यादव समाज के जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष ने घर जलने वाले पीड़ितों को दिया आर्थिक मदद

  चतरा:- बुधवार को युवा यादव महासभा के चतरा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत के टुटीलावा ग्राम में जहाँ छः घर पूरी तरह जल कर राख होने की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिया गया एवं सरकारी सुविधा के माध्यम से सहायता दिलाने का विशवास भी दिया गया।इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल यादव के अलावा, विनोद यादव, सुनील यादव, बीरबल यादव, उर्मिला यादव,सुनील मामा, कमलेश यादव,गौतम ,साथ मे चतरा जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, जिला प्रवक्ता कालीचरण यादव, पुंडरा पंचायत उप मुखिया उमेश यादव, एवं पुंडरा पंचायत मुखिया पति गरीनाथ पाण्डे के द्वारा हर सम्भव मदद करने की आश्वासन दिया गया।

*पुर्व कृषि मंत्री का कुंदा में हुवा भव्य स्वागत* *कुंदा के दर्जनों गाँवों मे चलाया जन सम्पर्क अभियान





कुंदा :- पुर्व कृषि मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता का कुंदा में राजद के हजारों कार्यकर्ताओ ने के साथ किया भव्य स्वागत।श्री भोक्ता ने राजद प्रखंड कार्यलय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री भोक्ता ने कुंदा के गाँवों बनियाडीह, बैलगाडा कुड़हास चिलोइ का किया दौरा श्री भोक्ता ने ग्रामीणों से मिले एवं राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को इतिहासिक मतों से जीताने का समर्थन मांगा।श्री भोक्ता ने कहा कि सरकार का 5 साल गुजर गया है और गरीब सब उजड़ गए। सरकार का भाषण और झूठा आश्वासन में 5 साल बीत गया।का हाल बेहाल है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष पिंटू यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज यादव,बिनोद भोक्ता, कृष्णा यादव, इंद्रदेव यादव, नागेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य पृथ्वी भोक्ता, कमल किशोर यादव ,अजय यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

बाइक चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत


चतरा/कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ से शनिवार रात रामनवमी का जुलूस देख कर लौट रहे तीन लोगों पर एक बाइक सवार जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। शनिवार रात 8:00 बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरगड़ा गांव निवासी केदार यादव के आनंद कुमार (16), महेंद्र यादव की पुत्री पूनम कुमारी (8) व उपेंद्र यादव के पुत्र पांडेय महुआ से रामनवमी का जुलूस देखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेय महुआ मुख्य पथ स्थित केडवा के समीप गांव के ही मीना यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव (24) नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा था। पीडि़त परिवार के लोगों का आरोप है कि राकेश कुमार जानबूझ कर उन्हें बाइक से टक्कर मारी। उनके घर वालों के साथ जमीन का विवाद चला आ रहा है। बहरहाल मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी जोर थी कि आनंद कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि महेंद्र यादव की पुत्री अर्चना कुमारी का इलाज रांची में चल रहा है। स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। वहीं उपेंद्र यादव के पुत्र पवन कुमार का इलाज चल रहा है

चतरा लोकसभा से राजद उमीदवार सुभाष यादव का टिकट कन्फर्म,राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर



चतरा लोकसभा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव का टिकट कन्फर्म हो गया है।सुभाष यादव ने
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के हाथो से पार्टी का सिंबल और आशीर्वाद प्राप्त किये।मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव  भोला यादव भी उपस्थित थे।सुभाष यादव को टिकट मिलने से राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।
राबडी देवी से सिंबल लेते हुए सुभाष यादव


स्थानीय पुलिस ने साढ़े छह किलो अफीम बरामद किया

चतरा:-सदर थाना पुलिस ने एसडीपीओ सुशिल टुडू एंव एसआई अखिलेश यादव के नेतृत्व में छापामारी कर साढ़े छह किलो गिला अफीम  बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लुट्टू गांव निवासी चरक्कू गंझू,नेपाल गंझू एंव तिलैया गांव निवासी महावीर तुरी व्यपार करने के नियत से रखे थे।इसका खबर मिलते स्थानीय पुलिस ने एसआइटी टीम गठीत कर घटना को अंजाम दिया।

एम एस बादल टायर दुकान से 6500 की नकदी चोरी

चतरा:-सदर थाना क्षेत्र के लाइन मुहल्ला स्थित एम एस बादल टायर दुकान में एक चोर ने टियूब लेने के लिए आया और उस समय दुकान में दुकान दार खाने खाने के लिए गया था, दुकान में उसके पुत्री उमा कुमारी दुकान में थी।चोर दूसरा समान लेने के लिए बोला।जैसे ही उमा समान बदलने गयी तो चोर काउण्टर से 6500 रुपये लेकर फरार हो गया।स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिरण के मांस एंव हाथियार के साथ शिकारी गिरफ्तार2

 हिरण के मांस एंव हाथियार के साथ शिकारी गिरफ्तार
रांची:-लातेहार जिले के बेतला नेशनल पार्क के जंगल में इन दिनों वन विभाग की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान के तहत बीती रात विभाग ने बड़ी सफलता प्राप्त की। विभागीय टीम ने दो शिकारियों को बंदूक और हिरण के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।

शिकारियों के घरों में सर्च अभियान चलाया गया:-अशोक कुमार

वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पलामू किला कवलदह झील रोड नंबर एक में 10 की संख्या में लोग जंगल में भ्रमण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम झील रोड में पहुंची तो खून के धब्बे देखकर टीम के लोग चौकस हो गए। इसी बीच, विभागीय टीम के आने की सूचना मिलते ही सभी शिकारी जंगल का लाभ उठाते हुए पलामू किला के नजदीक सलईया गांव पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी शिकारियों का पीछ़ा करते हुए सलाईया गांव पहुंचे। इसके बाद टीम ने सभी ग्रामीणों के घरों में सर्च अभियान चलाया।

कड़ाही में हिरण का शिकार व घर में बंदूक हुआ बरामद

संदेह के आधार पर झमन परहिया से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हमलोग हिरण का शिकार करने जंगल गए हुए थे। घर में मांस प्लेट मे रखा हुआ था और रामदेव परहिया के घर में छापामारी की गई तो उनके घर से बंदूक और कड़ाही में मांस का देखकर वन विभाग ने सामान को अपने कब्जे में कर दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। छापामारी अभियान में वनपाल उमेश दुबे, रंजन कुमार, फैज अंसारी, बीरबल राम समेत कई वन कर्मी शामिल थे।

मोटरसाइकिल सवार ने एकलौती संतान को रौंदा,परिजनों में आक्रोश

चतरा:-प्रतापपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सोमवार की शाम मोटरसाइकिल के धक्के एक तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बच्ची की वहीं पर मौत हो गई। चालक मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। बाइक सवार बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के सेवती गांव निवासी प्रदीप रजक के पुत्र विकास कुमार के रूप में पहचान हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

दिप जलाकर व मिठाई बांट कर शहीदों को नमन किया गया

मयूरहंड : पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हमला को लेकर युवकों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद शक्ति सिंह की प्रतिमा के पास दीप जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवकों ने शहीदों को नमन भी किया। इस बीच शहीद शक्ति सिंह अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम सहित अन्य नारों से पूरा वातावरण बुलंद होता रहा। वही सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सभी ने सरकार के फैसले की जमकर तारीफ की। वही भारतीय वायु सेना के कारनामे की भूरी-भूरी प्रसंशा किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती,भाजयुमो अछूत सिंह,सतनारायण सिंह, अनिल सिंह, सुबोध रवानी सहित दर्जनों उपस्थित थे।

भारी मात्रा में पोस्ता नष्ट किया गया

कुंदा : जिला पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बुधवार को कुंदा थाना क्षेत्र में करीब पचास एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। पोस्ते की खेती मरगड़ा पंचायत के डाकर, लावस्कर आदि वन भूमि पर लगी हुई थी। अभियान का नेतृत्व सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ एवं टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार कर रहे थे। उनके साथ वन विभाग के अधिकारी भी थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा के सुदूरवर्ती गांवों के जंगली क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की जा रही है। इसकी के आलोक में यह अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ ने बताया कि पोस्ते की खेती करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभियान में कुंदा थाना प्रभारी रामवृक्ष राम व अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

