करना है ।इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ,सूत्री अध्यक्ष मृत्युंजय से विनोद जैन, मयूरहंड मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, विनोद जैन सुरेश शर्मा, राजेंद्र राम निरंजन सिंह ,ज्ञानी रविदास योगेश्वर साव, कामेश्वर साव,सुशील सिंह, नवीन सिंह ,भोला सिंह ,पिंटू सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे.

पथेल गाँव से ,बसुदेव यादव गिरफ्तार

        पथेल गाँव से ,बसुदेव यादव गिरफ्तार
  कान्हाचट्टी : राजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पथेल गांव निवासी बासुदेव यादव लंबे समय से फरार था। उसके विरूद्ध 17 सीएल एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी बासुदेव  यादव घर आया हुआ है। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शिव शक्ति दुर्गा पूजा क्लब का अध्यक्ष बने सत्यदीप मालाकार उर्फ बुटन माली

शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बुटन माली
चतरा।  दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शिव शक्ति दुर्गा पूजा  क्लब के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय देवी  मंडप के परागण में किया गया ।दुर्गा पूजा को  सुचारू रूप से संचालन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सत्यदीप मालाकार उर्फ बुटन माली को कमेटी का अध्यक्ष सर्वसहमति से बनाया गया ।वही सौरभ कुमार उर्फ़ छोटन को कोषाध्यक्ष ,गुड्डू कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को सचिव,मुकेश कुमार को सह सचिव वही संरक्षक में हरिहर प्रसाद, निरंजन साव,देवनंदन सोनी ,बबलू सिन्हा, कुलदीप मालाकार ,नगर उपाध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ फंटूश प्रयाग मालाकार समेत अन्य का नाम शामिल है।

महुआ के पेड़ से झूलता हुआ महिला का शव बरामद,हत्या की असंक़ा

महुआ के पेड़ से झूलता हुआ महिला का शव बरामद,हत्या की असंक़ा
पेड़ से झूलता हुआ शव

चतरा।गिधौर थाना क्षेत्र के जवाहर लाल फुटबॉल मैदान के समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक विवाहिता  का शव पेड़ से झूलता हुआ जानवर चरा रहे चरवाहों ने देखा। उनलोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी नेे घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव के पास एक लेडीज पर्स मिला है।
इसमें कई तरह के कागजात पाया गया। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी हेमराज गंझू की पुत्री के रूप में हुई है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। विवाहिता चौपारण थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की है। ससुराल से पिछले शनिवार से गायब थी। शव बुधवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के समीप जंगल के एक महुआ पेड़ में लटका हुआ मिला।

पार्टी के जनादेश समागम कार्यक्रम में 200 लोग लेंगे भाग :जीतन राम

गिद्धौर(चतरा):
बुधवार को रांची में जेवीएम पार्टी की होने वाले जनादेश समागम कार्यकम में भाग लेने को लेकर गिद्धौर प्रखंड से पूरी तैयारी कर लिया गया है।उक्त आशय की जानकारी जेवीएम पार्टी के केंद्रीय सदस्य व सिमरिया विधान सभा प्रभारी जीतन राम ने दिया।उन्होंने बताया कि गिद्धौर प्रखंड से लगभग 200 पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेने रांची जाएंगे।कार्यकर्ताओ के सहयोग से डोर टू डोर ग्रामीणों से मिल कर जनादेश समागम कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया जा रहा है।कार्यक्रम में शिरकत करने को ले ग्रामीणों में काफी खुशी है।उन्होंने बताया कि गांव के चौक चौराहों पर बैनर  लगा के भी जागरूक किया जा रहा है।

राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद एवं शर्मनाक है। यह तानाशाही सरकार के कायरता का प्रमाण है: छात्र नेता चंदन राज

नही चलेगी लाठी की सरकार :चंदन

राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद एवं शर्मनाक है। यह तानाशाही सरकार के कायरता का प्रमाण है: छात्र नेता चंदन राज

चतरा:- छात्र राजद चतरा अध्यक्ष चंदन राज यादव ने कहा कि राजभवन के निकट लंबे समय से अपनी माँगों को लेकर धरने पर बैठी आँगबाड़ी सेविकाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज कि घटना को अत्यंत दुखद अौर शर्मनाक  बताया है। उन्होंने कहा है कि महिला सुरक्षा अौर बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ कि का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं अौर बेटियों को पुलिस से पिटवा रही है। भाजपा सरकार पुरी तरह तानाशाह हो गई है अौर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जाना इस तानाशाही सरकार के काले चेहरे को उजागर करता है। यह सरकार कि कायरता को प्रमाण है।
सरकार आँगनबाड़ी सेविकाओं की माँगों को मानने अौर उनसे बात करने कि जगह उन पर लाठियाँ चलवा रही है।
श्री यादव ने माँग की है, की महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को अबिलंब निलंबित किया जाये अौर उन पुलिसकर्मियों पर महिला उत्पीड़न कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाये।
राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड) इस घटना को घोर निंदा करती है।

वार्ड सदस्यों को चार साल से नहीं मिला मानदेय


मानदेय नही मिलने से विरोध करते वार्ड सदस्य
चतरा :- पंचायती राज को शसक्त बनाने के उदेश्य से जिले के चयनित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख उपप्रमुख व वार्ड सदस्यों का चयन किया गया है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार के द्वारा ना इंसाफी किया जा रहा है। सरकार के द्वारा मुखिया, उपमुखिया पंचायत समिति सदस्य , प्रमुख एवं उप्रमुख का तो मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान पिछले चार साल से नहीं किया गया है। ऐसे में वार्ड सदस्यों में रोष है। वार्ड सदस्यों का कहना है कि वे भी पंचायत के जनप्रतिनिधि है। तो एेसा क्यों हो रहा है। वार्ड सदस्यों को छोड़कर अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान नहीं होने से वार्ड सदस्य काफी परेशान हैं। उन्होंने कहना है कि वे भी पंचायत में गांव स्तर का काम करते हैं। लेकिन एक को मानदेय मिला और हमलोगा को नहीं है। वार्ड सदस्यों ने मानदेय नहीं मिलने की शिकायत उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह से भी की है। इस पर उपायुक्त ने मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रमुख का पांचा हजार, उपप्रमुख को तीन हजार, मुखिया का एक हजार, उपमुखिया को पांच सौ एवं वार्ड सदस्यों का प्रतिमाह  दौ सौ रुपए मानदेय मिलता है। लेकिन वार्ड सदस्यों को छोड़कर सभी का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।
एलाउटमेंट नहीं हुआ है प्राप्त
मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख व उपप्रमुखिया का मानदेय का भुगतान कर दिया है। वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इनका एलाउमेंट में नहीं आया है। एलाउटमेंट प्राप्त होते ही वार्ड सदस्यों का मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
हारुण रसीद, पंचायती राज पदाधिकारी, चतरा

सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष समेत अन्य ने मॉ भद्रकाली में किये पुजा अर्चना


भद्रकाली से पूजा करके निकलते अतिथि
इटखोरी : मां भद्रकाली में स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष दरोगा सिंह संयोजक शिव कुमार सिंह महासचिव आरडी सिंह कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंह सुजीत सिंह राज सिंह ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया । इस मौके पर  चतरा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह संरक्षक महेंद्र पांडे लक्ष्मी नारायण सिंह इटखोरी से महेंद्र सिंह रंजन सिंह पप्पू सिंह प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह जमीन दाता राम कुमार सिंह शंकर सिंह मनोज सिंह भारी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज समाज के लोग उपस्थित थे । 

सांप डंसने से युवक अचेत

मयूरहंड(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के मयूरहंड निवासी बतीस वर्षीय पन्ना लाल पिता मानकी साव को विषैले जीव ने सोमवार शाम को कांट लिया। पन्ना लाल अपने घर के पास खेत में घास साफ कर रहा था इसी बीच विषैले जीव ने काट लिया। घर वालों ने तत्काल उसे इलाज के लिए हजारीबाग लें  गए। पन्ना लाल को विषैले जीव काटने से घर वालों में काफी बैचेनी हैं।

रस्सी से झूलते हुए ,युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव निवासी राम निवास राॅय की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि जिस समय विनीता ने फांसी लगाई, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर में काम करते हैं और मां सहिया है। मां आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर गांव में बैठक कर रही थी। दोपहर बाद जब वह घर पहुंची, तो पुत्री को फांसी के फंदे पर झूलता पाया। उसके बाद उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का शव फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

कुंआ में गिरने से नीलगाय की मौत

ग्रामीणों के कड़ी मस्कत के बाद भी नही बचा नीलगाय की जान।

सूचना के बाद भी वन विभाग की लोग तीन घण्टा लेट से पँहुचे स्थल पर

गिद्धौर(चतरा):प्रखंड क्षेत्र के पिण्डारकोंन शिव मंदिर समीप  सोमवार करीब 12 बजे नील गाय गिर कुआं में गिर गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया।ग्रामीणों के कड़ी मस्कत के बाद भी निल गाय को जिंदा नही निकाल सके।ग्रामीणों ने बताया कि लोहंडी के जंगल से एक निल गाय भटक पिण्डारकोंन शिव मंदिर पास मकई में आ गयी थी।ग्रामीण उसे जंगल की ओर भगाने की प्रयास कर रहे थे।इसी बीच निल गाय कुआं में गिर गयी।जहां निल गाय की मौत कुआं में हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी तीन घण्टा लेट से पहुंचा।हालांकि मृत निल गाय को वन विभाग के लोग अपने कब्जे में ले लिया।फोटो

उपेंद्र कुमार पांडेय बने आजसू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष



टंडवा(चतरा)। रविवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय समीप आजसू पार्टी की एक बैठक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आजसू के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा एवं जिला अध्यक्ष पारसनाथ  सिंह उपस्थित हुवे। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों समक्ष राहम निवासी उपेन्द्र कुमार पांडेय को आजसू के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनने के पश्चात अन्य कार्यकर्तायों ने उम्मीद के साथ बधाई एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वही नवयुक्त अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि हमारे द्वारा पार्टी स्तर का कार्य ईमानदारी व तन मन धन से अपनी कर्तव्य का निर्वहन करने में कोई कसर नही छोडूंगा। एवं आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी का परचम लहराने में दिन रात एक कर दूंगा।

जंगल से युवक का शव बरामद

*जंगल से मिला युवक का शव,  पुलिस कर रही जांच*

चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र के खाघड़वा जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नावाडीह पांडेयपुरा गांव निवासी अरविंद भारती के रूप में हुई है. देखें पूरी खबरजंगल में मिला शव जानकारी के अनुसार, युवक औरु मोड़ बाजार से सामान खरीद कर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहा था. लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान अरविंद का शव खाघड़वा जंगल में मिला. परिजनों को आशंका है कि अरविंद की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हुई है. जिसके बाद ट्रैक्टर चालक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर गांव के ही बिनोद साव का है. इधर पुलिस परिजनों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का हुआ समापन



इटखोरी : कोनी मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित कर पोषण सखी रेखा भारती ने  किशोरियों को जानकारी दिया । इस मौके पर पोषण सखी रेखा भारती ने कहा की  माहवारी प्रबंधन संवेदनशील विषय है। स्वच्छता के साथ माहवारी प्रबंधन और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को पूरी जानकारी होना आवश्यक है। जिले की सभी बेटियों को माहवारी प्रबंधकों की मूलभूत जानकारी हो  उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक माहवारी प्रबंधन का बुनियादी प्रशिक्षण लेकर अपने स्कूल की बेटियों को माहवारी प्रबंधन के बारे में बताएं। उन्होंने माहवारी प्रबंधन के साथ ‘हाथ धुलाई’ को भी पर्सनल हाइजीन का महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि विद्यालय में बच्चों के हाथ धुलाई भी करवाऐ । कार्यक्रम के दौरान  पोषण माह के दौरान ग्रामीण स्तर पर घर-घर पोषण अभियान चलाने और जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दिया ।

अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा स्विफ्ट, चालक की हुई मौत

दुर्घटना ग्रस्त स्विफ्ट डिजायर


कान्हाचट्टी: राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत अंतर्गत भुइया टोली मोड़ के समीप एक स्विफ्ट गाड़ी पेड़ की खूंटी से जा टकराई और अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जिससे चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम जिले के सुप्रसिद्ध जलप्रपात तमासिन में घूमने एक स्विफ्ट गाड़ी से सवार छह लोग जा रहे थे। इसी क्रम में तुलबुल भुइया टोली के समीप टेढ़ी मोड़ होने के कारण वाहन तेज गति में थी और पेड़ की खूंटी से जा टकराई। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन गड्ढे में जा गिरी। हालांकि इस दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण वाहन चालक विष्णु यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। ज्यों ही इसकी जानकारी मिली देखते ही देखते लोग इकट्ठे हो गए। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त स्विफ्ट गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे। जानकारी के अनुसार बिहार से इटखोरी तुलबुल रास्ते से होते हुए तमासिन जलप्रपात घूमने जा रहे थे। फिलहाल घायल व्यक्तियों को गांव वाले प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सक का सहारा ले रहे हैं। विष्णु यादव के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार दल बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

*आगामी विधानसभा चुनाव में जनता काट देगी भाजपा (BJP) का चलानः- छात्र नेता चंदन राज यादव*



