पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भाजपा ने छल से कारागार में बंद किया है:-योगेंद्र यादव

मणिका/
जनसंपर्क अभियान में योगेंद्र यादव समेत समर्थक
चतरा:-शुक्रवार को राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने राजद पार्टी के चतरा  लोकसभा प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पक्ष में  दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।इस अभियान में मणिका प्रखंड के बंदुआ ,पल्हेया, सिंजो पंचायत समेत दर्जनों गांवों में  जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान  योगेन्द्र यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निति सिद्धान्तों के बारे में ग्रामीणों को बताया,और कहा कि राष्ट्रीय परिवहन मंत्री नितिन गटकरी जी का बयान हास्यास्पद है। विजय माल्या बैंकों का  हजारो करोड़ रुपये ले कर विदेश भाग गये पर उसे चोर नही कहा जा सकता है। ऐसे उधोगपतियों को  एक मौका मिलना चाहिये। परंतु इस देश का किसान कर्ज  की मार से आत्म हत्या कर रहे है। किसान नमक रोटी खा कर, फटे कपड़े पहन दिन रात मेहनत कर अनाज उगाते है। पर उनकी अनाज का  समर्थन मूल्य नही मिलता है। ऐसे  दोहरी चरित्र एवं सम्प्रदायिक शक्तियों  से देश का भला नही हो सकता है।ऐसी सम्प्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने की जरुरत है। गरीब गुरबा,पिछडो दलितों अल्पसंख्यक के मशीहा  लालू प्रसाद यादव  को भाजपा ने छल से कारागार में बंद कर दिया है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...