लेम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई,पूर्व मंत्री समेत कई गणमान्य लोग हुए उपस्थित


चतरा : सदर प्रखंड के लेम्ह पंचायत के पचमहला में श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, मुखिया विनिता देवी, सांसद प्रतिनिधि शिवबालक सिंह ,चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 351 कुमारी कन्या व महिला शामिल हुए। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकलकर लेम्ह, मायापुर, खरीक, लोवगड़ा सहित अन्य गांवो का भ्रमण करते हुए रामटुंडा नदी पहुची। जंहा यज्ञाचर्ज नंदकिशोर पाठक द्वारा विधिवत मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा पुन: गांवो का भ्रमण कर यज्ञ मंड़प पहुचकर कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सछ्वावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि की जयकारे लगाते देखे गए। 
 मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश दांगी, सचिव दयाशंकर दांगी, कोषाध्यक्ष बिकाश दांगी, संरक्षक इंद्रदेव दांगी, बिनोद सिंह, डब्ल्यू ¨सिंह, किशोर दांगी ,रमेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

* गरीबों की हक का आवाज उठाने वालों का भाजपा मुँह बन्द कर देती है:-सुभाष यादव

कार्यक्रम में सुभाष यादव
कार्यक्रम में सुभाष यादव


*प्रतापपुर / चतरा:-राजद के चतरा लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने चलाया प्रतापपुर प्रखंड में जन सम्पर्क अभियान,यादव नगर स्थित यादव विक्रम सहदेव अंगार की आदम कद प्रतिमा का माल्यार्पण किये और ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्या सुने और निदान किया।  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जब जब कोई गरीब की हक अधिकार की बात करेगा भाजपा और अर एस एस के लोग द्वारा झूठा केश में फसा कर उनकी जुबान पर ताला लगा दिया जाता है। चाहे कर्पूरी ठाकुर हो ,चाहे लोहिया जी हो ,चाहे जगदेव बाबू हो, चाहे ज्योति राव फुले हो और अब आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जुबान की स्वतंत्रता पर ताला लगा दिया गया है । जब तक आप संगठित नही होंगे, आप की आवाज उठाने वाला नेता आप के बीच नही आयेंगे। सबसे पहले आप लोगो को संगठित होना पड़ेगा ,एकत्रित होना पड़ेगा । लालू यादव जी ने कहा था। गाय चराने वालो ,भैस चराने वालो ,बकरी चराने वालो,सुगर चराने वालो पढ़ना लिखना सीखो,तो साम्प्रदायिक शक्तियों के लोगो ने यह नारा को हासिये पर डाल दिया। लालू जी का उद्देश्य था मेरा गरीब गुरबा ,दलित शोषित ,अल्पसंख्यक भाई जहाँ भी हो आर्थिक स्थित से सुदृष्ट नही है। तभी  पढ़ना लिखना सीखना होगा ,जब तक पढोगे नही तो अपने हक अधिकार के लिए लड़ोगे नही।*
*आप लोग जानते है। यहाँ भाजपा की रघुवर दास जी की सरकार है। गाँव की सरकारी स्कूल को बंद कर दिया है और एक पंचायत में एक स्कूल ही रहेगा,*
*मैं पूछना चाहता हूँ, झारखंड की रघुवर दास जी से पांच साल के नव निहाल बच्चे 6,7 किलोमीटर स्कूल पैदल पढ़ने जायेगे क्या।*
*ये गरीब विरधी सरकार , इस लिए वो आप के गांव के स्कूलों में ताला लगा रहे है। की आप के बच्चे पढ़ लिख कर अपना हक न मांग ले।*
*भाजपा सांसद सुनील सिंह आप लोग के साथ बड़ा मजाक किये है। आप लोगो से कभी वोट मांगने नही आये ,और नही कभी मिलने आये,शिखा देना है उनको लोकतंत्र का अधिकार क्या है।*
*मौके पर राजद के राष्ट्रीय युवा महा सचिव अवधेश सिंह यादव,आतिक मंसूरी,खालिद खां, मणिकांत सिंह भोक्ता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रतापपुर योगेन्द्र यादव,शाहिद खां, अलताब आलम सहित  दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

कोयला का फर्जी कागजात बनाने के आरोप में बालूमाथ के युवक गिरफ्तार

चतरा:- फर्जी कागजात से कोयला बेचने वाले दो आरोपियों को टंडवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। जिसमें बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा निवासी रोहित कुमार व खेलारी निवासी सकील अंसारी का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार गत शनिवार को मगध कोल परियोजना क्षेत्र से डिस्को पेपर के आधार पर एक ट्रक सीजी 15 एसी 1841 से कोयला लोड कर निकलने के फिराक में था। इसी दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़कर स्थानीय पुलिस को कोयला लदे वाहन समेत चालक सकील अंसारी को सौंपा था। चालक से पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि डिस्को पेपर रोहित ने उपलब्ध कराया था। पुलिस रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि परियोजना क्षेत्र से दो तीन महीने के भीतर दर्जनों अवैध कोयला लदे ट्रक जब्त किए गए हैं।

पांच किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांच किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
गिद्धौर : थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक जमुआ गांव के स्व.दुला साव के पुत्र कैलाश साव व स्व. तुलसी साह के पुत्र शंकर साव बताया जाता है। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि दोनों युवकों द्वारा राजपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में गांजा की खेती कराया जाता था। गांजा खेती के पश्चात व्यापार को लेकर जमुआ गांव से व्यवसाय किया जाता था। गुप्त सूचना पर सोमवार को जमुआ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में दोनों युवकों को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य युवक फरार होने में सफल रहा। इस अभियान में प्रखंड विकास सह मजिस्ट्रेट पदाधिकारी पूनम कुजूर, पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख बताया जाता है। बताते चलें कि जमुआ व इचाक गांव में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती की जाती है। पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार गांजे की खेती को नष्ट किया गया है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है।

पिछड़ा वर्ग महासभा के आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनावे:-अजय कुमार यादव

अजय कुमार यादव का फाइल फोटो
अजय कुमार यादव का फाइल फोटो
चतरा:- पिछड़ा वर्ग महासभा के आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनावे ,उक्त बातें ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने एम न्यूज़ 13 से  कहा।उन्होंने आगे कहा कि 17 फरवरी 2019 को पिछड़ा वर्ग महासभा का 27%  आरक्षण को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश से पिछड़ा वर्गों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है ।उस आंदोलन में चतरा जिला के तमाम पिछड़ा वर्गों से मेरा आग्रह होगा कि आंदोलन में अपना सहभागिता देकर आंदोलन सफल बनाने का कार्य करे।उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुसार आरक्षण मिलने के अलावे पिछड़ा वर्ग के लोग यदि एकता हो जाता है तो, जिला ही नहीं बल्कि देश व राज्य में भी पिछड़ा वर्ग के लोग प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने पिछड़ा वर्ग के सभी लोगो को एकजुट होकर नेतृत्व करने की बात कहा।

गिद्धौर थाना के द्वारा दो को भेजा गया जेल

चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र
दो गये जेल
के बारीयातु पंचायत के रामविलास ठाकुर पिता तालो ठाकुर व प्रकाश यादव पिता हमराज यादव ग्राम बारीयातु टोला महुआटांड़ थाना गिद्धौर जिला चतरा के स्थानीय निवासी को एस डी जे एम न्यायालय चतरा के तहत कांड संख्या 167 /10 के अनुसार न्यायालय हिरासत में लेकर जेल भेजा गया

प्रखंड कार्यालय में इवीएम एवं वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण सह स्वीप कार्यक्रम संपन्न






          प्रखंड कार्यालय में इवीएम एवं वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण सह स्वीप कार्यक्रम संपन्न