चतरा:-झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड में लागू किये गये संशोधित मोटर व्हीकल कानून के खिलाफ एवं उससे उत्पन्न से जनता में भारी आक्रोश है। राजद इस  एम0भी0आई0 एक्ट का पुरजोर विरोध करती हैं। 
 *छात्र राजद के चतरा ज़िला अध्यक्ष चंदन राज यादव* ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा इस कानून को लागू करने से राज्य की जनता में भारी आक्रोश है। *सरकार यातायात व्यवस्था के नाम पर जनता का भायादोहन कर रही है। जनता और पुलिस के बीच टकराव बढ़ रही है। लोग सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलने से डर रहे हैं। श्री चंदन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नोटबंदी और जी0एस0टी0 (G.S.T ) लागू कर जनता का खून चुसने के बाद संशोधित मोटर वाहन कानून भी इसी कड़ी का हिस्सा है*। यह कानून पूर्ण रुप से अव्यवहारिक है। भाजपा सरकार को बहुमत की नसे में आम जनता की तकलीफें नजर नहीं आ रही है। यह भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो गयी है। दिलचस्प बात यह है कि गैर बीजेपी शासित कुछ राज्यों को तो छोड़िये जिस गुजरात माॅडल का ढोल भाजपा हर समय पीटते रहती है, उसी गुजरात में इस एक्ट को लागू नहीं किया गया। आखिर सवाल यह उठता है कि राज्य की रघुवर सरकार को इस काले कानून को लागू करने में इतनी हड़बड़ाहट क्यों है?? जनता इसका जबाब चाहती है। *श्री यादव ने कहा कि इस सरकार की विदाई अब तय हो चुकी है*। *राज्य की भाजपा के  नीति से सरकार को जनता का जितना चालान काटना था काट लिया, अब चालान काटने की बारी जनता की है। आने वाले
विधान सभा चुनाव में इस सरकार की चलान जनता काट देगी*। *उन्होंने कहा कि कोई भी कानून जनता की सहूलियत के लिए होती है, न कि परेशान करने के लिए। भाजपा अगर वास्तव में परिवहन व्यवस्था को सुधारना चाहती है, तो जनता को आॅन द स्पाॅट सशुल्क दस्तावेज तैयार करवाना चाहिए*। इस कानून के लागू होने से पुलिस का व्यवहार गुंडों की तरह हो गई है। लोगों में दहश्त का माहौल है। इससे भ्रष्टाचार का बढ़ावा मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार इस जन विरोधी कानून को वापस लें, ताकि जनता को राहत मिले। अगर सरकार इस एक्ट पर पुनः विचार नहीं करती है, तो झारखंड के सभी छात्र युवा आंदोलन  करेंगे।।

पत्रकार मुकेश कुमार ने जदयू के मंत्री के साथ किये बैठक,कई अहम मुद्दों पर हुआ चर्चा

पत्रकार मुकेश कुमार थाम सकते है राजनीति का दामन
रांची/चतरा:-पिछले एक दशक से पत्रकारिता में अपना अलग पहचान बनाने वाले पत्रकार मुकेश कुमार अब राजनीति के ओर अग्रसर नजर आ रहे है।गुप्त सूत्रों से पता चला है कि 25 अगस्त को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा से रांची स्थित अतिथि शाला में लम्बे बैठक किये और कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार किया गया।हालांकि इस संबंध में मुकेश कुमार ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किये हैं।लेकिन उनके विश्वास सूत्रों ने बताया कि मुकेश कुमार अब राजनीति के क्षेत्र में दूसरी पारी का खेल खेलेंगे।बैठक में मुकेश कुमार के साथ चतरा जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार,सदर प्रखंड अध्यक्ष मंटू लाल,हजारीबाग बड़का गांव के जिलापरिषद सदस्य टुकेश्वर महतो,झारखंड विधानसभा प्रभारी अभय कुमार कुशवाहा, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


दिल्ली पब्लिक स्कूल , के द्वारा सी आर पी एफ कैम्प चतरा में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया

दिल्ली पब्लिक स्कूल , के द्वारा सी आर पी एफ कैम्प चतरा में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया

जिसमे श्री प्रमोद कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं बटालियन के जवान उपस्थित थे।

सी आर पी एफ 190 के जवानों ने रक्षाबंधन का त्योहार धूम धाम से मनाया गया

स्कूली  बहनों से अपने हाथ मे रक्षा का सूत् बंधवा कर सुरक्षा की ली  गारंटी

चतरा:-13/08/ 2019 को सी आर पी एफ कैम्प  परिसर में रक्षाबंधन का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस मौके पर स्कूल के  बहनों ने  190 बटालियन के जवानों को अपना भाई मानकर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की!

तत्पश्चात भैया बहनों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया !

रक्षाबंधन उत्सव मनाने की परंपरा  विद्यालय द्वारा  कई वर्षों से चली आ रही है,हर वर्ष किसी संस्थान में महोत्सव मनाती है !

इस कार्यक्रम के अहम भूमिका निभाने जवानों के  सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया !

राजद नेता चंदन राज यादव ने बाबूलाल मरांडी से किया मुलाकात, विस चुनाव पर हुआ चर्चा

बाबूलाल मरांडी से मुलाकात करते चंदन राज


 चतरा:-27 जुलाई  को चतरा छात्र राजद अध्यक्ष चंदन राज यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो JVM (P) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर आगामी विस चुनाव पर चर्चा किया।मौके पर बाबूलाल मरांडी ने महागठबंधन को लेकर भी अनेक बिन्दुओ पर चर्चा हुआ।चंदन राज ने गंठबंधन में चतरा विस RJDके लिए मांग रखा है।उन्होंने चंदन को हर संभव गठबंधन बनाने के लिए तैयारी की बात कहे।

फसल बीमा कार्य का बहिष्कार करेंगे कृषक मित्र,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सबसे बड़ा घोटाला-सुभाष सिंह*

*फसल बीमा कार्य का बहिष्कार करेंगे कृषक मित्र*

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सबसे बड़ा घोटाला-सुभाष सिंह*

