स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर नही,महिला की हुई मौत

                        प्रसव के बाद महिला की हुई मौत
   स्वास्थ्य उपकेंद्र में नही है डॉक्टर
   मृतक आशा देवी
चतरा:-राजपुर थाना क्षेत्र के मनगड़ा गांव के एक महिला की मौत प्रसव के बाद हो गया।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रात में आशा देवी का पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद गांव के सहिया दीदी ने कान्हाचट्टी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाई।जहां उक्त महिला ने एक लड़का का जन्म दिये, लेकिन महिला का ब्लड बहने लगा और धीरे-धीरे महिला गंभीर होती गयी।जब महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गया तो महिला को उनके घर पहुंचा दिया गया।जहां महिला ने दम तोड़ दी।


                               क्या कहते है सिविल सर्जन




सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह
सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह से बात करने पर बताये कि उक्त मामले का जांच किया जाएगा।जांच के बाद करवाई किया जाएगा।


                       स्वास्थ्य उपकेंद्र में नही है डॉक्टर


सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में पिछले दो माह से एक भी डाक्टर नही है।इसके बावजूद जिला प्रशासन के कानों में जु तक नही रेंगा।इतना ही नहीं कई बार पंचायत के प्रतिनिधियों ने वरीय अधिकारियों से डॉक्टर रखने की मांग कर चुके है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।


         स्वास्थ्  अब तक कई जाने जा चुका है:-रेशमी देवी पंसस

इस संबंध में मदगड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेशमी देवी का कहना है कि कान्हाचट्टी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवो के गरीब परिवार दर्जनों लोगों के जाने  जा चुका है।लेकिन प्रशासन गंभीर नही है।


      स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर नही होना सरकार की विफलता:-सुभाष यादव



सरकार के विफलता के कारण महिला की हुई मौत
सुभाष यादव

इस संबंध में चतरा लोकसभा के राजद पार्टी के संभावित उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि उन गरीब परिवार को हरसंभव मदद किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रखंड में एक भी डाक्टर नही रहना सरकार की विफलता को दर्शाता है।इस विषय पर स्थानीय विधायक व सासंद को पहल करने की जरूरत है।लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।सिर्फ चुनाव के समय नारा रहता है कि हमारा प्रयास स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास,लेकिन चुनाव जीतने के बाद सभी नारा भूल जाते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...