मंत्री ने किया पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन एंव शिलान्यास

चतरा:-
सदर प्रखंड के तपेज गांव में कृषि मंत्री रणधीर ¨सह शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर जिला भाजपा के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कृषि मंत्री ने कहा कि जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। भवन आलीशान होगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को रहने से लेकर बैठक आदि की समुचित व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय भवन निर्माण के लिए यहां पर डेढ़ एकड़ भू-खंड क्रय किया गया है। दूसरे जिलों में आमतौर पर एक एकड़ ही भूमि का क्रय किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के लिए भूमि क्रय और भवन का निर्माण पर स्थानीय वरिष्ठ नेता प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल की योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अथक प्रयास से ही भूमि क्रय हुआ और उसके बाद बाउंड्री निर्माण का कार्य पूरा हुआ है। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री सरयू राम, प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय कुमार ¨सह, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष नवीन साह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ¨सह, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास ¨सह, नरेश ¨सह, रजनीकांत सिन्हा, भाजपयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिरजू तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुजीत भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, नगर अध्यक्ष मनमीत सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक केशरी, महामंत्री प्रीतम रॉय, कन्हैया ¨सह, उपाध्यक्ष मंजित राणा, संजय यादव, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजेंद्र दांगी, सदर मंडल अध्यक्ष अनिल ¨सह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक ¨सह, प्रमोद यादव, कौशल्या देवी, भूपेंद्र मिश्रा, गो¨वद दांगी, सुजीत जायसवाल, निशा कुमारी, अशोक खंडेलवाल, अनामिका देवी, उज्ज्वल दास आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...