*चतरा*- आज गुरुवार को स्टेडियम में कृषक मित्र महासंघ की बैठक जिला अध्यक्ष सत्यानंद दुबे की अध्यक्षता में हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह शामिल हुए।बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों
को छले जाने से बचाने पर चर्चा हुवा।बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष सिंह ने कहा कि किसानों को आज तक बीमित राशि का एक रुपया भी नहीं मिला।बीमा गजट में 20 जुलाई तक 75 %  धान का रोपाई नहीं होने पर बीमित राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करने का प्रावधान है जो किसान 20 जुलाई तक बीमा कराता है सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले तीनों गत वर्ष  20 जुलाई तक 0 से 2 प्रतिशत रोपाई हुवा फ़िर भी 2016 से 2018 तक किसानों को एक रुपया भी नहीं मिला।प्रत्येक वर्ष नए नए प्राइवेट कंपनियां के माध्यम स ठग ठग कर किसानों का पैसा लुटवाया जाता है। बार बार छले जा रहे किसान इस ठग फसल बीमा योजना को समझ गए हैं और बीमा कराना नहीं चाहते हैं।तब ये भ्रष्ट सरकार मुफ्त बीमा करना शुरू कर दिया है।निजी कंपनियों को मोहरा बना कर सरकारी खजाना से जनता की गाढ़ी कमाई को बीमा के नाम पर लूटने का साजिश किया जा रहा है।जो किसानों को समझना चाहिए।मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बहुत बड़ा घोटाला है।ऐसे में कृषक मित्रों को प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्य से दूर रहना है।और किसानों को बीमा नहीं कराने को कहना है।बीमा करने के एवज में कृषक मित्रों को 10 रुपये प्रति फार्म और 1प्रतिशत कमीशन मिलने का प्रावधान है परंतु आज तक किसी तरह का कमीशन नहीं मिला।कृषक मित्रों को मानदेय लागू करने के मामले पर सरकार झूठ बोलने की सीमा पार कर चुकी है।सरकार के किसान और किसान मित्र के बिरुद्ध उदासीन रवैये से क्षुब्ध होकर प्रदेश नेतृत्व ने पूरे झारखंड में फसल बीमा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।सत्यानंद दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी कृषक मित्रों को बीमा कार्य का बहिष्कार करना है।जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है लड़ाई जारी रहेगी।मौके पर सुरेन्द्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, सुलेखा सिंह, ओमप्रकाश सिंह समेत कई कृषक मित्र नेता उपस्थित थे।

दो बाइक की जोरदार टक्कर ,दोनो चालक का पैर टूटा।

दो बाइक की जोरदार टक्कर ,दोनो चालक का  पैर टूटा।


मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में दो घायल दो का पैर टूटा।

गिद्धौर(चतरा):गिद्धौर निवासी कुंजल पस्वान के पुत्र दशरथ पस्वान व जमुआ निवासी नोमन साव का भाई कृष्ना साव  शुक्रवार को बांय मोड़ समीप अनियंत्रित हो दोनो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हुई।जिसे पासवान व पत्नी  शांति देवी व कृष्णा साव व उनकी बहन घायल हो गयी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा।घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया जमुवा निवासी कृष्णा साव अपनी बहन का इलाज कराने हजारीबाग जा रहा था,व गिद्धौर निवासी दशरथ पस्वान हजारीबाग से अपनी पत्नी के साथ घर वापस आ रहा था।बांय मोड़ के समीप  अचानक दोनो मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया।अचानक दोनो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों ही चालक का बायां पैर टूट गया।सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेजा गया है।

*थानेदार की सूझबूझ और त्वरित करवाई से आधा दर्जन मासूम बच्चे गलत हाथों में पड़ने से बचे।*

*खेलने गये छह बच्चे गायब की खबर से पुलिस की नीदं  हुई हराम*

 *थानेदार की सूझबूझ और त्वरित करवाई से आधा दर्जन मासूम बच्चे गलत हाथों में पड़ने से बचे।*

*जगन्नाथपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से  छिरियानहर जंगल मे भटके छः बच्चों को छः घण्टे में बरामद कर परिजनों को सौंपा*


बच्चे को पुलिस ने किया बरामद


जगन्नाथपुर  :-  एक ओर जहां रोजाना चाइल्ड ट्रैफिंग का मामला सामने आ रहा है वहीं अभिभावकों की उदासीनता से आए दिन ऐसी घटना को बल मिल रहा है। जगन्नाथपुर पुलिस को गुरुवार रात जैसे ही  आधा दर्जन मासूम बच्चों के गायब होने की गुप्त सूचना मिली पुलिस तुरन्त हरकत में आ गई। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से अनहोनी टला।
मामला जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जैतगढ़ पंचायत के गुटुसाई गांव की है। रात्रि 9-30 बजे जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को दुरभाष से सूचना  मिली,कि गुटूसाई गांव से 6 मासूम बच्चे गायब हैं।
खबर पाकर करीब 10-30 बजे गांव पहुंचे। बच्चो के लापता होने की खबार तो सच थी पर अभिभावकों या ग्रामीणों ने बच्चे कहाँ ओर कैसे लापता हुए इस बात से अनभिज्ञता जताई, इससे पुलिस की परेशानी बढ़ने लगी। वही एक ग्रामीण ने कहा की एक बच्चा वापस आ गया है उसके घर पुलिस गई बच्चा सोया हुआ था उसे जगाकर पुछा जाने लगा तो मां कुछ नही बोलने के लिए बच्चों को हो भाषा में बोलने लगी । वापस आये लाधुरा  हो (7 वर्ष ) ने पुलिस को बच्चों के गुमशुदगी की असल कहानी बताई।
 उसने कहा शाम को 6 बजे उसके साथ खेलते हुए कांगिरा नदी पार हुए थे वहां लौट आया है। बाकी नदी के उस पार है। तब थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी पार होकर 3 किलोमीटर दूर छिरियानहर जंगल से 3 बजे भोर को बच्चों को बरामद किया।
 थाना प्रभारी ने बच्चों के अभिभावकों को बच्चों की परवरिश ढंग से करने की नसीहत देकर बच्चों को उनके हवाले कर दिया। श्री मोदक ने आम लोगों से बच्चों के प्रति गंभीर होकर परवरिश करने और बच्चों की ठीक से देख देख करने का आह्वान किया।

 *खतरनाक है छिरियानहर जंगल:-*  जंगल काफी खतरनाक है यह जंगल तीन जिलों में बसा हुआ है  पश्चिमी सीमाओं के संगम पर स्थित है। जंगल साँप, बिच्छू, जंगली जानवर सहित कई वारदातों और अपराधियों की पनाहगाह के रूप में जंगल की पहचान है अपराधियों की पनाहगाह के रूप में जंगल की पहचान है इस प्रकार मासूम बच्चे पुलिस की त्वरित कारवाई से गलत हाथों से पड़ने से बचे।

*गुमशुदगी के बाद बरामद बच्चे :- शंभू लागरी (8) अरुण गगराई(6 )डेबरा सिंकु(9)रामचंद्र बोबोंगा(5)  रंजीत बोबोंगा(6) लक्ष्मण सिंकु(7)*

*मिशन टीम में शामिल पदाधिकारी:-  थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, एएसआई तारकनाथ सिंह, मनोज कुमार ,चालक प्रकाश बेहरा.*

*सहयोग करने वाले ग्रामीण :- दिलीप सिंकु,  रमेश गागराई, सोनाराम महतो, लक्ष्मी गगराई, छोटू मिश्रा, गुटु बोबोंगा, शिपु जीत आदि*

आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव अशोक गहलौत ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी की सभा मे राजद में शामिल

*आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव अशोक गहलौत ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी की सभा मे राजद में शामिल
*

चतरा,18 अप्रैल: हंटरगंज हाई स्कूल मैदान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजद की जनसभा कार्यक्रम में आजसू के पूर्व केंद्रीय सचिव श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समक्ष पार्टी का दामन थामा। मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधिवत माला पहनाकर अशोक गहलौत का पार्टी में स्वागत किया।

यादव समाज के जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष ने घर जलने वाले पीड़ितों को दिया आर्थिक मदद

  चतरा:- बुधवार को युवा यादव महासभा के चतरा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत के टुटीलावा ग्राम में जहाँ छः घर पूरी तरह जल कर राख होने की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिया गया एवं सरकारी सुविधा के माध्यम से सहायता दिलाने का विशवास भी दिया गया।इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल यादव के अलावा, विनोद यादव, सुनील यादव, बीरबल यादव, उर्मिला यादव,सुनील मामा, कमलेश यादव,गौतम ,साथ मे चतरा जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, जिला प्रवक्ता कालीचरण यादव, पुंडरा पंचायत उप मुखिया उमेश यादव, एवं पुंडरा पंचायत मुखिया पति गरीनाथ पाण्डे के द्वारा हर सम्भव मदद करने की आश्वासन दिया गया।

*पुर्व कृषि मंत्री का कुंदा में हुवा भव्य स्वागत* *कुंदा के दर्जनों गाँवों मे चलाया जन सम्पर्क अभियान





कुंदा :- पुर्व कृषि मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता का कुंदा में राजद के हजारों कार्यकर्ताओ ने के साथ किया भव्य स्वागत।श्री भोक्ता ने राजद प्रखंड कार्यलय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री भोक्ता ने कुंदा के गाँवों बनियाडीह, बैलगाडा कुड़हास चिलोइ का किया दौरा श्री भोक्ता ने ग्रामीणों से मिले एवं राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को इतिहासिक मतों से जीताने का समर्थन मांगा।श्री भोक्ता ने कहा कि सरकार का 5 साल गुजर गया है और गरीब सब उजड़ गए। सरकार का भाषण और झूठा आश्वासन में 5 साल बीत गया।का हाल बेहाल है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष पिंटू यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज यादव,बिनोद भोक्ता, कृष्णा यादव, इंद्रदेव यादव, नागेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य पृथ्वी भोक्ता, कमल किशोर यादव ,अजय यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

बाइक चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत


चतरा/कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ से शनिवार रात रामनवमी का जुलूस देख कर लौट रहे तीन लोगों पर एक बाइक सवार जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। शनिवार रात 8:00 बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरगड़ा गांव निवासी केदार यादव के आनंद कुमार (16), महेंद्र यादव की पुत्री पूनम कुमारी (8) व उपेंद्र यादव के पुत्र पांडेय महुआ से रामनवमी का जुलूस देखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेय महुआ मुख्य पथ स्थित केडवा के समीप गांव के ही मीना यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव (24) नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा था। पीडि़त परिवार के लोगों का आरोप है कि राकेश कुमार जानबूझ कर उन्हें बाइक से टक्कर मारी। उनके घर वालों के साथ जमीन का विवाद चला आ रहा है। बहरहाल मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जोर थी कि आनंद कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि महेंद्र यादव की पुत्री अर्चना कुमारी का इलाज रांची में चल रहा है। स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। वहीं उपेंद्र यादव के पुत्र पवन कुमार का इलाज चल रहा है

चतरा लोकसभा से राजद उमीदवार सुभाष यादव का टिकट कन्फर्म,राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर



चतरा लोकसभा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव का टिकट कन्फर्म हो गया है।सुभाष यादव ने
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के हाथो से पार्टी का सिंबल और आशीर्वाद प्राप्त किये।मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव  भोला यादव भी उपस्थित थे।सुभाष यादव को टिकट मिलने से राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।
राबडी देवी से सिंबल लेते हुए सुभाष यादव


स्थानीय पुलिस ने साढ़े छह किलो अफीम बरामद किया

चतरा:-सदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ सुशिल टुडू एंव एसआई अखिलेश यादव के नेतृत्व में छापामारी कर साढ़े छह किलो गिला अफीम  बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लुट्टू गांव निवासी चरक्कू गंझू,नेपाल गंझू एंव तिलैया गांव निवासी महावीर तुरी व्यपार करने के नियत से रखे थे।इसका खबर मिलते स्थानीय पुलिस ने एसआइटी टीम गठीत कर घटना को अंजाम दिया।

एम एस बादल टायर दुकान से 6500 की नकदी चोरी

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के लाइन मुहल्ला स्थित एम एस बादल टायर दुकान में एक चोर ने टियूब लेने के लिए आया और उस समय दुकान में दुकान दार खाने खाने के लिए गया था, दुकान में उसके पुत्री उमा कुमारी दुकान में थी।चोर दूसरा समान लेने के लिए बोला।जैसे ही उमा समान बदलने गयी तो चोर काउण्टर से 6500 रुपये लेकर फरार हो गया।स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिरण के मांस एंव हाथियार के साथ शिकारी गिरफ्तार2

 हिरण के मांस एंव हाथियार के साथ शिकारी गिरफ्तार
रांची:-लातेहार जिले के बेतला नेशनल पार्क के जंगल में इन दिनों वन विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान के तहत बीती रात विभाग ने बड़ी सफलता प्राप्त की। विभागीय टीम ने दो शिकारियों को बंदूक और हिरण के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।

शिकारियों के घरों में सर्च अभियान चलाया गया:-अशोक कुमार

वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पलामू किला कवलदह झील रोड नंबर एक में 10 की संख्या में लोग जंगल में भ्रमण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम झील रोड में पहुंची तो खून के धब्बे देखकर टीम के लोग चौकस हो गए। इसी बीच, विभागीय टीम के आने की सूचना मिलते ही सभी शिकारी जंगल का लाभ उठाते हुए पलामू किला के नजदीक सलईया गांव पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी शिकारियों का पीछ़ा करते हुए सलाईया गांव पहुंचे। इसके बाद टीम ने सभी ग्रामीणों के घरों में सर्च अभियान चलाया।

कड़ाही में हिरण का शिकार व घर में बंदूक हुआ बरामद

संदेह के आधार पर झमन परहिया से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हमलोग हिरण का शिकार करने जंगल गए हुए थे। घर में मांस प्लेट मे रखा हुआ था और रामदेव परहिया के घर में छापामारी की गई तो उनके घर से बंदूक और कड़ाही में मांस का देखकर वन विभाग ने सामान को अपने कब्जे में कर दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। छापामारी अभियान में वनपाल उमेश दुबे, रंजन कुमार, फैज अंसारी, बीरबल राम समेत कई वन कर्मी शामिल थे।