इटखोरी(चतरा): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सभी पंचायत सेवकों, मुखियाओं एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मचारीयों को इवीएम एवं वीवी पैट मशीन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें प्रशिक्षण बीडीओ उत्तम प्रसाद व बीसीओ जितेंद्र वर्मा ने दी। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें बताया गया कि अब 2019 चुनाव में वीवी पैट मशीन के द्वारा वोट डाले जाएंगे। चुकि इस मशीन से वोट करने पर मतदाताओं को यह तुरंत पता चलेगा कि हम किस उम्मीदवार को वोट दिए हैं।साथ हीं वोट देने के बाद तुरंत इस मशीन से एक पर्ची भी सबूत के तौर बाहर आएगा। जिस पर्ची से मतदाताओं को संतुष्टि मिलेगी कि हम किन उम्मीदवार को वोट दिएं हैं। बीडीओ प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत भवन, स्कूल काॅलेज एवं सार्वजनिक स्थलों तथा भीड भाड वाले स्थानों पर वीवी पैट मशीन के बारे जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने वीवी पैट मशीन के द्वारा अपनी अपनी वोट भी डालकर इसका इस्तेमाल। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत सेवक, मुखिया व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक, वार्डसद्स्य व मेट के साथ एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न


गिद्धौर(चतरा): प्रखंड कार्यालय सभागर में सोमवार को रोजगार सेवक, वार्डसद्स्य व मेट के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बीडीओ पूनम कुजूर व बीपीओ जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। उपस्थित वार्डसद्स्य व मेट को योजना चयन को ले वार्ड सभा करने की जानकारी दिया गया।वार्ड सभा के लिए प्रत्येक वार्ड में पांच स्दस्यी टीम रहेंगें। टांड की जमीन में जल संचयन को ले ज्यादा योजना चयन किया जाना है। वंचित परिवारों को डेढ़ लाख तक कि योजना करने की बात कही। यह ग्राम सभा की योजना 1अप्रैल 2019 से प्रारम्भ किया जाएगा। योजना चयन को ले टीम के सदस्यों को एक वार्ड में दो दिनों तक घूम कर सर्वे करने सहित कई विंदुओं पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यशाला में रोजगार सेवक टेक्नारायन राम, गोविंद दांगी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, उर्षिला टूटी, स्वर्णलता कुमारी, मेट रेशमा खातून, बसन्ती देवी, अंशू देवी, संगीता देवी, उषा देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी सहित कई शामिल थे।

वृद्धा व विधवा पेंशन को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक

मयूरहंड(चतरा): प्रखंड सभागार में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृद्धा व विधवा पेंशन को अॉनलाइन करने व अन्य त्रुटियों को सुधार करने को लेकर प्रखंड में संचालित प्रज्ञां केन्द्र संचालकों के साथ बैठक किया गया। संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। बैठक में सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को बेवजह लाभुकों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन शिकायत आती रहती है कि आवासीय के बिना अॉनलाइन नहीं हो रहा है। तो आप सभी बताएं कि चिट्ठी कहां है जिसमें आदेश दिया गया है कि बिना आवासीय का वृद्धा व विधवा पेंशन नहीं बनेगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रती संलग्न कर सभी जरुरत मंद लोगो का आवेदन अॉन लाइन करें। साथ ही आवेदन में किसी भी जनप्रतिनिधि जैसे वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य से सत्यापित होना चाहिए। जिससे स्थानियता का प्रमाणित हो सके। ऐसा नहीं की मुखिया नहीं किया है तो नहीं होगा। ऐ जरुरी नहीं है कोई भी जनप्रतिनिधि का सत्यापन मान्य होगा। इस मौके पर अंचल प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, संचालक अभय राणा, रुपेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

हाथ छाप

मयूरहंड(चतरा): प्रखंड के स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय मेरा बुथ मेरी अधिकार सह जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सिमरिया विधानसभा प्रभारी धर्मराज राम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी व संचालन सदानंद भुईयां ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री राम ने कहा कि आजादी के पुर्व से अभी तक कांग्रेस पार्टी देश की सेवा करते आई है। आज भारत वर्ष में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं सभी कांग्रेस का अंग रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता जात की नहीं जमात की राजनीति करते आई है। हम सभी कार्यकर्ता जनता के हित के लिए कृतबद्ध हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो गरीबों के लिए कृत संकल्पित है। आज परिणाम आपके समक्ष है लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने वाली है पर मयूरहंड की सडंके आज भी बदतर हालत में पडा हुआ है। ऐ केवल जुमले बाजों की पार्टी है। केवल ख्वाब दिखाकर जनता को ठगने का काम करता है। आज तक सांसद रोड नहीं बना सके। रोड बनाना तो दूर जनता के संपर्क में भी नहीं आते हैं सांसद जिसका उपेक्षा झेल रही है मयूरहंड की जनता। इस मौके पर प्रखंड के सैकडों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए और सभी ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

दो घरों में लगी आग, एक का छत हुआ क्षतिग्रस्त

घर में लगी आग
गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में रविवार की देर शाम दो घरों में आग लग गयी। अमृत भुइयां व कुलेश्वर भुइयाँ के घर मे आग लगी। दोनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, अमृत भुइया को 60 हज़ार जबकि कुलेश्वर भुइयां को 70 हज़ार की क्षति हुई है। आग सबसे पहले अमृत भुइया के घर लगी, देखते ही देखते कुलेश्वर भुइयाँ का घर भी आग की चपेट में आ गया। वहीं आग बुझाने के क्रम में तेजो भुइयाँ का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।उसके घर के छत में लगा करकट क्षतिग्रस्त हुआ है। भुक्तभोगियों ने सीओ से मुआवजे की मांग की है।

गुप्त सूचना पर स्कूल में रखे 170 किलो कत्था बिस्किट बरामद

गिरफ्तार

इटखोरी(चतरा): इटखोरी थाना के सुदूरवर्ती पंचायत कोनी के हरदिया गांव में एक बंद पड़े सरकारी स्कूल से भारी मात्रा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 170 किलो कत्था(बिस्किट)बरामद की है। स्कूल से बरामद कत्थे को पुलिस थाने ले आई है। यह कत्था किनका है, पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है।इस सम्बंध में चतरा डीएसपी वरुण देवगम ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पुलिस अधिक्षक चतरा अखिलेश वी वैरियर को गुप्त सूचना मिली थी, उक्त सरकारी स्कूल में भारी मात्रा में कत्था कारिबारीयों द्वारा कत्था डंप किया गया है। इसपर एसपी के निर्देशन में सैट फोर जवानों की टीम गठन कर छापामारी किया गया। जंहा से 170 किलो कत्था बिस्किट बरामद किया गया। उन्होंने आगे बताया कि भारी मात्रा में इस क्षेत्र से कत्था प्राप्त होने से स्पष्ट हो गया है, कि इस क्षेत्र से अभी भी कत्था कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में कत्था का व्यापार किया जा रहा  हैं। जंहा पुलिस बेखबर नहीं है। उन्होंने कहा कि बिस्किट के आकार में कत्था को ढाल कर कारोबारी विभिन्न शहरों में इसे मोटी रकम में बेचने का काम कर रहे हैं। जिनकी अब खैर नहीं है। डीएसपी देवगम ने कहा कि इस कत्थे में कौन कौन से लोग  संलिप्त हैं,पुलिस इसपर गहनता से छानबीन कर रही है।स्पष्ट होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

पेयजल स्वच्छता एकाउंटेंट की बाइक दुर्घटना में मौत

पेयजल स्वच्छता एकाउंटेंट की बाइक दुर्घटना में मौत
इटखोरी(चतरा): दुर्घटनाग्रस्त करनी गांव के 60 वर्षीय राम सुरेश राम चंद्रवंशी का रांची रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। वे तिलैया में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एकाउंटेंट थे। वे रविवार शाम हजारीबाग से बाइक ड्राइव कर अपने घर करनी आ रहे थे। इसी बीच पदमा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची में सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनका शव देर रात उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज गांव के हीं श्मशानघाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर इंटक नेता पवन शर्मा एवं डाॅ प्रमोद कुमार दांगी समेत पुरे करनी गांव के लोगों ने शोक व्यक्त की है।

कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगड़ा गांव के युवक का कर्नाटक में हुई मौत

