तुलबुल के पूर्व मुखिया के निधन पर शोक, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

तुलबुल के पूर्व मुखिया के निधन पर शोक, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

चतरा :- कान्हाचट्टी प्रखंड अंर्तगत तुलबुल पंचायत के पूर्व मुखिया एवं टटरा गांव निवासी शैलेंद्र दुबे उर्फ नागो दुबे का निधन बिते देर रात हो गया। दिवंगत पूर्व मुखिया ने अंतिम शांस चतरा शहर के जतराहीबाग स्थित आवास में बिते देर रात ली। पूर्व मुखिया के निधान पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रक्ट की है। दिवंगत 1973 से 1978 तक तुलबुल पंचायत के मुखिया रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार टटरा स्थित मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र करूंण दुबे ने दी। पूर्व मुखिया के निधन पर तुलबुल सहित प्रखंड के ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत मुखिया के अंतिम यात्रा में रविंद्र पांडेय, राजेश दुबे, बासुदेव यादव, महर पासवान, सुनिता मेंडीकल के कौशल सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एम न्यूज़ 13 पर खबर देखने के लिए www.mnews13.blogspot.comपर लॉगइन करे,विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर7992216120पर कॉल करें ,च...