बहुभात में शामिल हुए झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री ग्रामीणों में दिखा उत्साह

 



बहुभात में शामिल हुए झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री ग्रामीणों में दिखा उत्साह



गिद्धौऱ(चतरा) प्रखंड के अंतर्गत लुब्धिया गांव में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता रविवार को पहुंचे।उन्होंने यहां हेमन यादव के दोनो पुत्र के विवाह के मौके पर होने वाली बहुभात कार्यक्रम में शामिल हुए।इस मौके पर मंत्री ने उनके दोनों पुत्र व पुत्रवधु को आशिर्वाद दिया।श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री ने क्षेत्र की विकास व जन समस्या से अवगत हुए।मंत्री ने कहा झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बेहतर कर रही है।आने वाला समय में क्षेत्र में विकास ही विकास नजर आएगा। उन्होंने लोगो से किसी  तरह की समस्या होने पर सीधा संपर्क स्थापित करने की अपील किया।उन्होंने कहा जन समस्या का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मौके पर विनोद यादव सूरज यादव अर्जुन यादव दिनेश यादव विजय यादव एवं समाजसेवी रामदेव यादव सहित अन्य थे।

1 टिप्पणी:

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...