चतरा:- राजपुर थाना क्षेत्र के मदगडा गांव निवासी बद्री सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार सिंह की मौत कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कर्नाटक में एक निजी कंपनी में ट्रक चालक था। कंपनी से माल लोड कर बेलारी डिस्ट्रिक्ट के तोरंगल नामक जगह में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक के स्टेयरिंग कमलेश के पेट में घुस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक कमलेश का शव मदगड़ा गांव नहीं पहुंच पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।

केंद्रीय बजट में युवा एवं छात्रों के लिए छलावा :-पंकज यादव

पंकज यादव का फोटो
पंकज यादव का फोटो


चतरा  : आखिरी केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्र राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव ने कहा कि आज का यह बजट  युवा एवं छात्र विरोधी रहा एक बार फिर से बेरोजगार युवाओं को निराशा ही हाथ लगा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं रहा सरकार अपने पौने 5 साल के कार्यकाल में बेरोजगारी की स्थिति युवाओं को त्रस्त कर आई हुई है युवा रोजगार के बगैर त्रस्त हैं झारखण्ड से पलायन कर रहे हैं ।यादव  ने कहा कि झारखण्ड  एवं देश के छात्राओं के साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया है आखिरी बजट में शिक्षा पर एक रुपए की भी स्वीकृति  नहीं मिली बिहार के छात्र छात्राएं आस लगाए बैठी थी कि बिहार को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिलेगा शैक्षणिक योजनाएं आएंगी शैक्षणिक फंड आएगा बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला बिहार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायतार्थ योजना नहीं मिल सका लेकिन फिर भी बिहार के नेता केंद्र सरकार के पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं।
आखिरी बजट भी 2014 लोकसभा चुनाव की तरह जुमला है यह बजट  केंद्रीय बजट  नही चुनावी बजट बजट है ।बजट में ना तो युवाओं के  नए रोजगार के सृजन की कोई व्यवस्था की गई है और ना ही छात्रों के भविष्य के लिए कोई योजना बनाई गई है यह बजट पूरी तरह से छात्रों और युवाओं को छलने वाला बजट है इस बजट से युवा और छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ।इस तरह के बजट से एनडीए चाह कर भी युवा और छात्रों का वोट नहीं ले सकती है।आज का दिन देश एवं झारखण्ड के युवा नहीं भूलेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकेेंगे.

सड़क दुर्घटना में पंसस पति घायल

 चतरा:-गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया का निवासी सह दुवारी पंचायत के पंसस पति प्रमोद यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम गिद्धौर से अपने घर तिलैया जा रहा था। इसी क्रम में बघमारी मोड़ के समीप एक वाहन ने टककर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

सड़क दुर्घटना में टंडवा के दो युवक हुए घायल


 चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पन्नु शहीद मजार के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल से हुईं सड़क दुर्घटना में टंडवा के दो युवक घायल हो गए है। दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव निवासी मो. तबरेज एवं मो. शाहिद का नाम शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल से चतरा आ रहे थे। इसी क्रम में पन्नु शहीद के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में पहुंचा। उसके बाद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

सन्देहास्पद स्थिति में महिला की मौत

  चतरा : सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी चंदन दास की 24 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी की मौत सन्देहास्पद स्थिति में हो गयी है।हालांकि विश्वास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला के साथ  घरेलू विवाद हुआ था, जिसके कारण रविवार की शाम में विषपान कर ली थी,हालत गंभीर होने पर विषपान की जानकारी हुई, तो उसे तुरन्त उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत सोमवार को हो गई। इधर परिजनों ने सदर थाना में यूडी का मामला दर्ज कराया है।

5 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा:-धनेश्वर यादव


 चतरा : -पाँच
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोग
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोग
करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा,सरकार जनता के साथ छल कर रही है।वोट बैंक के लिए पिछडो जाती को हक़ लेना चाह रही है। उक्त बातें समाहरणालय के समीप रविवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनेश्वर यादव ने कहा।उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के विरोध में पांच करोड़ लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आर्थिक आधार पर सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विरोध किया गया।लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ों का हक मारना चाहती है। धरना प्रदर्शन में धनेश्वर यादव, सुरेश पासवान, अशोक दांगी, गुरुदेव यादव, मुकेश यादव, कामेश्वर यादव, गीता देवी, प्रदीप पासवान, सुधीर पासवान, बिरन पासवान, दीपक पासवान सहित अन्य शामिल थे।

सुभाष यादव समेत कई गण्यमान्य लोगो ने दिया गणतंत्र दिवस की बधाई

                                                                               



 




मुखिया प्रत्याशी ने एकल विद्यालय में किया झंडोत्तोलन

झंडोत्तोलन करते मुखिया प्रत्याशी डेगन गंझू
झंडोत्तोलन करते मुखिया प्रत्याशी डेगन गंझू


चतरा/गिधौर:-प्रखंड के बारियातू पंचायत के मुखिया प्रत्यासी डेगन गंझू ने एकल विद्यालय में झंडोत्तोलन किये ।वही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा रहेगा।उन्होंने देश व समाज का उथान को लेकर कई अहम बातो से लोगो को अवगत कराया।

आकाश में बादल छाये रहेंगे,सोमवार से मिल सकता है राहत

कोहरे में बाईक चलते हुए
कोहरे में बाईक चलते हुए

रांची:-राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में इसकी जानकारी दी है। शनिवार को रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही।

विभाग के मुताबिक 27 और 28 जनवरी को झारखंड के मध्य और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा भी शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षापात 2.6 मिली मीटर मनातु (पलामू) में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रांची से सटे कांके का 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(साभार न्यूज़ दैनिक झारखंड)

मारपीट में एक विचारधीन बंदी घायल




चतरा:- स्थानीय मंडल कारा में गुरुवार की सुबह दो विचाराधीन बंदियों के बीच हुई तू-तू में-मैं के बाद कक्षपाल राहुल कुमार ने एक की बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बंदी सुधीर यादव का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बंदी के सिर में गहरी चोट लगी है। जबकि उसका हाथ टूट गया है। घायल ने बताया कि वह सुबह बर्तन धो रहा था। उसी क्रम में शिबू वहां आ गया। बर्तन धोने के क्रम में शिबू के साथ तू-तू में-मैं हुई। जिसमें प्लास्टिक की बाल्टी टूट गई। उसके बाद वहां पर मौजूद बंदी ने इसकी सूचना सेल के कक्षपाल को दी। कक्षपाल आते ही शिबू के साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद कक्षपाल उसे छोड़ कर सुधीर को सेल में बंद कर दिया और लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। जिसमें उसका सिर व हाथ-पैर में गहरी चोट आई है। मारपीट करने के बाद कक्षपाल वहां से निकल गया।

मौके पर मौजूद अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेलर को दी। जेलर ने तुरंत उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। दुबारा घटना की पुनरावृति न हो इस कारण बंदियों ने मंडल कारा में हड़ताल पर बैठ गए। घायल बंदी के परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से करने की बात कही है।

बसुंधरा बस से एक महिला की मौत

रांची/हजारीबाग:- कोडरमा से रांची जा रही वसुंधरा बस की चपेट में आने से पदमा गेट पर एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार करीब 11:00 बजे की सुबह की है।
जानकारी के मुताबिक, महिला दुर्घटनास्थल से 500 मीटर दूरी से ही बस पर चढ़ी थी। इसी दौरान किसी कारणवश थोड़ी दूर जाने पर ही वह बस से उतरने लगी। बस से उतरने के क्रम में ही वह बस पिछले टायर की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर यह बताया जा रहा है कि बस के उप चालक द्वारा महिला को जबरन बस से उतारा जा रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद खड़ा बस
वसुंधरा बस
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 घटना से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक पदमा गेट पर एनएच 33 को जाम कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक और उप चालक को हिरासत में ले लिया है। अब तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है

युवक ने किया आत्महत्या

चतरा:-टंडवा थाना  क्षेत्र के नीम चौक निवासी विकास नायक (36) ने फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वह अपने कमरा में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच रात हो गई। परिवार के लोग भोजन करने के लिए इकट्ठा हुए। लोग उसे उठाने गए, तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव फंदा से उतारकर अपने कब्जा में ले लिया। सुबह होने पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शिक्षा मंत्री को हुई परेशानी, तो पुलिस आयी हरकत में,17 हाइवा हुआ जप्त

