अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा से प्रारंभ हुआ जेवीएम का हल्ला बोल कार्यक्रम का दुसरा चरण, बाबुला ने केंद्र व राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा सत्ता हासिल कर पीएम ने जनता को दिया है धोखा, ढुल्लू प्रकरण की सरकार कराए जांच, हो जाएगा मामला साफ



कुंदा/प्रतापपुर(चतरा)ः जेवीएम के दुसरे चरण के हला बोल पोल खोल कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा व प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में अलग-अलग सभा कर किया गया। दुसरे चरण में आयोजित सभाओं में पार्टी सुप्रिमो बाबुलाल मरांडी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ के आधार पर सत्ता हासिल कर जनता से धोखा किया है।





झूठ और फरेब के आधार पर सत्ता पर काबिज केंद्र व राज्य सरकार अब दंगों की राजनीति करने में जुटी है। हांथ से सत्ता फिसलता देख अब भाजपा के गुंडे लोगों के धार्मिक भावना को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है कि अब आमलोगों के भावनाओं का सौदा करने वाले भाजपा की सरकार को मिलकर उखाड़ फेंके। बाबूलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने सत्ता मिलने पर लोगों को महंगाई कम करने का सपना दिखाया था। केंद्र व राज्य सरकार गरीबों का पैसा लूटकर कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने ढुल्लू महतो प्रकरण पर कहा कि ढुल्लू सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं। ऐसे में सरकार को बिना समय गवाए आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। भाजपा की सरकार कानून और संविधान को चुनौती पेश करने वाली है। पारा शिक्षकों के संबंध में कहा कि आज पूरे झारखंड में लगभग 5500 प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर पारा शिक्षकों को लाठी-डंडों से मार कर होटवार जेल में बंद किया गया। जो सरकार की गुंडागर्दी को प्रदर्शीत करता है। वहीं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जब बाबूलाल मरांडी का शासन था तो लावालौंग से कुंदा व कुन्दा से प्रतापपुर तक जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को बनवाया गया था। लेकिन उसके बाद सड़क जर्जर हो गया फिर भी किसी ने मरम्मत तक भी नहीं करवाया। सभा को मो. खलीद खलील, केंद्रीय उपाध्यक्ष नीलम देवी केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक केंद्रीय सदस्य आफताब अहमद अदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी सिंह भोक्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज यादव, इंद्र देव भारती, भोला ठाकुर के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल थे।                                                                                                                                    नोटः-फोटो जेवीएम के हल्ला बोल कार्यक्रम में मंचासीन बाबुलाल मरांड़ी व अन्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...