भक्ती जागरण में शामिल हुए चित्रांस परिवार



इटखोरी(चतरा)ः इटखोरी प्रखंड के चट्टी गांव में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कायस्थ समाज के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा, अयोध्या प्रसाद, आजसू नेत्री प्रियंका वर्मा, सच्चिदानंद प्रसाद, रवि भूषण सिन्हा के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान बोकारो से आए मां दुर्गा जागरण मंडली के द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति गाने के अलावे छठ गीत गाकर दर्शकों को रात भर झूमते रहने पर मजबूर कर दिया। मां दुर्गा जागरण मंडली के गुड्डू रंगीला, किरण, रेखा एवं शौरभ ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। पूजा व कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव बिजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, रंजीत सिन्हा, पप्पू सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, संदीप सिन्हा, विश्वजीत सिन्हा, अजित सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं भक्ती कार्यक्रम में चित्रांस परिवार के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...