कोडरमा : बीती रात रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर रोड, कोडरमा बाइपास से डोमचांच की ओर तीव्र गति से सड़क पर छाई उड़ाते हाइवा ट्रकों को देखकर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव बिफर गई। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर मौके पर ऐसे हाइवा ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया और स्थानीय पुलिस व जिले के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस-प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान सड़क पर प्रदूषण फैलाते हुए चल रहे कुल 17 हाइवा को जब्त किया गया।

              काफी दिनों से मिल रहा था शिकायत:-शिक्षा मंत्री

मौके पर उन्होंने कहा कि छाई लदे हाइवा ट्रकों के इस तरह परिचालन से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पूर्व में लोगों ने ऐसी शिकायत करते हुए इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। बाद में प्रशासन ने कहा था कि लोग आगे से तिरपाल आदि ढंककर छाई ले जाएंगे, लेकिन आज जो दिखा व बर्दाश्त के लायक नहीं है। लोग बिल्कुल खुले वाहनों में डस्ट उड़ाते हुए हाइवा को लेकर जा रहे थे। इससे पूरा इलाका धूल-धूसरित हो रहा था। सड़क पर छोटी वाहनों का ऐसे धूल में चलना मुश्किल हो रहा था। वहीं तीव्र गति से ऐसी हाइवा ट्रकों के गुजरने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

                   थानाप्रभारी व अधिकारियों पर जमकर बरशी मंत्री

उन्होंने कहा की अधिकारी बिना किसी दबाव में आये इस मार्ग से परिचालन को रोकना सुनिश्चित करें। मंत्री के निर्देश के बाद रात्रि में 17 हाइवा को जब्त करते हुए उचित कानूनी करवाई करने को कहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कोडरमा थाना प्रभारी आरके तिवारी, परिवहन कर्मियों व अन्य अधिकारियों पर जम कर बरसी और सही तरीके से काम करने की हिदायत दी। वहीं शनिवार को भी बांझेडीह से ऐश डस्ट के जा रहे 7 हाइवा को जब्त किया गया है। इनमें दो बिना नंबर के हैं।

                                          क्या कहते हैं डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ऐश लदे डस्ट के बाबत बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा बीती रात 17 हाइवा एवं शनिवार को 7 हाइवा जब्त किया गया है। इनमें 17 लोडेड व 10 खाली हाइवा हैं। जब्त सभी हाइवा का सीजर काट कर वाहन चालक को दे दिया गया है। साथ ही सभी के कागजात की जांच की जा रही है। जांचोंपरांत फाइन काट कर ही हाइवा को नियम अनुसार ही छोड़ा जाएगा। जब्त हाइवा पर 192, (56) 177,184 एवं एमवीटी एक्ट के तहत कार्यवाई की जा रही है। इससे पहले भी ऐश लदे डस्ट पर कार्यवाई की गई है। यह पूछे जाने पर की जिले में ऐश डस्ट लदे हाइवा चलेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद नियम संगत ही परिचालन होगा। प्रदूषण संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण की जांच मेरे क्षेत्र में नहीं आता है, प्रदूषण विभाग ही तय करेगा कि ऐश लदे डस्ट ले जाने से कितना प्रदूषण फैलता है और इससे आमजनों पर कितना प्रभाव पड़ता है। ढंके वाहनों में ढोने का है नियम

         
जप्त हाइवा
जिले के बड़े अधिकारी की मिलीभगत लगती हैं:-राकेश सिंह

बताया जाता है कि डीवीसी के कांट्रैक्ट के अनुसार थर्मल पावर प्लांट के छाई की ढुलाई पूरी तरह कवर्ड बदलकर वाहनों में किया जाना है। लेकिन शर्तों के विपरीत इससे जुड़े ठेकेदार कंपनी और प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से खुली हाइवा वाहनों से डस्ट की ढुलाई करते हैं। इस संबंध में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बार-बार मांगे जाने के बावजूद ठेकेदार कंपनी से ढुलाई की शर्तों का वर्क ऑर्डर को दिखाने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिले के बड़े अधिकारी संलिप्त हैं। यह बड़े भ्रष्टाचार का मामला है। इसमें मालामाल कोई हो रहा है और जनता परेशानी झेल रही है।

कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:-सुरेंद्र कुमार झा


  रांची/गिरिडीह : -लंबित मामलों के निष्पादन में बरती जानेवाली शिथिलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें कोताही बरतनेवाले पुलिस अधिकारी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने तल्ख तेवर में अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि जिले में अपराधियों व अवैध कारोबारियों पर नकेल कसें। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर थानेदार के साथ-साथ अन्य को भी बख्शा नहीं जाएगा। आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें और अंकुश लगाने को लेकर अलर्ट रहें। आíथक अपराध, चोरी, छिनतई, लूट समेत साइबर अपराध समेत अन्य अपराध को रोकने का पाठ भी पढ़ाया। नक्सली गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने तथा उनके विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ करने का निर्देश दिया। सघन वाहन जांच अभियान चलाने व यातायात व्यवस्था दुरूस्त बनाने को लेकर शहर में पेट्रो¨लग करने, नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर जुर्माना लगाने आदि निर्देश दिया। अवैध माइका व पत्थर की खुदाई, वनों की कटाई के क्षेत्र के अवैध उत्खनन में लगे लोगों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण करने समेत सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, डीएसपी वन नवीन कुमार ¨सह, डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा, सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डुमरी के एसडीपीओ नीरज कुमार ¨सह, सरिया-बगोदर के 

एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, प्रशिक्षु आईपीएस नाथू ¨सह मीणा, पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल थे।

कई थानेदारों को लगाई फटकार: एसपी ने बारी-बारी से सभी थानेदारों के माध्यम से लंबित मामलों के निष्पादन करने के कार्यो की समीक्षा की। इस क्रम में बेहतर कार्य करनेवाले मुफस्सिल, नगर व राजधनवार के थानेदारों की सराहना की जबकि खराब प्रदर्शन करनेवाले थानेदारों को जमकर फटकारा।

अयूब खान के मांग पर सुरेंद्र परहैया की ईलाज मामले पर लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने लिया संज्ञान


रांची/चतरा:-चंदवा के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के परहैया टोला निवासी दसवा परहैया का पुत्र सुरेंद्र परहैया अर्थाभाव के कारण अपने हॉथ का ईलाज नहीं करा पा रहा था, इसी मामले पर आज उपायुक्त राजीव कुमार ने संज्ञान लिया है, व आर्थिक मदद कर उसका ईलाज कराने का आश्वासन परिजनों को दिया है, गौरतलब हो कि सुरेंद्र मनिका के आदिम जनजाति अवासीय विद्यालय मे 5वीं कक्षा का छात्र है, पिछले वर्ष स्कुल मे फटबाल खेलने के वजह से उसका दाएं हॉथ टुट गया था, उसके पिता दसवा परहैया किसी तरह रिम्स रांची मे ऑपरेशन करवा, चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हॉथ मे रड लगाकर छुट्टी कर दिया, 6 माह बाद हॉथ से रड निकालने के लिए उन्हें एक युनिट ब्लड के साथ रिम्स पुन: बुलाया गया, ऑपरेशन के एक साल हो गया है लेकिन युवक के हॉथ से अबतक रड नहीं निकाला गया है, पिता दसवा परहैया कि माली हालत खाफी खराब है , पैसा व एक युनिट ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अपने पुत्र को ईलाज के लिए रिम्स नहीं ले जा पा रहे हैं , समय से छह माह में रड नहीं निकलवाने के कारण उसका हॉथ सीधा नही हो पा रहा है, 
जख्म नहीं सुख रहा है, इसका पढ़ाई लिखाई भी छुट गया है, चिकित्सकों ने कहा है कि इसके हॉथ से जल्द रड नहीं निकाला गया तो हॉथ काटना पड़ जाएगा, पिता को इसकी चिंता खाए जा रही है, ऑपरेशन कर रड नहीं निकलने से सुरेंद्र के शरीर में इंन्फेक्सन होने की संभावना है, और उसका भविष्य खतरे मे पड़ा गया है, माकपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने इसका ईलाज की व्यवस्था जल्द कराने की मांग पार्टी ने उपायुक्त से की थी, इसके बाद उपायुक्त ने संज्ञान लिया है,
इसपर पार्टी और परिजन ने उपायुक्त राजीव कुमार को साधुवाद दिया है!