मोटरसाइकिल सवार ने एकलौती संतान को रौंदा,परिजनों में आक्रोश

चतरा:-प्रतापपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार की शाम मोटरसाइकिल के धक्के एक तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बच्ची की वहीं पर मौत हो गई। चालक मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। बाइक सवार बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के सेवती गांव निवासी प्रदीप रजक के पुत्र विकास कुमार के रूप में पहचान हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

दिप जलाकर व मिठाई बांट कर शहीदों को नमन किया गया

मयूरहंड : पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हमला को लेकर युवकों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद शक्ति सिंह की प्रतिमा के पास दीप जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवकों ने शहीदों को नमन भी किया। इस बीच शहीद शक्ति सिंह अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम सहित अन्य नारों से पूरा वातावरण बुलंद होता रहा। वही सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सभी ने सरकार के फैसले की जमकर तारीफ की। वही भारतीय वायु सेना के कारनामे की भूरी-भूरी प्रसंशा किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती,भाजयुमो अछूत सिंह,सतनारायण सिंह, अनिल सिंह, सुबोध रवानी सहित दर्जनों उपस्थित थे।

भारी मात्रा में पोस्ता नष्ट किया गया

कुंदा : जिला पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बुधवार को कुंदा थाना क्षेत्र में करीब पचास एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। पोस्ते की खेती मरगड़ा पंचायत के डाकर, लावस्कर आदि वन भूमि पर लगी हुई थी। अभियान का नेतृत्व सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ एवं टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार कर रहे थे। उनके साथ वन विभाग के अधिकारी भी थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा के सुदूरवर्ती गांवों के जंगली क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की जा रही है। इसकी के आलोक में यह अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ ने बताया कि पोस्ते की खेती करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभियान में कुंदा थाना प्रभारी रामवृक्ष राम व अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

लेम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई,पूर्व मंत्री समेत कई गणमान्य लोग हुए उपस्थित


चतरा : सदर प्रखंड के लेम्ह पंचायत के पचमहला में श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, मुखिया विनिता देवी, सांसद प्रतिनिधि शिवबालक सिंह ,चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 351 कुमारी कन्या व महिला शामिल हुए। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकलकर लेम्ह, मायापुर, खरीक, लोवगड़ा सहित अन्य गांवो का भ्रमण करते हुए रामटुंडा नदी पहुची। जंहा यज्ञाचर्ज नंदकिशोर पाठक द्वारा विधिवत मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा पुन: गांवो का भ्रमण कर यज्ञ मंड़प पहुचकर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सछ्वावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि की जयकारे लगाते देखे गए। 
 मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश दांगी, सचिव दयाशंकर दांगी, कोषाध्यक्ष बिकाश दांगी, संरक्षक इंद्रदेव दांगी, बिनोद सिंह, डब्ल्यू ¨सिंह, किशोर दांगी ,रमेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

* गरीबों की हक का आवाज उठाने वालों का भाजपा मुँह बन्द कर देती है:-सुभाष यादव

कार्यक्रम में सुभाष यादव
कार्यक्रम में सुभाष यादव


*प्रतापपुर / चतरा:-राजद के चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने चलाया प्रतापपुर प्रखंड में जन सम्पर्क अभियान,यादव नगर स्थित यादव विक्रम सहदेव अंगार की आदम कद प्रतिमा का माल्यार्पण किये और ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या सुने और निदान किया।  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जब जब कोई गरीब की हक अधिकार की बात करेगा भाजपा और अर एस एस के लोग द्वारा झूठा केश में फसा कर उनकी जुबान पर ताला लगा दिया जाता है। चाहे कर्पूरी ठाकुर हो ,चाहे लोहिया जी हो ,चाहे जगदेव बाबू हो, चाहे ज्योति राव फुले हो और अब आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जुबान की स्वतंत्रता पर ताला लगा दिया गया है । जब तक आप संगठित नही होंगे, आप की आवाज उठाने वाला नेता आप के बीच नही आयेंगे। सबसे पहले आप लोगो को संगठित होना पड़ेगा ,एकत्रित होना पड़ेगा । लालू यादव जी ने कहा था। गाय चराने वालो ,भैस चराने वालो ,बकरी चराने वालो,सुगर चराने वालो पढ़ना लिखना सीखो,तो साम्प्रदायिक शक्तियों के लोगो ने यह नारा को हासिये पर डाल दिया। लालू जी का उद्देश्य था मेरा गरीब गुरबा ,दलित शोषित ,अल्पसंख्यक भाई जहाँ भी हो आर्थिक स्थित से सुदृष्ट नही है। तभी  पढ़ना लिखना सीखना होगा ,जब तक पढोगे नही तो अपने हक अधिकार के लिए लड़ोगे नही।*
*आप लोग जानते है। यहाँ भाजपा की रघुवर दास जी की सरकार है। गाँव की सरकारी स्कूल को बंद कर दिया है और एक पंचायत में एक स्कूल ही रहेगा,*
*मैं पूछना चाहता हूँ, झारखंड की रघुवर दास जी से पांच साल के नव निहाल बच्चे 6,7 किलोमीटर स्कूल पैदल पढ़ने जायेगे क्या।*
*ये गरीब विरधी सरकार , इस लिए वो आप के गांव के स्कूलों में ताला लगा रहे है। की आप के बच्चे पढ़ लिख कर अपना हक न मांग ले।*
*भाजपा सांसद सुनील सिंह आप लोग के साथ बड़ा मजाक किये है। आप लोगो से कभी वोट मांगने नही आये ,और नही कभी मिलने आये,शिखा देना है उनको लोकतंत्र का अधिकार क्या है।*
*मौके पर राजद के राष्ट्रीय युवा महा सचिव अवधेश सिंह यादव,आतिक मंसूरी,खालिद खां, मणिकांत सिंह भोक्ता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रतापपुर योगेन्द्र यादव,शाहिद खां, अलताब आलम सहित  दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

कोयला का फर्जी कागजात बनाने के आरोप में बालूमाथ के युवक गिरफ्तार

चतरा:- फर्जी कागजात से कोयला बेचने वाले दो आरोपियों को टंडवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। जिसमें बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा निवासी रोहित कुमार व खेलारी निवासी सकील अंसारी का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार गत शनिवार को मगध कोल परियोजना क्षेत्र से डिस्को पेपर के आधार पर एक ट्रक सीजी 15 एसी 1841 से कोयला लोड कर निकलने के फिराक में था। इसी दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़कर स्थानीय पुलिस को कोयला लदे वाहन समेत चालक सकील अंसारी को सौंपा था। चालक से पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि डिस्को पेपर रोहित ने उपलब्ध कराया था। पुलिस रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि परियोजना क्षेत्र से दो तीन महीने के भीतर दर्जनों अवैध कोयला लदे ट्रक जब्त किए गए हैं।

