मवेशी अस्पताल में बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन बछड़े के प्रदर्शनी में पशुपालको के प्रति ऐसी जागरूकता से प्रसन्नता हुई: बीस सुत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह

संतोष केशरी
ईटखोरी/ चतरा


    मवेशी अस्पताल में  बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन

बछड़े के प्रदर्शनी में पशुपालको के प्रति ऐसी जागरूकता से प्रसन्नता हुई:  बीस सुत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह

ईटखोरी : जिला पशुपालन विभाग के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय स्थित मवेशी अस्पताल में  पशुपालन विभाग के द्वारा बछड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मौजूद बीस सुत्री अध्यक्ष ने गौ पालकों से कहा कि पशुपालक  अपनी बछड़ो का प्रदर्शन कर पुरस्कार के भागी बने रहे है ऐसी जागरूकता से प्रश्रन हूँ   I उन्होंने ने  पशुपालको  को गौ पालन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की मवेशी से संबंधित बिमारी हो तो सिधा मवेशी अस्पताल पहुंच कर डॉ लुगून से निःशुल्क  ईलाज कर अपने पशु धन को बचावे I  प्रदर्शनी में प्रखंड के 68 पशुपालक अपने बछड़ों के साथ शामिल हुए। बछडो का रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार सिन्हा तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार लुगुन ने प्रदर्शनी में शामिल हुए बछड़ों का अवलोकन किया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के 50 पशुपालकों को पुरस्कार के रुप में पशुओं को चारा खिलाने के लिए बर्तन उपलब्ध कराया गया। जबकि अन्य किसानों को ग्लफ्स भेंट किया गया। प्रदर्शनी में किसानों को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुओं के रखरखाव तथा उनके खानपान की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह समेत  प्रखण्ड के सैकड़ों किसान उपस्थित थे। प्रदर्शनी में  किसानों व गौ पालकों को मवेशियों के रख रखाव कि जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...