इधर सुचना पर सुरेंद्र परहैया व उसके परिजनों से पुर्व पंसस सदस्य फहमीदा बीवी व माकपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने आज उनके घर जाकर मुलाकात की!

ईलाज के अभाव में खतरे मे है आदिम जाति युवक का भविष्य : अयुब खान



रांची/लातेहार:-लातेहार CPIM के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने एक उपायुक्त को आवेदन देकर
कैप्शन जोड़ें
कहा है कि चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग का परहैया टोला निवासी परहैया जाती के दसवा परहैया का पुत्र सुरेंद्र परहैया मनिका के आदिम जनजाति अवासीय विद्यालय मे 5वीं कक्षा का छात्र है, पिछले वर्ष स्कुल मे फुटबॉल खेलने के वजह से दाएं हॉथ टुट गया था, उसके पिता दसवा परहैया किसी तरह कर्ज कर रिम्स रांची मे ऑपरेशन करवाया, चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हॉथ मे रड लगाकर छुट्टी कर दिया, 6 माह बाद हॉथ से रड निकालने के लिए उन्हें एक युनिट ब्लड के साथ रिम्स पुन: बुलाया गया, ऑपरेशन के एक साल हो गया है लेकिन युवक के हॉथ से अबतक रड नहीं निकाला गया है, पिता दसवा परहैया कि माली हालत काफी खराब है , पैसा व एक युनिट ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण अपने पुत्र को ईलाज के लिए रिम्स नहीं ले जा पा रहे हैं , प्राईवेट हॉस्पिटल मे भी रड निकलवाने मे 14000 हजार रूपया खर्च है, समय से छह माह में रड नहीं निकलवाने के कारण उसका हॉथ सीधा नही हो पा रहा है, जख्म नहीं सुख रहा है, इसका पढ़ाई लिखाई भी छुट गया है, पिता को इसकी चिंता खाए जा रही है, ऑपरेशन कर रड नहीं निकलने से सुरेंद्र के शरीर में इंन्फेक्सन होने की संभावना है, और उसका भविष्य खतरे मे पड़ गया है, इसका ईलाज की व्यवस्था जल्द कराने की मांग पार्टी ने उपायुक्त से की है!

साप्ताहिक हाट के दिन सभी भारी वाहनों को बंद करने को लेकर एसडीओ को दिया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते बुद्धिजीवी वर्ग के लोग
ज्ञापन सौंपते बुद्धिजीवी वर्ग के लोग


सिमरिया : सिमरिया के विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओ ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर साप्ताहिक हाट के दिन सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का मांग किया है। ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि जिला प्रशासन के द्वारा भारी वाहनों पर  परिचालन पर सुबह 7 से शाम 7 तक प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी सभी नियमों को ताक पर रखकर पत्थर लदे वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। ज्ञात हो कि कोयला वाहनों पर 7 बजे सुबह से शाम 7 बजे तक  प्रतिबंध लगा हुआ है तो पत्थर लदे वाहनों पर प्रतिबंध क्यों नहीं ।आखिर पत्थर वाहन हो या कोयला वाहन दुर्घटना तो किसी भी वाहनों से हो सकता है । खास कर हाट के दिन भारी वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध लगना चाहिए ।ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहु ,झाविमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अख्तर, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, कांग्रेस नेता कामाख्या प्रसाद सिंह, आलोक रंजन, मनोरंजन महाजन, जागेश्वर कुशवाहा, शंभू सिंह, राम लखन राम, भरत प्रसाद, संदीप कुमार पांडे, रामेश्वर यादव, नित्यानंद सिंह, रोहन यादव, विजय कुमार, परवेज आलम, शत्रुघन चौधरी सहित अन्य लोग का नाम शामिल है ।

हाईवा के चपेट में बच्चे की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,समझौते के बाद शांति बहाल

हाइवा का फोटो
हाइवा का फोटो


चतरा: -सिमरिया चौक के देल्हो रोड़ बैंक के समीप गुरुवार को हाईवा के टक्कर में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक कुट्टी निवासी शंकर भुइया का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार का नाम शामिल है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का चाचा उसे घुमाने सिमरिया चौक आया हुआ था। बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक हाइवा संख्या जे 01 सीवाई 8705 ने सिंह वाहिनी नामक यात्री वाहन से साइड लेने के क्रम में उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा बाल-बाल बच गया। हाईवा टंडवा से गिट्टी खाली कर लौट रही थी।घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इधर परिजनों ने सिमरिया चौक जाम कर दिया। हालांकि 1 घंटे के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटवाया और मृतक के शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए चतरा भेज दिया। बाद में जिप सदस्य प्रकाश सिंह, आजसू नेता मनोज चंद्रा, राजद नेता मो. फारूक, भाजपा नेता दयानिधि सिंह और थाना प्रभारी शंभू शरण दास ने सिंह कंस्ट्रक्शन के कर्मियों से वार्ता की जिसके बाद एक लाख रुपए नगद और चार लाख रुपये मृतक के अकाउंट में आरटीजीएस किए गए।


राज्यपाल के आगमन के तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

इटखोरी:  18 जनवरी को राज्यपाल के भद्रकाली भदलपुर आगमन पर चतरा उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने भदलपुर तीर्थंक्षेत्र में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया । उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद अनुमंडल पदाधिकारी राजिव कुमार  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद अंचलाधिकारी अनुप कच्छप रतन शर्मा शुरेश सिंह सुरेन्द्र सिंह सतिष सिंह रणजीत सिंह भी उपस्थित थे । इस दौरान भदलपुर तीर्थंक्षेत्र कमेटी के महामंत्री शुरेश झांझरी मंत्री सुनिल कुमार जैन  ने राज्यपाल के आगमन की तैयारियों की जानकारी दिया । तैयारियों के जाएगा लेने के दौरान उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में कोई कमी नही होनी चाहिए ।  सारी तैयारियों को शीध्र पुरा करने का दिशा निर्देश दिया । इस दौरान चतरा उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने भद्रकाली मंदिर परिसर का भी दौरा किया उन्होंने कहा कि छ: करोड़ की योजना से होने विकास जल्द ही धरातल पर होगा । उपायुक्त ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से महोत्सव की भी तैयारी को लेकर कूछ अंश बात चीत किया । 

नारी न केवल व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि पुरे परिवार व समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है : बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह

  इटखोरी : जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय परिसर के नये भवन में प्रखण्ड स्तरीय " सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम " आयोजित किया गया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में लाईबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने किया ।  आयोजित " सखी संवाद" सप्ताह कार्यक्रम में महिला समुह के दिदियों को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिलाईबलीहुड प्रमोशन सो सायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का  ने कहा कि महिलाएं को अब उनके पति के नाम से नहीं ब्लकि स्वयं के नाम से जानी जाती है, देश और समाज के सशक्तिकरण और समृद्धि की बात वगैर नारी सशक्तिकरण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है । आज इसका जीता जागता उदाहरण है जेएसएलपीएस आजीविका मिशन की दिदियां घर की दहलिज पार कर आत्मस्वलंबन की ओर अग्रसर है ।  उन्होंने सखी मंडल की बहनों से चाहरदीवारी से बाहर निकालकर देश दुनिया की खबर रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने कहा कि समाज के विकास की परिकल्पना आधी आबादी को छोड़कर बेइमानी होगी। नारी न केवल व्यक्ति विशेष को बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि योजनाएं सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच का हीं परिणाम है। जिला समंन्वयक मनोज यादव ने कहा कि महिलाएं सरकार की भिन्न-भिन्न योेजनाओं को अपने स्थानीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त करें कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सखी मंडल की महिलाऐं उपस्थित थी । सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रमुख संतोष साव उर्फ़ बंगाली ,धनखेरी मुखिया उमेश साव, परसौनी मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, बैंक सखी राखी सिंहा, प्रखण्ड के बीएपी संतोषी देवी, हरदायाल मुण्डा ,रणजीत कुमार यादव, रीतलाल भुईयां समेत हजारों की संख्या में सखी मंडल की दिदियां उपस्थित थी ।