पांच किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांच किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
गिद्धौर : थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक जमुआ गांव के स्व.दुला साव के पुत्र कैलाश साव व स्व. तुलसी साह के पुत्र शंकर साव बताया जाता है। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि दोनों युवकों द्वारा राजपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में गांजा की खेती कराया जाता था। गांजा खेती के पश्चात व्यापार को लेकर जमुआ गांव से व्यवसाय किया जाता था। गुप्त सूचना पर सोमवार को जमुआ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में दोनों युवकों को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य युवक फरार होने में सफल रहा। इस अभियान में प्रखंड विकास सह मजिस्ट्रेट पदाधिकारी पूनम कुजूर, पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख बताया जाता है। बताते चलें कि जमुआ व इचाक गांव में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती की जाती है। पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार गांजे की खेती को नष्ट किया गया है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है।

पिछड़ा वर्ग महासभा के आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनावे:-अजय कुमार यादव

अजय कुमार यादव का फाइल फोटो
अजय कुमार यादव का फाइल फोटो
चतरा:- पिछड़ा वर्ग महासभा के आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनावे ,उक्त बातें ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने एम न्यूज़ 13 से  कहा।उन्होंने आगे कहा कि 17 फरवरी 2019 को पिछड़ा वर्ग महासभा का 27%  आरक्षण को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश से पिछड़ा वर्गों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है ।उस आंदोलन में चतरा जिला के तमाम पिछड़ा वर्गों से मेरा आग्रह होगा कि आंदोलन में अपना सहभागिता देकर आंदोलन सफल बनाने का कार्य करे।उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुसार आरक्षण मिलने के अलावे पिछड़ा वर्ग के लोग यदि एकता हो जाता है तो, जिला ही नहीं बल्कि देश व राज्य में भी पिछड़ा वर्ग के लोग प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने पिछड़ा वर्ग के सभी लोगो को एकजुट होकर नेतृत्व करने की बात कहा।

गिद्धौर थाना के द्वारा दो को भेजा गया जेल

चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र
दो गये जेल
के बारीयातु पंचायत के रामविलास ठाकुर पिता तालो ठाकुर व प्रकाश यादव पिता हमराज यादव ग्राम बारीयातु टोला महुआटांड़ थाना गिद्धौर जिला चतरा के स्थानीय निवासी को एस डी जे एम न्यायालय चतरा के तहत कांड संख्या 167 /10 के अनुसार न्यायालय हिरासत में लेकर जेल भेजा गया

प्रखंड कार्यालय में इवीएम एवं वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण सह स्वीप कार्यक्रम संपन्न






          प्रखंड कार्यालय में इवीएम एवं वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण सह स्वीप कार्यक्रम संपन्न

इटखोरी(चतरा): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सभी पंचायत सेवकों, मुखियाओं एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मचारीयों को इवीएम एवं वीवी पैट मशीन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें प्रशिक्षण बीडीओ उत्तम प्रसाद व बीसीओ जितेंद्र वर्मा ने दी। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें बताया गया कि अब 2019 चुनाव में वीवी पैट मशीन के द्वारा वोट डाले जाएंगे। चुकि इस मशीन से वोट करने पर मतदाताओं को यह तुरंत पता चलेगा कि हम किस उम्मीदवार को वोट दिए हैं।साथ हीं वोट देने के बाद तुरंत इस मशीन से एक पर्ची भी सबूत के तौर बाहर आएगा। जिस पर्ची से मतदाताओं को संतुष्टि मिलेगी कि हम किन उम्मीदवार को वोट दिएं हैं। बीडीओ प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत भवन, स्कूल काॅलेज एवं सार्वजनिक स्थलों तथा भीड भाड वाले स्थानों पर वीवी पैट मशीन के बारे जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने वीवी पैट मशीन के द्वारा अपनी अपनी वोट भी डालकर इसका इस्तेमाल। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत सेवक, मुखिया व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक, वार्डसद्स्य व मेट के साथ एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न


गिद्धौर(चतरा): प्रखंड कार्यालय सभागर में सोमवार को रोजगार सेवक, वार्डसद्स्य व मेट के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बीडीओ पूनम कुजूर व बीपीओ जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। उपस्थित वार्डसद्स्य व मेट को योजना चयन को ले वार्ड सभा करने की जानकारी दिया गया।वार्ड सभा के लिए प्रत्येक वार्ड में पांच स्दस्यी टीम रहेंगें। टांड की जमीन में जल संचयन को ले ज्यादा योजना चयन किया जाना है। वंचित परिवारों को डेढ़ लाख तक कि योजना करने की बात कही। यह ग्राम सभा की योजना 1अप्रैल 2019 से प्रारम्भ किया जाएगा। योजना चयन को ले टीम के सदस्यों को एक वार्ड में दो दिनों तक घूम कर सर्वे करने सहित कई विंदुओं पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यशाला में रोजगार सेवक टेक्नारायन राम, गोविंद दांगी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, उर्षिला टूटी, स्वर्णलता कुमारी, मेट रेशमा खातून, बसन्ती देवी, अंशू देवी, संगीता देवी, उषा देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी सहित कई शामिल थे।

वृद्धा व विधवा पेंशन को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक

मयूरहंड(चतरा): प्रखंड सभागार में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृद्धा व विधवा पेंशन को अॉनलाइन करने व अन्य त्रुटियों को सुधार करने को लेकर प्रखंड में संचालित प्रज्ञां केन्द्र संचालकों के साथ बैठक किया गया। संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। बैठक में सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को बेवजह लाभुकों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन शिकायत आती रहती है कि आवासीय के बिना अॉनलाइन नहीं हो रहा है। तो आप सभी बताएं कि चिट्ठी कहां है जिसमें आदेश दिया गया है कि बिना आवासीय का वृद्धा व विधवा पेंशन नहीं बनेगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रती संलग्न कर सभी जरुरत मंद लोगो का आवेदन अॉन लाइन करें। साथ ही आवेदन में किसी भी जनप्रतिनिधि जैसे वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य से सत्यापित होना चाहिए। जिससे स्थानियता का प्रमाणित हो सके। ऐसा नहीं की मुखिया नहीं किया है तो नहीं होगा। ऐ जरुरी नहीं है कोई भी जनप्रतिनिधि का सत्यापन मान्य होगा। इस मौके पर अंचल प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, संचालक अभय राणा, रुपेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

