जिले के 11 पैक्सों का धान अधिप्राप्ति के लिए किया गया चयन, कुंदा प्रखंड में नही हुआ चयन

धान का फाइल फोटो
धान का फाइल फोटो


चतराः जिले में धान क्रय के लिए जिला प्रशासन द्वारा 11 पैक्स केंद्रों का चयन किया है। चयनित केंद्रों पर निबंधित किसानों से ही धान क्रय जा सकेगा। जिले में निबंधित किसानों की संख्या 12,241 है। हालांकि अब तक राज्य सरकार द्वारा अधिप्राप्ति के लिए अधिसूचना जारी नहीं किया गया है, पर केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 17ः50 पैसा प्रति किलो निर्धारित किया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी केडी दास ने पैक्स केंद्रों के निर्धारण करते हुए पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी है। किसानों को भी टैग कर दिया गया है। गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पैक्स, कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर, प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर, मयूरहंड प्रखंड के पंदनी, इटखोरी प्रखंड के परसौनी, सिमरिया प्रखंड के सिमरिया, हंटरगंज प्रखंड के डुमरीकला, टंडवा प्रखंड के गाड़ीलौंग, पत्थलगडा प्रखंड के नावाडीह डमौल एवं लावालौंग प्रखंड के लिए लावालौंग पैक्स का चयन किया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए कुंदा प्रखंड में कोई केंद्र नहीं बनाया गया है। कुंदा को छोड़ कर शेष अन्य सभी 11 प्रखंडों के एक-एक पैक्स का चयन किया गया है। कुंदा प्रखंड को लावालौंग पैक्स में टैग कर दिया गया है। इस प्रकार लावालौंग पैक्स में लावालौंग और कुंदा दोनों प्रखंडों के निबंधित किसान धान का क्रय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी, वैसे ही धान का क्रय शुरू कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...