केकार्यक्रम में दिप प्रज्वलित करते अतिथि

इटखोरी : जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय परिसर के नये भवन में प्रखण्ड स्तरीय " सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम " आयोजित किया गया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में लाईबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने किया ।  आयोजित " सखी संवाद" सप्ताह कार्यक्रम में महिला समुह के दिदियों को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिलाईबलीहुड प्रमोशन सो

सायटी के जिला समन्यवक निशांत एक्का  ने कहा कि महिलाएं को अब उनके पति के नाम से नहीं ब्लकि स्वयं के नाम से जानी जाती है, देश और समाज के सशक्तिकरण और समृद्धि की बात वगैर नारी सशक्तिकरण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है । आज इसका जीता जागता उदाहरण है जेएसएलपीएस आजीविका मिशन की दिदियां घर की दहलिज पार कर आत्मस्वलंबन की ओर अग्रसर है ।  उन्होंने सखी मंडल की बहनों से चाहरदीवारी से बाहर निकालकर देश दुनिया की खबर रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है ।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह ने कहा कि समाज के विकास की परिकल्पना आधी आबादी को छोड़कर बेइमानी होगी। नारी न केवल व्यक्ति विशेष को बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उतम प्रसाद ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि योजनाएं सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच का हीं परिणाम है। जिला समंन्वयक मनोज यादव ने कहा कि महिलाएं सरकार की भिन्न-भिन्न योेजनाओं को अपने स्थानीय पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त करें कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सखी मंडल की महिलाऐं उपस्थित थी । सखी संवाद सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रमुख संतोष साव उर्फ़ बंगाली ,धनखेरी मुखिया उमेश साव, परसौनी मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद सिंह, बैंक सखी राखी सिंहा, प्रखण्ड के बीएपी संतोषी देवी, हरदायाल मुण्डा ,रणजीत कुमार यादव, रीतलाल भुईयां समेत हजारों की संख्या में सखी मंडल की दिदियां उपस्थित थी । 

सासंद मद से भद्रकाली महाविद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का होगा निर्माण



इटखोरी:- भद्रकाली महाविद्यालय में सांसद मद से कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कर होगा । सांसद के निर्देश पर जिला अभियंता रामकुमार सिंह ,धनंजय ओझा ने भद्रकाली महाविद्यालय परिसर का स्थल निरीक्षण किया । मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह उपस्थित थे । कंप्यूटर कक्ष के निर्माण होने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष है । कंप्यूटर कक्ष के निर्माण के लिए भद्रकाली महाविद्यालय संस्थापक सचिव कुमार यशवंत नारायण सिंह ,प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ,
परीक्षा नियंत्रक ललित मोहन चौधरी समेत अन्य ने सासंद के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

बाबा कुटी आश्रम में विधायक ने टेका मत्था गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण


चतरा /प्रतापपुर:-चतरा विधायक जयप्रकाश भोक्ता  सतनाम बापू के पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड के जोगियारा पंचायत अंतर्गत बाबा कुटी आश्रम पहुंचे और बाबा के समाधि पर माथा टेका तथा क्षेत्र में अमन शांति की दुआ मांगी।इस मौके पर उपस्थित असहाय लाचार लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने बाबा कुटी परिसर में विवाह मंडप तथा पीसीसी पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा आश्रम परिसर की चारदीवारी कराने का भी भरोसा दिलाया। प्रखंड के चंद्री अनंतपुर उच्च विद्यालय के सचिव श्यामानंदन पाठक ने विधायक से ध्यान  आकृष्ट कराते हुए कहा कि चंद्री उच्च विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी गई है जबकि इस विद्यालय में लगभग साढे 500 बच्चे अध्ययनरत हैं ऐसा किए जाने से इस क्षेत्र के बच्चों का पठन-पाठन का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा उन्होंने विधायक श्री भोक्ता से आग्रह किया इसकी मान्यता बरकरार रखने की दिशा में पहल की जाए।
विधायक ने उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का वचन दियाः।इस मौके पर नागेश्वर शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सांसद पूर्व प्रतिनिधि भीम सिंह, किशोर यादव विनय राय श्यामनंदन पाठक शंभू प्रसाद  मुरारी सॉव,उपिंजय साहू घोरी घाट मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

अफीम की खेती करने वाले डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अफीम की फ़ाइल फोटो
अफीम की फ़ाइल फोटो

कान्हाचट्टी : राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्ता की खेती करने के आरोप में विभिन्न गांवों के डेढ़ दर्जन लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें गड़िया गांव के एक दर्जन ग्रामीणों का नाम शामिल हैं। उसमें शीतल यादव, रामजीत यादव, इंद्रदेव यादव, कीर्तन यादव ,ननकू यादव, राजेंद्र यादव, सूरज यादव, महेंद्र यादव, शंकर यादव, गिरधारी यादव, नंदकिशोर यादव एवं संतोष गुप्ता का नाम शामिल है। जबकि धवईया गांव निवासी मिस्टर आलम एवं मोबीन मियां का नाम शामिल है। इस तरह आमकुदर गांव के रामदेव यादव, उपेंद्र यादव, शंकर ¨सह भोक्ता एवं रामवृक्ष ¨सह भोक्ता का नाम शामिल है। इस तरह कुल 18 लोगों के विरुद्ध राजपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी घनश्याम प्रसाद साह ने बताया कि कुछ अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि बीते सोमवार को राजपुर थाना एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अभियान चलाकर विभिन्न गांवों में बारह एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट किया था। पुलिस का कहना है कि पोस्ते की खेती उपर्युक्त लोगों द्वारा ही कराई जा रही थी।

शौचालय निर्माण में बड़ी पैमाने पर गड़बड़ी का मामला हुआ उजागर ,अखण्ड ज्योति स्वयं सेवी संस्था के द्वारा कराया गया है कार्य वर्ष 2014-15 की है मामला

        शौचालय निर्माण में बड़ी पैमाने पर गड़बड़ी का मामला हुआ उजागर

         अखण्ड ज्योति  स्वयं सेवी संस्था के द्वारा कराया गया है कार्य

          वर्ष 2014-15 की है मामला

          पि एच डी विभाग पुनः अखण्ड ज्योति को शौचालय निर्माण की दी जिम्मा

            एक वर्ष में ही हो गया शौचालय  जर्जर
                          प्रमोद कुमार सिंह,

जर्जर शौचालय का फोटो
जर्जर शौचालय का फोटो
                 

कान्हाचट्टी : प्रखण्ड में शौचालय निर्माण की गुणवत्ता और निर्माण की पोल खुलने लगी है।की जो एन जी ओ शौचालय निर्माण का कार्य कर रही है उनका कार्य की गुणवत्ता में कितनी सच्चाई है यह निर्मित शौचालय को ही देख कर किया जा सकता है ।शौचालय बनती भी नहीं है और राशि की बंदरबांट हो जा रहा है।ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

                                               क्या है मामला : -
प्रखण्ड के चिरिदिरी पंचायत के चिरिदिरि गांव में वर्ष 2014-15 में निर्मल भारत अभियान के तहत कुल 74 शौचालय की निर्माण अखण्ड ज्योति एन जी ओ के द्वारा कराये जाने की बात सामने आ रही थी परन्तु जब इसकी जांच की गई तो मात्र 22 शौचालय का ही निर्माण हुआ था और कार्य एजेंसी बाकी बचे शौचालय की बुनियाद भी नहीं किया और राशि निकालने की कवायद शुरू कर दिया।ग्रामीण जनता शौचालय की दरवाजा तक नहि देखि और पैसे की निकासी तक एन जी ओ द्वारा कर लिया गया।चिरिदिरि के ग्रामीणों से जब इसकी जानकारी लेने रांची एक्सप्रेस संवाददाता पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया की गांव में वर्ष 2014-15 में 4600 सौ रूपये की लागत से निर्मल भारत अभियान के तहत अखण्ड ज्योति एन जी ओ के द्वारा स्वयं सेवी संस्थाएँ कर रही थी जब स्थानीय महिला समूहों को कुछ यानी मात्र 22 शौचालय बनाने के बाद राशि ही एन जी ओ द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।जिसके कारण योजना अधूरा रह गया।परन्तु एन जी ओ अखण्ड ज्योति ने पि एच डी को दिए गए शौचालय् के लिस्ट सौपा उसमे 74 का ही पैसे की मांग किया गया।हालांकि कुछ शौचालय का भुगतान भी हुआ।