हाथ छाप

मयूरहंड(चतरा): प्रखंड के स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय मेरा बुथ मेरी अधिकार सह जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सिमरिया विधानसभा प्रभारी धर्मराज राम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी व संचालन सदानंद भुईयां ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री राम ने कहा कि आजादी के पुर्व से अभी तक कांग्रेस पार्टी देश की सेवा करते आई है। आज भारत वर्ष में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं सभी कांग्रेस का अंग रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता जात की नहीं जमात की राजनीति करते आई है। हम सभी कार्यकर्ता जनता के हित के लिए कृतबद्ध हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो गरीबों के लिए कृत संकल्पित है। आज परिणाम आपके समक्ष है लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने वाली है पर मयूरहंड की सडंके आज भी बदतर हालत में पडा हुआ है। ऐ केवल जुमले बाजों की पार्टी है। केवल ख्वाब दिखाकर जनता को ठगने का काम करता है। आज तक सांसद रोड नहीं बना सके। रोड बनाना तो दूर जनता के संपर्क में भी नहीं आते हैं सांसद जिसका उपेक्षा झेल रही है मयूरहंड की जनता। इस मौके पर प्रखंड के सैकडों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए और सभी ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

दो घरों में लगी आग, एक का छत हुआ क्षतिग्रस्त

घर में लगी आग
गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में रविवार की देर शाम दो घरों में आग लग गयी। अमृत भुइयां व कुलेश्वर भुइयाँ के घर मे आग लगी। दोनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, अमृत भुइया को 60 हज़ार जबकि कुलेश्वर भुइयां को 70 हज़ार की क्षति हुई है। आग सबसे पहले अमृत भुइया के घर लगी, देखते ही देखते कुलेश्वर भुइयाँ का घर भी आग की चपेट में आ गया। वहीं आग बुझाने के क्रम में तेजो भुइयाँ का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।उसके घर के छत में लगा करकट क्षतिग्रस्त हुआ है। भुक्तभोगियों ने सीओ से मुआवजे की मांग की है।

गुप्त सूचना पर स्कूल में रखे 170 किलो कत्था बिस्किट बरामद

गिरफ्तार

इटखोरी(चतरा): इटखोरी थाना के सुदूरवर्ती पंचायत कोनी के हरदिया गांव में एक बंद पड़े सरकारी स्कूल से भारी मात्रा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 170 किलो कत्था(बिस्किट)बरामद की है। स्कूल से बरामद कत्थे को पुलिस थाने ले आई है। यह कत्था किनका है, पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है।इस सम्बंध में चतरा डीएसपी वरुण देवगम ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पुलिस अधिक्षक चतरा अखिलेश वी वैरियर को गुप्त सूचना मिली थी, उक्त सरकारी स्कूल में भारी मात्रा में कत्था कारिबारीयों द्वारा कत्था डंप किया गया है। इसपर एसपी के निर्देशन में सैट फोर जवानों की टीम गठन कर छापामारी किया गया। जंहा से 170 किलो कत्था बिस्किट बरामद किया गया। उन्होंने आगे बताया कि भारी मात्रा में इस क्षेत्र से कत्था प्राप्त होने से स्पष्ट हो गया है, कि इस क्षेत्र से अभी भी कत्था कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में कत्था का व्यापार किया जा रहा  हैं। जंहा पुलिस बेखबर नहीं है। उन्होंने कहा कि बिस्किट के आकार में कत्था को ढाल कर कारोबारी विभिन्न शहरों में इसे मोटी रकम में बेचने का काम कर रहे हैं। जिनकी अब खैर नहीं है। डीएसपी देवगम ने कहा कि इस कत्थे में कौन कौन से लोग  संलिप्त हैं,पुलिस इसपर गहनता से छानबीन कर रही है।स्पष्ट होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

पेयजल स्वच्छता एकाउंटेंट की बाइक दुर्घटना में मौत

पेयजल स्वच्छता एकाउंटेंट की बाइक दुर्घटना में मौत
इटखोरी(चतरा): दुर्घटनाग्रस्त करनी गांव के 60 वर्षीय राम सुरेश राम चंद्रवंशी का रांची रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। वे तिलैया में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एकाउंटेंट थे। वे रविवार शाम हजारीबाग से बाइक ड्राइव कर अपने घर करनी आ रहे थे। इसी बीच पदमा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची में सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनका शव देर रात उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज गांव के हीं श्मशानघाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर इंटक नेता पवन शर्मा एवं डाॅ प्रमोद कुमार दांगी समेत पुरे करनी गांव के लोगों ने शोक व्यक्त की है।

कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगड़ा गांव के युवक का कर्नाटक में हुई मौत

चतरा:- राजपुर थाना क्षेत्र के मदगडा गांव निवासी बद्री सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार सिंह की मौत कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कर्नाटक में एक निजी कंपनी में ट्रक चालक था। कंपनी से माल लोड कर बेलारी डिस्ट्रिक्ट के तोरंगल नामक जगह में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक के स्टेयरिंग कमलेश के पेट में घुस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक कमलेश का शव मदगड़ा गांव नहीं पहुंच पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।

केंद्रीय बजट में युवा एवं छात्रों के लिए छलावा :-पंकज यादव

पंकज यादव का फोटो
पंकज यादव का फोटो


चतरा  : आखिरी केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव ने कहा कि आज का यह बजट  युवा एवं छात्र विरोधी रहा एक बार फिर से बेरोजगार युवाओं को निराशा ही हाथ लगा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं रहा सरकार अपने पौने 5 साल के कार्यकाल में बेरोजगारी की स्थिति युवाओं को त्रस्त कर आई हुई है युवा रोजगार के बगैर त्रस्त हैं झारखण्ड से पलायन कर रहे हैं ।यादव  ने कहा कि झारखण्ड  एवं देश के छात्राओं के साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया है आखिरी बजट में शिक्षा पर एक रुपए की भी स्वीकृति  नहीं मिली बिहार के छात्र छात्राएं आस लगाए बैठी थी कि बिहार को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिलेगा शैक्षणिक योजनाएं आएंगी शैक्षणिक फंड आएगा बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला बिहार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायतार्थ योजना नहीं मिल सका लेकिन फिर भी बिहार के नेता केंद्र सरकार के पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं।
आखिरी बजट भी 2014 लोकसभा चुनाव की तरह जुमला है यह बजट  केंद्रीय बजट  नही चुनावी बजट बजट है ।बजट में ना तो युवाओं के  नए रोजगार के सृजन की कोई व्यवस्था की गई है और ना ही छात्रों के भविष्य के लिए कोई योजना बनाई गई है यह बजट पूरी तरह से छात्रों और युवाओं को छलने वाला बजट है इस बजट से युवा और छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।इस तरह के बजट से एनडीए चाह कर भी युवा और छात्रों का वोट नहीं ले सकती है।आज का दिन देश एवं झारखण्ड के युवा नहीं भूलेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकेेंगे.

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...