                           ग्रामीणों में है एन जी ओ पर आक्रोश : -

ग्रामीणों ने बताया की अखण्ड ज्योति एनजीओ पर काफी आक्रोश भरा है।ग्रामीणों का कहना है कि केएन जी ओ शौचालय निर्माण के नाम पर कान्हाचट्टी में लूट मचा रखी है।जिसका जीता जागता उदाहरण चिरिदिरि पंचायत सामने है।

                                         पि एच डी ने पुनःअखण्ड ज्योति को दी कार्य : -

पि एच डी के द्वारा और अखण्ड ज्योति के मिली भगत से ही भारत सरकार के कल्याणकारी योजना शौचालय निर्माण में घोर लूट मचाए हुआ है।जब पि एच डी ने यह जानती थी की वर्ष 2014- 15 में शौचालय निर्माण में अखण्ड ज्योति के जिला कोडिनेटर उदय सिंह के द्वारा अनियमितता बरता गया है उसे पुनः वर्ष 2017-18 एवं 2019 में भी स्वक्ष भारत अभियान के तहत कराए जा रहे कार्य को अखण्ड ज्योति को दिया।वर्तमान में पेलतौल कला गांव में लगभग एक सौ शौचालय का निर्माण उक्त एन जी ओ कराई है जिसमे देखने वाली बात है की शौचालय बनाए एक वर्ष भी नहीं हुआ और वह फटने लगा।
जर्जर शौचालय का फोटो
जर्जर शौचालय का फोटो

                          ढलाई में मिटटी का हुआ है प्रयोग :

पेलतौल कला गांव में बनाए गये शौचालय निर्माण के ढलाई में घोर अनियमितता बरती गई है।ढलाई में मिटटी का भी प्रयोग किया गया है।पेलतौल गांव के शौचालय के लाभुक सुमित्रा देवी,पार्वती देवी,देवरानी देवी आदि ने बताइ की हमारे घर के समीप बनाए गए शौचालय का निर्माण अखण्ड ज्योति एन जी ओ के द्वारा कराया गया है जिसमे निर्माण के एक वर्ष भी नहीं हुए हैं और दिवार और ढलाई फट चुकी है दिवार में दरार पड़ गया है।तथा टँकी में ईंट जोड़ाई और ढलाई के जगह पर मिटटी भर दिया गया।जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे गांव में एक सौ बनाए गए शौचालय है जो पुरे तरह से जमींदोज होने की स्थिति में है।

                                  क्या कहते हैं डीडी सी :- 

उपविकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद ने बताये की अखण्ड ज्योति के द्वारा कराए गए शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की मामला की मुझे जानकारी नहीं है और यदि ऐसा कुछ मामला है तो पेलतौल और चिरिदिरि में शौचालय निर्माण की जांच कराया जाएगा।और जांच के बाद एन जी ओ पर कार्रवाई की जाएगी।

संध्यात्मक स्थिति में मिला प्रयाग दांगी का पेड़ से लटकता शव


इटखोरी: पीतिज गांव निवासी 50 वर्षीय प्रयाग दांगी का शव शति पिंडा के समीप बरगद के पेड़ पर संध्यात्मक स्थिति में  शव को लटका पाया गया।इसकी जानकारी प्रयाग के परिजनों को दिया तब जाकर प्रयाग के शव को फांसी के फंदे से उतारा गया । इसकी जानकारी इटखोरी थाना पुलिस को दि गया ,पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया । इस मामले में थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि  युडी का मामला दर्ज होगा । प्रयाग के मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है । सूत्रों की माने तो जमीनी मामले को लेकर वह सोमवार को तनाव में था और रात घर भी नहीं गया था । 
पेड़ से लटकते शव का चित्रलेख
पेड़ से लटकते शव का चित्रलेख

खिलाड़ियों का टीम बोकारो हुआ रवाना

बोकारो जाते खिलाडी
बोकारो जाते खिलाडी
चतरा:-सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास से खिलाड़ियों की टीम को खेल कोच रघुनंदन प्रसाद के नेतृत्व में बोकारो के लिए रवाना किया गया।
 ज्ञात हो कि12वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता  बोकारो में 15-16 जनवरी को दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया है।खिलाड़ियों के टीम में निर्भय कुमार, सागर कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सिवेश कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश आर्या, नितेश कुमार, रूपेश कुमार, गौतम कुमार शामिल हैं। 

पांच एकड़ में लगे पोस्ते को पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से नष्ट किया



चतरा :-राजपुर पुलिश व वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर पाँच एकड़ में लगे पोस्ते को नष्ट किया।अभियान का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी एसआई विकाश पासवान  कर रहे थे।इनके अलावा वन विभाग की टीम भी शामिल थी।कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया में लगे पांच एकड़ में लगे पोस्ते को नष्ट किया गया है।पोस्ते को नष्ट करने के लिए ट्रेक्टर लगाया गया था।
पोस्ते का फसल को बर्बाद करते पुलिस के जवान
पोस्ते का फसल को बर्बाद करते पुलिस के जवान
 नोडल पदाधिकारी विकाश पासवान ने कहा की आज तीन एकड़ में लगे पोस्ते को नष्ट किया है,बाकी जगहों पर लगे पोस्ते को भी विशेष अभियान चलाकर नस्ट किया जाएगा, इसके लिए वन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा ।साथ ही केंदुवाशहोर में मकर संक्रांति के मौके पर प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के बीच छुड़ा दही और तिलकुट का भी वितरण किया गया।मौके पर वन रक्षी कुणाल कुमार, रितेश कुमार,कृष्णकांत कुमार ,उत्तम कुमार, सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे

मकरसंक्रांति के मौके पर काफी संख्या पहुचे लोग,तमासिन जल प्रपात का भ्रमण करने

चतरा:-मकर संक्रांति के मौके पर जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चर्चित जलप्रपात तमासिन मे 20,000 से अधिक लोग घूमने पहुंचे ,लोगों ने सुबह से ही चूड़ा दही वह तिलकुट लेकर जलप्रपात पहुंचने लगे थे, सैलानियों को जलप्रपात का मनोरम दृश्य  खूब आकर्षित किया, उचाई से गिरते झरने का खूब लुप्त उठाया ।इस दौरान लोगो ने बंदरो के आँख मिचौली का भी खूब आंनद लिया।ज्ञात हो कि यहां दिसंबर माह से ही लोगो का आना जाना लगा रहता है,एक जनवरी के मौके पर लाखो की संख्या में लोग पहुचते है,दो माह तक चलने वाले इस मेले में लोगो का आना जाना लगा रहता है।मकरसंक्रांति के मौके पर भी काफी संख्या में लोग जल प्रपात का आंनद उठाने पहुचे ।स्थानीय कमिटी के द्वारा  लोगो की सुरक्षा के लिए मुकमल ब्यवस्था किया गया था ।सैलानियों के वाहनों के सुरक्षा की विशेष ब्यवस्था किया गया था।कमिटी के अध्यक्ष महरु पासवान ,सचिव अदित यादव,कोषाध्यक्ष छोटेलाल
तमासिन जलप्रपात में घूमते लोग
तमासिन जलप्रपात में घूमते लोग
यादव,सदस्य संजय यादव ,विजय पासवान ,रामेश्वर यादव, खेमलाल सिंह भोक्ता,आदि का महत्व पूर्ण योगदान रहा,वही राजपुर पुलिश भी सुरक्षा में तैनात 

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...